logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गाँव में आज भी परम्पराओं के साथ होते हैं दिव्य कार्यक्रम हवन-पूजन और ब्राह्मण भोज के साथ संपन्न हुई श्रीमद्भागवत कथा सत्संग से बढ़ता है ज्ञान और बनता है संस्कारित समाज: स्वामी ओमानंद जी महाराज* अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के ग्रामसभा सहजीपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का समापन शुक्रवार को विधि-विधान से हवन-पूजन के साथ हुआ। कथा व्यास पूज्य स्वामी ओमानंद जी महाराज के सान्निध्य में क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन यज्ञ संपन्न कराया गया। महाराज जी ने कहा कि सत्संग से जहां ज्ञान में वृद्धि होती है, वहीं एक अच्छे और संस्कारित समाज का निर्माण भी होता है। उन्होंने कहा कि ज्ञान और धन बांटने से उनमें वृद्धि होती है, लेकिन इन्हें सदैव सत्पात्र को ही देना चाहिए। हवन-यज्ञ करने से 33 कोटि देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और वातावरण शुद्ध होता है, जिससे प्रकृति संतुलित रहती है तथा समय-समय पर वर्षा भी होती है। कथा समापन के उपरांत भव्य ब्राह्मण भोज का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं और ब्राह्मणों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान स्वामी परमहंस आश्रम टीकरमाफी के बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम को संपन्न कराया और इसके बाद ब्राह्मणों को भोजन कराया गया। इस धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान श्रीमती गीता तिवारी एवं श्री बालकृष्ण तिवारी रहे। इस अवसर पर श्यामकृष्ण, राधेकृष्ण,राम कृष्ण तिवारी, त्रियुगी तिवारी, कल्लू पांडेय, शैलेंद्र तिवारी, सुधांशु, कुलदीप, संदीप, अभिनव, शुभम, सत्यमशुक्ला, आदित्य मिश्र, सौरभ, अनूप, अनिल तिवारी, उत्कर्ष, शिवांशु, दीपांशु,विवेक दुबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे

2 hrs ago
user_Pawan Kumar Tiwari
Pawan Kumar Tiwari
Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

गाँव में आज भी परम्पराओं के साथ होते हैं दिव्य कार्यक्रम हवन-पूजन और ब्राह्मण भोज के साथ संपन्न हुई श्रीमद्भागवत कथा सत्संग से बढ़ता है ज्ञान और बनता है संस्कारित समाज: स्वामी ओमानंद जी महाराज* अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के ग्रामसभा सहजीपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का समापन शुक्रवार को विधि-विधान से हवन-पूजन के साथ हुआ। कथा व्यास पूज्य स्वामी ओमानंद जी महाराज के सान्निध्य में क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन यज्ञ संपन्न कराया गया। महाराज जी ने कहा कि सत्संग से जहां ज्ञान में वृद्धि होती है, वहीं एक अच्छे और संस्कारित समाज का निर्माण भी होता है। उन्होंने कहा कि ज्ञान और धन बांटने से उनमें वृद्धि होती है, लेकिन इन्हें सदैव सत्पात्र को ही देना चाहिए। हवन-यज्ञ करने से 33 कोटि देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और वातावरण शुद्ध होता है, जिससे प्रकृति संतुलित रहती है तथा समय-समय पर वर्षा भी होती है। कथा समापन के उपरांत भव्य ब्राह्मण भोज का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं और ब्राह्मणों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान स्वामी परमहंस आश्रम टीकरमाफी के बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम को संपन्न कराया और इसके बाद ब्राह्मणों को भोजन कराया गया। इस धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान श्रीमती गीता तिवारी एवं श्री बालकृष्ण तिवारी रहे। इस अवसर पर श्यामकृष्ण, राधेकृष्ण,राम कृष्ण तिवारी, त्रियुगी तिवारी, कल्लू पांडेय, शैलेंद्र तिवारी, सुधांशु, कुलदीप, संदीप, अभिनव, शुभम, सत्यमशुक्ला, आदित्य मिश्र, सौरभ, अनूप, अनिल तिवारी, उत्कर्ष, शिवांशु, दीपांशु,विवेक दुबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कुछ लोग LPG को लेकर बेवजह अफवाह फैला कर अपना एजेंडा चला रहे हैं। इससे वे खुद तो बेनकाब हो ही रहे हैं, साथ ही देश को भी नुकसान पहुँचा रहे हैं। युद्ध के कारण पैदा हुए इस वैश्विक संकट से कोई देश अछूता नहीं है। भारत भी इससे निपटने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है। : प्रधानमंत्री मोदी
    1
    कुछ लोग LPG को लेकर बेवजह अफवाह फैला कर अपना एजेंडा चला रहे हैं।
इससे वे खुद तो बेनकाब हो ही रहे हैं, साथ ही देश को भी नुकसान पहुँचा रहे हैं।
युद्ध के कारण पैदा हुए इस वैश्विक संकट से कोई देश अछूता नहीं है।
भारत भी इससे निपटने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है।
: प्रधानमंत्री मोदी
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सिलेंडर गैस की कमी के बारे में जिलाधिकारी ने कहा कि आपूर्ति कम नहीं होने पाएगी। कालाबाजारी करने वाले सावधान हो जाएं। जिलाधिकारी ने टोल फ्री नंबर भी जारी कर दिया है
    1
    सिलेंडर गैस की कमी के बारे में जिलाधिकारी ने कहा कि आपूर्ति कम नहीं होने पाएगी। कालाबाजारी करने वाले सावधान हो जाएं। जिलाधिकारी ने टोल फ्री नंबर भी जारी कर दिया है
    user_Distt Coresspondent NATION ONE tv
    Distt Coresspondent NATION ONE tv
    Corresspondant Amethi, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • #कोई बेरोजगार आदमी रोजगार वाली #पत्नी से शादी कभी भी न करे 😢मेरी पत्नी मेरे शव को छूने न पाए पत्नी के अफेयर ,तानों एवं गलत #हरकतों से त्रस्त पति ने की #हृदयविदारक वारदात गाजीपुर के सैदपुर क्षेत्र के निवासी पति ने नोतनवा महाराज गंज में दो मासूम बच्चो सहित दे दी जान,#एसएसबी में तैनात है पत्नी के #तैनाती स्थल पर बच्चो के साथ रहता था #पति 😢😢
    1
    #कोई बेरोजगार आदमी रोजगार  वाली #पत्नी से शादी कभी भी न करे 😢मेरी पत्नी मेरे शव को छूने न पाए
पत्नी के अफेयर ,तानों एवं गलत #हरकतों से त्रस्त पति ने की #हृदयविदारक वारदात
गाजीपुर के सैदपुर क्षेत्र के निवासी पति ने नोतनवा महाराज गंज में दो मासूम बच्चो सहित दे दी जान,#एसएसबी में तैनात है पत्नी के #तैनाती स्थल पर बच्चो के साथ रहता था #पति
😢😢
    user_बृजेश मिश्रा “पत्रकार”
    बृजेश मिश्रा “पत्रकार”
    Voice of people अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • संग्रामपुर। सहजीपुर में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन वृहस्पतिवार को प्रवाचक स्वामी ओमानंद जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन करते हुए भक्ति, प्रेम और सच्ची मित्रता का संदेश दिया। कथा के समापन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और आरती के समय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रवाचक ने सुदामा चरित्र का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि सच्ची मित्रता कैसी होती है, यह भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की कथा से समझा जा सकता है। उन्होंने बताया कि सुदामा अपनी पत्नी के आग्रह पर अपने बालसखा भगवान श्रीकृष्ण से मिलने के लिए द्वारिका पहुंचे। जब वे द्वारिकाधीश के महल के द्वार पर पहुंचे तो द्वारपालों ने उन्हें साधारण भिक्षुक समझकर रोक दिया। सुदामा ने कहा कि वह भगवान श्रीकृष्ण के मित्र हैं। जब द्वारपाल ने महल में जाकर भगवान से कहा कि कोई व्यक्ति अपना नाम सुदामा बताकर आपसे मिलने आया है, तो यह सुनते ही भगवान श्रीकृष्ण सिंहासन से उठकर तेजी से द्वार की ओर दौड़ पड़े। सामने अपने मित्र सुदामा को देखकर उन्होंने उन्हें प्रेम से गले लगा लिया। सुदामा भी “कन्हैया-कन्हैया” कहते हुए भावविभोर हो गए। दोनों की ऐसी मित्रता देखकर सभा में उपस्थित सभी लोग आश्चर्यचकित रह गए। भगवान श्रीकृष्ण ने सुदामा को अपने राज सिंहासन पर बैठाकर उनका सम्मान किया और उन्हें अपार धन-संपदा प्रदान कर मालामाल कर दिया। महाराज जी ने कहा कि जब भी भक्तों पर विपत्ति आती है तो भगवान स्वयं उनका उद्धार करने के लिए अवश्य आते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं को संदेश देते हुए कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में भक्ति, सदाचार और सत्कर्म को अपनाकर सदमार्ग पर चलना चाहिए। भगवान की सच्चे मन से भक्ति करने वाले भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है और जीवन में सुख-शांति प्राप्त होती है। कथा के समापन पर विधि-विधान से आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे पांडाल में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर श्यामकृष्ण, राधेकृष्ण, राम कृष्ण तिवारी, त्रियुगी तिवारी, कल्लू पांडेय, शैलेंद्र तिवारी, सुधांशु, कुलदीप, संदीप, अभिनव, शुभम, सत्यम शुक्ला, आदित्य मिश्र, सौरभ, अनूप, अनिल तिवारी, उत्कर्ष, शिवांशु, दीपांशु, विवेक दुबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    4
    संग्रामपुर। सहजीपुर में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन वृहस्पतिवार को प्रवाचक स्वामी ओमानंद जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन करते हुए भक्ति, प्रेम और सच्ची मित्रता का संदेश दिया। कथा के समापन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और आरती के समय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
प्रवाचक ने सुदामा चरित्र का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि सच्ची मित्रता कैसी होती है, यह भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की कथा से समझा जा सकता है। उन्होंने बताया कि सुदामा अपनी पत्नी के आग्रह पर अपने बालसखा भगवान श्रीकृष्ण से मिलने के लिए द्वारिका पहुंचे। जब वे द्वारिकाधीश के महल के द्वार पर पहुंचे तो द्वारपालों ने उन्हें साधारण भिक्षुक समझकर रोक दिया। सुदामा ने कहा कि वह भगवान श्रीकृष्ण के मित्र हैं। जब द्वारपाल ने महल में जाकर भगवान से कहा कि कोई व्यक्ति अपना नाम सुदामा बताकर आपसे मिलने आया है, तो यह सुनते ही भगवान श्रीकृष्ण सिंहासन से उठकर तेजी से द्वार की ओर दौड़ पड़े। सामने अपने मित्र सुदामा को देखकर उन्होंने उन्हें प्रेम से गले लगा लिया। सुदामा भी “कन्हैया-कन्हैया” कहते हुए भावविभोर हो गए। दोनों की ऐसी मित्रता देखकर सभा में उपस्थित सभी लोग आश्चर्यचकित रह गए।
भगवान श्रीकृष्ण ने सुदामा को अपने राज सिंहासन पर बैठाकर उनका सम्मान किया और उन्हें अपार धन-संपदा प्रदान कर मालामाल कर दिया। महाराज जी ने कहा कि जब भी भक्तों पर विपत्ति आती है तो भगवान स्वयं उनका उद्धार करने के लिए अवश्य आते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं को संदेश देते हुए कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में भक्ति, सदाचार और सत्कर्म को अपनाकर सदमार्ग पर चलना चाहिए। भगवान की सच्चे मन से भक्ति करने वाले भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है और जीवन में सुख-शांति प्राप्त होती है। कथा के समापन पर विधि-विधान से आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे पांडाल में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर श्यामकृष्ण, राधेकृष्ण, राम कृष्ण तिवारी, त्रियुगी तिवारी, कल्लू पांडेय, शैलेंद्र तिवारी, सुधांशु, कुलदीप, संदीप, अभिनव, शुभम, सत्यम शुक्ला, आदित्य मिश्र, सौरभ, अनूप, अनिल तिवारी, उत्कर्ष, शिवांशु, दीपांशु, विवेक दुबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    user_SHIV MOHAN MISHRA
    SHIV MOHAN MISHRA
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • सुल्तानपुर जिले के धनपतगंज थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में वांछित चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में स्वाट टीम, सर्विलांस टीम और धनपतगंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी हरिनन्द पुत्र अंगद को बेनीपुर क्षेत्र के पास से गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते हुए विवाद में मारपीट के दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। इस मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया है। इस मामले में क्षेत्राधिकारी की आधिकारिक बाइट भी सामने आई है, जिसे आप इस खबर में देख सकते हैं।
    1
    सुल्तानपुर जिले के धनपतगंज थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में वांछित चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में स्वाट टीम, सर्विलांस टीम और धनपतगंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी हरिनन्द पुत्र अंगद को बेनीपुर क्षेत्र के पास से गिरफ्तार किया गया।
बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते हुए विवाद में मारपीट के दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। इस मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी फरार चल रहा था।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया है। इस मामले में क्षेत्राधिकारी की आधिकारिक बाइट भी सामने आई है, जिसे आप इस खबर में देख सकते हैं।
    user_Kamalpresh Kamal tiwari
    Kamalpresh Kamal tiwari
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और जिला खेल कार्यालय प्रतापगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही ओपन स्टेट आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ विधायक सदर राजेंद्र मौर्य व मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर दिव्या मिश्रा द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में खेल छात्रावास अयोध्या, विवेक अकादमी वाराणसी, बाराबंकी और स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने अपने अपने मैच जीते।
    1
    खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और जिला खेल कार्यालय प्रतापगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही ओपन स्टेट आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ  विधायक सदर राजेंद्र मौर्य व मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर दिव्या मिश्रा द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में खेल छात्रावास अयोध्या, विवेक अकादमी वाराणसी, बाराबंकी और स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने अपने अपने मैच जीते।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के कुशल नेतृत्व में, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 की टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी। टीम द्वारा तहसील लालगंज के थाना खीरों अंतर्गत ग्राम महारानी गंज एवं नन्दा खेड़ा में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों/संदिग्ध घरों पर दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान 38 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 150 किलोग्राम लहन बरामद कर मौके पर नष्ट करते हुए 02 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए। जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।
    3
    रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के कुशल नेतृत्व में, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 की टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी। 
टीम द्वारा तहसील लालगंज के थाना खीरों अंतर्गत ग्राम महारानी गंज एवं नन्दा खेड़ा में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों/संदिग्ध घरों पर दबिश की कार्यवाही की गई।
दबिश के दौरान 38 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 150 किलोग्राम  लहन बरामद कर मौके पर नष्ट करते हुए 02 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए। जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।
    user_Sujeet kumar
    Sujeet kumar
    Lalganj, Rae Bareli•
    2 hrs ago
  • गाँव में आज भी परम्पराओं के साथ होते हैं दिव्य कार्यक्रम हवन-पूजन और ब्राह्मण भोज के साथ संपन्न हुई श्रीमद्भागवत कथा सत्संग से बढ़ता है ज्ञान और बनता है संस्कारित समाज: स्वामी ओमानंद जी महाराज* अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के ग्रामसभा सहजीपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का समापन शुक्रवार को विधि-विधान से हवन-पूजन के साथ हुआ। कथा व्यास पूज्य स्वामी ओमानंद जी महाराज के सान्निध्य में क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन यज्ञ संपन्न कराया गया। महाराज जी ने कहा कि सत्संग से जहां ज्ञान में वृद्धि होती है, वहीं एक अच्छे और संस्कारित समाज का निर्माण भी होता है। उन्होंने कहा कि ज्ञान और धन बांटने से उनमें वृद्धि होती है, लेकिन इन्हें सदैव सत्पात्र को ही देना चाहिए। हवन-यज्ञ करने से 33 कोटि देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और वातावरण शुद्ध होता है, जिससे प्रकृति संतुलित रहती है तथा समय-समय पर वर्षा भी होती है। कथा समापन के उपरांत भव्य ब्राह्मण भोज का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं और ब्राह्मणों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान स्वामी परमहंस आश्रम टीकरमाफी के बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम को संपन्न कराया और इसके बाद ब्राह्मणों को भोजन कराया गया। इस धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान श्रीमती गीता तिवारी एवं श्री बालकृष्ण तिवारी रहे। इस अवसर पर श्यामकृष्ण, राधेकृष्ण,राम कृष्ण तिवारी, त्रियुगी तिवारी, कल्लू पांडेय, शैलेंद्र तिवारी, सुधांशु, कुलदीप, संदीप, अभिनव, शुभम, सत्यमशुक्ला, आदित्य मिश्र, सौरभ, अनूप, अनिल तिवारी, उत्कर्ष, शिवांशु, दीपांशु,विवेक दुबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे
    1
    गाँव में आज भी परम्पराओं के साथ होते हैं दिव्य कार्यक्रम
हवन-पूजन और ब्राह्मण भोज के साथ संपन्न हुई श्रीमद्भागवत कथा
सत्संग से बढ़ता है ज्ञान और बनता है संस्कारित समाज: स्वामी ओमानंद जी महाराज*
अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के ग्रामसभा सहजीपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का समापन शुक्रवार को विधि-विधान से हवन-पूजन के साथ हुआ। कथा व्यास पूज्य स्वामी ओमानंद जी महाराज के सान्निध्य में क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन यज्ञ संपन्न कराया गया।
महाराज जी ने कहा कि सत्संग से जहां ज्ञान में वृद्धि होती है, वहीं एक अच्छे और संस्कारित समाज का निर्माण भी होता है। उन्होंने कहा कि ज्ञान और धन बांटने से उनमें वृद्धि होती है, लेकिन इन्हें सदैव सत्पात्र को ही देना चाहिए। हवन-यज्ञ करने से 33 कोटि देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और वातावरण शुद्ध होता है, जिससे प्रकृति संतुलित रहती है तथा समय-समय पर वर्षा भी होती है।
कथा समापन के उपरांत भव्य ब्राह्मण भोज का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं और ब्राह्मणों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान स्वामी परमहंस आश्रम टीकरमाफी के बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम को संपन्न कराया और इसके बाद ब्राह्मणों को भोजन कराया गया।
इस धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान श्रीमती गीता तिवारी एवं श्री बालकृष्ण तिवारी रहे। इस अवसर पर
श्यामकृष्ण, राधेकृष्ण,राम कृष्ण तिवारी, त्रियुगी तिवारी, कल्लू पांडेय, शैलेंद्र तिवारी, सुधांशु, कुलदीप, संदीप, अभिनव, शुभम, सत्यमशुक्ला, आदित्य मिश्र, सौरभ, अनूप, अनिल तिवारी, उत्कर्ष, शिवांशु, दीपांशु,विवेक दुबे  सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.