नवागत पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल द्वारा थाना पाटी व बोकराटा चौकी का आकस्मिक निरीक्षण. नवागत पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना पाटी का आकस्मिक निरीक्षण पाटी :- नवागत पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्म विलोचन शुक्ल द्वारा थाना पाटी पहुंच कर आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य थाना स्तर की व्यवस्थाओं की समीक्षा, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण का परीक्षण एवं कानून-व्यवस्था संबंधी तैयारियों का मूल्यांकन करना रहा। निरीक्षण के दौरान महिलाओ एवं बालिकाओं के ऊपर गठित होने वाले अपराधों पर विशेष जोर देते हुए बाल विवाह,बलत्कार के अपराधों की रोकथाम के संबंध मे थाने पर पदस्थ महिला उप निरीक्षक जानी चारेल, प्रधान आरक्षक अर्चना डावर से विस्तृत चर्चा कर स्कूलो,छात्रवासो, गांव व फलियो मे पहुंचकर जागरूकता लाने संबंध मे लोगो को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरन रिकॉर्ड रूम, मालखाना, हवालात, सीसीटीएनएस कक्ष एवं थाना परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की गई। जब्त माल की सुरक्षा, अभिलेखों के रख-रखाव, ऑनलाइन प्रविष्टियों की अद्यतन स्थिति एवं सुरक्षा प्रबंधों की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। थाना स्तर पर पदस्थ समस्त पुलिस बल की उपस्थिति का सत्यापन किया गया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन, सतर्कता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने सतत गश्त एवं निगरानी बढ़ाने, आपराधिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखने, डिजिटल रिकॉर्डिंग एवं रिपोर्टिंग में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष बल दिया। वही रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने, नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने एवं बीट प्रणाली को सुदृढ़ कर जमीनी स्तर पर सूचना तंत्र मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। वही पुलिस स्टॉफ को स्वतंत्रता के 75 वी वर्षगात पर मध्य प्रदेश शासन दुवारा मेडल वितरित किए थे वो लगाकर प्रोत्साहित किया। निरीक्षण के दौरान एसडीओपी दिनेश सिंह चौहान, थाना प्रभारी रामदास यादव सहित थाना स्टाफ उपस्थित रहा।
नवागत पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल द्वारा थाना पाटी व बोकराटा चौकी का आकस्मिक निरीक्षण. नवागत पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना पाटी का आकस्मिक निरीक्षण पाटी :- नवागत पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्म विलोचन शुक्ल द्वारा थाना पाटी पहुंच कर आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य थाना स्तर की व्यवस्थाओं की समीक्षा, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण का परीक्षण एवं कानून-व्यवस्था संबंधी तैयारियों का मूल्यांकन करना रहा। निरीक्षण के दौरान महिलाओ एवं बालिकाओं के ऊपर गठित होने वाले अपराधों पर विशेष जोर देते हुए बाल विवाह,बलत्कार के अपराधों की रोकथाम के संबंध मे थाने पर पदस्थ महिला उप निरीक्षक जानी चारेल, प्रधान आरक्षक अर्चना डावर से विस्तृत चर्चा कर स्कूलो,छात्रवासो, गांव व फलियो मे पहुंचकर जागरूकता लाने संबंध मे लोगो को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरन रिकॉर्ड रूम, मालखाना, हवालात, सीसीटीएनएस कक्ष एवं थाना परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की गई। जब्त माल की सुरक्षा, अभिलेखों के रख-रखाव,
ऑनलाइन प्रविष्टियों की अद्यतन स्थिति एवं सुरक्षा प्रबंधों की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। थाना स्तर पर पदस्थ समस्त पुलिस बल की उपस्थिति का सत्यापन किया गया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन, सतर्कता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने सतत गश्त एवं निगरानी बढ़ाने, आपराधिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखने, डिजिटल रिकॉर्डिंग एवं रिपोर्टिंग में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष बल दिया। वही रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने, नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने एवं बीट प्रणाली को सुदृढ़ कर जमीनी स्तर पर सूचना तंत्र मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। वही पुलिस स्टॉफ को स्वतंत्रता के 75 वी वर्षगात पर मध्य प्रदेश शासन दुवारा मेडल वितरित किए थे वो लगाकर प्रोत्साहित किया। निरीक्षण के दौरान एसडीओपी दिनेश सिंह चौहान, थाना प्रभारी रामदास यादव सहित थाना स्टाफ उपस्थित रहा।
- Post by Mukesh1
- Post by दधिवल मानव1
- खंडवा में सनसनीखेज वारदात, पुत्र ने शराब में उजाड़ दिए मजदूरी के रुपए पिता ने हिसाब मांगा तो पीट पीटकर कर दी हत्या। एंकर। मध्य प्रदेश के खंडवा में एक सनसनी खेज हत्या का मामला सामने आया है जहां कलयुगी बेटे ने मजदूरी का हिसाब मांगने पर अपने दिव्यांग पिता की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के लिए उसने उसी लाठी का इस्तेमाल किया, जिसके सहारे उसके पिता चला-फिरा करते थे। मृतक की पत्नी ( आरोपी की मां) के बयान के बाद पुलिस ने बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। आरोपी को उसकी बुआ के गांव से गिरफ्तार किया गया हैं। दरअसल घटना खंडवा जिले के पिपलोद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है पुलिस के मुताबिक ग्राम गुड़ी में 8 मार्च रविवार के दिन एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला था। मृतक की पहचान साबुलाल उर्फ केंडे पिता बाटु कोरकु निवासी ग्राम गौंडवाडी के रूप में हुई थी।शव पर गहरे चोंट के निशान थे। पोस्टमार्टम के दौरान सामने आया कि मृतक की हत्या करीब 4 दिन पहले हो चुकी है। पूछताछ के दौरान मृतक की पत्नी गौराबाई ने बताया कि 4 मार्च को उसी के बेटे बच्चूलाल ने हत्या की हैं। आरोपी बच्चूलाल ग्राम गुड़ी में एक किसान के बाड़े में मवेशियों की देखरेख का काम करता हैं। घटना वाले दिन किसान ने बच्चूलाल को मजदूरी के एक हजार रूपए दिए थे। एक हजार में से 200 रूपए उसने पिता को और 100 रूपए मुझे (मां) दिए। शाम के समय वह घर आया तो उसके पास बाकी के 700 रूपए नहीं थे। पिता ने पूछा तो बोला कि 700 रूपए की शराब पी गया। पिता ने पैसे मांगे तो विवाद हुआ, फिर हत्या की पिपलोद पुलिस के अनुसार, आरोपी बच्चूलाल के माता-पिता भीख मांगकर गुजारा करते थे। कमाने वाला सिर्फ बच्चूलाल था और वह शराब पीने का आदी था। उसे मजदूरी के पैसे मिलने पर पिता ने हिसाब मांगा और कहा कि बाकी के पैसे मुझे दे दो, लेकिन वह उन पैसों की शराब पी चुका था। पिता ने फटकार लगाई और गालियां दी, जिससे कि बच्चूलाल बिफर गया और लट्ठ से पीट-पीटकर पिता को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कोर्ट ने जेल भेजने के आदेश दिए है।1
- धामनोद में भारी पुलिसबल की मौजूदगी में,हटवाया अतिक्रमण एडिशनल एसपी विजय कुमार डावर ने दी मीडिया को जानकारी।1
- *प्रजापति समाज द्वारा फाग उत्सव मनाया गया* रिपोर्ट भगवान सिंह चौहान सनावद प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी धूलंडी पर्व पर प्रजापति समाज द्वारा फाग उत्सव के रूप में मनाया गया होलिका दहन के स्थान से होली का में रंग गुलाल डालकर मां का आशीर्वाद लेकर समाज साथी विभिन्न घरों पर जहां पर गामी हुई थी उन्हें श्रद्धा सुमन समर्पित किया प्रजापति मोहल्ले से होते हुए टोड़ीपुरा पहुंचे वहां से होलिका दहन के स्थान पर आकर फाग उत्सव का समापन हुआ इस अवसर पर समाज के सभी वरिष्ठ उपस्थित हुए नरेश प्रजापति नानूराम प्रजापति बालमुकुंद प्रजापत प्रजापति हुकुमचंद कटारिया प्रजापति रामचंद्र कटारिया प्रजापति बाबूलाल कटारिया राजू प्रजापत मुकेश प्रजापत रमेश प्रजापत ओमकार प्रजापत हेमंत कटारिया प्यार प्रजापत हेमराज प्रजापत मनोहर प्रजापत किशोर प्रजापत दुलीचंद प्रजापत इंदर प्रजापत रुपेश प्रजापत प्रकाश प्रजापत आदि समाज जन उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया1
- इंदौर में पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। दरअसल, परदेशीपुरा थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल जीतू सरदार का जन्मदिन कुछ युवकों ने धूमधाम से मनाया। इस दौरान फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया और केक भी कटवाया गया। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में संयोगितागंज क्षेत्र के लिस्टेड बदमाश आकृत बोयत, आयुष बोयत और दीनू बोयत भी मौजूद थे। इस पूरे कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हैरानी की बात यह रही कि खुद पुलिसकर्मी ने भी इस वीडियो को अपनी डीपी पर लगा लिया था। जैसे ही मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया, पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए और पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर हेड कॉन्स्टेबल जीतू सरदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के साथ किसी भी प्रकार का मेल-जोल अनुशासनहीनता माना जाता है और इस मामले में सख्त कार्रवाई की गई है।1
- गांव माथना ग्रामीण कि हुंकार जल जंगल जमीन के लिए1
- बदनावर के ग्राम बिड़वाल में रंगपंचमी पर्व पर ,2 दिवसीय फूलडोर मेले का हुआ आयोजन। देखे यह रिपोर्ट shuru app ki news ko watsaap par share jarur kare।1
- निडर भारत न्यूज़ से पत्रकार आकाश कोहली की रिपोर्ट 📍 महू तहसील, ग्राम भाटखेड़ी महू तहसील के ग्राम भाटखेड़ी निवासी गरीब आदिवासी परिवार से आने वाले राजाराम मावी के पुत्र मनीष मावी ने भारतीय सेना की बिहार रेजिमेंट में अपनी 32 वर्ष की गौरवपूर्ण सेवा पूर्ण कर सूबेदार मेजर के पद से सेवानिवृत्ति प्राप्त की। सेवानिवृत्ति के बाद जब वे अपने गृह ग्राम भाटखेड़ी पहुंचे तो गांव में उनका भव्य स्वागत किया गया। ग्रामवासियों, परिवारजनों और मित्रों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर उनके लंबे सैन्य जीवन और देश सेवा को सम्मान दिया। पूरे गांव में खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जयस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रदीप मावी, जयस कार्यकारी अध्यक्ष श्रवण भाबर, लोकेश ओसारी, देव बडोले, राहुल कटारे, राम निनामा, तारा सिंह डावर, आत्माराम मावी, बलवंत मावी, सोनू मावी, संजय मावी, सीताराम कौशल और भगत सिंह गुर्जर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने सूबेदार मेजर मनीष मावी को उनकी देश सेवा के लिए सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि गांव के युवाओं को भी उनसे प्रेरणा लेकर देश सेवा के लिए आगे आना चाहिए।1