logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कवलापुर में शिक्षा समिति सदस्यों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण संपन्न योगापट्टी बिहार शिक्षा परियोजना पश्चिमी चम्पारण के तहत बलुआ भवानीपुर पंचायत के कवलापुर बाजार स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा समिति सदस्यों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शनिवार को दोपहर करीब 12:00 बजे संपन्न हो गया। यह प्रशिक्षण 05 फरवरी से 07 फरवरी 2026 तक आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण के दौरान विद्यालय में प्रति वर्ष हुए विकास कार्यों की समीक्षा, पठन-पाठन व्यवस्था को बेहतर बनाने, खेल-कूद, संगीत गतिविधियों के संचालन तथा विद्यालय की समग्र स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें प्रखंड के नौ विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षा समिति अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य उपस्थित रहे। प्रशिक्षकों द्वारा शिक्षा समिति की भूमिका, विद्यालय प्रबंधन, बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण में प्रशिक्षक दीपक कुमार, अमरेंद्र कुमार मिश्रा, शिक्षक हीरालाल, संदीप यादव, सुनील तिवारी, श्वेता वर्मा, धनंजय, लालबाबू सहित सचिव रजनी भारती एवं अध्यक्ष वीरेंद्र साह सहित सभी नौ विद्यालयों के शिक्षा समिति सदस्य शामिल रहे।

1 hr ago
user_Makhan Kumar
Makhan Kumar
पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
1 hr ago

कवलापुर में शिक्षा समिति सदस्यों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण संपन्न योगापट्टी बिहार शिक्षा परियोजना पश्चिमी चम्पारण के तहत बलुआ भवानीपुर पंचायत के कवलापुर बाजार स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा समिति सदस्यों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शनिवार को दोपहर करीब 12:00 बजे संपन्न हो गया। यह प्रशिक्षण 05 फरवरी से 07 फरवरी 2026 तक आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण के दौरान विद्यालय में प्रति वर्ष हुए विकास कार्यों की समीक्षा, पठन-पाठन व्यवस्था को बेहतर बनाने, खेल-कूद, संगीत गतिविधियों के संचालन तथा विद्यालय की समग्र स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें प्रखंड के नौ विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षा समिति अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य उपस्थित रहे। प्रशिक्षकों द्वारा शिक्षा समिति की भूमिका, विद्यालय प्रबंधन, बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण में प्रशिक्षक दीपक कुमार, अमरेंद्र कुमार मिश्रा, शिक्षक हीरालाल, संदीप यादव, सुनील तिवारी, श्वेता वर्मा, धनंजय, लालबाबू सहित सचिव रजनी भारती एवं अध्यक्ष वीरेंद्र साह सहित सभी नौ विद्यालयों के शिक्षा समिति सदस्य शामिल रहे।

More news from Pashchim Champaran and nearby areas
  • बैरिया थाना क्षेत्र के बैरिया में शनिवार दोपहर करीब दो बजे एक बेकाबू पिकअप वाहन ने सड़क किनारे बैठे बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना एफसीआई गोदाम के पास शहीद भगत सिंह खेल मैदान के सामने हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वाहन किसी कंपनी के प्रचार-प्रसार के लिए बैरिया लाया गया था और खेल मैदान के आसपास घूम रहा था। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क पार करते हुए एफसीआई गोदाम के सामने बैठे बुजुर्ग को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। इस दौरान पिकअप ने राजकुमार चौधरी की गुमटी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया गया कि घटनास्थल पर तीन लोग बैठे थे, जिनमें से दो किसी तरह भागकर बच गए, जबकि एक बुजुर्ग वाहन की चपेट में आ गए। घायल की पहचान बैरिया पंचायत वार्ड संख्या 10 निवासी रामसेवक साह (58) के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने घायल को तत्काल बैरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए बेतिया रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि पिकअप वाहन को जब्त कर लिया गया है तथा वाहन किस कंपनी का है और किसके नाम पर है, इसकी जांच की जा रही है।
    1
    बैरिया थाना क्षेत्र के बैरिया में शनिवार दोपहर करीब दो बजे एक बेकाबू पिकअप वाहन ने सड़क किनारे बैठे बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना एफसीआई गोदाम के पास शहीद भगत सिंह खेल मैदान के सामने हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वाहन किसी कंपनी के प्रचार-प्रसार के लिए बैरिया लाया गया था और खेल मैदान के आसपास घूम रहा था। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क पार करते हुए एफसीआई गोदाम के सामने बैठे बुजुर्ग को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। इस दौरान पिकअप ने राजकुमार चौधरी की गुमटी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
बताया गया कि घटनास्थल पर तीन लोग बैठे थे, जिनमें से दो किसी तरह भागकर बच गए, जबकि एक बुजुर्ग वाहन की चपेट में आ गए। घायल की पहचान बैरिया पंचायत वार्ड संख्या 10 निवासी रामसेवक साह (58) के रूप में हुई है।
ग्रामीणों ने घायल को तत्काल बैरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए बेतिया रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि पिकअप वाहन को जब्त कर लिया गया है तथा वाहन किस कंपनी का है और किसके नाम पर है, इसकी जांच की जा रही है।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
    1 hr ago
  • मझौलिया के सेमरा वृत्त वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ मदरसा खेल मैदान में भव्य रूप से किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी, मझौलिया हेल्थ केयर सेंटर के निदेशक डॉ. मोहम्मद शमीम अख्तर तथा जिला पार्षद मोहम्मद जियाउद्दीन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। खेल सामाजिक सौहार्द और मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि प्राचीन काल से ही भारत में खेलकूद की समृद्ध परंपरा रही है। खेल न केवल शारीरिक विकास करता है, बल्कि समाज में आपसी भाईचारा, सौहार्द और समरसता को भी मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि युवाओं में जोश, उमंग और अनुशासन पैदा करने में खेलकूद की अहम भूमिका है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजनों से छिपी हुई प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलता है। टूर्नामेंट के आयोजक एवं मझौलिया हेल्थ केयर सेंटर के निदेशक डॉ. मोहम्मद शमीम अख्तर ने कहा कि शारीरिक, मानसिक और स्वास्थ्य की दृष्टि से खेलकूद जीवन का अनिवार्य अंग है। उन्होंने खिलाड़ियों को हार-जीत को समान भाव से स्वीकार करने की सीख दी। डॉ. अख्तर ने कहा कि हार से निराश नहीं होना चाहिए और जीतने वाली टीम को भी विनम्रता और खेल भावना बनाए रखनी चाहिए। आयोजन समिति के अध्यक्ष परवेज आलम, उपाध्यक्ष चंद्र किशोर राम, सचिव डॉ. सरफराज आलम एवं डॉ. अरशद अली ने बताया कि तीन दिवसीय इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट के दौरान निर्णायकों का फैसला सर्वमान्य होगा। फाइनल मुकाबला 8 फरवरी को खेला जाएगा। पहला मुकाबला सेमरा वृत्त और अध कपरिया की टीम के बीच खेला गया, जिसमें सेमरा वृत्त की टीम विजयी रही। दूसरा मुकाबला मिश्रौली और दिउलिया की टीम के बीच खेला गया। मैचों में रेफरी की भूमिका शकील अख्तर, मोहम्मद इलियास, मोहम्मद इम्तियाज और अजमल हुसैन ने निभाई, जबकि कमेंट्री मतिम आलम ने की। इस अवसर पर हाजी मोहम्मद इकरामुल हक, मोहम्मद अब्दुल्ला, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद कलीमुल्लाह, अशोक राम, उमर अली, आलमगीर अंसारी, इरशाद आलम सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
    4
    मझौलिया के सेमरा वृत्त वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ  मदरसा खेल मैदान में भव्य रूप से किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी, मझौलिया हेल्थ केयर सेंटर के निदेशक डॉ. मोहम्मद शमीम अख्तर तथा जिला पार्षद मोहम्मद जियाउद्दीन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
खेल सामाजिक सौहार्द और 
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि प्राचीन काल से ही भारत में खेलकूद की समृद्ध परंपरा रही है। खेल न केवल शारीरिक विकास करता है, बल्कि समाज में आपसी भाईचारा, सौहार्द और समरसता को भी मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि युवाओं में जोश, उमंग और अनुशासन पैदा करने में खेलकूद की अहम भूमिका है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजनों से छिपी हुई प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलता है।
टूर्नामेंट के आयोजक एवं मझौलिया हेल्थ केयर सेंटर के निदेशक डॉ. मोहम्मद शमीम अख्तर ने कहा कि शारीरिक, मानसिक और स्वास्थ्य की दृष्टि से खेलकूद जीवन का अनिवार्य अंग है। उन्होंने खिलाड़ियों को हार-जीत को समान भाव से स्वीकार करने की सीख दी। डॉ. अख्तर ने कहा कि हार से निराश नहीं होना चाहिए और जीतने वाली टीम को भी विनम्रता और खेल भावना बनाए रखनी चाहिए। आयोजन समिति के अध्यक्ष परवेज आलम, उपाध्यक्ष चंद्र किशोर राम, सचिव डॉ. सरफराज आलम एवं डॉ. अरशद अली ने बताया कि तीन दिवसीय इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट के दौरान निर्णायकों का फैसला सर्वमान्य होगा। फाइनल मुकाबला 8 फरवरी को खेला जाएगा। पहला मुकाबला सेमरा वृत्त और अध कपरिया की टीम के बीच खेला गया, जिसमें सेमरा वृत्त की टीम विजयी रही। दूसरा मुकाबला मिश्रौली और दिउलिया की टीम के बीच खेला गया। मैचों में रेफरी की भूमिका शकील अख्तर, मोहम्मद इलियास, मोहम्मद इम्तियाज और अजमल हुसैन ने निभाई, जबकि कमेंट्री मतिम आलम ने की। इस अवसर पर हाजी मोहम्मद इकरामुल हक, मोहम्मद अब्दुल्ला, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद कलीमुल्लाह, अशोक राम, उमर अली, आलमगीर अंसारी, इरशाद आलम सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Majhaulia, Pashchim Champaran•
    9 hrs ago
  • *निगम क्षेत्र के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को सुरक्षित,सुसज्जित और संरक्षित करना मेरी प्राथमिकता:गरिमा* *==नगर के ऐतिहासिक "शहीद स्मारक" के सौंदर्यीकरण और संरक्षण कार्य के नगर निगम की 14.61 लाख की योजना पूरी होने पर महापौर ने किया निरीक्षण,* *==आज की युवा पीढ़ी से की अपने अमर स्वाधीनता सेनानी पूर्वजों के इतिहास को जानने के साथ नगर के यागदार स्मारक पर आदर पूर्वक पहुंच कर किया देखने की अपील,* बेतिया। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि चंपारण के स्वाधीनता संग्राम से जुड़ी अमूल्य विरासत को सहेजने की दिशा में पश्चिम Ijचंपारण जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक "शहीद स्मारक" के सौंदर्यीकरण और संरक्षण कार्य को नगर निगम बोर्ड की योजना के अनुसार 14.61 लाख की योजना पूरी होने पर पूरी कर ली गई है। महापौर श्रीमती सिकारिया दल-बल के साथ स्थल का निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कार्य की गुणवत्ता,संरचना की मजबूती और सौंदर्यात्मक पक्षों का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण उपरांत महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में स्थित सभी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को सुरक्षित, सुसज्जित और संरक्षित रखना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक केवल एक संरचना नहीं, बल्कि देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पूर्वजों की स्मृति का प्रतीक है, जिसका सम्मान और संरक्षण हम सभी का दायित्व है। महापौर ने जानकारी दी कि शहीद स्मारक को पूज्य स्थल के रूप में सुरक्षित रखने के उद्देश्य से अब इसकी घेराबंदी कर दी गई है, ताकि स्मारक परिसर में चप्पल-जूते पहनकर प्रवेश न हो सके। इसके साथ ही स्मारक परिसर में ग्रेनाइट का प्रयोग कर आकर्षक साज-सज्जा, सुंदर छतरी का निर्माण तथा उच्च स्तरीय प्रकाश व्यवस्था की गई है। इस संपूर्ण योजना पर कुल 14.61 लाख रुपये की लागत आई है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने नगरवासियों, विशेषकर युवाओं से अपील की कि वे एक बार अवश्य शहीद स्मारक आएं, इसके ऐतिहासिक महत्व को जानें और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों से प्रेरणा लें। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से नई पीढ़ी में देशभक्ति और ऐतिहासिक चेतना को मजबूती मिलेगी।
    1
    *निगम क्षेत्र के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को सुरक्षित,सुसज्जित और संरक्षित करना मेरी प्राथमिकता:गरिमा*
*==नगर के ऐतिहासिक "शहीद स्मारक" के सौंदर्यीकरण और संरक्षण कार्य के नगर निगम की 14.61 लाख की योजना पूरी होने पर महापौर ने किया निरीक्षण,* 
*==आज की युवा पीढ़ी से की अपने अमर स्वाधीनता सेनानी पूर्वजों के इतिहास को जानने के साथ नगर के यागदार स्मारक पर आदर पूर्वक पहुंच कर किया देखने की अपील,*
बेतिया। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि चंपारण के स्वाधीनता संग्राम से जुड़ी अमूल्य विरासत को सहेजने की दिशा में पश्चिम Ijचंपारण जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक "शहीद स्मारक" के सौंदर्यीकरण और संरक्षण कार्य को नगर निगम बोर्ड की योजना के अनुसार 14.61 लाख की योजना पूरी होने पर पूरी कर ली गई है। महापौर श्रीमती सिकारिया दल-बल के साथ स्थल का निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कार्य की गुणवत्ता,संरचना की मजबूती और सौंदर्यात्मक पक्षों का बारीकी से अवलोकन किया।
निरीक्षण उपरांत महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में स्थित सभी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को सुरक्षित, सुसज्जित और संरक्षित रखना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक केवल एक संरचना नहीं, बल्कि देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पूर्वजों की स्मृति का प्रतीक है, जिसका सम्मान और संरक्षण हम सभी का दायित्व है।
महापौर ने जानकारी दी कि शहीद स्मारक को पूज्य स्थल के रूप में सुरक्षित रखने के उद्देश्य से अब इसकी घेराबंदी कर दी गई है, ताकि स्मारक परिसर में चप्पल-जूते पहनकर प्रवेश न हो सके। इसके साथ ही स्मारक परिसर में ग्रेनाइट का प्रयोग कर आकर्षक साज-सज्जा, सुंदर छतरी का निर्माण तथा उच्च स्तरीय प्रकाश व्यवस्था की गई है। इस संपूर्ण योजना पर कुल 14.61 लाख रुपये की लागत आई है।
महापौर श्रीमती सिकारिया ने नगरवासियों, विशेषकर युवाओं से अपील की कि वे एक बार अवश्य शहीद स्मारक आएं, इसके ऐतिहासिक महत्व को जानें और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों से प्रेरणा लें। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से नई पीढ़ी में देशभक्ति और ऐतिहासिक चेतना को मजबूती मिलेगी।
    user_SADHNA News
    SADHNA News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    11 hrs ago
  • सातवें निश्चय सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम से जुड़ी कुल 93 समस्याएं प्राप्त हुए।
    1
    सातवें निश्चय सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम से जुड़ी कुल 93 समस्याएं प्राप्त हुए।
    user_Vivek Shrivastava.
    Vivek Shrivastava.
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    23 hrs ago
  • बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आई है। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर बेतिया सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने अपने आवासीय कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव का नाम लंबे समय से अपराध की दुनिया से जुड़ा रहा है। डॉ. जायसवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि अजीत सरकार हत्याकांड, बृज बिहारी हत्याकांड और अन्य गंभीर मामलों में पप्पू यादव की संलिप्तता रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि चर्चित अपराधी हेडली को नेपाल भगाने में पप्पू यादव की भूमिका थी और हेडली की कथित नोटबुक में इसका जिक्र है। डॉ. जायसवाल ने यह आरोप भी लगाया कि चीन से आने वाले अवैध सामान की तस्करी पूर्णिया के रास्ते होती है, जिसमें पप्पू यादव शामिल रहे हैं। डॉ. जायसवाल ने कहा कि जब ऐसे व्यक्ति अपराध पर बोलते हैं तो हैरानी होती है। उन्होंने सवाल उठाया कि गंभीर आरोपों के बावजूद वह जेल से बाहर कैसे हैं। इस बयान के बाद सियासी हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
    1
    बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आई है। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर बेतिया सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने अपने आवासीय कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव का नाम लंबे समय से अपराध की दुनिया से जुड़ा रहा है। डॉ. जायसवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि अजीत सरकार हत्याकांड, बृज बिहारी हत्याकांड और अन्य गंभीर मामलों में पप्पू यादव की संलिप्तता रही है।
उन्होंने यह भी दावा किया कि चर्चित अपराधी हेडली को नेपाल भगाने में पप्पू यादव की भूमिका थी और हेडली की कथित नोटबुक में इसका जिक्र है। डॉ. जायसवाल ने यह आरोप भी लगाया कि चीन से आने वाले अवैध सामान की तस्करी पूर्णिया के रास्ते होती है, जिसमें पप्पू यादव शामिल रहे हैं।
डॉ. जायसवाल ने कहा कि जब ऐसे व्यक्ति अपराध पर बोलते हैं तो हैरानी होती है। उन्होंने सवाल उठाया कि गंभीर आरोपों के बावजूद वह जेल से बाहर कैसे हैं। इस बयान के बाद सियासी हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    58 min ago
  • भवानीपुर में महायज्ञ अल्टर बाबा के साथ कलस यात्रा सम्पन्न
    1
    भवानीपुर में महायज्ञ अल्टर बाबा के साथ कलस यात्रा सम्पन्न
    user_BN Chitranjan
    BN Chitranjan
    बैरिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • नाबालिग प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने पकड़कर बना बंधक , वायरल वीडियो के बाद लड़की की संदिग्ध मौत से सनसनी
    1
    नाबालिग प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने पकड़कर बना बंधक , वायरल वीडियो के बाद लड़की की संदिग्ध मौत से सनसनी
    user_Niraj Raj
    Niraj Raj
    बैरिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • बैरिया अंचल क्षेत्र के बगही निमिया टोला में शुक्रवार शनिवार के मध्य रात्री करीब 2:40 मिनट पर भीषण आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गए। इस हादसे में घर में बंधी पांच बकरियों के साथ एक गाय और उसके बछड़े की जलकर मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात्रि प्रमोद चौधरी के घर से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आग की भयावहता देखकर गृहस्वामी ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन तेज हवा और आग की लपटों के कारण आग तेजी से फैल गई और पास स्थित विनोद चौधरी तथा अकलु चौधरी के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीनों घर पूरी तरह जल चुके थे। आग से घर में रखा सारा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। वहीं घर में बंधी 5 बकरियां जिंदा जल गईं। ग्रामीणों ने गाय और उसके बछड़े को अर्धजली अवस्था में बाहर निकाला, लेकिन दोनों की मौत हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना अंचल प्रशासन को दे दी गई है। पीड़ित परिवारों ने सरकारी मुआवजे की मांग की है।
    1
    बैरिया अंचल क्षेत्र के बगही निमिया टोला में शुक्रवार शनिवार के मध्य रात्री करीब 2:40 मिनट पर भीषण आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गए। इस हादसे में घर में बंधी पांच बकरियों के साथ एक गाय और उसके बछड़े की जलकर मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात्रि प्रमोद चौधरी के घर से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आग की भयावहता देखकर गृहस्वामी ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन तेज हवा और आग की लपटों के कारण आग तेजी से फैल गई और पास स्थित विनोद चौधरी तथा अकलु चौधरी के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया।
ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीनों घर पूरी तरह जल चुके थे। आग से घर में रखा सारा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। वहीं घर में बंधी 5 बकरियां जिंदा जल गईं। ग्रामीणों ने गाय और उसके बछड़े को अर्धजली अवस्था में बाहर निकाला, लेकिन दोनों की मौत हो गई।
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना अंचल प्रशासन को दे दी गई है। पीड़ित परिवारों ने सरकारी मुआवजे की मांग की है।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.