logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एसपी पलवल नीतीश अग्रवाल कुशल निर्देशन में "नशामुक्त भारत" अभियान अंतर्गत पलवल पुलिस का जागरूकता अभियान निरंतर जारी एसपी पलवल नीतीश अग्रवाल कुशल निर्देशन में "नशामुक्त भारत" अभियान अंतर्गत पलवल पुलिस का जागरूकता अभियान निरंतर जारी *"नशामुक्त भारत" अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलावलपुर, पलवल में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान आयोजित* *“नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो – स्वस्थ समाज, सुरक्षित भविष्य।* *नशा गतिविधियों की सूचना मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर दें पहचान गोपनीय रहेगी- निरीक्षक राजेंद्र कुमार, प्रभारी नशा मुक्ति टीम पलवल।* पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी पलवल श्री नीतीश अग्रवाल, आईपीएस के कुशल निर्देशन में "नशा मुक्त भारत" अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस पलवल द्वारा नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नशा मुक्ति टीम पलवल के टीम इंचार्ज निरीक्षक राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलावलपुर, पलवल में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान टीम द्वारा छात्रों एवं शिक्षक विभाग से सीधा संवाद स्थापित किया गया। उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया गया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक, एवं सामाजिक जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। साथ ही नशे से बचाव के उपायों, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, शिक्षा, खेलकूद एवं सकारात्मक गतिविधियों में भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। नशा मुक्ति टीम द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि किसी भी प्रकार की नशे से संबंधित समस्या, मानसिक तनाव अथवा परामर्श की आवश्यकता होने पर भारत सरकार द्वारा संचालित मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर निःशुल्क सहायता प्राप्त की जा सकती है। हेल्पलाइन की उपयोगिता एवं गोपनीयता के बारे में भी आमजन को विस्तार से समझाया गया। अभियान के दौरान स्कूल प्रिंसिपल श्री ओम प्रकाश एवं शिक्षकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की तथा नशे के विरुद्ध सहयोग का आश्वासन दिया। जिला पुलिस पलवल द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे नशे से दूर रहें, अपने परिवार एवं समाज को नशा मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा किसी भी प्रकार की नशे से संबंधित सूचना तुरंत पुलिस को दें। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी को नशे के खिलाफ शपथ भी दिलाई गई। वहीं पुलिस अधीक्षक पलवल श्री नीतीश अग्रवाल, आईपीएस ने कहा कि पलवल पुलिस की नशा मुक्ति टीम के डोर टू डोर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता प्रोग्रामों से जिला नशा मुक्त की राह पर है। उन्होंने नशे के खिलाफ जंग में आमजन से सक्रिय भागीदारी करने की अपील भी की।

1 day ago
user_माथुर पत्रकार
माथुर पत्रकार
Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•

More news from हरियाणा and nearby areas
  • Post by माथुर पत्रकार
    1
    Post by माथुर पत्रकार
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • पलवल फरीदाबाद की मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) के तहत भाजपा सरकार लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण बिल को पेश किया, लेकिन विपक्ष में इसके खिलाफ वोट कर महिलाओं के हक का अपमान किया। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल का दिन भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जा सकता था लेकिन विपक्ष की साजिश के चलते वह दिन इतिहास का एक काला दिवस बन गया है। उन्होंने कहा कि संसद में जो हुआ वह सिर्फ एक विधेयक की हार नहीं थी बल्कि भारत की 70 करोड़ महिलाओं के सपनों पर सीधा प्रहार था। यह वह क्षण था जब देश ने साफ देखा कि कौन महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ खड़ा है और कौन उनके रास्ते में बाधा बनकर खड़ा है। उन्होंने कहा कि संसद में जब नारी शक्ति के सम्मान में विधेयक गिरा ,कांग्रेस सहित तमाम इंडी दलों के सदस्यों ने जिस तरह जश्न मनाया वह अशोभनीय था यह देश की नारी शक्ति का अपमान है। प्रियंका वाड्रा ने बिल का गिरना संविधान की जीत है बताया था क्या नारी शक्ति का अपमान ही कांग्रेस,सपा,डीएमके और तृणमूल के लिए जीत है। कांग्रेस और उसके सहयोगियों का इतिहास महिलाओं के साथ छल और देरी का रहा है, 60 वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद उन्होंने महिलाओं को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया,लेकिन उन्हें वास्तविक राजनीतिक अधिकार देने की कभी गंभीर कोशिश नहीं की।
    1
    पलवल फरीदाबाद की मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) के तहत भाजपा सरकार लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण बिल को  पेश किया, लेकिन विपक्ष में इसके खिलाफ वोट कर महिलाओं के  हक का अपमान किया। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल का दिन भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जा सकता था लेकिन विपक्ष की साजिश के चलते वह दिन इतिहास का एक काला दिवस बन गया है। उन्होंने कहा कि संसद में जो हुआ वह सिर्फ एक विधेयक की हार नहीं थी बल्कि भारत की 70 करोड़ महिलाओं के सपनों पर सीधा प्रहार था। यह वह क्षण था जब देश ने साफ देखा कि कौन महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ खड़ा है और कौन उनके रास्ते में बाधा बनकर खड़ा है।
उन्होंने कहा कि संसद में जब नारी शक्ति के सम्मान में विधेयक गिरा ,कांग्रेस सहित तमाम इंडी दलों के सदस्यों ने जिस तरह जश्न मनाया वह अशोभनीय था यह देश की नारी शक्ति का अपमान है। प्रियंका वाड्रा ने बिल का गिरना संविधान की जीत है बताया था क्या नारी शक्ति का अपमान ही कांग्रेस,सपा,डीएमके और तृणमूल के लिए जीत है। कांग्रेस और उसके सहयोगियों का इतिहास महिलाओं के साथ छल और देरी का रहा है, 60 वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद उन्होंने महिलाओं को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया,लेकिन उन्हें वास्तविक राजनीतिक अधिकार देने की कभी गंभीर कोशिश नहीं की।
    user_Mahipal
    Mahipal
    Journalist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    1 hr ago
  • खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम रहे मुख्य अतिथि”
    1
    खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम रहे मुख्य अतिथि”
    user_Haryana Voice Palwal
    Haryana Voice Palwal
    News Anchor पलवल, पलवल, हरियाणा•
    9 hrs ago
  • कन्हैया मित्तल की आवाज पलवल के समस्त भक्तों को सुनने को मिल रही है जी कन्हैया मित्तल ने सभी पलवल वासियों का मन मोह लिया है। हरियाणा सरकार में मंत्री श्री गौरव गौतम ने खाटू नरेश के पलवल में ही दर्शन कर दिए हैं।
    1
    कन्हैया मित्तल की आवाज पलवल के समस्त भक्तों को सुनने को मिल रही है जी कन्हैया मित्तल ने सभी पलवल वासियों का मन मोह लिया है। हरियाणा सरकार में मंत्री श्री गौरव गौतम ने खाटू नरेश के पलवल में ही दर्शन कर दिए हैं।
    user_AMAR NAUHWAR
    AMAR NAUHWAR
    Local News Reporter पलवल, पलवल, हरियाणा•
    18 hrs ago
  • मुर्गा बेचकर सोनोग्राफी कराने के मामले में प्रशासन सख्त, तहसीलदार ने किया निरीक्षण। आबूरोड। राजकीय उप जिला अस्पताल क्षेत्र में एक आदिवासी महिला द्वारा मुर्गा बेचकर सोनोग्राफी करवाने का मामला समाचार पत्र मे सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए आबूरोड तहसीलदार पन्नालाल चौधरी ने शुक्रवार को अस्पताल के समीप स्थित निजी सोनोग्राफी सेंटर का औचक निरीक्षण किया। तहसीलदार पन्नालाल चौधरी अधिकारियों के साथ सेंटर परिसर का निरीक्षण करते नजर आए। इस दौरान भवन की व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। प्रशासन ने सेंटर संचालकों से आवश्यक जानकारी भी ली। बताया जा रहा है कि हाल ही में एक आदिवासी महिला ने आर्थिक तंगी के चलते मुर्गा बेचकर सोनोग्राफी करवाने का मामला प्रकाश मे आया था, जिसके बाद मामला चर्चा में आया और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी। मुर्गा बेचकर सोनोग्राफी कराने के मामले में तहसीलदार चौधरी ने बताया की महिला की कोई जानकारी हमें मिली नहीं है। नाम पता जानकारी मे नहीं होने की वजह से सोनोग्राफी सेंटर में वेरीफाई नहीं हो पा रहा है। उक्त सोनोग्राफी सेंटर में प्रतिदिन कितनी सोनोग्राफी हो रही है वह हमने सब चेक कर लिया है। साथ ही तहसीलदार चौधरी ने कहा कि मरीजों से अनावश्यक शुल्क वसूली, नियमों की अनदेखी अथवा किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। तहसीलदार पन्नालाल चौधरी ने अस्पताल के समीप स्थित मेडिकल स्टोर के पीछे की भूमि का भी अवलोकन किया जहां पर पूर्व में कुछ दवाइयां थी जो डंप की गई थी उसका भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सुधारने के दिशा निर्देश जारी किए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि गरीब और जरूरतमंद मरीजों के हितों की रक्षा के लिए ऐसे निरीक्षण समय-समय पर होने चाहिए। तहसीलदार पन्नालाल चौधरी, आर आई सुखराज सिंह चारण एवं अस्पताल अधीक्षक पीएन गुप्ता मौजूद रहे।
    1
    मुर्गा बेचकर सोनोग्राफी कराने के मामले में प्रशासन सख्त, तहसीलदार ने किया निरीक्षण।
आबूरोड। राजकीय उप जिला अस्पताल क्षेत्र में एक आदिवासी महिला द्वारा मुर्गा बेचकर सोनोग्राफी करवाने का मामला समाचार पत्र मे सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए आबूरोड तहसीलदार पन्नालाल चौधरी ने शुक्रवार को अस्पताल के समीप स्थित निजी सोनोग्राफी सेंटर का औचक निरीक्षण किया।
तहसीलदार पन्नालाल चौधरी अधिकारियों के साथ सेंटर परिसर का निरीक्षण करते नजर आए। इस दौरान भवन की व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। प्रशासन ने सेंटर संचालकों से आवश्यक जानकारी भी ली।
बताया जा रहा है कि हाल ही में एक आदिवासी महिला ने आर्थिक तंगी के चलते मुर्गा बेचकर सोनोग्राफी करवाने का मामला प्रकाश मे आया था, जिसके बाद मामला चर्चा में आया और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी।
मुर्गा बेचकर सोनोग्राफी कराने के मामले में तहसीलदार चौधरी ने बताया की महिला की कोई जानकारी हमें मिली नहीं है। नाम पता जानकारी मे नहीं होने की वजह से सोनोग्राफी सेंटर में वेरीफाई नहीं हो पा रहा है। उक्त सोनोग्राफी सेंटर में प्रतिदिन कितनी सोनोग्राफी हो रही है वह हमने सब चेक कर लिया है। 
साथ ही तहसीलदार चौधरी ने कहा कि मरीजों से अनावश्यक शुल्क वसूली, नियमों की अनदेखी अथवा किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।
तहसीलदार पन्नालाल चौधरी ने अस्पताल के समीप स्थित मेडिकल स्टोर के पीछे की भूमि का भी अवलोकन किया जहां पर पूर्व में कुछ दवाइयां थी जो डंप की गई थी उसका भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सुधारने के दिशा निर्देश जारी किए।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि गरीब और जरूरतमंद मरीजों के हितों की रक्षा के लिए ऐसे निरीक्षण समय-समय पर होने चाहिए।
तहसीलदार पन्नालाल चौधरी, आर आई सुखराज सिंह चारण एवं अस्पताल अधीक्षक पीएन गुप्ता मौजूद रहे।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Nuh, Haryana•
    4 hrs ago
  • हमारे नजदीक में लगे प्रेशर प्लांट टुकुर द्वारा किए जाने प्रदोष वाले प्रदूषण से हमारे क्षेत्र के आसपास के लोगों को जीना मुश्किल हो गया है प्रेशर पॉइंट से निकलने वाली धूल के कारण समय पर खाना पका पाते हैं नहीं खा पाते हैं और मिट्टी की वजह से हमारे स्वास्थ्य पर भी सीधा असर पड़ रहा है यह धूल हमारे फेफड़ों में जन्म देती है जिससे हमको सांस लेने में समस्या होती है कृपया हमारे उच्च अधिकारियों की जिला एवं तहसील लोक अधिकारियों से निवेदन है उसे पर जल्द से जल्द कार्रवाई करें और उनका कानून और नियम के तहत कैसे प्लान संचालित करने की आदेश दें
    1
    हमारे नजदीक में लगे प्रेशर प्लांट टुकुर द्वारा किए जाने प्रदोष वाले प्रदूषण से हमारे क्षेत्र के आसपास के लोगों को जीना मुश्किल हो गया है प्रेशर पॉइंट से निकलने वाली धूल के कारण समय पर खाना पका पाते हैं नहीं खा पाते हैं और मिट्टी की वजह से हमारे स्वास्थ्य पर भी सीधा असर पड़ रहा है यह धूल हमारे फेफड़ों में जन्म देती है जिससे हमको सांस लेने में समस्या होती है कृपया हमारे उच्च अधिकारियों की जिला एवं तहसील लोक अधिकारियों से निवेदन है उसे पर जल्द से जल्द कार्रवाई करें और उनका कानून और नियम के तहत कैसे प्लान संचालित करने की आदेश दें
    user_Zfru
    Zfru
    सीकरी, भरतपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • सीआईए थाना के पास कैनरा बैंक एटीएम में लूट की कोशिश, एक आरोपी दबोचा* *ग्राहक की सतर्कता से बड़ी वारदात टली, दूसरे आरोपी की तलाश जारी*
    1
    सीआईए थाना के पास कैनरा बैंक एटीएम में लूट की कोशिश, एक आरोपी दबोचा*
*ग्राहक की सतर्कता से बड़ी वारदात टली, दूसरे आरोपी की तलाश जारी*
    user_जफरूदीन गूमल
    जफरूदीन गूमल
    Voice of people फिरोजपुर झिरका, नूंह, हरियाणा•
    20 hrs ago
  • रातापानी बांध के मुहाने पर बसे गांव के लोग वैशाख के महीने में पानी के लिए हो रहे परेशान दरअसल, बिजली बिल जमा ना होने पर विद्युत वितरण कंपनी ने जनपद पंचायत औबेदुल्लागंज की ग्राम पंचायत तजपुर का बिजली कनेक्शन काट दिया जिसके बाद अब हजारों की आबादी पानी के लिए परेशान हो रही है। गांव में पिछले एक महीने से पानी नहीं आ रहा है। अब ग्रामीण गांव में इक्का दुक्का हैंडपपांें पर निर्भर होकर रह गए हैं।1 महीने से नहीं आ रहा पानी । ग्राम पंचायत ने नलजल योजना का बकाया तकरीबन 70 हजार र्स्पये का बिजली बिल जमा नहीं किया है जिसके बाद कंपनी ने पिछले महीने नल जल योजना का कनेक्शन काट दिया। वही ग्रामीणों का कहना है कि हम हर महीने पानी का पैसा चुकता करते हैं लेकिन अब ग्रामीणों को पानी न मिलने के कारण परेशान होना पड़ रहा है। गांव में दो-तीन हैंडपंप साबुत है जिनका पानी ग्रामीण भर रहे हैं। वही ग्रामीणों का आरोप है महीनों से नहीं खुली ग्राम पंचायत जिससे ग्रामीण होते रहते हैं परेशान
    1
    रातापानी  बांध के मुहाने पर बसे गांव के लोग वैशाख  के महीने में पानी के लिए हो रहे परेशान दरअसल, बिजली बिल जमा ना होने पर विद्युत वितरण कंपनी ने जनपद पंचायत औबेदुल्लागंज की  ग्राम पंचायत तजपुर  का बिजली कनेक्शन काट दिया जिसके बाद अब  हजारों की आबादी पानी के लिए परेशान हो रही है। गांव में पिछले एक महीने   से पानी नहीं आ रहा है। अब ग्रामीण गांव में इक्का दुक्का हैंडपपांें पर निर्भर होकर रह गए हैं।1 महीने   से नहीं आ रहा पानी  । ग्राम पंचायत ने नलजल योजना का बकाया तकरीबन 70 हजार र्स्पये का बिजली बिल जमा नहीं किया है जिसके बाद कंपनी ने पिछले महीने नल जल योजना का कनेक्शन काट दिया। वही ग्रामीणों का कहना है कि हम हर महीने पानी का पैसा चुकता करते हैं लेकिन अब ग्रामीणों को पानी न मिलने के कारण परेशान होना पड़ रहा है। गांव में दो-तीन हैंडपंप साबुत है जिनका पानी ग्रामीण भर रहे हैं। वही ग्रामीणों का आरोप है महीनों से नहीं खुली ग्राम पंचायत जिससे ग्रामीण होते रहते हैं परेशान
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Nuh, Haryana•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.