logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मिशन शक्ति के तहत जनपद फर्रुखाबाद में जागरूकता अभियान, महिला हेल्पलाइन की दी गई जानकारी फर्रुखाबाद। महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के अंतर्गत जनपद फर्रुखाबाद के विभिन्न थानों में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान के तहत थाना कमालगंज, थाना राजेपुर, थाना मेरापुर, कोतवाली फतेहगढ़, महिला थाना, थाना अमृतपुर, थाना जहानगंज, कोतवाली फर्रुखाबाद, थाना मऊदरवाजा, थाना मोहम्मदाबाद तथा थाना शमशाबाद की पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। पुलिसकर्मियों ने स्कूलों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अभियान के दौरान महिलाओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में वे महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर तुरंत संपर्क कर सकती हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया कि इन नंबरों पर की गई शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाती है। साथ ही महिलाओं को आत्मरक्षा के उपाय भी बताए गए और उन्हें किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, घरेलू हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में बिना डर के शिकायत करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा की भावना विकसित करना और उन्हें जागरूक व आत्मनिर्भर बनाना है। जनपद में इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

4 hrs ago
user_पत्रकार गोपाल सक्सेना
पत्रकार गोपाल सक्सेना
अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
ea84d29f-22fe-4fd1-b5fb-093223d6152b

मिशन शक्ति के तहत जनपद फर्रुखाबाद में जागरूकता अभियान, महिला हेल्पलाइन की दी गई जानकारी फर्रुखाबाद। महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के अंतर्गत जनपद फर्रुखाबाद के विभिन्न थानों में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान के तहत थाना कमालगंज, थाना राजेपुर, थाना मेरापुर, कोतवाली फतेहगढ़, महिला थाना, थाना अमृतपुर, थाना जहानगंज, कोतवाली फर्रुखाबाद, थाना मऊदरवाजा, थाना मोहम्मदाबाद तथा थाना शमशाबाद की पुलिस टीमों ने

5272e1d4-db07-4203-a957-338bfed34633

अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। पुलिसकर्मियों ने स्कूलों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अभियान के दौरान महिलाओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में वे महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर तुरंत संपर्क कर सकती हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया कि इन नंबरों पर की गई

6aa405c5-d500-4170-bb0f-5db6c358cd60

शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाती है। साथ ही महिलाओं को आत्मरक्षा के उपाय भी बताए गए और उन्हें किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, घरेलू हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में बिना डर के शिकायत करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा की भावना विकसित करना और उन्हें जागरूक व आत्मनिर्भर बनाना है। जनपद में इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मंत्री जी नहीं पढ़ पा रहे है कि कितने पैसे लिखे है
    1
    मंत्री जी नहीं पढ़ पा रहे है कि कितने पैसे लिखे है
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by CITY NEWS
    1
    Post by CITY NEWS
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • बहराइच जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला की उसके ही देवर ने निर्मम हत्या कर दी। मृतका की पहचान आरती के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आरती के पति की एक साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हाल ही में पति का इंश्योरेंस का पैसा आरती के बैंक खाते में आया था। आरोप है कि देवर उस पैसे को अपने कब्जे में लेना चाहता था। बताया जा रहा है कि जब आरती ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी देवर ने पहले उसके हाथ-पांव बांध दिए और फिर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।
    1
    बहराइच जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला की उसके ही देवर ने निर्मम हत्या कर दी। मृतका की पहचान आरती के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, आरती के पति की एक साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हाल ही में पति का इंश्योरेंस का पैसा आरती के बैंक खाते में आया था। आरोप है कि देवर उस पैसे को अपने कब्जे में लेना चाहता था।
बताया जा रहा है कि जब आरती ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी देवर ने पहले उसके हाथ-पांव बांध दिए और फिर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।
    user_Gopinath
    Gopinath
    फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Shivam Rajput
    1
    Post by Shivam Rajput
    user_Shivam Rajput
    Shivam Rajput
    फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • किसान नेताओं को हाउस अरेस्ट किए जाने पर भड़का आक्रोश “प्रशासन की गुंडागर्दी, लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन” — भाकियू (भानु) फर्रुखाबाद | 17 अप्रैल, 2026 भारतीय किसान यूनियन (भानु) के कार्यकर्ताओं में उस समय भारी आक्रोश फैल गया जब गढ़मुक्तेश्वर कूच की तैयारी कर रहे किसान नेताओं को जिला प्रशासन ने हाउस अरेस्ट कर लिया। संगठन ने इसे किसान विरोधी कार्रवाई बताते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला उल्लंघन करार दिया है। प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर किसान नेता गढ़मुक्तेश्वर जाने के लिए तैयार थे, तभी घटिया घाट चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नेताओं को घरों में ही नजरबंद कर दिया। इस कार्रवाई से जिले भर के किसानों में रोष व्याप्त है। प्रशासन की इस कार्रवाई में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास चंद्र अग्निहोत्री, जिला अध्यक्ष जगपाल सिंह राठौर और जिला पंचायत प्रत्याशी उदित मिश्रा को मुख्य रूप से नजरबंद किया गया। इनके अलावा राजेंद्र सिंह (उपाध्यक्ष, व्यापार प्रकोष्ठ), मुन्ना सिंह (जिला अध्यक्ष, व्यापार प्रकोष्ठ), रामदास गुप्ता (जिला उपाध्यक्ष) सहित जगवीर सिंह, हरवीर सिंह, बाल किशन और अनुज तिवारी को भी पुलिस ने हिरासत में रखा। किसान नेताओं ने प्रशासन के इस कदम को दमनकारी बताते हुए कहा कि पुलिस की लाठियां और बंदिशें किसानों के हौसले को नहीं तोड़ सकतीं। उन्होंने चेतावनी दी कि किसान अपने अधिकारों के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे और किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे। नेताओं ने कहा कि किसानों को उनके घरों में कैद करना प्रशासन की हताशा को दर्शाता है। “हम जेलों से नहीं डरते, हम लड़ेंगे और जीतेंगे,” यह कहते हुए उन्होंने संघर्ष तेज करने का ऐलान किया। दरअसल, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ प्रदेश सरकार के एक पूर्व मंत्री द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में पूरे उत्तर प्रदेश में किसान संगठन विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रहे थे। इसी क्रम में प्रशासन ने विभिन्न जनपदों में किसान नेताओं को एहतियातन हाउस अरेस्ट कर दिया। संगठन ने साफ चेतावनी दी है कि इस कार्रवाई के खिलाफ जल्द ही अगली रणनीति बनाई जाएगी। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश मिलते ही जिले भर के किसान सड़कों पर उतरेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
    2
    किसान नेताओं को हाउस अरेस्ट किए जाने पर भड़का आक्रोश
“प्रशासन की गुंडागर्दी, लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन” — भाकियू (भानु)
फर्रुखाबाद | 17 अप्रैल, 2026
भारतीय किसान यूनियन (भानु) के कार्यकर्ताओं में उस समय भारी आक्रोश फैल गया जब गढ़मुक्तेश्वर कूच की तैयारी कर रहे किसान नेताओं को जिला प्रशासन ने हाउस अरेस्ट कर लिया। संगठन ने इसे किसान विरोधी कार्रवाई बताते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला उल्लंघन करार दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर किसान नेता गढ़मुक्तेश्वर जाने के लिए तैयार थे, तभी घटिया घाट चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नेताओं को घरों में ही नजरबंद कर दिया। इस कार्रवाई से जिले भर के किसानों में रोष व्याप्त है।
प्रशासन की इस कार्रवाई में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास चंद्र अग्निहोत्री, जिला अध्यक्ष जगपाल सिंह राठौर और जिला पंचायत प्रत्याशी उदित मिश्रा को मुख्य रूप से नजरबंद किया गया। इनके अलावा राजेंद्र सिंह (उपाध्यक्ष, व्यापार प्रकोष्ठ), मुन्ना सिंह (जिला अध्यक्ष, व्यापार प्रकोष्ठ), रामदास गुप्ता (जिला उपाध्यक्ष) सहित जगवीर सिंह, हरवीर सिंह, बाल किशन और अनुज तिवारी को भी पुलिस ने हिरासत में रखा।
किसान नेताओं ने प्रशासन के इस कदम को दमनकारी बताते हुए कहा कि पुलिस की लाठियां और बंदिशें किसानों के हौसले को नहीं तोड़ सकतीं। उन्होंने चेतावनी दी कि किसान अपने अधिकारों के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे और किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे।
नेताओं ने कहा कि किसानों को उनके घरों में कैद करना प्रशासन की हताशा को दर्शाता है। “हम जेलों से नहीं डरते, हम लड़ेंगे और जीतेंगे,” यह कहते हुए उन्होंने संघर्ष तेज करने का ऐलान किया।
दरअसल, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ प्रदेश सरकार के एक पूर्व मंत्री द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में पूरे उत्तर प्रदेश में किसान संगठन विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रहे थे। इसी क्रम में प्रशासन ने विभिन्न जनपदों में किसान नेताओं को एहतियातन हाउस अरेस्ट कर दिया।
संगठन ने साफ चेतावनी दी है कि इस कार्रवाई के खिलाफ जल्द ही अगली रणनीति बनाई जाएगी। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश मिलते ही जिले भर के किसान सड़कों पर उतरेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
    user_Amit farukhabad indiakhasnews
    Amit farukhabad indiakhasnews
    Reporter फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    1
    Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    user_संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Kaimganj, Farrukhabad•
    6 hrs ago
  • बड़ी खबर बेजुबान जानवर ने बच्चे को बालकनी से बचाया देखो पूरा वीडियो लाइक करें शेयर करें कमेंट करें
    1
    बड़ी खबर बेजुबान जानवर ने बच्चे को बालकनी से बचाया देखो पूरा वीडियो लाइक करें शेयर करें कमेंट करें
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.