Shuru
Apke Nagar Ki App…
बरेली: जिलाधिकारी ने चायनीज माँझे के खतरों को लेकर दी जागरूकता बाइट बरेली जिले में चायनीज माँझे के खतरों को लेकर जिलाधिकारी महोदय ने जनता को आवश्यक जानकारी दी और जागरूक रहने की अपील की। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि सुरक्षा नियमों का पालन करें और खतरनाक सामग्री से दूरी बनाएं।
News Network Bharatvarsh
बरेली: जिलाधिकारी ने चायनीज माँझे के खतरों को लेकर दी जागरूकता बाइट बरेली जिले में चायनीज माँझे के खतरों को लेकर जिलाधिकारी महोदय ने जनता को आवश्यक जानकारी दी और जागरूक रहने की अपील की। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि सुरक्षा नियमों का पालन करें और खतरनाक सामग्री से दूरी बनाएं।
More news from Bareilly and nearby areas
- बरेली जिले में चायनीज माँझे के खतरों को लेकर जिलाधिकारी महोदय ने जनता को आवश्यक जानकारी दी और जागरूक रहने की अपील की। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि सुरक्षा नियमों का पालन करें और खतरनाक सामग्री से दूरी बनाएं।1
- बरेली। शहर के साई सुखदा हॉस्पिटल में चिकित्सा क्षेत्र की एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है. उत्तराखंड के नैनीताल निवासी 35 वर्षीय मरीज को उसकी 62 वर्षीय मां ने किडनी दान कर नया जीवन दिया। यह जटिल किडनी प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक साई सुखदा हॉस्पिटल में संपन्न हुआ। मरीज लंबे समय से दोनों किडनियों के फेल होने के कारण डायलिसिस पर निर्भर था और लगातार इलाज के लिए बरेली आना पड़ता था। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी, जिसके बाद मां ने बिना संकोच अपने बेटे को किडनी दान करने का फैसला किया। कई जरूरी जांचों, कानूनी प्रक्रिया और उच्च स्तरीय प्रोटोकॉल के बाद कई घंटे चली सर्जरी सफल रही। प्रत्यारोपण के तुरंत बाद नई किडनी ने काम करना शुरू कर दिया और मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है। यह बरेली का पहला निजी अस्पताल बन गया है जहां आयुष्मान योजना के तहत किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया गया। इससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और अब गंभीर किडनी रोगियों को महानगरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने रचा मेडिकल इतिहास, अंगदान का दिया संदेश इस प्रत्यारोपण को विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सफल बनाया। ऑपरेशन का नेतृत्व नेफ्रोलॉजी और ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ शरद अग्रवाल ने किया। टीम में सीता राम सिंह कुलराज, ऋषि अग्रवाल, ध्रुव मोहन, प्रजाय श्रीवास्तव, आशु हिरानी, रोहित सिंघल सहित कई डॉक्टर शामिल रहे। पोस्ट-ऑप केयर और इमरजेंसी सपोर्ट टीम ने भी 24×7 निगरानी रखकर ऑपरेशन की सफलता में अहम योगदान दिया। डॉक्टरों ने बताया कि किडनी फेलियर का स्थायी इलाज प्रत्यारोपण है और अंगदान हजारों मरीजों को नया जीवन दे सकता है। हॉस्पिटल प्रबंधन ने कहा कि यह सफलता केवल एक ऑपरेशन नहीं बल्कि बरेली मंडल में उन्नत चिकित्सा सुविधाओं की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। अब क्षेत्र के मरीजों को बेहतर इलाज स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगा। आपातकालीन संपर्क: 63994499111
- एसएसपी बरेली के निर्देशन पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत बरेली के बारादरी थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है चेकिंग के दौरान बारादरी पुलिस ने 31 लख रुपए की इसमें के साथ तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है जिसका एक साथी मौका पाकर भागने में फरार हुआ उसकी तलाश में लगातार पुलिस दविश दे रही है1
- Post by Firoz Idrisi1
- बरेली: चाइनीज़ मांझे के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा आवश्यक जानकारी एवं जनहित में जागरूकता हेतु आधिकारिक बाइट दी गई1
- बरेली में शाही सुखदा हॉस्पिटल में मां ने दी किडनी बेटे को मिला है नया जीवन बरेली के प्रथम निजी अस्पताल में सफल किडनी प्रत्यारोपण2
- गरीब शक्ति दल के पदाधिकारी ने भारत में अपराध चरम सीमा पर बढ़ने का घोर विरोध जातया बरेली उत्तर प्रदेश भारतीय जेलों में एक दोषी के साथ साथ पूरे पूरे परिवार के लाखों बेगुनाह लोग जेलों में कैदियों और बंदियों के रूप में सलाखों के पीछे होने व देश में झूठे मुकदमे दर्ज होने का घोर विरोध कर ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन के एसीएम बरेली को सोपा तथा बुलंद आवाज में भारत में न्यायिक स्तर पर विशेष जांच दल (एसआईटी) की मांगकी ज्ञापन देने वाले में , मनोज विकट,रंजीत सिंह, संजीव सागर, संजय सक्सेना, गिरिश चंद्र सक्सेना , मोहम्मद नासिर, जगदीश सागर , रेनू जौहरी आदि समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे1
- बरेली के थाना प्रेमनगर क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी शास्त्री नगर गेट पर मोबाइल और चेन लूट के प्रयास तथा फायरिंग की घटना में नामजद थे। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने कार्रवाई की। मौके से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए। घायल अभियुक्त को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।1