Shuru
Apke Nagar Ki App…
PeopleFirst #UdhampurPolice #NoToBovineSmuggling थाना (Rehambal) क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई संदिग्ध XUV वाहन को रोकने का किया गया प्रयास चालक मौके से फरार, पुलिस जांच जारी वाहन से 4 पाशु क्रूर हालत में बरामद सभी पाशुओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया FIR नंबर 62/2026 दर्ज BNS धारा 223 व PCA Act धारा 11 के तहत मामला दर्ज पुलिस का सख्त संदेश: उधमपुर में पाशु तस्करी पर पूरी तरह से नकेल कसी जाएगी, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
Till The End News
PeopleFirst #UdhampurPolice #NoToBovineSmuggling थाना (Rehambal) क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई संदिग्ध XUV वाहन को रोकने का किया गया प्रयास चालक मौके से फरार, पुलिस जांच जारी वाहन से 4 पाशु क्रूर हालत में बरामद सभी पाशुओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया FIR नंबर 62/2026 दर्ज BNS धारा 223 व PCA Act धारा 11 के तहत मामला दर्ज पुलिस का सख्त संदेश: उधमपुर में पाशु तस्करी पर पूरी तरह से नकेल कसी जाएगी, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
More news from जम्मू और कश्मीर and nearby areas
- Post by Gulzar Ahmad1
- #share The annual Urs of revered Sufi saint Syed Nabi Ullah (RA) is being observed with great religious fervour and devotion at Konibal in Pampore area of South Kashmir. Devotees from different parts of the Pampore thronged the shrine to pay obeisance and seek blessings. The shrine witnessed large gatherings since early morning, with special prayers, recitation of Holy Quran, and devotional gatherings (Mehfil-e-Zikr) marking the occasion. Religious scholars highlighted the teachings of the saint, emphasizing peace, unity, and spiritual enlightenment. Authorities had made necessary arrangements for smooth conduct of the Urs, including security, sanitation, and basic facilities for devotees. Locals said that the annual Urs holds deep spiritual and cultural significance and continues to be an important event preserving the rich Sufi traditions of Kashmir.1
- Post by Sanam Aijaz1
- सुजानपुर सुजानपुर में रसोई गैस सिलेंडर को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। यहां एक महिला ने खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के सामने ही गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गैस सिलेंडर 1500 रुपये में ब्लैक में बेचा जा रहा है। महिला के इस बयान के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों में भी भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। आम जनता का कहना है कि अगर सच में सिलेंडर ब्लैक में बेचे जा रहे हैं, तो यह सीधे-सीधे गरीब और मध्यम वर्ग की जेब पर डाका है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह आरोप सीधे अधिकारियों की मौजूदगी में लगाया गया, जिससे अब खाद्य आपूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि आखिर अगर विभाग मौके पर मौजूद है, तो फिर इस तरह की कालाबाज़ारी कैसे हो रही है? अब देखना यह होगा कि खाद्य आपूर्ति विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है, क्या ब्लैक में सिलेंडर बेचने वालों पर शिकंजा कसेगा या फिर मामला केवल जांच तक ही सीमित रह जाएगा। सुजानपुर की जनता अब जवाब चाहती है… सिलेंडर 1500 में क्यों? और किसके संरक्षण में चल रहा है ये खेल?2
- Nirmala Sitharaman: No lockdown in India; government dismisses rumours and assures no fuel price hike.1
- एक साल पहले आपदा में क्षतिग्रस्त हुई थी सड़क, सुरक्षित हिस्से पर भी लोगों का कब्जा; हादसे का अंदेशा उपमंडल बंगाणा के तहत कोटला खास से गोविंद सागर झील की ओर जाने वाला एकमात्र लिंक मार्ग 'बेला हरिजन बस्ती' इन दिनों हादसों को न्योता दे रहा है। पिछले वर्ष हुई भारी बारिश और प्राकृतिक आपदा के कारण यह मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी लोक निर्माण विभाग (PWD) ने इसकी सुध नहीं ली है। सड़क की स्थिति आज भी वैसी ही बनी हुई है जैसी आपदा के समय थी, जिससे स्थानीय निवासियों में भारी रोष है। खाई में समाने का डर, फिर भी विभाग मौन सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस चुका है और कभी भी गहरी खाई में गिर सकता है। यह मार्ग बेला हरिजन बस्ती के लिए संपर्क का एकमात्र साधन है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग को कई बार लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अधिकारी किसी बड़े हादसे के इंतजार में बैठे नजर आ रहे हैं। सुरक्षित रास्ते पर 'अतिक्रमण' ने बढ़ाई मुश्किलें हैरानी की बात यह है कि सड़क का जो हिस्सा सुरक्षित बचा है, वहां कुछ स्थानीय लोगों द्वारा अपने वाहन और निर्माण सामग्री (रेत-बजरी) फैला दी गई है। इस कारण राहगीरों और वाहन चालकों को मजबूरन सड़क के उस हिस्से से गुजरना पड़ रहा है जो धंसा हुआ है। ज़रा सी चूक किसी बड़ी अनहोनी का कारण बन सकती है। जनता की मांग: तुरंत हो मरम्मत बस्ती के निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि: क्षतिग्रस्त मार्ग की तुरंत मरम्मत शुरू करवाई जाए। सड़क पर अवैध रूप से रखी गई निर्माण सामग्री और वाहनों को हटाया जाए ताकि आवाजाही सुगम हो सके। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो वे विभाग के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।1
- Post by Till The End News1
- सुजानपुर स्थानीय विस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली महेशकलवाल-दूधला-खेरी सड़क को 28 मार्च से 10 अप्रैल तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। संबंधित विभाग के एसडीओ संसार चंद ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के त ..हत इस सड़क के उन्नयन कार्य शुरू कर दिए गए हैं। इस दौरान सड़क पर सीमेंट कंक्रीट बिछाने का काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दूधला क्षेत्र में सड़क बेहद संकरी है, जिसके कारण निर्माण कार्य और यातायात को एक साथ चलाना संभव नहीं है। किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव और कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए यह फैसला लिया गया है। बंद अवधि के दौरान यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा जाएगा। उहल कक्कड़ की ओर से आने वाले वाहन कक्कड़ बस स्टैंड से कक्कड़-बजरोल-जंगलबेरी मार्ग होते हुए जंगलबेरी पुल के पास सुजानपुर-संधोल सड़क से जुड़ेंगे। वहीं कक्कड़, भेड़ा और खनोली की ओर से आने वाले वाहन कक्कड़-सचूही मार्ग से महेशकलवाल होते हुए खेरी पुल के पास मुख्य सड़क में शामिल होंगे। विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की है और कहा है कि निर्माण कार्य पूरा होने तक वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें ताकि कार्य भी समय पर पूरा हो और किसी को असुविधा भी कम हो।1
- Post by Sanam Aijaz1