Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रतापगढ़ में अलविदा की नमाज के लिए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण। पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर शिवनारायण वैस एवं थाना प्रभारी कोतवाली नगर सुभाष कुमार यादव मय पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील रहकर अलविदा की नमाज के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
VBed Vyas
प्रतापगढ़ में अलविदा की नमाज के लिए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण। पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर शिवनारायण वैस एवं थाना प्रभारी कोतवाली नगर सुभाष कुमार यादव मय पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील रहकर अलविदा की नमाज के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
More news from Rae Bareli and nearby areas
- रायबरेली 68हज़ार किलोमीटर के भारत भ्रमण के अगले चरण में रायबरेली पहुँची प्रसिद्ध पर्वतोरोही ,राष्ट्रीय साइकिलिस्ट आशा मालवीय 7800 किलोमीटर की है अगले चरण की सोलो सायकिल यात्री आशा मालवीय राज्यपाल से सम्मानित होने के बाद रायबरेली पहुँची जयपुर से निकलकर रायबरेली होकर प्रयागराज होते हुए कैबीथू पर समाप्त होगी यात्रा सेना के द्वारा सहायता प्राप्त होने के बाद शुरू हुई है यात्रा मध्य प्रदेश की रहने है आशा मालवीय बाइट:- आशा मालवीय4
- यूपी – नाबालिग लड़की से रेप के जुर्म में आजीवन कारावास की जेल में 2018 से सजा काट आसाराम कल शाम अयोध्या पहुंचा है कल वो किए श्रीराम मंदिर के दर्शन राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश पर आसाराम 29 अक्टूबर तक बेल पर है1
- गाँव में आज भी परम्पराओं के साथ होते हैं दिव्य कार्यक्रम हवन-पूजन और ब्राह्मण भोज के साथ संपन्न हुई श्रीमद्भागवत कथा सत्संग से बढ़ता है ज्ञान और बनता है संस्कारित समाज: स्वामी ओमानंद जी महाराज* अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के ग्रामसभा सहजीपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का समापन शुक्रवार को विधि-विधान से हवन-पूजन के साथ हुआ। कथा व्यास पूज्य स्वामी ओमानंद जी महाराज के सान्निध्य में क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन यज्ञ संपन्न कराया गया। महाराज जी ने कहा कि सत्संग से जहां ज्ञान में वृद्धि होती है, वहीं एक अच्छे और संस्कारित समाज का निर्माण भी होता है। उन्होंने कहा कि ज्ञान और धन बांटने से उनमें वृद्धि होती है, लेकिन इन्हें सदैव सत्पात्र को ही देना चाहिए। हवन-यज्ञ करने से 33 कोटि देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और वातावरण शुद्ध होता है, जिससे प्रकृति संतुलित रहती है तथा समय-समय पर वर्षा भी होती है। कथा समापन के उपरांत भव्य ब्राह्मण भोज का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं और ब्राह्मणों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान स्वामी परमहंस आश्रम टीकरमाफी के बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम को संपन्न कराया और इसके बाद ब्राह्मणों को भोजन कराया गया। इस धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान श्रीमती गीता तिवारी एवं श्री बालकृष्ण तिवारी रहे। इस अवसर पर श्यामकृष्ण, राधेकृष्ण,राम कृष्ण तिवारी, त्रियुगी तिवारी, कल्लू पांडेय, शैलेंद्र तिवारी, सुधांशु, कुलदीप, संदीप, अभिनव, शुभम, सत्यमशुक्ला, आदित्य मिश्र, सौरभ, अनूप, अनिल तिवारी, उत्कर्ष, शिवांशु, दीपांशु,विवेक दुबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे1
- संग्रामपुर। सहजीपुर में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन वृहस्पतिवार को प्रवाचक स्वामी ओमानंद जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन करते हुए भक्ति, प्रेम और सच्ची मित्रता का संदेश दिया। कथा के समापन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और आरती के समय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रवाचक ने सुदामा चरित्र का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि सच्ची मित्रता कैसी होती है, यह भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की कथा से समझा जा सकता है। उन्होंने बताया कि सुदामा अपनी पत्नी के आग्रह पर अपने बालसखा भगवान श्रीकृष्ण से मिलने के लिए द्वारिका पहुंचे। जब वे द्वारिकाधीश के महल के द्वार पर पहुंचे तो द्वारपालों ने उन्हें साधारण भिक्षुक समझकर रोक दिया। सुदामा ने कहा कि वह भगवान श्रीकृष्ण के मित्र हैं। जब द्वारपाल ने महल में जाकर भगवान से कहा कि कोई व्यक्ति अपना नाम सुदामा बताकर आपसे मिलने आया है, तो यह सुनते ही भगवान श्रीकृष्ण सिंहासन से उठकर तेजी से द्वार की ओर दौड़ पड़े। सामने अपने मित्र सुदामा को देखकर उन्होंने उन्हें प्रेम से गले लगा लिया। सुदामा भी “कन्हैया-कन्हैया” कहते हुए भावविभोर हो गए। दोनों की ऐसी मित्रता देखकर सभा में उपस्थित सभी लोग आश्चर्यचकित रह गए। भगवान श्रीकृष्ण ने सुदामा को अपने राज सिंहासन पर बैठाकर उनका सम्मान किया और उन्हें अपार धन-संपदा प्रदान कर मालामाल कर दिया। महाराज जी ने कहा कि जब भी भक्तों पर विपत्ति आती है तो भगवान स्वयं उनका उद्धार करने के लिए अवश्य आते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं को संदेश देते हुए कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में भक्ति, सदाचार और सत्कर्म को अपनाकर सदमार्ग पर चलना चाहिए। भगवान की सच्चे मन से भक्ति करने वाले भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है और जीवन में सुख-शांति प्राप्त होती है। कथा के समापन पर विधि-विधान से आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे पांडाल में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर श्यामकृष्ण, राधेकृष्ण, राम कृष्ण तिवारी, त्रियुगी तिवारी, कल्लू पांडेय, शैलेंद्र तिवारी, सुधांशु, कुलदीप, संदीप, अभिनव, शुभम, सत्यम शुक्ला, आदित्य मिश्र, सौरभ, अनूप, अनिल तिवारी, उत्कर्ष, शिवांशु, दीपांशु, विवेक दुबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।4
- "कोई सबसे बड़ा अफवाह जीवी है तो वह सरकार है। सच्चाई यह है कि लापता हो गई है गैस।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी1
- "देखिए कैसे बहू को सास और ननद मिलकर घर से बाहर खींच लाई"..घसीटा मारपीट की यूपी के औरैया में सास और ननद का कहर बहू पर टूटा..घर में पिटाई करने के बाद बाहर सड़क तक खींच लाई. बहू के बचाव में उसकी बहन वीडियो बनाना शुरू किया..गृह युद्ध का वीडियो वायरल है. यूपी पुलिस को आरोपी महिलाओं पर कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए..!1
- प्रतापगढ़ जिले के राजापुर बाजार में एक थार गाड़ी में अचानक आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। यह घटना स्टेट बैंक के ठीक सामने हुई, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। गाड़ी में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। वीडियो में देखिए कैसे थार गाड़ी में आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया और कैसे आग बुझाने के प्रयास किए गए।1
- जिला चिकित्सालय में कार्यरत डॉ राजीव शुक्ला की अमानवीय कार्यप्रणाली के सम्बन्ध में जिलाधिकारी को ज्ञापन अमेठी(ब्यूरो)। जिला चिकित्सालय में कार्यरत हड्डी रोग के चिकित्सक डॉ राजीव शुक्ला की अमानवीय, क्रूरतापूर्ण, असभ्य और निंदनीय कार्यप्रणाली के सम्बन्ध में प्रेस क्लब जिलाधिकारी अमेठी को ज्ञापन देकर अनुशासनात्मक कार्यवाही की मांग किया है। ज्ञापन की प्रति जिले के प्रभारी मंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष भाजपा, सीएमओ व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को भी भेजी गई है । प्रेस क्लब की ओर से आरोप लगाया गया है कि वे मरीजों और उनके तीमारदारों से दुर्व्यवहार, गाली गलौज और मारपीट तक करने के लिए मशहूर हैं। प्रेस क्लब का आरोप है कि डॉ शुक्ला सरकार की स्वास्थ्य नीति, मंशा और व्यवस्था को दर किनार कर मरीजों को बाहर से दवा खरीदने को मजबूर करते हैं। वे अस्पताल की सरकारी दवाओं को कूड़ा, करकट बताकर इनको खाने पर ठीक नहीं होने की बात करते हुए बाहर की दवा लिखते हैं। प्रेस क्लब का आरोप है कि वे सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर ही लांछन व आरोप लगाया करते हैं। श्री शुक्ला चेंबर में न बैठकर बाहर मेडिकल स्टोर पर बैठकर मरीजों का इलाज करते हैं। प्रेस क्लब के महामंत्री योगेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि जिलाधिकारी ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इस संबंध में अपनी रिपोर्ट देने के लिए निर्देश देते हुए प्रभावी अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के लिए प्रेस क्लब को आश्वस्त किया है।1
- Post by विकास शुक्ला प्रयागराज1