प्रतापगढ़ कंधई थाना क्षेत्र मे युवकों की पुलिस से पिटाई मामले में सदर विधायक बोले वह हर स्थिति में पीड़ितों के साथ खडे है कुछ चुनाव लड़ने वाले ब्यापारी भाजपा विरोधी विधायक राजेंद्र मौर्या का विरोध गलत करवा रहे है जबकि विधायक खुद पीड़ित के साथ खडे है* *कंधई बाजार में होली के दिन होली खेलने के दौरान मस्जिद पर रंग गिरने का मामला अब तूल पकड़ लिया है* *कंधई पुलिस पर युवकों की बर्बर तरीके से पिटाई का आरोप लगाने पर प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक SP दीपक भूकर ने एक दरोगा एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया था विधायक के कहने पर* *लेकिन आक्रोशित व्यापारियों ने कंधई, रखहा बाजार में व्यापक बंद कर दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की जा रही है* *इस मामले में सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने भी कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कंधई थाना प्रभारी समेत अन्य दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध एक्शन की मांग की है* *सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने कहा कि वह पीड़ित युवकों के साथ हुई इस घटना से उन्हें दुःख पहुंचा है जिले के पुलिस अधिकारी से बात करके कार्रवाई करवा रहे है* *इस मामले में उन्होंने पीड़ितों को न्याय दिलवाने का भरोसा दिया* *बाईट राजेन्द्र मौर्या विधायक सदर*
प्रतापगढ़ कंधई थाना क्षेत्र मे युवकों की पुलिस से पिटाई मामले में सदर विधायक बोले वह हर स्थिति में पीड़ितों के साथ खडे है कुछ चुनाव लड़ने वाले ब्यापारी भाजपा विरोधी विधायक राजेंद्र मौर्या का विरोध गलत करवा रहे है जबकि विधायक खुद पीड़ित के साथ खडे है* *कंधई बाजार में होली के दिन होली खेलने के दौरान मस्जिद पर रंग गिरने का मामला अब तूल पकड़ लिया है* *कंधई पुलिस पर युवकों की बर्बर तरीके से पिटाई का आरोप लगाने पर प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक SP दीपक भूकर ने एक दरोगा एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया था विधायक के कहने पर* *लेकिन आक्रोशित व्यापारियों ने कंधई, रखहा बाजार में व्यापक बंद कर दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की जा रही है* *इस मामले में सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने भी कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कंधई थाना प्रभारी समेत अन्य दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध एक्शन की मांग की है* *सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने कहा कि वह पीड़ित युवकों के साथ हुई इस घटना से उन्हें दुःख पहुंचा है जिले के पुलिस अधिकारी से बात करके कार्रवाई करवा रहे है* *इस मामले में उन्होंने पीड़ितों को न्याय दिलवाने का भरोसा दिया* *बाईट राजेन्द्र मौर्या विधायक सदर*
- खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और जिला खेल कार्यालय प्रतापगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही ओपन स्टेट आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ विधायक सदर राजेंद्र मौर्य व मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर दिव्या मिश्रा द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में खेल छात्रावास अयोध्या, विवेक अकादमी वाराणसी, बाराबंकी और स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने अपने अपने मैच जीते।1
- रायबरेली 68हज़ार किलोमीटर के भारत भ्रमण के अगले चरण में रायबरेली पहुँची प्रसिद्ध पर्वतोरोही ,राष्ट्रीय साइकिलिस्ट आशा मालवीय 7800 किलोमीटर की है अगले चरण की सोलो सायकिल यात्री आशा मालवीय राज्यपाल से सम्मानित होने के बाद रायबरेली पहुँची जयपुर से निकलकर रायबरेली होकर प्रयागराज होते हुए कैबीथू पर समाप्त होगी यात्रा सेना के द्वारा सहायता प्राप्त होने के बाद शुरू हुई है यात्रा मध्य प्रदेश की रहने है आशा मालवीय बाइट:- आशा मालवीय4
- गाँव में आज भी परम्पराओं के साथ होते हैं दिव्य कार्यक्रम हवन-पूजन और ब्राह्मण भोज के साथ संपन्न हुई श्रीमद्भागवत कथा सत्संग से बढ़ता है ज्ञान और बनता है संस्कारित समाज: स्वामी ओमानंद जी महाराज* अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के ग्रामसभा सहजीपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का समापन शुक्रवार को विधि-विधान से हवन-पूजन के साथ हुआ। कथा व्यास पूज्य स्वामी ओमानंद जी महाराज के सान्निध्य में क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन यज्ञ संपन्न कराया गया। महाराज जी ने कहा कि सत्संग से जहां ज्ञान में वृद्धि होती है, वहीं एक अच्छे और संस्कारित समाज का निर्माण भी होता है। उन्होंने कहा कि ज्ञान और धन बांटने से उनमें वृद्धि होती है, लेकिन इन्हें सदैव सत्पात्र को ही देना चाहिए। हवन-यज्ञ करने से 33 कोटि देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और वातावरण शुद्ध होता है, जिससे प्रकृति संतुलित रहती है तथा समय-समय पर वर्षा भी होती है। कथा समापन के उपरांत भव्य ब्राह्मण भोज का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं और ब्राह्मणों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान स्वामी परमहंस आश्रम टीकरमाफी के बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम को संपन्न कराया और इसके बाद ब्राह्मणों को भोजन कराया गया। इस धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान श्रीमती गीता तिवारी एवं श्री बालकृष्ण तिवारी रहे। इस अवसर पर श्यामकृष्ण, राधेकृष्ण,राम कृष्ण तिवारी, त्रियुगी तिवारी, कल्लू पांडेय, शैलेंद्र तिवारी, सुधांशु, कुलदीप, संदीप, अभिनव, शुभम, सत्यमशुक्ला, आदित्य मिश्र, सौरभ, अनूप, अनिल तिवारी, उत्कर्ष, शिवांशु, दीपांशु,विवेक दुबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे1
- "कोई सबसे बड़ा अफवाह जीवी है तो वह सरकार है। सच्चाई यह है कि लापता हो गई है गैस।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी1
- शादी में शराब को लेकर बवाल, पार्षद ने समर्थकों से साथ चलाई कुर्सियां -पुलिस ने दोनों पक्ष के चार लोगों का कराया मेडिकल -पार्षद का निलंबित किया जाएगा लाइसेंस, जांच जारी मथुरा.कोतवाली के बीएसए रोड स्थित राम सिया वाटिका में गुरुवार रात 12 बजे शादी समारोह में शराब को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पार्षद ने समर्थकों के साथ मिलकर कुर्सियां चला दी। दोनों पक्ष में खूब मारपीट हुई। इससे शादी समारोह में अफरा तफरी मच गई। महिलाएं, बच्चे व बेटियों की चीखे गूंजने लगी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। चार लोगों का चिकित्सीय परीक्षण कराकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पार्षद के रिवाल्वर का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी शुरू की है। कोतवाली के बीएसए रोड पर राम सिया वाटिका में गुरुवार रात 12 बजे गोपाल नगर नगला चन्द्रभान निवासी प्रमोद कुमार की बेटी की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। बरात राजस्थान के डीग जिले से आई थी। रात 12 बजे शराब के नशे में पार्षद तिलक वीर चौधरी का किसी से विवाद हो गया, जो धीरे-धीरे बढ़ते-बढ़ते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जनकर लात घूसे ओर कुर्सियां चली , जिससे कई लोग चोटिल हो गए। हंगामे के बीच फायरिंग होने की भी बात कही जा रही है। बवाल से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और मेहमान इधर-उधर भागने लगे। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। पुलिस ने दोनों पक्ष के चार लोगों का चिकित्सीय परीक्षण कराकर जांच शुरू कर दी है। पिता ने गेस्ट हाउस खाली करके घर से बेटी की शादी संपन्न कराई। मथुरा1
- सुल्तानपुर जिले के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस घटना में दोनों पक्ष के कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि महुआ के पेड़ के नीचे साफ-सफाई को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना के बाद एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि दूसरे पक्ष की शिकायत की भी जांच की जा रही है। मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है।1
- पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर शिवनारायण वैस एवं थाना प्रभारी कोतवाली नगर सुभाष कुमार यादव मय पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील रहकर अलविदा की नमाज के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया।1
- जिला चिकित्सालय में कार्यरत डॉ राजीव शुक्ला की अमानवीय कार्यप्रणाली के सम्बन्ध में जिलाधिकारी को ज्ञापन अमेठी(ब्यूरो)। जिला चिकित्सालय में कार्यरत हड्डी रोग के चिकित्सक डॉ राजीव शुक्ला की अमानवीय, क्रूरतापूर्ण, असभ्य और निंदनीय कार्यप्रणाली के सम्बन्ध में प्रेस क्लब जिलाधिकारी अमेठी को ज्ञापन देकर अनुशासनात्मक कार्यवाही की मांग किया है। ज्ञापन की प्रति जिले के प्रभारी मंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष भाजपा, सीएमओ व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को भी भेजी गई है । प्रेस क्लब की ओर से आरोप लगाया गया है कि वे मरीजों और उनके तीमारदारों से दुर्व्यवहार, गाली गलौज और मारपीट तक करने के लिए मशहूर हैं। प्रेस क्लब का आरोप है कि डॉ शुक्ला सरकार की स्वास्थ्य नीति, मंशा और व्यवस्था को दर किनार कर मरीजों को बाहर से दवा खरीदने को मजबूर करते हैं। वे अस्पताल की सरकारी दवाओं को कूड़ा, करकट बताकर इनको खाने पर ठीक नहीं होने की बात करते हुए बाहर की दवा लिखते हैं। प्रेस क्लब का आरोप है कि वे सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर ही लांछन व आरोप लगाया करते हैं। श्री शुक्ला चेंबर में न बैठकर बाहर मेडिकल स्टोर पर बैठकर मरीजों का इलाज करते हैं। प्रेस क्लब के महामंत्री योगेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि जिलाधिकारी ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इस संबंध में अपनी रिपोर्ट देने के लिए निर्देश देते हुए प्रभावी अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के लिए प्रेस क्लब को आश्वस्त किया है।1
- Post by विकास शुक्ला प्रयागराज1