logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Gonda me jiwan dip ki miteng me mihtlesh Soni Sangita soni rita tiwari mohit lallu verma

6 hrs ago
user_Mithlesh Kumar
Mithlesh Kumar
प्रयागपुर, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

Gonda me jiwan dip ki miteng me mihtlesh Soni Sangita soni rita tiwari mohit lallu verma

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Mithlesh Kumar
    1
    Post by Mithlesh Kumar
    user_Mithlesh Kumar
    Mithlesh Kumar
    प्रयागपुर, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बहराइच। सालारगंज स्थित जनता मॉन्टेसरी स्कूल में वार्षिक समारोह एवं परिणाम वितरण दिवस का भव्य और उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर खुशी और उत्साह के माहौल से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री यासिर शाह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सालारगंज के सभासद सुरेश गुप्ता मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और स्वागत के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। गीत और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। बच्चों की प्रतिभा देखकर अभिभावक और अतिथि भी काफी उत्साहित नजर आए और तालियों से उनका उत्साह बढ़ाते रहे। कार्यक्रम के दौरान पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय की टॉपर उम्मे अरम को पूर्व कैबिनेट मंत्री यासिर शाह ने साइकिल देकर सम्मानित किया, जिसे पाकर छात्रा के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इसके साथ ही विद्यालय के 16 बच्चों को 100 प्रतिशत उपस्थिति के लिए चांदी की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा भी कई मेधावी छात्रों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्रों के माता-पिता भी कार्यक्रम में शामिल हुए। अपने बच्चों को मंच पर सम्मानित होते देखकर अभिभावकों के चेहरे पर गर्व और खुशी साफ दिखाई दे रही थी। वहीं बच्चों में भी पुरस्कार पाने और मंच पर प्रस्तुति देने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्य अतिथि यासिर शाह ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं और शिक्षा के साथ-साथ संस्कार व प्रतिभा का विकास बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। वहीं विशिष्ट अतिथि सुरेश गुप्ता ने भी छात्रों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। पूरा कार्यक्रम उत्साह, उमंग और प्रेरणा से भरपूर रहा। वार्षिक समारोह न केवल विद्यालय की उपलब्धियों को साझा करने का अवसर होता है, बल्कि यह छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच आपसी जुड़ाव और प्रेरणा का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम बनता है।
    1
    बहराइच। सालारगंज स्थित जनता मॉन्टेसरी स्कूल में वार्षिक समारोह एवं परिणाम वितरण दिवस का भव्य और उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर खुशी और उत्साह के माहौल से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री यासिर शाह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सालारगंज के सभासद सुरेश गुप्ता मौजूद रहे।
समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और स्वागत के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। गीत और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। बच्चों की प्रतिभा देखकर अभिभावक और अतिथि भी काफी उत्साहित नजर आए और तालियों से उनका उत्साह बढ़ाते रहे।
कार्यक्रम के दौरान पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय की टॉपर उम्मे अरम को पूर्व कैबिनेट मंत्री यासिर शाह ने साइकिल देकर सम्मानित किया, जिसे पाकर छात्रा के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इसके साथ ही विद्यालय के 16 बच्चों को 100 प्रतिशत उपस्थिति के लिए चांदी की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा भी कई मेधावी छात्रों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्रों के माता-पिता भी कार्यक्रम में शामिल हुए। अपने बच्चों को मंच पर सम्मानित होते देखकर अभिभावकों के चेहरे पर गर्व और खुशी साफ दिखाई दे रही थी। वहीं बच्चों में भी पुरस्कार पाने और मंच पर प्रस्तुति देने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
मुख्य अतिथि यासिर शाह ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं और शिक्षा के साथ-साथ संस्कार व प्रतिभा का विकास बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। वहीं विशिष्ट अतिथि सुरेश गुप्ता ने भी छात्रों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। पूरा कार्यक्रम उत्साह, उमंग और प्रेरणा से भरपूर रहा।
वार्षिक समारोह न केवल विद्यालय की उपलब्धियों को साझा करने का अवसर होता है, बल्कि यह छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच आपसी जुड़ाव और प्रेरणा का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम बनता है।
    user_Mohit Nepali
    Mohit Nepali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बिजली कर्मी की करंट लगने से मौत हुई मौत परिजनों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन बहराइच। जनपद में एक विद्युत कर्मी उस वक्त हादसे का शिकार हो गया। जब वह ट्रांसफार्मर मे आयी खराबी को ठीक कर रहा था। इसी दौरान उसे करंट लग गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गुस्साए परिजनों ने भारी संख्या में एकत्र होकर डीएम कार्यालय के बाहर सड़क जाम कर दिया और बिजली विभाग के जेई पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। घटना बहराइच के गुल्लाबीr इलाके की है जहां रामगाँव थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी दीप चंद्र मौर्य विद्युत विभाग में लाइनमैन के पद पर तैनात थे। जिन्हें गुल्लाबीर इलाके में एक ट्रांसफार्मर में आयी खराबी को दूर करने के लिए लगाया गया था। वह ट्रांसफार्मर सही कर रहे थे की इसी दौरान अचानक विद्युत सप्लाई चालू हो गई। जिससे वह करंट की चपेट में आ गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद दीपचंद के शव को अस्पताल की मर्चरी में पीएम के लिए रखवाया गया है। वहीं परिजनों ने कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए डीएम तिराहा पर सड़क जमकर जमकर प्रदर्शन किया। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस बल तैनात रही।
    4
    बिजली कर्मी की करंट लगने से मौत हुई मौत परिजनों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन 
बहराइच। जनपद में एक विद्युत कर्मी उस वक्त हादसे का शिकार हो गया। जब वह ट्रांसफार्मर मे आयी खराबी को ठीक कर रहा था। इसी दौरान उसे करंट लग गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गुस्साए परिजनों ने भारी संख्या में एकत्र होकर डीएम कार्यालय के बाहर सड़क जाम कर दिया और बिजली विभाग के जेई पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। घटना बहराइच के गुल्लाबीr इलाके की है जहां रामगाँव थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी दीप चंद्र मौर्य विद्युत विभाग में लाइनमैन के पद पर तैनात थे। जिन्हें गुल्लाबीर इलाके में एक ट्रांसफार्मर में आयी खराबी को दूर करने के लिए लगाया गया था। वह ट्रांसफार्मर सही कर रहे थे की इसी दौरान अचानक विद्युत सप्लाई चालू हो गई। जिससे वह करंट की चपेट में आ गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद दीपचंद के शव को अस्पताल की मर्चरी में पीएम के लिए रखवाया गया है। वहीं परिजनों ने कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए डीएम तिराहा पर सड़क जमकर जमकर प्रदर्शन किया। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस बल तैनात रही।
    user_Arshad Quddus Reporter
    Arshad Quddus Reporter
    Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • किसानों के खाते में भेजी पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जिले के कुल 01 लाख 52 हजार 232 किसानों के खाते में भेजी गई धनराशि श्रावस्ती। देश के प्रधानमंत्री ने आज असम के गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी की है। उक्त कार्यक्रम के तहत जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका शुभारम्भ जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय एवं अध्यक्ष जिला पंचायत के प्रतिनिधि सुनील तिवारी द्वारा किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों व किसानों द्वारा प्रधानमंत्री के वर्जुअल कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा व सुना गया। इस दौरान जनपद के कुल 01 लाख 52 हजार 232 किसानों के खाते में धनराशि हस्तान्तरित की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह योजना किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना छः हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है, जिससे किसान खेती के लागत के रूप में उपयोग करते है। यह राशि प्रत्येक चार महीने में दो हजार रुपये की किस्त के रूप में सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंचती है, जिससे किसान बीज, खाद और अन्य कृषि जरूरतें पूरी कर पाते हैं।इस दौरान उप कृषि निदेशक सुरेन्द्र चन्द्र चौधरी ने उपस्थित माननीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं किसान भाईयों को धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी, अपर जिला कृषि अधिकारी अश्वनी कुमार, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकगण सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी तथा कृषकगण उपस्थित रहे।
    1
    किसानों के खाते में भेजी पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त
जिले के कुल 01 लाख 52 हजार 232 किसानों के खाते में भेजी गई धनराशि
श्रावस्ती। देश के प्रधानमंत्री ने आज असम के गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी की है। उक्त कार्यक्रम के तहत जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका शुभारम्भ जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय एवं  अध्यक्ष जिला पंचायत के प्रतिनिधि सुनील तिवारी द्वारा किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों व किसानों द्वारा  प्रधानमंत्री के वर्जुअल कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा व सुना गया। इस दौरान जनपद के कुल 01 लाख 52 हजार 232 किसानों के खाते में धनराशि हस्तान्तरित की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह योजना किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना छः हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है, जिससे किसान खेती के लागत के रूप में उपयोग करते है। यह राशि प्रत्येक चार महीने में दो हजार रुपये की किस्त के रूप में सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंचती है, जिससे किसान बीज, खाद और अन्य कृषि जरूरतें पूरी कर पाते हैं।इस दौरान उप कृषि निदेशक सुरेन्द्र चन्द्र चौधरी ने उपस्थित माननीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं किसान भाईयों को धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर  जिला कृषि अधिकारी, अपर जिला कृषि अधिकारी अश्वनी कुमार, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकगण सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी तथा कृषकगण उपस्थित रहे।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by सकील अहमद
    1
    Post by सकील अहमद
    user_सकील अहमद
    सकील अहमद
    Media company बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Rajan
    1
    Post by Rajan
    user_Rajan
    Rajan
    कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • आज दिनांक 13 मार्च 2026 को प्रातः लगभग 07:55 बजे श्री गोबर्धन पुजारी, उप कमांडेंट अपने एस्कॉर्ट आरक्षी देवेंद्र सिंह बसेडा एवं आरक्षी चालक गजेन्द्र सिंह के साथ सरकारी वाहन से सीमा चौकी रानियापुर से वाहिनी मुख्यालय भिनगा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान चिल्हारिया- भिनगा रोड़ पर गुलरा फटवा गांव के पास एक कार को ट्रक डम्पर द्वारा टक्कर मार दी गई, जिससे कार में सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना को देखते ही उप कमांडेंट गोबर्धन पुजारी एवं उनकी टीम ने तुरंत पुलिस एवं एम्बुलेंस को फोन कर मौके पर बुलाया तथा सभी घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाकर उपचार की व्यवस्था कराई। घटना की सूचना तुरंत अमरेन्द्र कुमार वरुण, कमांडेंट, 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा को दी गई। सूचना प्राप्त होते ही उन्होंने घायलों की सहायता के लिए वाहिनी से त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) को अस्पताल भेजा। क्यूआरटी टीम ने वहां पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई। दुर्घटना में घायल व्यक्तियों में ग्राम सिरसिया निवासी 1.मनीष कुमार सोनी (उम्र 33 वर्ष) 2. सूर्यभान सोनी (उम्र 32 वर्ष) 3. ओजेश (उम्र 18 वर्ष) 4. अतुल सोनी (उम्र 17 वर्ष) शामिल हैं। वहीं संतोष कुमार सोनी (उम्र 31 वर्ष) की इस दुर्घटना में दुर्भाग्यवश मृत्यु हो गई। एसएसबी अधिकारियों एवं जवानों द्वारा समय पर की गई इस मानवीय सहायता की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की गई। सशस्त्र सीमा बल सीमा सुरक्षा के साथ-साथ आम नागरिकों की सहायता के लिए भी सदैव तत्पर रहता है।
    4
    आज दिनांक 13 मार्च 2026 को प्रातः लगभग 07:55 बजे श्री गोबर्धन पुजारी, उप कमांडेंट अपने एस्कॉर्ट आरक्षी देवेंद्र सिंह बसेडा एवं आरक्षी चालक गजेन्द्र सिंह के साथ सरकारी वाहन से सीमा चौकी रानियापुर से वाहिनी मुख्यालय भिनगा की ओर आ रहे थे।
इसी दौरान चिल्हारिया- भिनगा रोड़ पर गुलरा फटवा गांव के पास एक कार को ट्रक डम्पर द्वारा टक्कर मार दी गई, जिससे कार में सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना को देखते ही उप कमांडेंट गोबर्धन पुजारी एवं उनकी टीम ने तुरंत पुलिस एवं एम्बुलेंस को फोन कर मौके पर बुलाया तथा सभी घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाकर उपचार की व्यवस्था कराई।
घटना की सूचना तुरंत अमरेन्द्र कुमार वरुण, कमांडेंट, 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा को दी गई। सूचना प्राप्त होते ही उन्होंने घायलों की सहायता के लिए वाहिनी से त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) को अस्पताल भेजा। क्यूआरटी टीम ने वहां पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई।
दुर्घटना में घायल व्यक्तियों में ग्राम सिरसिया निवासी
1.मनीष  कुमार सोनी (उम्र 33 वर्ष)
2. सूर्यभान सोनी (उम्र 32 वर्ष)
3. ओजेश  (उम्र 18 वर्ष)
4. अतुल सोनी (उम्र 17 वर्ष)
शामिल हैं।
वहीं संतोष कुमार सोनी (उम्र 31 वर्ष) की इस दुर्घटना में दुर्भाग्यवश मृत्यु हो गई।
एसएसबी अधिकारियों एवं जवानों द्वारा समय पर की गई इस मानवीय सहायता की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की गई। सशस्त्र सीमा बल सीमा सुरक्षा के साथ-साथ आम नागरिकों की सहायता के लिए भी सदैव तत्पर रहता है।
    user_गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    Bhinga, Shravasti, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • Post by Mithlesh Kumar
    1
    Post by Mithlesh Kumar
    user_Mithlesh Kumar
    Mithlesh Kumar
    प्रयागपुर, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.