गुमला /बसिया :सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल। एक की हालत नाजुक बसिया थाना क्षेत्र के थाना चौक के पास शुक्रवार करीब 1:30 बजे सड़क हादसे में दो स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार शंकर ओहदार उम्र 28 वर्ष और रोहन सिंह उम्र 22 वर्ष ग्राम बसिया के दोनों युवक, अपनी स्कूटी से कोनबीर की तरफ जा रहे थे तभी थाना चौक के पास रोड के किनारे खड़ी पिकअप को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी की स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. जिसके बाद बसिया थाना प्रभारी कृष्णा कुमार के द्वारा दोनों युवकों को बसिया रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा दोनों युवकों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। शंकर कुमार ओहदार की हालत नाजुक बताई जा रही है उसके सिर पर गंभीर चोट है।
गुमला /बसिया :सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल। एक की हालत नाजुक बसिया थाना क्षेत्र के थाना चौक के पास शुक्रवार करीब 1:30 बजे सड़क हादसे में दो स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार शंकर ओहदार उम्र 28 वर्ष और रोहन सिंह उम्र 22 वर्ष ग्राम बसिया के दोनों युवक, अपनी स्कूटी से कोनबीर की तरफ जा रहे थे तभी थाना चौक के पास रोड के किनारे खड़ी पिकअप को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी की स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. जिसके बाद बसिया थाना प्रभारी कृष्णा कुमार के द्वारा दोनों युवकों को बसिया रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा दोनों युवकों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। शंकर कुमार ओहदार की हालत नाजुक बताई जा रही है उसके सिर पर गंभीर चोट है।
- वृंदा में कुएं में डूबने से वृद्ध की हुई मौत, गांव में छाया मातम गुमला प्रखंड के वृंदा बहवारटोली गांव निवासी ठूईया प्रधान की बीती रात गांव के ही पवन प्रधान के कुआं में गिरकर डूबने से मौत हो गई। सूचना पर मुखिया सत्यवती देवी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। एक दूसरे के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक वृद्ध की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है। हालांकि यह घटना कैसे हुई, इसका पता नहीं चला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।2
- लोहरदगा में निकाय चुनाव को लेकर जनता बोले रेस में 2 नेता आगे, बाकी पीछे है? #election #chunav #news1
- एक ओर सरकारें ग्रामीण क्षेत्रों को ‘आदर्श ग्राम’ बनाने का दावा करती हैं, वहीं चैनपुर प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत झड़गाँव में आज भी बुनियादी सड़क सुविधा सपना बनी हुई है। जानकारी देते हुए शुक्रवार को शाम चार बजे ग्रामीणों ने बताया कि बीते दो दशकों से पक्की सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में गांव का संपर्क लगभग कट जाता है, जिससे गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार आवेदन और शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने गंभीरता नहीं दिखाई, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीण राजेश किशोर एक्का ने कहा कि वे लंबे समय से भूषण तिर्की और सरकार से सड़क निर्माण की गुहार लगा रहे हैं। चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन आज तक गांव की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। “हमें सिर्फ आश्वासन मिला, सड़क नहीं,” उन्होंने कहा। अलम बेला कुजूर ने बताया कि गाँव से मुख्य सड़क तक जाने वाला रास्ता पूरी तरह कच्चा है और बरसात में दलदल बन जाता है। स्कूली बच्चे कीचड़ में गिरकर चोटिल हो जाते हैं। अल्कमनी एक्का ने कहा कि फिसलन के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है, जबकि गर्भवती महिलाओं को सबसे अधिक जोखिम उठाना पड़ता है क्योंकि एम्बुलेंस गांव के भीतर नहीं आती। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब बैठक में छोटे वाहन की मांग की गई, तो अधिकारियों ने व्यंग्य करते हुए कहा, “एरोप्लेन से बात कीजिए, वह सीधे आपके गांव उड़कर आएगा।” इस टिप्पणी से ग्रामीणों में गहरा रोष है। मरियम इक्का ने बताया कि एम्बुलेंस केवल बैरटोली तक ही पहुंचती है। वहां से मरीजों और प्रसव पीड़ित महिलाओं को कंधे पर ढोकर मुख्य सड़क तक लाना पड़ता है। समय पर अस्पताल न पहुंच पाने के कारण कई बार घर पर ही जोखिम भरा प्रसव कराना पड़ता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पक्की सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।4
- Post by Saranda News251
- new nagpuri song1
- चैनपुर मुख्यालय के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगी कई सोलर स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं, जिससे शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है। इसका सीधा असर व्यापारियों, राहगीरों और स्थानीय निवासियों पर पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर लाइटें वर्षों से बंद हैं, जबकि कुछ लाइटें स्थापना के कुछ समय बाद ही खराब हो गईं।1
- आकांक्षी प्रखंड डुमरी में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जानकारी देते हुए शाम के चार बजे बताया गया कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत निर्धारित प्रमुख संकेतकों के आधार पर विभागवार प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों से अद्यतन प्रतिवेदन प्राप्त कर लक्ष्यों की प्राप्ति की स्थिति पर चर्चा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर विशेष जोर दिया गया। गर्भवती महिलाओं को समय पर एएनसी जांच, शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव, पूर्ण टीकाकरण, कम वजन वाले नवजात शिशुओं की पहचान एवं समुचित देखभाल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। टीबी उन्मूलन अभियान तथा सिकल सेल एनीमिया की जांच एवं उपचार को भी प्राथमिकता देने को कहा गया। शिक्षा विभाग को विद्यालयों में शौचालय, स्वच्छ पेयजल, जलमीनार एवं विद्युत आपूर्ति जैसी आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। साथ ही फाउंडेशनल लर्निंग को बढ़ावा देने, नवाचारी शिक्षण पद्धतियाँ अपनाने और बच्चों के अधिगम स्तर में सुधार हेतु प्रभावी कदम उठाने पर बल दिया गया। एलडीएम एवं बैंक प्रबंधन को बैंकिंग कोरेस्पोंडेंट के माध्यम से अधिकाधिक महिलाओं के बैंक खाते खोलने की दिशा में कार्य करने को कहा गया, ताकि वित्तीय समावेशन को मजबूती मिल सके। पशुपालन विभाग को नियमित टीकाकरण, पशु बीमा योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं पशुपालकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने सभी विभागों को एमआईएस पोर्टल पर अद्यतन डाटा अपलोड करने, गुणवत्ता बनाए रखने तथा समयबद्ध मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि डुमरी प्रखंड को आदर्श आकांक्षी प्रखंड बनाने के लिए सभी विभागों को समन्वित एवं परिणामोन्मुख कार्यशैली अपनानी होगी। बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।1
- वार्ड नंबर 19 का पब्लिक के विचार सुनिए? #election #news #chunav #ranchi #shortvideo #youtubeshorts1
- Post by User35811