logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोशी रेंज के डी आई जी पहुंचे सौर बाजार थाना के वार्षिक निरीक्षण करने शुक्रवार को कोशी रेंज के डी आई जी कुमार आशीष सहरसा पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाल के उपस्थिति में सौर बाजार थाना के वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे जहां उसे गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मौके पर सौर बाजार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सहित थाना के वरीय पुलिस पदाधिकारी और अन्य पुलिस जवान मौजूद थे।निरीक्षण के दौरान थाना के विभिन्न अभिलेखों, लम्बित कांडों की समीक्षा, अनुसंधान की प्रगति, विधि व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण एवं थाना की कार्यप्रणाली का विस्तृत जायजा लिया साथ ही थाना परिसर एवं उपलब्ध संसाधनों का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कार्यों में पारदर्शिता, अनुशासन एवं तत्परता बनाए रखने तथा आमजनों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

18 hrs ago
user_मिथिलेश कुमार
मिथिलेश कुमार
Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
18 hrs ago

कोशी रेंज के डी आई जी पहुंचे सौर बाजार थाना के वार्षिक निरीक्षण करने शुक्रवार को कोशी रेंज के डी आई जी कुमार आशीष सहरसा पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाल के उपस्थिति में सौर बाजार थाना के वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे जहां उसे गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मौके पर सौर बाजार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सहित थाना के वरीय पुलिस पदाधिकारी और अन्य पुलिस जवान मौजूद थे।निरीक्षण के दौरान थाना के विभिन्न अभिलेखों, लम्बित कांडों की समीक्षा, अनुसंधान की प्रगति, विधि व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण एवं थाना की कार्यप्रणाली का विस्तृत जायजा लिया साथ ही थाना परिसर एवं उपलब्ध संसाधनों का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कार्यों में पारदर्शिता, अनुशासन एवं तत्परता बनाए रखने तथा आमजनों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

More news from बिहार and nearby areas
  • कोशी रेंज के डी आई जी पहुंचे सौर बाजार थाना के वार्षिक निरीक्षण करने शुक्रवार को कोशी रेंज के डी आई जी कुमार आशीष सहरसा पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाल के उपस्थिति में सौर बाजार थाना के वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे जहां उसे गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मौके पर सौर बाजार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सहित थाना के वरीय पुलिस पदाधिकारी और अन्य पुलिस जवान मौजूद थे।निरीक्षण के दौरान थाना के विभिन्न अभिलेखों, लम्बित कांडों की समीक्षा, अनुसंधान की प्रगति, विधि व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण एवं थाना की कार्यप्रणाली का विस्तृत जायजा लिया साथ ही थाना परिसर एवं उपलब्ध संसाधनों का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कार्यों में पारदर्शिता, अनुशासन एवं तत्परता बनाए रखने तथा आमजनों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
    1
    कोशी रेंज के डी आई जी पहुंचे सौर बाजार थाना के वार्षिक निरीक्षण करने 
शुक्रवार को कोशी रेंज के डी आई जी कुमार आशीष सहरसा पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाल के उपस्थिति में सौर बाजार थाना के वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे जहां उसे गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मौके पर सौर बाजार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सहित थाना के वरीय पुलिस पदाधिकारी और अन्य पुलिस जवान मौजूद थे।निरीक्षण के दौरान थाना के विभिन्न अभिलेखों, लम्बित कांडों की समीक्षा, अनुसंधान की प्रगति, विधि व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण एवं थाना की कार्यप्रणाली का विस्तृत जायजा लिया साथ ही थाना परिसर एवं उपलब्ध संसाधनों का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कार्यों में पारदर्शिता, अनुशासन एवं तत्परता बनाए रखने तथा आमजनों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    18 hrs ago
  • सोनबरसा राज थाना पुलिस ने गिट्टी लदे हाईवा और बलेनो कार से 261 कार्टन विदेशी शराब बरामद की, तीन तस्कर गिरफ्तार,देहद मोड़ के पास पुलिस ने की कार्रवाई, गिट्टी के नीचे छिपाकर रखी गई थी शराब। सोनबरसा राज (सहरसा) सोनबरसा राज थाना पुलिस ने देहद मोड़ के पास नाकाबंदी कर गिट्टी लदे हाईवा और बलेनो कार से 261 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ निशिकांत भारती ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि उनके नेतृत्व में थानाध्यक्ष नागमणि कुमार की टीम ने वाहन जांच के दौरान यह कार्रवाई की। तलाशी में बलेनो कार की डिक्की से तीन कार्टन शराब बरामद हुई। वहीं, हाईवा के डाला में गिट्टी के नीचे छिपाकर रखी गई 258 कार्टन विदेशी शराब जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र के मानगंज निवासी दिनेश कुमार भगत, कोरियापट्टी निवासी मदन कुमार तथा मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र के गढ़िया निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब के साथ दोनों वाहनों को भी जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    1
    सोनबरसा राज थाना पुलिस ने गिट्टी लदे हाईवा और बलेनो कार से 261 कार्टन विदेशी शराब बरामद की, तीन तस्कर गिरफ्तार,देहद मोड़ के पास पुलिस ने की कार्रवाई, गिट्टी के नीचे छिपाकर रखी गई थी शराब।
सोनबरसा राज (सहरसा) सोनबरसा राज थाना पुलिस ने देहद मोड़ के पास नाकाबंदी कर गिट्टी लदे हाईवा और बलेनो कार से 261 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ निशिकांत भारती ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि उनके नेतृत्व में थानाध्यक्ष नागमणि कुमार की टीम ने वाहन जांच के दौरान यह कार्रवाई की। तलाशी में बलेनो कार की डिक्की से तीन कार्टन शराब बरामद हुई। वहीं, हाईवा के डाला में गिट्टी के नीचे छिपाकर रखी गई 258 कार्टन विदेशी शराब जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र के मानगंज निवासी दिनेश कुमार भगत, कोरियापट्टी निवासी मदन कुमार तथा मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र के गढ़िया निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस ने शराब के साथ दोनों वाहनों को भी जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    user_SANU SAURABH
    SANU SAURABH
    Sonbarsa, Saharsa•
    4 hrs ago
  • खगड़िया जिले के मानसी में हल्की बारिश में ही कीचड़मय हुई बम काली रोड, राहगीरों की बढ़ी परेशानी हल्की बारिश में ही कीचड़मय हुई बम काली रोड, राहगीरों की बढ़ी परेशानी मानसी। खगड़िया जिले के मानसी नगर पंचायत क्षेत्र के बम काली रोड की स्थिति हल्की बारिश में ही बदहाल हो गई है। सड़क पर जगह-जगह कीचड़ जमा होने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर पैदल चलने वाले राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, हल्की बारिश होते ही सड़क पर कीचड़ फैल जाता है। इससे सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है। दोपहिया वाहन चालकों को भी फिसलने का डर बना रहता है। वहीं, पैदल चलने वाले लोगों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार लोग फिसलकर गिरने से बाल-बाल बचते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत क्षेत्र में शामिल होने के बावजूद सड़क की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। हल्की बारिश में ही सड़क का यह हाल हो जाता है तो अधिक बारिश होने पर लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से बम काली रोड की स्थिति सुधारने, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था करने तथा सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से निजात मिल सके।
    1
    खगड़िया जिले के मानसी में हल्की बारिश में ही कीचड़मय हुई बम काली रोड, राहगीरों की बढ़ी परेशानी
हल्की बारिश में ही कीचड़मय हुई बम काली रोड, राहगीरों की बढ़ी परेशानी
मानसी। खगड़िया जिले के मानसी नगर पंचायत क्षेत्र के बम काली रोड की स्थिति हल्की बारिश में ही बदहाल हो गई है। सड़क पर जगह-जगह कीचड़ जमा होने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर पैदल चलने वाले राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, हल्की बारिश होते ही सड़क पर कीचड़ फैल जाता है। इससे सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है। दोपहिया वाहन चालकों को भी फिसलने का डर बना रहता है। वहीं, पैदल चलने वाले लोगों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार लोग फिसलकर गिरने से बाल-बाल बचते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत क्षेत्र में शामिल होने के बावजूद सड़क की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। हल्की बारिश में ही सड़क का यह हाल हो जाता है तो अधिक बारिश होने पर लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है।
लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से बम काली रोड की स्थिति सुधारने, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था करने तथा सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से निजात मिल सके।
    user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
    गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    8 hrs ago
  • सुपौल में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! विद्यालय में कुर्सी पर पैर रखकर सोते शिक्षक का वीडियो वायरल, बच्चे भटकते नजर आए! सुपौल में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! विद्यालय में कुर्सी पर पैर रखकर सोते शिक्षक का वीडियो वायरल, बच्चे भटकते नजर आए! सुपौल। सुपौल सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हरदी पूरब, वार्ड संख्या-03 स्थित बालक विद्यालय जीवछपुर, चौघारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की चर्चा है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर एक शिक्षक वर्ग कक्ष में कुर्सी पर पैर रखकर सोते नजर आ रहे हैं, जबकि मासूम बच्चे इधर-उधर घूमते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और शिक्षक की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित शिक्षक अक्सर इसी तरह समय बिताते हैं। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि कई बार चेतावनी देने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। मामले में शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। अब सवाल यह है कि वायरल वीडियो पर शिक्षा विभाग कब संज्ञान लेगा? ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों पर सख्त विभागीय कार्रवाई की मांग की है।
    1
    सुपौल में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! विद्यालय में कुर्सी पर पैर रखकर सोते शिक्षक का वीडियो वायरल, बच्चे भटकते नजर आए!                    
सुपौल में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! विद्यालय में कुर्सी पर पैर रखकर सोते शिक्षक का वीडियो वायरल, बच्चे भटकते नजर आए!                     
सुपौल। सुपौल सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हरदी पूरब, वार्ड संख्या-03 स्थित बालक विद्यालय जीवछपुर, चौघारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की चर्चा है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर एक शिक्षक वर्ग कक्ष में कुर्सी पर पैर रखकर सोते नजर आ रहे हैं, जबकि मासूम बच्चे इधर-उधर घूमते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और शिक्षक की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित शिक्षक अक्सर इसी तरह समय बिताते हैं। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि कई बार चेतावनी देने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ।
मामले में शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।
अब सवाल यह है कि वायरल वीडियो पर शिक्षा विभाग कब संज्ञान लेगा? ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों पर सख्त विभागीय कार्रवाई की मांग की है।
    user_Babul  Mandal
    Babul Mandal
    सुपौल, सुपौल, बिहार•
    8 hrs ago
  • मोराघाट पश्चिम बड़ी टोल वार्ड नंबर 3 का मुख्य स्टार का स्थिति
    1
    मोराघाट पश्चिम बड़ी टोल वार्ड नंबर 3 का मुख्य स्टार का स्थिति
    user_Gulshan Gupta
    Gulshan Gupta
    Coaching Center अलौली, खगड़िया, बिहार•
    16 hrs ago
  • 🙏 कृपया विडियो देखें मदद में सुप्रीम कोर्ट से सुनवाई करवाकर यंत्रों को हटाने के लिए मदद की ज़रूरत है। 🙏"Please watch the video, help is needed to get a hearing in the Supreme Court to have the devices/instruments removed." #support #help #ᴠɪʀᴀʟᴠɪᴅᴇᴏ #viralreeĺs #video 🙏 कृपया विडियो देखें मदद में सुप्रीम कोर्ट से सुनवाई करवाकर यंत्रों को हटाने के लिए मदद की ज़रूरत है। 🙏"Please watch the video, help is needed to get a hearing in the Supreme Court to have the devices/instruments removed." #support #help #ᴠɪʀᴀʟᴠɪᴅᴇᴏ #viralreeĺs #video
    1
    🙏 कृपया विडियो देखें मदद में सुप्रीम कोर्ट से सुनवाई करवाकर यंत्रों को हटाने के लिए मदद की ज़रूरत है।

🙏"Please watch the video, help is needed to get a hearing in the Supreme Court to have the devices/instruments removed."

#support #help #ᴠɪʀᴀʟᴠɪᴅᴇᴏ #viralreeĺs #video
🙏 कृपया विडियो देखें मदद में सुप्रीम कोर्ट से सुनवाई करवाकर यंत्रों को हटाने के लिए मदद की ज़रूरत है।
🙏"Please watch the video, help is needed to get a hearing in the Supreme Court to have the devices/instruments removed."
#support #help #ᴠɪʀᴀʟᴠɪᴅᴇᴏ #viralreeĺs #video
    user_मोहम्मद मुर्तुजा आलम
    मोहम्मद मुर्तुजा आलम
    Army facility Gogri, Khagaria•
    5 hrs ago
  • गोगरी में सीईओ का साप्ताहिक जनता दरबार शिविर आयोजित,उमड़ी फरियादियों की भीड़। गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचलाधिकारी कार्यालय कक्ष में आज दिन शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार शिविर का सुबह के 10:00 बजे से शाम के करीब 3:00 तक आयोजन किया गया। जहां विभिन्न पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे। जनता दरबार की अध्यक्षता राजस्व पदाधिकारी सुजीत कुमार ने की। इस दौरान कुल 4 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदन जमीन विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन, अतिक्रमण एवं भूमि संबंधी अन्य मामलों से जुड़े हुए थे। राजस्व पदाधिकारी ने एक-एक कर सभी मामलों की सुनवाई की तथा संबंधित पक्षों से जानकारी ली। सुनवाई के दौरान 1 मामलों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया। वहीं शेष मामलों में आवश्यक कागजातों की जांच एवं दोनों पक्षों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के बाद अगली जनता दरबार में सुनवाई करने की बात कही गई। एआरओ सुजीत कुमार ने कहा कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों का निष्पक्ष एवं त्वरित निष्पादन किया जायेगा,ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। जनता दरबार में अंचल कार्यालय के कर्मचारी, राजस्व कर्मी सुजीत कुमार एवं कई फरियादी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जनता दरबार में पहुंचकर आवेदन दें, ताकि समय पर उनकी समस्याओं का निपटारा किया जाए।
    1
    गोगरी में सीईओ का साप्ताहिक जनता दरबार शिविर आयोजित,उमड़ी फरियादियों की भीड़।
गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचलाधिकारी कार्यालय कक्ष में आज दिन शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार शिविर का सुबह के 10:00 बजे से शाम के करीब 3:00 तक आयोजन किया गया।  जहां विभिन्न पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे। जनता दरबार की अध्यक्षता राजस्व पदाधिकारी सुजीत कुमार ने की।
इस दौरान कुल 4 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदन जमीन विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन, अतिक्रमण एवं भूमि संबंधी अन्य मामलों से जुड़े हुए थे। राजस्व पदाधिकारी ने एक-एक कर सभी मामलों की सुनवाई की तथा संबंधित पक्षों से जानकारी ली। सुनवाई के दौरान 1 मामलों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया।
वहीं शेष मामलों में आवश्यक कागजातों की जांच एवं दोनों पक्षों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के बाद अगली जनता दरबार में सुनवाई करने की बात कही गई। एआरओ सुजीत कुमार ने कहा कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों का निष्पक्ष एवं त्वरित निष्पादन किया जायेगा,ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
जनता दरबार में अंचल कार्यालय के कर्मचारी, राजस्व कर्मी सुजीत कुमार एवं कई फरियादी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जनता दरबार में पहुंचकर आवेदन दें, ताकि समय पर उनकी समस्याओं का निपटारा किया जाए।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    11 hrs ago
  • सौर बाजार में बदलते मौसम ने सबको चौंकाया डरे सहमे है लोग मौसम को लेकर कई दिनों से भविष्य वाणी किया जा रहा है की भारी बारिश और तूफ़ान आने की संभावना है जिसको लेकर सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र में दो दिनों से छाए बादल से लोग डरे सहमे है. इसको लेकर खास कर किसानों का कहना है की अगर बेमौसम बारिश होती है तो खेतों में लगा धान का फ़सल तो बर्बाद होगा ही साथ ही सब्जी की खेती करने में भी कई परेशानी होगी क्योंकि इस महीने में ही ज्यादातर सब्जी खेतों में लगाया जाता है वैसे भी किसान महंगे दामों पर खाद लेकर धान के फ़सल में डाला है जिससे पैदावार होने की उम्मीद लगी हुई है. देर शाम के बाद हल्के बूंदा बंदी शुरू होने से लोग डरे सहमे नज़र आए साथ ही बाजारों से काम निपटा कर घर जाते देखे गए.
    1
    सौर बाजार में बदलते मौसम ने सबको चौंकाया डरे सहमे है लोग 
मौसम को लेकर कई दिनों से भविष्य वाणी किया जा रहा है की भारी बारिश और तूफ़ान आने की संभावना है जिसको लेकर सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र में दो दिनों से छाए बादल से लोग डरे सहमे है. इसको लेकर खास कर किसानों का कहना है की अगर बेमौसम बारिश होती है तो खेतों में लगा धान का फ़सल तो बर्बाद होगा ही साथ ही सब्जी की खेती करने में भी कई परेशानी होगी क्योंकि इस महीने में ही ज्यादातर सब्जी खेतों में लगाया जाता है वैसे भी किसान महंगे दामों पर खाद लेकर धान के फ़सल में डाला है जिससे पैदावार होने की उम्मीद लगी हुई है. देर शाम के बाद हल्के बूंदा बंदी शुरू होने से लोग डरे सहमे नज़र आए साथ ही बाजारों से काम निपटा कर घर जाते देखे गए.
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.