Shuru
Apke Nagar Ki App…
जर्जर नरहन पुल और बढ़ता बाढ़ का खतरा: किसानों की 600 बीघा फसल डूबी, उत्तर प्रदेश के जनपद चंदौली से इस वक्त की बड़ी खबर! 🚨 बाढ़ के पानी ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। सैयद राजा थाना क्षेत्र के धरावली चौकी अंतर्गत आने वाली चंद्रप्रभा नदी और करमनाशा नदी का जलस्तर लगातार खतरनाक रूप से बढ़ रहा है। 🌊 यहाँ स्थित नरहन पुल के पास बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है, जिससे आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। ⚠️ स्थानीय किसानों की लगभग 500 से 600 बीघा धान की फसल पूरी तरह जलमग्न हो चुकी है, जिससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। 🌾📉
देहात एक्सप्रेस न्यूज़
जर्जर नरहन पुल और बढ़ता बाढ़ का खतरा: किसानों की 600 बीघा फसल डूबी, उत्तर प्रदेश के जनपद चंदौली से इस वक्त की बड़ी खबर! 🚨 बाढ़ के पानी ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। सैयद राजा थाना क्षेत्र के धरावली चौकी अंतर्गत आने वाली चंद्रप्रभा नदी और करमनाशा नदी का जलस्तर लगातार खतरनाक रूप से बढ़ रहा है। 🌊 यहाँ स्थित नरहन पुल के पास बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है, जिससे आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। ⚠️ स्थानीय किसानों की लगभग 500 से 600 बीघा धान की फसल पूरी तरह जलमग्न हो चुकी है, जिससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। 🌾📉
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ग्राम प्रधान हमीदुल्लाह अंसारी का छलका दर्द— "प्रशासन ने नहीं सुनी बुनकरों की पुकार!" 📢⚡ क्या प्रशासन और शासन को इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं देना चाहिए? इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि आवाज शासन-प्रशासन तक पहुँचे! 🙏👇1
- चंदौली के सकलडीहा ग्राम धनउर केबाढ़ समीक्षा के लिए कोई सरकारी अमला इस गांवमे नहीं पहुंचा1600 बीघे खेती बर्बाद किसान नेता मणि देव चतुर्वेदी1
- धीना राजवाहा से निकली माइनर जाम होने से सैकड़ों एकड़ खेत जलमग्न धीना। बरहनी विकासखंड के नूरी गांव में धीना राजवाहा से निकली माइनर नूरी गांव होते हुए अगहरबीर बहुरिया नदी तक जाती है। माइनर में झाड़-झंखाड़ और सिल्ट जमा होने से पानी की निकासी बाधित हो गई है। इसके चलते बारिश का पानी खेतों में जमा होने से किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि माइनर की लंबे समय से साफ-सफाई नहीं कराई गई है। झाड़-झंखाड़ और गाद से माइनर पट जाने के कारण बारिश का पानी आगे नहीं निकल पा रहा है। इससे नूरी सहित आसपास के गांवों में सैकड़ों एकड़ खेत जलमग्न हो गए हैं। खेतों में लगातार पानी भरा रहने से फसलों के सड़ने और खराब होने की आशंका बढ़ गई है।किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से माइनर की तत्काल सफाई कराने के साथ ही जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि खेतों से पानी निकल सके और फसलों को नुकसान से बचाया जा सके।2
- वाराणसी भेलुपुर खोजवा महादेव मंदिर लाला छट उमड़ी भीड़ की वाराणसी: भेलूपुर खोजवा के महादेव मंदिर में ललिता छठ पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ वाराणसी के भेलूपुर-खोजवा क्षेत्र स्थित महादेव मंदिर में ललिता छठ के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर भगवान महादेव का दर्शन-पूजन किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही बनी रही।1
- चंदौली-मिर्जापुर का रास्ता ठप, तेज बहाव के कारण वाहनों का पहिया थमा, पुलिस तैनात चंदौली (यूपी) चकिया शिकरगंज क्षेत्र में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण अमरा दक्षिणी गांव के पास गड़ई नदी उफान पर आ गई है। नदी का जलस्तर बढ़ने से चकिया-अहिरौरा मार्ग पर आवागमन बंद हो गया है, जो चंदौली और मिर्जापुर को जोड़ता है। तेज बहाव के चलते बड़े और छोटे वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। गड़ई नदी चंदौली और मिर्जापुर जिले की सीमा पर है। यह दोनों जिलों के लोगों के लिए आवागमन का मुख्य रास्ता है। बारिश के बाद नदी में अचानक तेज बहाव आने से मार्ग पर खतरा बढ़ गया है। सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने मौके पर जवान तैनात किए हैं, ताकि कोई भी जान जोखिम में डालकर नदी पार करने की कोशिश न करे। इस समस्या के पीछे वर्षों से बन रहे ओवरब्रिज का अधूरा निर्माण एक बड़ा कारण है। अगर यह ओवरब्रिज समय पर बन जाता, तो बारिश में नदी का जलस्तर बढ़ने पर चंदौली-मिर्जापुर के बीच आवागमन बंद नहीं होता। अधूरे निर्माण की वजह से हर साल बारिश के मौसम में लोगों को ऐसी ही परेशानी झेलनी पड़ती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज का काम लंबे समय से चल रहा है, लेकिन यह पूरा नहीं हो रहा। बारिश में नदी का पानी बढ़ते ही रास्ता बंद हो जाता है, जिससे नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, मरीजों और जरूरी काम से आने-जाने वालों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। गड़ई नदी का जलस्तर बढ़ने पर आवागमन रोकना सुरक्षा के लिए जरूरी है। लेकिन, वर्षों से बन रहे ओवरब्रिज का अधूरा रहना जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बारिश में यही समस्या आती है, फिर भी अधिकारी और निर्माण एजेंसी स्थायी समाधान को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि ओवरब्रिज का निर्माण जल्द पूरा किया जाए। साथ ही, नदी के रास्ते पर स्थायी और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था की जाए।2
- कलम की तेज धार से जलवानपुरा में जलभराव पर भड़के महापौर, बोले- सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, नाली पर पक्का अतिक्रमण हटाओ अयोध्या। नगर की सरकार आपके द्वार' अभियान के तहत बुधवार सुबह महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने हनुमानकुंड वार्ड में निरीक्षण किया। सुबह 7:30 बजे बिरला मंदिर के पीछे से शुरू हुआ निरीक्षण जलवानपुरा तक हंगामेदार रहा। साथ में नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार की पूरी टीम मौजूद रही। क्या-क्या मिला निरीक्षण में सीवर लीकेज पर फटकार माहेश्वरी कंफर्ट्स के पास सीवर लीकेज देख महापौर ने कड़ी नाराजगी जताई। सीवर लाइन बदलने, विस्तार करने और नालियों को सीवर से जोड़ने के निर्देश दिए। जलवानपुरा में गुस्सा जलवानपुरा पहुंचते ही कई जगह जलभराव देख महापौर का पारा चढ़ गया। तत्काल पंप चलाकर पानी निकासी के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने कूड़ा न उठने की शिकायत की तो सफाई नायक को मौके पर तलब कर नियमित सफाई का अल्टीमेटम दिया - "लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।" मुरारी धर्मशाला पर मौके पर सफाई मुरारी धर्मशाला के सामने नाली चोक होने से जलभराव था। महापौर वहीं रुक गए और टीम बुलाकर तत्काल नाली साफ करवाई। लोगों ने नाली ऊंची और गहरी करने की मांग की। महापौर ने नाली पर बने अवैध रैंप हटाने के लिए नोटिस जारी करने और जरूरत पर लोहे की जालीदार रैंप की छूट देने को कहा। अंबेडकर पार्क का जायजा पार्क में चल रहे निर्माण कार्य को देखा, एक और गेट लगाने और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। रेलवे स्टेशन मार्ग पर जाम पर नाराजगी नो-वेंडिंग जोन में ठेले-खोमचे और ई-रिक्शा से जाम देख महापौर ने प्रवर्तन दल की 8-8 घंटे की ड्यूटी लगाने और पुलिस से समन्वय कर ई-रिक्शा को अनियंत्रित आने से रोकने के निर्देश दिए। कलम की टिप्पणी हर बार निरीक्षण, हर बार नाराजगी, हर बार निर्देश। जलवानपुरा में जलभराव, कूड़े का ढेर, चोक नाली - ये समस्या आज की नहीं है। सवाल है कि महापौर की नाराजगी के बाद कितने दिन तक सफाई रहेगी? क्या पंप आज के बाद भी चलेंगे या सिर्फ फोटो तक सीमित रहेंगे? नगर निगम को अभियान से ज्यादा स्थायी समाधान की जरूरत है। निरीक्षण में पार्षद प्रतिनिधि अभय श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ, भारत भार्गव, महाप्रबंधक जलकर सौरभ श्रीवास्तव, मुख्य सफाई निरीक्षक राजेश झा, सहायक अभियंता राजपति यादव मौजूद रहे।2
- PDA जन चौपाल में आरक्षण और 2027 चुनाव को लेकर सपा नेताओं ने भरी हुंकार चन्दौली जनपद के चकिया। सोनहुल स्थित एक निजी लॉन में समाजवादी पार्टी की ओर से PDA जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सपा नेता महेंद्र राव ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर और विशिष्ट अतिथि सपा प्रदेश सचिव लालता प्रसाद बियार रहे। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर, सांसद छोटेलाल खरवार, पूर्व विधायक एडवोकेट जितेंद्र कुमार, पूर्व विधायक पूनम सोनकर, मुस्ताक अहमद खां, सीपी नारायण खरवार व टोनी खरवार समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में अतिथियों का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। वक्ताओं ने राजभर और बियार समाज समेत पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यक वर्गों के आरक्षण और अधिकारों को लेकर विचार रखे। सपा नेताओं ने भाजपा सरकार पर आरक्षण विरोधी होने का आरोप लगाते हुए PDA वर्गों को एकजुट होने का आह्वान किया। सपा सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि भाजपा सरकार दलितों को उनका हक नहीं देना चाहती। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर 300 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं के खाते में हर वर्ष 40 हजार रुपये देने की योजना लागू की जाएगी। पूर्व विधायक एडवोकेट जितेंद्र कुमार ने PDA के तहत लोगों से एकजुट होकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया। वहीं सपा नेता महेंद्र राव ने कहा कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों का विकास समाजवादी पार्टी की सरकार में ही संभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 में सपा की सरकार बनाने के लिए जुटने की अपील की। रिपोर्ट : अंकित सैनी जनपद :चन्दौली मो :6388209336 बाइट महेन्द्र राव सपा नेता बाइट :पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर बाइट :सपा सांसद छोटेलाल खरवार4
- जर्जर नरहन पुल और बढ़ता बाढ़ का खतरा: किसानों की 600 बीघा फसल डूबी, उत्तर प्रदेश के जनपद चंदौली से इस वक्त की बड़ी खबर! 🚨 बाढ़ के पानी ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। सैयद राजा थाना क्षेत्र के धरावली चौकी अंतर्गत आने वाली चंद्रप्रभा नदी और करमनाशा नदी का जलस्तर लगातार खतरनाक रूप से बढ़ रहा है। 🌊 यहाँ स्थित नरहन पुल के पास बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है, जिससे आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। ⚠️ स्थानीय किसानों की लगभग 500 से 600 बीघा धान की फसल पूरी तरह जलमग्न हो चुकी है, जिससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। 🌾📉1