श्रीकृष्ण-सुदामा सच्ची मित्रता का आदर्श,अंतिमदिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ संग्रामपुर। सहजीपुर में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन वृहस्पतिवार को प्रवाचक स्वामी ओमानंद जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन करते हुए भक्ति, प्रेम और सच्ची मित्रता का संदेश दिया। कथा के समापन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और आरती के समय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रवाचक ने सुदामा चरित्र का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि सच्ची मित्रता कैसी होती है, यह भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की कथा से समझा जा सकता है। उन्होंने बताया कि सुदामा अपनी पत्नी के आग्रह पर अपने बालसखा भगवान श्रीकृष्ण से मिलने के लिए द्वारिका पहुंचे। जब वे द्वारिकाधीश के महल के द्वार पर पहुंचे तो द्वारपालों ने उन्हें साधारण भिक्षुक समझकर रोक दिया। सुदामा ने कहा कि वह भगवान श्रीकृष्ण के मित्र हैं। जब द्वारपाल ने महल में जाकर भगवान से कहा कि कोई व्यक्ति अपना नाम सुदामा बताकर आपसे मिलने आया है, तो यह सुनते ही भगवान श्रीकृष्ण सिंहासन से उठकर तेजी से द्वार की ओर दौड़ पड़े। सामने अपने मित्र सुदामा को देखकर उन्होंने उन्हें प्रेम से गले लगा लिया। सुदामा भी “कन्हैया-कन्हैया” कहते हुए भावविभोर हो गए। दोनों की ऐसी मित्रता देखकर सभा में उपस्थित सभी लोग आश्चर्यचकित रह गए। भगवान श्रीकृष्ण ने सुदामा को अपने राज सिंहासन पर बैठाकर उनका सम्मान किया और उन्हें अपार धन-संपदा प्रदान कर मालामाल कर दिया। महाराज जी ने कहा कि जब भी भक्तों पर विपत्ति आती है तो भगवान स्वयं उनका उद्धार करने के लिए अवश्य आते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं को संदेश देते हुए कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में भक्ति, सदाचार और सत्कर्म को अपनाकर सदमार्ग पर चलना चाहिए। भगवान की सच्चे मन से भक्ति करने वाले भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है और जीवन में सुख-शांति प्राप्त होती है। कथा के समापन पर विधि-विधान से आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे पांडाल में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर श्यामकृष्ण, राधेकृष्ण, राम कृष्ण तिवारी, त्रियुगी तिवारी, कल्लू पांडेय, शैलेंद्र तिवारी, सुधांशु, कुलदीप, संदीप, अभिनव, शुभम, सत्यम शुक्ला, आदित्य मिश्र, सौरभ, अनूप, अनिल तिवारी, उत्कर्ष, शिवांशु, दीपांशु, विवेक दुबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
श्रीकृष्ण-सुदामा सच्ची मित्रता का आदर्श,अंतिमदिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ संग्रामपुर। सहजीपुर में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन वृहस्पतिवार को प्रवाचक स्वामी ओमानंद जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन करते हुए भक्ति, प्रेम और सच्ची मित्रता का संदेश दिया। कथा के समापन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और आरती के समय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रवाचक ने सुदामा चरित्र का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि सच्ची मित्रता कैसी होती है, यह भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की कथा से समझा
जा सकता है। उन्होंने बताया कि सुदामा अपनी पत्नी के आग्रह पर अपने बालसखा भगवान श्रीकृष्ण से मिलने के लिए द्वारिका पहुंचे। जब वे द्वारिकाधीश के महल के द्वार पर पहुंचे तो द्वारपालों ने उन्हें साधारण भिक्षुक समझकर रोक दिया। सुदामा ने कहा कि वह भगवान श्रीकृष्ण के मित्र हैं। जब द्वारपाल ने महल में जाकर भगवान से कहा कि कोई व्यक्ति अपना नाम सुदामा बताकर आपसे मिलने आया है, तो यह सुनते ही भगवान श्रीकृष्ण सिंहासन से उठकर तेजी से द्वार की ओर दौड़ पड़े। सामने अपने मित्र सुदामा को देखकर
उन्होंने उन्हें प्रेम से गले लगा लिया। सुदामा भी “कन्हैया-कन्हैया” कहते हुए भावविभोर हो गए। दोनों की ऐसी मित्रता देखकर सभा में उपस्थित सभी लोग आश्चर्यचकित रह गए। भगवान श्रीकृष्ण ने सुदामा को अपने राज सिंहासन पर बैठाकर उनका सम्मान किया और उन्हें अपार धन-संपदा प्रदान कर मालामाल कर दिया। महाराज जी ने कहा कि जब भी भक्तों पर विपत्ति आती है तो भगवान स्वयं उनका उद्धार करने के लिए अवश्य आते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं को संदेश देते हुए कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में भक्ति, सदाचार और सत्कर्म को अपनाकर सदमार्ग
पर चलना चाहिए। भगवान की सच्चे मन से भक्ति करने वाले भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है और जीवन में सुख-शांति प्राप्त होती है। कथा के समापन पर विधि-विधान से आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे पांडाल में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर श्यामकृष्ण, राधेकृष्ण, राम कृष्ण तिवारी, त्रियुगी तिवारी, कल्लू पांडेय, शैलेंद्र तिवारी, सुधांशु, कुलदीप, संदीप, अभिनव, शुभम, सत्यम शुक्ला, आदित्य मिश्र, सौरभ, अनूप, अनिल तिवारी, उत्कर्ष, शिवांशु, दीपांशु, विवेक दुबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
- नहर किनारे युवती की गला रेतकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका से सनसनी अमेठी । गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात 23 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह उसका शव घर से करीब 50 मीटर दूर नहर किनारे मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, सुबह नहर की ओर गए ग्रामीणों की नजर युवती के शव पर पड़ी। खबर फैलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर जुट गए। शव के गले पर धारदार हथियार के गहरे निशान पाए गए, जिससे हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की हालत देख ग्रामीणों में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। इंस्पेक्टर अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कई पहलुओं पर की जा रही है। वहीं क्षेत्राधिकारी अखिलेश वर्मा ने घटनास्थल का जायजा लेकर टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।1
- अमेठी जनपद के रामगंज थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब औद्योगिक क्षेत्र त्रिसुंडी स्थित भालोटिया फ्रूट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के आटा मिल परिसर में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला। मृतक की पहचान प्रियंक कुमार मिश्रा (21 वर्ष) पुत्र राजेश कुमार मिश्रा निवासी ग्राम इब्राहिमपुर, थाना रामनगर, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक पिछले लगभग एक सप्ताह से उक्त आटा मिल में मजदूरी कर रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध माना जा रहा है, हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक के अचानक इस तरह शव मिलने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।1
- आज दिनांक 14/04/2026 को भारत रत्न एवं संविधान रचयिता डा भीमराव अम्बेडकर जी के 135वीं जयंती के शुभ अवसर पर सोनारी कला भादर में आयोजित कार्यक्रम में श्री अमरेंद्र सिंह 'पिन्टू' ' जी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर केक काटकर बाबा जी को पुष्पांजलि अर्पित किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर भारत चलकर विश्व गुरु बनने की तरफ अग्रसर है एवं श्रेष्ठ जनों माताओं एवं बुजुर्गों को बाबा जी के जयंती के शुभ अवसर अंगवस्त्र भेंटकर बाबा जी के द्वारा किये गये महान कार्यों को जन जन तक पहुंचाया। विजय पाल उपाध्याय राम अवध कोरी जी,राम उजागिर कोरी जी, अनूप कुमार बौद्ध,अमन बौद्ध, राम चरित पाल जी, आकाश बौद्ध जी, घेर्राउ कोरी जी सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य एवं संभ्रांत लोग मौजूद रहे।1
- थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा 25,000/- रुपये इनामिया 01 अन्तर्जनपदीय अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद अमेठी ll थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 66/2026 धारा 2 (ख) (i) (ii)(3) (1) यूपी0 गैंगस्टर एक्ट थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी में वांछित अभियुक्त अरमान पुत्र गोरखू उर्फ मुस्तकीम निवासी ग्राम नारा अनपुर थाना भाले सुलतान शहीद स्मारक जनपद अमेठी उम्र करीब 43 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर अपराधी है जिसके विरुद्ध जनपद लखनऊ, अयोध्या, सुल्तानपुर व अमेठी में चोरी, जालसाजी व धोखाधड़ी आदि विभिन्न धाराओं में कुल 10 अभियोग पंजीकृत हैं । जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा 25,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था ।2
- रायबरेली महराजगंज नगर पंचायत क्षेत्र में बन रही सीसी रोड के निर्माण कार्य में गड़बड़ी सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शिकायत मिलने पर अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू मौके पर पहुंचे और निर्माणाधीन सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य में गुणवत्ता की भारी कमी पाई गई, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई।अध्यक्ष प्रतिनिधि ने मौके पर ही अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए कि घटिया निर्माण कार्य का भुगतान तत्काल प्रभाव से रोक दिया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक सड़क का निर्माण तय मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप दोबारा नहीं किया जाएगा, तब तक किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में पहले से बनी सड़कों की तरह ही इस सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि जनता को बेहतर सुविधा मिल सके।प्रभात साहू ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात भी कही। जानकारी के अनुसार यह सड़क लगभग 15 लाख रुपये की लागत से बनाई जा रही थी। अब इसे दोबारा सही मानकों के अनुसार बनाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे निर्माण कार्य की पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।2
- यह बहुत अच्छा कार्यक्रम लग रहा है 👍 मैं आपके दिए गए बैनर के अनुसार एक प्रोफेशनल प्रेस नोट तैयार कर देता हूँ 👇 📰 प्रेस नोट अष्टराग्राम सभा, प्रतापगढ़ में डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई जनपद प्रतापगढ़ के ग्राम अष्टराग्राम सभा (पट्टी क्षेत्र) में 14 अप्रैल 2026, मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की 135वीं जयंती समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां बड़ी संख्या में ग्रामवासी, युवा एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। इस अवसर पर बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके विचारों और समाज सुधार में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने शिक्षा, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। साथ ही बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। समारोह के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता एवं सौहार्द का वातावरण देखने को मिला। इस आयोजन में ग्राम के सम्मानित नागरिकों एवं आयोजकों का विशेष योगदान रहा, जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।1
- प्रतापगढ़, - पट्टी तहसील के डडवा मोहखरी गांव में खड़ंजा निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम पंचायत द्वारा स्वीकृत खड़ंजा मार्ग का निर्माण कार्य सोमवार सुबह शुरू हुआ था। आरोप है कि एक पक्ष ने रास्ते की चौड़ाई और सीमा को लेकर आपत्ति जताई। उनका कहना है कि खड़ंजा उनकी निजी जमीन में आ रहा है, जबकि दूसरा पक्ष इसे सार्वजनिक रास्ता बता रहा है। देखते ही देखते दोनों ओर से लोग इकट्ठा हो गए और कहासुनी हाथापाई में बदल गई। सूचना पर पट्टी थाने की पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष पट्टी ने बताया कि "फिलहाल दोनों पक्षों को शांत कराकर निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। राजस्व टीम से पैमाइश कराकर रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।"1
- अमेठी जनपद के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के मऊ गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि युवती का शव उसके घर से महज कुछ कदम की दूरी पर खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। सुबह जैसे ही ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी, मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, लेकिन इस निर्मम वारदात ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश और भय का माहौल है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल हत्यारे पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।2