logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*जीएसटी की विसंगतियों को लेकर व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी* बस्ती।* उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तर प्रदेश की बस्ती इकाई ने प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष बस्ती मंडल हरि मूर्ति सिंह मनोज के नेतृत्व में जीएसटी व्यवस्था में व्याप्त विसंगतियों एवं व्यापारियों की समस्याओं को लेकर राज्य कर आयुक्त उपेंद्र यादव के माध्यम से भारत सरकार की वित्त मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मांगों का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन में कहा गया कि जीएसटी विभाग के कुछ अधिकारी तकनीकी त्रुटियों एवं मानवीय भूलों को आधार बनाकर व्यापारियों पर अनावश्यक कार्रवाई कर रहे हैं। पर्याप्त कर जमा होने के बावजूद जुर्माना लगाने से व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष बस्ती मंडल हरि मूर्ति सिंह मनोज ने कहा कि सचल दलों का उद्देश्य कर चोरी रोकना है, न कि ईमानदारी से कर जमा करने वाले व्यापारियों को छोटी-छोटी कमियों के आधार पर परेशान करना। उन्होंने ऐसी कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की। जिला संगठन महामंत्री भरत राम अग्रहरी (बबलू) ने कहा कि 40 लाख रुपये तक के वार्षिक कारोबार वाले व्यापारियों को जीएसटी पंजीकरण से छूट होने के बावजूद विभागीय अधिकारी छोटे व्यापारियों पर पंजीकरण कराने का दबाव बना रहे हैं। युवा जिला अध्यक्ष कुलदीप श्रीवास्तव ने एसआईबी जांच के दौरान जांच पूरी होने से पहले कर जमा कराने के दबाव को अनुचित बताया। नगर अध्यक्ष राणा महेंद्र प्रताप ने जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों के लिए ₹10 लाख के बीमा की मांग की। उद्योग मंच के जिला अध्यक्ष कमलेश चौधरी ने पंजीकृत व्यापारियों को डिजिटल कार्यों के लिए लैपटॉप एवं आवश्यक सॉफ्टवेयर निःशुल्क उपलब्ध कराने की मांग उठाई। जिला उपाध्यक्ष महेंद्र गुप्ता ने विलंब से जीएसटी भुगतान पर लगने वाले 18 प्रतिशत ब्याज को घटाकर 6 प्रतिशत करने की मांग की। युवा जिला महामंत्री सत्य प्रकाश दुबे ने जीएसटी अधिनियम में जेल की सजा समाप्त कर केवल आर्थिक दंड का प्रावधान रखने की बात कही। युवा जिला संगठन महामंत्री संजय सिंह ने तैयार तंबाकू एवं तंबाकू पत्ते पर जीएसटी दरों की विषमता समाप्त करने की मांग की। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष वंदना वर्मा ने अतिरिक्त आईटीसी एवं जीएसटी रिफंड को रिटर्न दाखिल होने के बाद स्वतः व्यापारी के खाते में भेजने तथा विलंब होने पर ब्याज देने की मांग की। संगठन ने ट्रांसपोर्टरों द्वारा ई-वे बिल-2 जनरेट होने की स्थिति में डबल सेल मानकर कार्रवाई न करने, पैकिंग सामग्री पर आईटीसी का पूरा लाभ देने तथा जीएसटी व्यवस्था को सरल, पारदर्शी एवं व्यापार-अनुकूल बनाने की भी मांग की। ज्ञापन देने वालों में आकाश सोनी (जिला उपाध्यक्ष), अवधेश निषाद (नगर मंत्री), संजय गुप्ता (नगर संगठन मंत्री), सत्यम सिंह (जिला महामंत्री, उद्योग मंच), प्रवीण सिंह (मंत्री, बस्ती मंडल) सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

3 hrs ago
user_विनोद कुमार सोनकर पत्रकार
विनोद कुमार सोनकर पत्रकार
बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

*जीएसटी की विसंगतियों को लेकर व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी* बस्ती।* उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तर प्रदेश की बस्ती इकाई ने प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष बस्ती मंडल हरि मूर्ति सिंह मनोज के नेतृत्व में जीएसटी व्यवस्था में व्याप्त विसंगतियों एवं व्यापारियों की समस्याओं को लेकर राज्य कर आयुक्त उपेंद्र यादव के माध्यम से भारत सरकार की वित्त मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मांगों का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन में कहा गया कि जीएसटी विभाग के कुछ अधिकारी तकनीकी त्रुटियों एवं मानवीय भूलों को आधार बनाकर व्यापारियों पर अनावश्यक कार्रवाई कर रहे हैं। पर्याप्त कर जमा होने के बावजूद जुर्माना लगाने से व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष बस्ती मंडल हरि मूर्ति सिंह मनोज ने कहा कि सचल दलों का उद्देश्य कर चोरी रोकना है, न कि ईमानदारी से कर जमा करने वाले व्यापारियों को छोटी-छोटी कमियों के आधार पर परेशान करना। उन्होंने ऐसी कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की। जिला संगठन महामंत्री भरत राम अग्रहरी (बबलू) ने कहा कि 40 लाख रुपये तक के वार्षिक कारोबार वाले व्यापारियों को जीएसटी पंजीकरण से छूट होने के बावजूद विभागीय अधिकारी छोटे व्यापारियों पर पंजीकरण कराने का दबाव बना रहे हैं। युवा जिला अध्यक्ष कुलदीप श्रीवास्तव ने एसआईबी जांच के दौरान जांच पूरी होने से पहले कर जमा कराने के दबाव को अनुचित बताया। नगर अध्यक्ष राणा महेंद्र प्रताप ने जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों के लिए ₹10 लाख के बीमा की मांग की। उद्योग मंच के जिला अध्यक्ष कमलेश चौधरी ने पंजीकृत व्यापारियों को डिजिटल कार्यों के लिए लैपटॉप एवं आवश्यक सॉफ्टवेयर निःशुल्क उपलब्ध कराने की मांग उठाई। जिला उपाध्यक्ष महेंद्र गुप्ता ने विलंब से जीएसटी भुगतान पर लगने वाले 18 प्रतिशत ब्याज को घटाकर 6 प्रतिशत करने की मांग की। युवा जिला महामंत्री सत्य प्रकाश दुबे ने जीएसटी अधिनियम में जेल की सजा समाप्त कर केवल आर्थिक दंड का प्रावधान रखने की बात कही। युवा जिला संगठन महामंत्री संजय सिंह ने तैयार तंबाकू एवं तंबाकू पत्ते पर जीएसटी दरों की विषमता समाप्त करने की मांग की। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष वंदना वर्मा ने अतिरिक्त आईटीसी एवं जीएसटी रिफंड को रिटर्न दाखिल होने के बाद स्वतः व्यापारी के खाते में भेजने तथा विलंब होने पर ब्याज देने की मांग की। संगठन ने ट्रांसपोर्टरों द्वारा ई-वे बिल-2 जनरेट होने की स्थिति में डबल सेल मानकर कार्रवाई न करने, पैकिंग सामग्री पर आईटीसी का पूरा लाभ देने तथा जीएसटी व्यवस्था को सरल, पारदर्शी एवं व्यापार-अनुकूल बनाने की भी मांग की। ज्ञापन देने वालों में आकाश सोनी (जिला उपाध्यक्ष), अवधेश निषाद (नगर मंत्री), संजय गुप्ता (नगर संगठन मंत्री), सत्यम सिंह (जिला महामंत्री, उद्योग मंच), प्रवीण सिंह (मंत्री, बस्ती मंडल) सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

More news from Sant Kabeer Nagar and nearby areas
  • *थाना महुली एवं साइबर क्राइम थाना पुलिस द्वारा शेयर मार्केट निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के विरुद्ध की गई प्रभावी कार्रवाई के क्रम में, लगभग ₹1 करोड़ मूल्य की संपत्ति को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार धारा 107 बीएनएसएस के अंतर्गत कुर्क किए जाने के संबंध में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना द्वारा दी गई बाइट।*
    1
    *थाना महुली एवं साइबर क्राइम थाना पुलिस द्वारा शेयर मार्केट निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के विरुद्ध की गई प्रभावी कार्रवाई के क्रम में, लगभग ₹1 करोड़ मूल्य की संपत्ति को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार धारा 107 बीएनएसएस के अंतर्गत कुर्क किए जाने के संबंध में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना द्वारा दी गई बाइट।*
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    3 hrs ago
  • मूसलाधार बारिश से किसानों के खिले चेहरे बच्चों ने भी लिया बरसात का आनंद संत कबीर नगर जनपद के नाथ नगर ब्लॉक में आज मूसलाधार बारिश के कारण गर्मी से निजात मिली उमस भरी गर्मी से लोग राहत महसूस करते नजर आए और वही अच्छी बरसात के कारण किसान भी प्रश्नचित हो गए हर्ष के कारण किसानों के चेहरे खिल गए वर्षा हो जाने से धान की फसल की पैदावार बढ़ जाएगी और खेतों में गर्मी के कारण जो रोग लग रहे है वह रोग समाप्त होंगे।
    2
    मूसलाधार बारिश से किसानों के खिले चेहरे बच्चों ने भी लिया बरसात का आनंद
संत कबीर नगर जनपद के नाथ नगर ब्लॉक में आज मूसलाधार बारिश के कारण गर्मी से निजात मिली उमस भरी गर्मी से लोग राहत महसूस करते नजर आए और वही अच्छी बरसात के कारण किसान भी प्रश्नचित हो गए हर्ष के कारण किसानों के चेहरे खिल गए वर्षा हो जाने से धान की फसल की पैदावार बढ़ जाएगी और खेतों में गर्मी के कारण जो रोग लग रहे है वह रोग समाप्त होंगे।
    user_S R Pandey
    S R Pandey
    उत्तर प्रदेश न्यूज़ ब्यूरो चीफ संत कबीर Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    10 hrs ago
  • कारगिल के वीरों का बलिदान राष्ट्र के लिए सदैव रहेगा प्रेरणास्रोत : अजय कुमार सिंह कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुए सम्मानित, बोले- साहस, शौर्य और दृढ़ संकल्प से जीते जाते हैं युद्ध कानपुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संस्था द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह में राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को नमन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुलखान सिंह मुख्य अतिथि तथा पूर्व डीआईजी रतन श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सम्मान ग्रहण करने के उपरांत अपने संबोधन में अजय कुमार सिंह ने कहा कि कारगिल युद्ध भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम और अटूट राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। 'ऑपरेशन विजय' के माध्यम से भारतीय सैनिकों ने विषम परिस्थितियों में अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश की सीमाओं की रक्षा की और विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ाया। उन्होंने कहा कि युद्ध केवल हथियारों के बल पर नहीं, बल्कि साहस, दृढ़ संकल्प और पराक्रम के दम पर जीते जाते हैं। उन्होंने कहा कि कारगिल के वीर जवानों ने अपने परिवार और व्यक्तिगत सुखों की परवाह किए बिना मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका त्याग और समर्पण आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। ऐसे आयोजन समाज में सैनिकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अजमेर बहादुर सिंह ने की। कार्यक्रम का सफल आयोजन संस्था के जिलाध्यक्ष मान सिंह चौहान, प्रदेश महासचिव के.पी. सिंह चौहान तथा कानपुर इकाई के पदाधिकारियों के सहयोग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर अजय कुमार सिंह ने संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
    1
    कारगिल के वीरों का बलिदान राष्ट्र के लिए सदैव रहेगा प्रेरणास्रोत : अजय कुमार सिंह

कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुए सम्मानित, बोले- साहस, शौर्य और दृढ़ संकल्प से जीते जाते हैं युद्ध
कानपुर। 
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संस्था द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह में राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को नमन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुलखान सिंह मुख्य अतिथि तथा पूर्व डीआईजी रतन श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सम्मान ग्रहण करने के उपरांत अपने संबोधन में अजय कुमार सिंह ने कहा कि कारगिल युद्ध भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम और अटूट राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। 'ऑपरेशन विजय' के माध्यम से भारतीय सैनिकों ने विषम परिस्थितियों में अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश की सीमाओं की रक्षा की और विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ाया। उन्होंने कहा कि युद्ध केवल हथियारों के बल पर नहीं, बल्कि साहस, दृढ़ संकल्प और पराक्रम के दम पर जीते जाते हैं।
उन्होंने कहा कि कारगिल के वीर जवानों ने अपने परिवार और व्यक्तिगत सुखों की परवाह किए बिना मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका त्याग और समर्पण आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। ऐसे आयोजन समाज में सैनिकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अजमेर बहादुर सिंह ने की। कार्यक्रम का सफल आयोजन संस्था के जिलाध्यक्ष मान सिंह चौहान, प्रदेश महासचिव के.पी. सिंह चौहान तथा कानपुर इकाई के पदाधिकारियों के सहयोग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर अजय कुमार सिंह ने संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
  • पाली क्षेत्र के डुमरी पैक्स पर किसानों को खाद वितरण, खरीफ फसल की तैयारी तेज पाली क्षेत्र के डुमरी पैक्स पर किसानों को खाद वितरण, खरीफ फसल की तैयारी तेज गोरखपुर। पाली क्षेत्र स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति (बी-पैक्स) डुमरी निवास पर किसानों को खाद का वितरण किया जा रहा है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में किसान पहुंचकर अपनी आवश्यकता के अनुसार खाद प्राप्त कर रहे हैं। खाद वितरण का लाभ बिखरा, लखनापार, सहरी, नारगपट्टी, नेवास, हासपाटी, सजनापार सहित आसपास के गांवों के किसानों को मिल रहा है। किसानों का कहना है कि खरीफ सीजन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और अच्छी बारिश होते ही धान सहित अन्य खरीफ फसलों की बुवाई का कार्य तेजी से शुरू हो जाएगा। ऐसे समय पर खाद की उपलब्धता किसानों के लिए काफी राहत देने वाली साबित हो रही है। खाद लेने पहुंचे किसानों में अखिलेश यादव, सुनील मिश्रा, अशोक यादव, मनीष यादव और प्रेम शंकर त्रिपाठी सहित अनेक किसान शामिल रहे। किसानों ने बताया कि समय पर खाद मिलने से उन्हें बुवाई के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और खेती का कार्य सुचारु रूप से किया जा सकेगा। समिति प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए आवश्यक दस्तावेजों के साथ खाद प्राप्त करें, ताकि सभी पात्र किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराई जा सके।
    1
    पाली क्षेत्र के डुमरी पैक्स पर किसानों को खाद वितरण, खरीफ फसल की तैयारी तेज
पाली क्षेत्र के डुमरी पैक्स पर किसानों को खाद वितरण, खरीफ फसल की तैयारी तेज
गोरखपुर। पाली क्षेत्र स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति (बी-पैक्स) डुमरी निवास पर किसानों को खाद का वितरण किया जा रहा है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में किसान पहुंचकर अपनी आवश्यकता के अनुसार खाद प्राप्त कर रहे हैं।
खाद वितरण का लाभ बिखरा, लखनापार, सहरी, नारगपट्टी, नेवास, हासपाटी, सजनापार सहित आसपास के गांवों के किसानों को मिल रहा है। किसानों का कहना है कि खरीफ सीजन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और अच्छी बारिश होते ही धान सहित अन्य खरीफ फसलों की बुवाई का कार्य तेजी से शुरू हो जाएगा। ऐसे समय पर खाद की उपलब्धता किसानों के लिए काफी राहत देने वाली साबित हो रही है।
खाद लेने पहुंचे किसानों में अखिलेश यादव, सुनील मिश्रा, अशोक यादव, मनीष यादव और प्रेम शंकर त्रिपाठी सहित अनेक किसान शामिल रहे। किसानों ने बताया कि समय पर खाद मिलने से उन्हें बुवाई के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और खेती का कार्य सुचारु रूप से किया जा सकेगा।
समिति प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए आवश्यक दस्तावेजों के साथ खाद प्राप्त करें, ताकि सभी पात्र किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराई जा सके।
    user_उपेंद्र राज
    उपेंद्र राज
    सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हंसवर में जमीन विवाद का वीडियो वायरल, सीमांकन पिलर तोड़ने का आरोप, सीओ जलालपुर ने जांच और कार्रवाई की दी जानकारी #viral #followers #ambedkarnagarpolice #uppolice #ambedkar_nagar
    1
    हंसवर में जमीन विवाद का वीडियो वायरल, सीमांकन पिलर तोड़ने का आरोप, सीओ जलालपुर ने जांच और कार्रवाई की दी जानकारी #viral #followers #ambedkarnagarpolice #uppolice #ambedkar_nagar
    user_PRIMEABN
    PRIMEABN
    News Anchor अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • यह वीडियो कमहरिया घाट का है पानी का जलस्तर बढ़ने से कटान तेजी से बढ़ रहा है मैं सरकार से यही चाहता हूं कि यह वीडियो कमहरिया घाट का है पानी का जलस्तर बढ़ने से कटान तेजी से बढ़ रहा है मैं सरकार से यही चाहता हूं कि
    1
    यह वीडियो कमहरिया घाट का है 
पानी का जलस्तर बढ़ने से कटान 
तेजी से बढ़ रहा है मैं सरकार से यही चाहता हूं कि 
यह वीडियो कमहरिया घाट का है 
पानी का जलस्तर बढ़ने से कटान 
तेजी से बढ़ रहा है मैं सरकार से यही चाहता हूं कि
    user_Premsagar
    Premsagar
    अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पैरा एथलेटिक्स में भारत का पहला स्वर्ण पदक! 🇮🇳 देश के लिए गर्व का ऐतिहासिक क्षण! 🇮🇳 ​कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (ग्लासगो) में भारत की बेटी शर्मिला धनकर ने महिला शॉटपुट F57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है! 🥇✨ ​यह उपलब्धि कई मायनों में बेहद खास है: ​ग्लासगो खेलों में भारत का दूसरा स्वर्ण पदक। ​कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पैरा एथलेटिक्स में भारत का पहला स्वर्ण पदक! ​9.81 मीटर के अपने शानदार और सत्र के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। ​पोलियो की वजह से एक पैर से प्रभावित होने के बावजूद, शर्मिला ने कभी अपने हौसलों को कम नहीं होने दिया। उनकी यह जीत सिर्फ एक मेडल नहीं, बल्कि अटूट साहस, कड़े संघर्ष और आत्मविश्वास की एक ऐसी मिसाल है जो हर देशवासी को प्रेरित करती है। ​माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सहित देश की तमाम दिग्गज हस्तियों ने उन्हें इस ऐतिहासिक सफलता पर बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। ​पूरे देश को अपनी इस शेरनी बेटी पर गर्व है! 🙌❤️ ​#SharmilaDhankhar #CommonwealthGames2026 #ParaAthletics #ProudIndian #WomenEmpowerment #TeamIndia #Inspiration
    1
    कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पैरा एथलेटिक्स में भारत का पहला स्वर्ण पदक!

🇮🇳 देश के लिए गर्व का ऐतिहासिक क्षण! 🇮🇳
​कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (ग्लासगो) में भारत की बेटी शर्मिला धनकर ने महिला शॉटपुट F57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है! 🥇✨
​यह उपलब्धि कई मायनों में बेहद खास है:
​ग्लासगो खेलों में भारत का दूसरा स्वर्ण पदक।
​कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पैरा एथलेटिक्स में भारत का पहला स्वर्ण पदक!
​9.81 मीटर के अपने शानदार और सत्र के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।
​पोलियो की वजह से एक पैर से प्रभावित होने के बावजूद, शर्मिला ने कभी अपने हौसलों को कम नहीं होने दिया। उनकी यह जीत सिर्फ एक मेडल नहीं, बल्कि अटूट साहस, कड़े संघर्ष और आत्मविश्वास की एक ऐसी मिसाल है जो हर देशवासी को प्रेरित करती है।
​माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सहित देश की तमाम दिग्गज हस्तियों ने उन्हें इस ऐतिहासिक सफलता पर बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
​पूरे देश को अपनी इस शेरनी बेटी पर गर्व है! 🙌❤️
​#SharmilaDhankhar #CommonwealthGames2026 #ParaAthletics #ProudIndian #WomenEmpowerment #TeamIndia #Inspiration
    user_अजीत मिश्रा (खोजी)
    अजीत मिश्रा (खोजी)
    बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • दिनांक 27.07.2026 को थाना खजनी पर वादी हनुमान वर्मा द्वारा अपने पुत्र वैभव वर्मा के गुम होने के संबंध में तहरीर दी *दिनांक 27.07.2026 को थाना खजनी पर वादी हनुमान वर्मा द्वारा अपने पुत्र वैभव वर्मा के गुम होने के संबंध में तहरीर दी गई थी, प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 239/2026 पंजीकृत कर जांच प्रारंभ की गई। जांच के क्रम में ज्ञात हुआ कि वादी के पड़ोस में रहने वाले सर्वेश भट्ट द्वारा वैभव वर्मा को अपने साथ ले जाया गया था, तत्पश्चात अभियुक्त के घर के बेसमेंट से वैभव वर्मा का शव बरामद किया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त सर्वेश भट्ट को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। जिसके संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद गोरखपुर द्वारा दी गई वीडियो बाइट-*
    1
    दिनांक 27.07.2026 को थाना खजनी पर वादी हनुमान वर्मा द्वारा अपने पुत्र वैभव वर्मा के गुम होने के संबंध में तहरीर दी
*दिनांक 27.07.2026 को थाना खजनी पर वादी हनुमान वर्मा द्वारा अपने पुत्र वैभव वर्मा के गुम होने के संबंध में तहरीर दी गई थी, प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 239/2026 पंजीकृत कर जांच प्रारंभ की गई। जांच के क्रम में ज्ञात हुआ कि वादी के पड़ोस में रहने वाले सर्वेश भट्ट द्वारा वैभव वर्मा को अपने साथ ले जाया गया था, तत्पश्चात अभियुक्त के घर के बेसमेंट से वैभव वर्मा का शव बरामद किया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त सर्वेश भट्ट को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। जिसके संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद गोरखपुर द्वारा दी गई वीडियो बाइट-*
    user_उपेंद्र राज
    उपेंद्र राज
    सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • टेंडर निरस्त होने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पथरा-डिडई मार्ग जाम कर किया प्रदर्शन सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में पथरा-डिडई मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर सोमवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। धर्मार्थ योजना के अंतर्गत प्रस्तावित सड़क निर्माण का टेंडर निरस्त होने की सूचना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इससे मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सड़क जाम की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार महबूब आलम और पथरा थानाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर सड़क की बदहाल स्थिति से अवगत कराया तथा शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि पथरा से डिडई मार्ग पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुका है। बरसात के दौरान सड़क पर जलभराव होने से राहगीरों, स्कूली बच्चों और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन छोटे-बड़े हादसे होने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन गुणवत्ता में कमी के कारण वह जल्द ही क्षतिग्रस्त हो गई। अब धर्मार्थ योजना के तहत सड़क निर्माण की उम्मीद जगी थी, लेकिन टेंडर निरस्त होने से लोगों में भारी नाराजगी है। बताया गया कि इस मार्ग से दर्जनों गांवों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। यह क्षेत्र डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह की राजनीतिक कर्मभूमि भी माना जाता है, जबकि वर्तमान में यह क्षेत्र विधायक सैयदा खातून के विधानसभा क्षेत्र में आता है। इसी मार्ग पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह का भी आवास स्थित है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराकर सड़क का गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाए, ताकि वर्षों से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान हो सके। अधिकारियों ने ग्रामीणों को उनकी मांग उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
    1
    टेंडर निरस्त होने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पथरा-डिडई मार्ग जाम कर किया प्रदर्शन

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में पथरा-डिडई मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर सोमवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। धर्मार्थ योजना के अंतर्गत प्रस्तावित सड़क निर्माण का टेंडर निरस्त होने की सूचना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इससे मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सड़क जाम की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार महबूब आलम और पथरा थानाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर सड़क की बदहाल स्थिति से अवगत कराया तथा शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि पथरा से डिडई मार्ग पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुका है। बरसात के दौरान सड़क पर जलभराव होने से राहगीरों, स्कूली बच्चों और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन छोटे-बड़े हादसे होने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन गुणवत्ता में कमी के कारण वह जल्द ही क्षतिग्रस्त हो गई। अब धर्मार्थ योजना के तहत सड़क निर्माण की उम्मीद जगी थी, लेकिन टेंडर निरस्त होने से लोगों में भारी नाराजगी है। बताया गया कि इस मार्ग से दर्जनों गांवों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। यह क्षेत्र डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह की राजनीतिक कर्मभूमि भी माना जाता है, जबकि वर्तमान में यह क्षेत्र विधायक सैयदा खातून के विधानसभा क्षेत्र में आता है। इसी मार्ग पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह का भी आवास स्थित है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराकर सड़क का गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाए, ताकि वर्षों से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान हो सके। अधिकारियों ने ग्रामीणों को उनकी मांग उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.