Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ramesh Kanchan
- Ramesh Kanchanजोधपुर, जोधपुर, राजस्थान🙏2 hrs ago
- Ramesh Kanchanजोधपुर, जोधपुर, राजस्थान🙏2 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Ramesh Kanchan1
- फलोदी जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को गुरुवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सरसों की फसल के बीच छिपाकर उगाई जा रही अफीम की खेती का भंडाफोड़ करते हुए 25,800 हरे अफीम के पौधे बरामद किए हैं। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद पौधों से करीब 125 किलो अफीम उत्पादन का अनुमान है। बाजार में इसकी कीमत लगभग 6 करोड़ रुपए आंकी गई है। आरोपी ने अपने खेत में सरसों की फसल के बीच पंक्तियों में अफीम की खेती कर रखी थी, ताकि किसी को शक न हो। सूचना पर टीम ने दबिश दी जिला स्पेशल टीम को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस थाना फलोदी के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई। दबिश के दौरान खेत में बड़ी संख्या में अफीम के पौधे पाए गए। अभियुक्त मगनाराम पुत्र बलवंताराम विश्नोई निवासी उमाणी नगर (ढढूं) को गिरफ्तार किया गया। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जब्त पौधों की बाजार की कीमत 6करोड़ रुपये आंकी गई।नियमानुसार नष्ट करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील है कि मादक पदार्थों का सेवन, खरीद-फरोख्त और परिवहन कानूनन अपराध है। ऐसे किसी भी मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। मूलाराम जाखड़ जिला ब्यूरो चीफ,जोधपुर भारत संवाद न्यूज पेपर1
- सावधान रहे ऐसे बच्चों से वायरल वीडियो ऐसे बाल चोरो से सावधान रहें देखिये किस तरह से दुकान में घुसे ओर चोरी करी । सरकार को इनपे ध्यान देना चाहिए और इन्हें साक्षर करना चाहिए ताकि ये बच्चे इस छोटी उम्र में ही गलत रस्ते पर ना जाए।1
- जोधपुर राज्य सभा सांसद बाल योगी उमेशनाथ महाराज आज जोधपुर के सर्किट हाउस पहुंचे जोधपुर के सर्किट हाउस में उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति पूरे देश की सबसे महत्वपूर्ण संस्कृति है लेकिन आज का युवा धन लोभ लालच से अपनी पुरानी संस्कृति को बदल रहा है जो पूर्णतया गलत है युवाओं से इतना कहना चाहेंगे कि सनातन संस्कृति को जीवित रखने के लिए पाश्चात्य सभ्यता को छोड़कर सनातन संस्कृति में एक बार जी कर देखें उन्होने कहा की भारतीय सनातन परंपरा एक अक्षुण्ण परंपरा है। वो प्राचीन काल से चली आ रहीहै। उस परंपरा को जीवित रखना और उसका निर्वाहन करना। प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है और ऐसा नहीं होने की वजह से नुकसान हो रहा है देश को और उस नुकसान से बचने के लिए हमको सबको प्रयास करना चाहिए। जहां तक सवाल है l भारतीय सनातन परंपरा पर जो बाहरी प्रारंभ हो रहे हैं, उसमें पाश्च्यत्य सभ्यता सबसे बड़ा कारण है। भारत में तो मर्यादा का सूत्र देने के लिए ऋषि वाल्मीकि ने रामायण लिखी है, और रामायण के माध्यम से योगवासिष्ठ के माध्यम से। भगवान महर्षि वाल्मीकि ने जो संदेश दिया, उसको राम जी ने जन-जन तक पहुँचाया, इसीलिए वो मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए, तो अब मर्यादा पुरुषोत्तम पुनर्स्थापित हो गए, अयोध्या में। हर गाँव, बस्ती, शहर, अयोध्या बन गया, सब लोगों का मन मस्तिष्क,राम मय हो गया, ऐसी परिस्थिति में हमको मर्यादित क्षेत्र में रहना चाहिए, और मैं समझता हूँ कि पाश्चात्य सभ्यता बहुत दिनों तक चलती रही है, इसलिए मेरी ओर से तो यही संदेश रहेगा कि एक बार जैसे हम अर्थिंग और करंट को छू करके देखते हैं, तो अर्थिंग की क्या स्थिति है और करंट?उससे हमारी जो शारीरिक है, मानसिक है, आर्थिक है, ये सब व्यवस्थाएं कैसे दृढ़ हो पाएगी? जिसमें पावर होता है उसकी क्या स्थिति थी तो उस पावर को एक बार छू करके देखना चाहिए कि सनातन में कितनी ताकत है। उन्होंने कहा कि हमारे सनातन संस्कृति में है किअगर हमारे पास दो सुखी रोटी भी है तो उसको भी हमको एक परिवार में रख लिया और एक को आधी कुत्ते को दे दे, आधी एक गाय को दे दे, हमारे यहाँ तो ऐसी। और विशेषकर जोधपुर के लोगों को ये कहना चाहूँगा कि समय अब जो है सामाजिक समरसता का है, सद्भावना का है, हम सब लोग मिलकर के और इस देश में सनातन की नीव को रखने के लिए देश के प्रधानमंत्री जी का भी सोच है, देश के मुख्यमंत्री जो हमारे उत्तर प्रदेश के हैं योगी जी उनका भी भाव है, बाकी भी देश के सभी क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों का भाव है कि हम सनातन के लिए जीने की कोशिश करें l वही पूछे गए सवाल वर्तमान समय ऐसा है जी कुछ कथा कथित लोग धर्म परिवर्तन का जो जबरन प्रयास कर रहे इस पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि धर्म तो वैसे जन्म से होता है, देखिए मानसिक तौर पर किसी को अपन बना दे। वो सबसे बड़ी बात है, और मानसिक तौर पर हमारे संत जन हमारे गुरुजन बनाते थे, गुरु दीक्षा देते थे, नाम दान देते थे, और उसको व्यवस्थित तरीके से चलाते थे, लेकिन अब ये है कि धन के लोभ लालच से हो रहा है वह गलत है1
- jodhpur :- जोधपुर से बड़ी खबर, जोधपुर क्षेत्र के चौपासनी गांव की पहाड़ियों में बनी 250 फीट ऊंची शिव प्रतिमा आप सभी पधारे एवं दर्शन करें1
- Post by धनराज दाधीच1
- Post by District.reporter.babulaljogawat1
- *जोधपुर रेंज महानिरीक्षक राजेश मीना के निर्देशन में रेंज IG स्पेशल टीम द्वारा पिण्डवाड़ा थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त बरामद* मंदसौर से डंपर में विशेष गुप्त स्थान बनाकर लेकर आ रहे थे अवैध अवैध डोडा पोस्त। डंपर एवं साथ में एस्कॉर्ट कर रही स्विफ्ट कार जब्त। तस्करी सिंडिकेट के 5 व्यक्ति गिरफ्तार होने की सूचना। रेंज स्पेशल टीम प्रभारी देवा राम उप निरीक्षक के नेतृत्व में थाना पिंडवाड़ा जिला सिरोही क्षेत्र में RST(जोधपुर रेंज IG स्पेशल टीम) एवं पिंडवाड़ा थानाधिकारी महेंद्र सीरवी ने कार्यवाही को दिया अंजाम। मौके पर पिण्डवाड़ा पुलिस द्वारा की जा रही है जब्ती की कार्यवाही।1