logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कार्यक्रम स्थल से जाते ही मायापुर में चना उखाड़ने की लगी होड़ माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कार्यक्रम स्थल से जाते ही मायापुर में चना उखाड़ने की लगी होड़

2 hrs ago
user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
SATISH KUMAR (पत्रकार)
स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
2 hrs ago

माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कार्यक्रम स्थल से जाते ही मायापुर में चना उखाड़ने की लगी होड़ माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कार्यक्रम स्थल से जाते ही मायापुर में चना उखाड़ने की लगी होड़

More news from Wazirganj and nearby areas
  • विश्व प्रसिद्ध अंतः सलिला, मोक्ष दायिनी, फल्गु नदी के पूर्वी छोर के सलेमपूर से अलीपूर तथा पश्चिमी छोर के केंदुई से कंडी तक बसे लोगों के द्वारा श्रमदान से सफाई एवं स्वच्छ रखने का अभियान का शुभारंभ लोक आस्था के महापर्व चैती छठ 24 मार्च 2026 से करने का निर्णय लिया गया है। "श्रमदान से फल्गु स्वच्छ बनाओ अभियान " के संयोजक प्रो विजय कुमार मिट्ठू, अध्यक्ष महंथ बावन भगवान, महासचिव बैजू प्रसाद, प्रो दीनानाथ, प्रो बी के पी वर्मा, पवन कुमार, अजीत कुमार शर्मा, ओंकार नाथ सिंह, अरविंद कुमार सिंह, गौतम सिंह, चुन्ना यादव, दामोदर गोस्वामी, टिंकू गिरी, संतोष चौरसिया, तारकेश्वर नाथ पटवा, राणा रंजीत सिंह, आदि ने कहा कि फल्गु नदी के उद्गम स्थल से गयाजी शहर तक कई बाँध बनने, बालू खनन, नाली की पानी, कुड़ा डालने तथा पहले की तरह लगातार सोई नहीं चलने से आबादी वाले हिस्से में झाड़ी, कुश, गंदगी से इसकी स्वच्छता तार- तार हो रही है, जिसे हमेशा साफ़ रखने के लिए सालों भर छुट्टी के दिन प्रत्येक रविवार को घंटा, दो घंटा श्रमदान से इस विश्व प्रसिद्ध नदी को स्वच्छ रखा जा सकता है। इस अभियान से फल्गु नदी के पश्चिमी छोर के केंदुई, डण्डी बाग, घुघरि टांड, लखनपुरा, विष्णुपद , देव घाट, गायत्री घाट, ब्राह्मणी घाट, पिता महेश्वर घाट, महादेव घाट, सीढिया घाट, किरानी घाट, राय बिंदेशवरी घाट, मोरीया घाट, पंचायती अखाड़ा घाट, रामशीला घाट, कंडी आदि क्षेत्रों के लोगों तथा पूर्वी छोर के भदेजा- भदेजी , सलेमपूर, स्वामि सहजानंद सरस्वती कॉलोनी, भूसनडा, लखीबाग , उतरी लखीबाग , जनकपूर, हेठ मानपूर, पटवा टोली, अलीपूर, शादीपूर क्षेत्रों के लोगों को जोड़ने हेतु जनजागरण चलाया जाएगा। श्रम दान महादान के नारों को बुलंद करते हुए स्वच्छ फल्गु, स्वच्छ गयाजी बनाने हेतु गयाजी वासियों से नम्र निवेदन है कि लोक आस्था के महापर्व चैती छठ के दिन से फल्गु नदी में अपने अपने मुहल्ला, गांव, टोला के सामने नदी में उतर कर श्रमदान से सफाई कार्य शुभारंभ करने की कृपा करें। भवदीय विजय कुमार मिट्ठू
    1
    विश्व प्रसिद्ध अंतः सलिला, मोक्ष दायिनी, फल्गु नदी के पूर्वी छोर के सलेमपूर से अलीपूर तथा पश्चिमी छोर के केंदुई से कंडी तक बसे लोगों के द्वारा श्रमदान से सफाई एवं स्वच्छ रखने का अभियान का शुभारंभ लोक आस्था के महापर्व चैती छठ 24 मार्च 2026 से करने का निर्णय लिया गया है। 
"श्रमदान से फल्गु स्वच्छ बनाओ अभियान " के संयोजक प्रो विजय कुमार मिट्ठू, अध्यक्ष महंथ बावन भगवान, महासचिव  बैजू प्रसाद, प्रो दीनानाथ, प्रो बी के पी वर्मा, पवन कुमार, अजीत कुमार शर्मा, ओंकार  नाथ सिंह,  अरविंद कुमार सिंह,  गौतम सिंह,  चुन्ना यादव,  दामोदर गोस्वामी,  टिंकू गिरी, संतोष चौरसिया,  तारकेश्वर  नाथ पटवा, राणा रंजीत सिंह, आदि ने कहा कि फल्गु नदी के उद्गम स्थल से गयाजी शहर तक कई बाँध बनने, बालू खनन, नाली की पानी,  कुड़ा डालने तथा पहले की तरह लगातार सोई नहीं चलने से आबादी  वाले हिस्से में झाड़ी, कुश, गंदगी से इसकी स्वच्छता तार- तार हो रही है, जिसे हमेशा साफ़ रखने के लिए सालों भर छुट्टी के दिन प्रत्येक रविवार को घंटा, दो घंटा श्रमदान से  इस विश्व प्रसिद्ध नदी को स्वच्छ रखा जा सकता है। 
इस अभियान से फल्गु नदी के पश्चिमी छोर के केंदुई, डण्डी बाग,  घुघरि टांड, लखनपुरा, विष्णुपद , देव घाट, गायत्री घाट, ब्राह्मणी घाट, पिता महेश्वर घाट,  महादेव घाट,  सीढिया घाट, किरानी  घाट, राय बिंदेशवरी घाट,  मोरीया घाट, पंचायती अखाड़ा घाट,  रामशीला घाट, कंडी आदि क्षेत्रों के लोगों तथा  पूर्वी छोर के भदेजा- भदेजी , सलेमपूर, स्वामि सहजानंद सरस्वती कॉलोनी, भूसनडा, लखीबाग , उतरी लखीबाग , जनकपूर, हेठ मानपूर, पटवा टोली,  अलीपूर, शादीपूर क्षेत्रों के लोगों को  जोड़ने हेतु जनजागरण चलाया जाएगा। 
श्रम दान महादान के नारों को बुलंद करते हुए स्वच्छ फल्गु,  स्वच्छ गयाजी बनाने हेतु गयाजी वासियों से नम्र निवेदन है कि लोक आस्था के महापर्व चैती छठ के दिन से फल्गु नदी में अपने अपने मुहल्ला,  गांव,  टोला के सामने नदी में उतर कर श्रमदान से सफाई कार्य शुभारंभ करने की कृपा करें। 
भवदीय 
विजय कुमार मिट्ठू
    user_हेमन्त कुमार  सिंह
    हेमन्त कुमार सिंह
    जनहित मे समर्पित Wazirganj•
    1 hr ago
  • कोंच में हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाई गई ईद, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम कोंच प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार बेहद शांतिपूर्ण और खुशनुमा माहौल में मनाया गया। एक महीने तक चले पवित्र रमजान के रोजों के बाद शुक्रवार शाम चांद का दीदार होते ही चारों ओर खुशी की लहर दौड़ गई, जिसके बाद शनिवार को प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में ईद की नमाज अदा की गई।ईद को लेकर कोंच, आंती, देवरा, उसास, शाहगंज भाम और मड़ुका ढिबरी सहित तमाम इलाकों में सुबह से ही चहल-पहल देखी गई। नए कपड़ों में सजे बच्चे, युवा और बुजुर्गों ने ईदगाहों और मस्जिदों में जाकर देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट दिखा। वही कोंच थानाध्यक्ष सुदेह कुमार आंती थानाध्यक्ष दिपक कुमार राव ने बताया की सभी संवेदनशील चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल की तैनाती के साथ पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरा पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। स्थानीय निवासी अतहर अली, नाजिर हुसैन और मोहम्मद कमाल ने बताया कि एक माह की कठिन इबादत और सब्र के बाद यह खुशियों का त्योहार आता है। इस मौके पर कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने भी शिरकत की। ईद की खुशियों को साझा करने के लिए राजद नेता सरफराज अहमद, तीनेरी सरपंच साहु, सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मोहम्मद जमीलुर रहमान और जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता मोहब्बत हैदर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी नेताओं ने क्षेत्रवासियों को ईद की बधाई देते हुए इसे आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक बताया।
    1
    कोंच में हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाई गई ईद, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
कोंच  प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार बेहद शांतिपूर्ण और खुशनुमा माहौल में मनाया गया। एक महीने तक चले पवित्र रमजान के रोजों के बाद शुक्रवार शाम चांद का दीदार होते ही चारों ओर खुशी की लहर दौड़ गई, जिसके बाद शनिवार को प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में ईद की नमाज अदा की गई।ईद को लेकर कोंच, आंती, देवरा, उसास, शाहगंज भाम और मड़ुका ढिबरी सहित तमाम इलाकों में सुबह से ही चहल-पहल देखी गई। नए कपड़ों में सजे बच्चे, युवा और बुजुर्गों ने ईदगाहों और मस्जिदों में जाकर देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट दिखा। वही कोंच थानाध्यक्ष सुदेह कुमार आंती थानाध्यक्ष दिपक कुमार राव ने बताया की सभी संवेदनशील चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल की तैनाती के साथ पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरा पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
स्थानीय निवासी अतहर अली, नाजिर हुसैन और मोहम्मद कमाल ने बताया कि एक माह की कठिन इबादत और सब्र के बाद यह खुशियों का त्योहार आता है। इस मौके पर कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने भी शिरकत की।
ईद की खुशियों को साझा करने के लिए राजद नेता सरफराज अहमद, तीनेरी सरपंच साहु, सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मोहम्मद जमीलुर रहमान और जनता दल यूनाइटेड  के वरिष्ठ नेता मोहब्बत हैदर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी नेताओं ने क्षेत्रवासियों को ईद की बधाई देते हुए इसे आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक बताया।
    user_नौलेश कुमार
    नौलेश कुमार
    कोंच, गया, बिहार•
    4 hrs ago
  • गया जिले के गुरुआ प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दिनभर उमस भरी गर्मी के बाद शाम होते ही तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश शुरू होते ही बाजार में मौजूद लोग इधर-उधर भागते नजर आए। कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति बन गई, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। खासकर ग्रामीण इलाकों में कच्ची सड़कों पर कीचड़ हो जाने से लोगों को चलने-फिरने में दिक्कत हुई। अचानक बदले मौसम के कारण किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। खेतों में रखी फसल और अनाज को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, तेज हवा के कारण कुछ स्थानों पर बिजली आपूर्ति भी बाधित होने की खबर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मौसम के इस अचानक बदलाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालांकि, बारिश से तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक इसी तरह के मौसम बने रहने की संभावना जताई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
    1
    गया जिले के गुरुआ प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दिनभर उमस भरी गर्मी के बाद शाम होते ही तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बारिश शुरू होते ही बाजार में मौजूद लोग इधर-उधर भागते नजर आए। कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति बन गई, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। खासकर ग्रामीण इलाकों में कच्ची सड़कों पर कीचड़ हो जाने से लोगों को चलने-फिरने में दिक्कत हुई।
अचानक बदले मौसम के कारण किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। खेतों में रखी फसल और अनाज को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, तेज हवा के कारण कुछ स्थानों पर बिजली आपूर्ति भी बाधित होने की खबर है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मौसम के इस अचानक बदलाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालांकि, बारिश से तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है।
मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक इसी तरह के मौसम बने रहने की संभावना जताई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
    user_Prem Kr. Mishra
    Prem Kr. Mishra
    Astrologer गुरुआ, गया, बिहार•
    23 hrs ago
  • Post by NAITIK BIHAR NEWS
    1
    Post by NAITIK BIHAR NEWS
    user_NAITIK BIHAR NEWS
    NAITIK BIHAR NEWS
    Farmer गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • छठ पर्व को लेकर घाटों की सफाई में उतरे ग्रामीण प्रशासन सुस्त
    1
    छठ पर्व को लेकर घाटों की सफाई में उतरे ग्रामीण प्रशासन सुस्त
    user_मनोज कुमार
    मनोज कुमार
    पत्रकार हुलासगंज, जहानाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • Alvida Jumma 2026: रमजान का पाक महीना अपने अंतिम दौर में है और रमजान के दौरान दुनिया भर के मुसलमान भाई बहन रोज़ा रखते हैं, नमाज़ अदा करते हैं और खुदा की इबादत करते हैं। इस्लामिक धर्म गुरु के अनुसार, इस वर्ष रमजान एक दुर्लभ संयोग के कारण चर्चा में है।नमस्कार दोस्तों,आज हम एक बहुत ही अहम सवाल पर बात करने वाले हैं—अलविदा जुमा की नमाज़ कब पढ़ी जाए, खासकर तब जब कुछ लोगों ने इसे 13 मार्च को पढ़ लिया, लेकिन अब ईद 21 मार्च को मानी जा रही है। #Ramzan2026 #AlvidaJumma #JumatulWida #Ramadan2026 #RamzanFriday #IslamicFestival #RamadanSpecial #AlvidaJumma2026 #RamzanFacts #MuslimFestival #RamadanNews #IslamicCalendar #JummaNamaz #RamzanUpdate #ReligionNews #RamadanKareem #JummaMubarak #IslamicEvents #FaithAndPrayer #TrendingReligion --------------------------------------------------------------------------------------------------------------
    1
    Alvida Jumma 2026: रमजान का पाक महीना अपने अंतिम दौर में है और रमजान के दौरान दुनिया भर के मुसलमान भाई बहन रोज़ा रखते हैं, नमाज़ अदा करते हैं और खुदा की इबादत करते हैं। इस्लामिक धर्म गुरु के अनुसार, इस वर्ष रमजान एक दुर्लभ संयोग के कारण चर्चा में है।नमस्कार दोस्तों,आज हम एक बहुत ही अहम सवाल पर बात करने वाले हैं—अलविदा जुमा की नमाज़ कब पढ़ी जाए, खासकर तब जब कुछ लोगों ने इसे 13 मार्च को पढ़ लिया, लेकिन अब ईद 21 मार्च को मानी जा रही है। #Ramzan2026 #AlvidaJumma #JumatulWida #Ramadan2026 #RamzanFriday #IslamicFestival #RamadanSpecial #AlvidaJumma2026 #RamzanFacts #MuslimFestival #RamadanNews #IslamicCalendar #JummaNamaz #RamzanUpdate #ReligionNews #RamadanKareem #JummaMubarak #IslamicEvents #FaithAndPrayer #TrendingReligion --------------------------------------------------------------------------------------------------------------
    user_Sindhu Devi
    Sindhu Devi
    Actor/Actress Rafiganj, Aurangabad•
    6 hrs ago
  • गया जिला के टनकुप्पा प्रखंड अन्तर्गत मायापुर में शुक्रवार को सूबे के मुखिया नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के तहत आयोजित सभा उस समय चर्चा का विषय बन गई, जब सभा में शामिल कुछ लोग अचानक सड़क किनारे स्थित एक किसान के चने के खेत में घुस गए और हरे भरे चने उखाड़ खाने लगे। सभा में दूर-दूर से आए महिला-पुरुषों की भीड़ जैसे ही सड़क किनारे हरे चने की फसल देखी, कई लोग खुद को रोक नहीं पाए और खेत में उतर गए। देखते ही देखते दर्जनों लोग खेत में फैल गए और चने तोड़-तोड़ कर खाने लगे। यह दृश्य इतना सामान्य सा बना दिया गया मानो किसी की महीनों की मेहनत की कोई कीमत ही न हो। सबसे हैरानी की बात यह रही कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी भी उसी खेत के चने खाते हुए नजर आ रहे हैं। जिस पुलिस पर कानून और व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी होती है, वही अगर किसी गरीब किसान की फसल को इस तरह नुकसान पहुंचाते दिखे तो यह दृश्य किसी भी संवेदनशील व्यक्ति को अंदर तक झकझोर देता है। जरा सोचिए उस किसान पर क्या बीत रही होगी, जिसने दिन रात मेहनत करके, धूप बरसात सहकर अपनी फसल तैयार की होगी। खेत में लहलहाता चना उसके लिए सिर्फ फसल नहीं बल्कि उसके परिवार की उम्मीद, बच्चों की पढ़ाई और घर के खर्च का सहारा होता है। लेकिन कुछ मिनटों की लापरवाही और भीड़ की मानसिकता ने उसकी मेहनत को यूं ही रौंद डाला। ग्रामीणों का कहना है कि अगर प्रशासन और पुलिस चाहती तो भीड़ को खेत में जाने से रोक सकती थी। लेकिन जब सुरक्षा में तैनात लोग ही तमाशबीन बन जाएं या खुद फसल तोड़ने लगें, तो फिर किसान किससे न्याय की उम्मीद करे! यह घटना सिर्फ एक खेत के नुकसान की कहानी नहीं है, बल्कि यह हमारे समाज की उस सोच को भी दिखाती है जहां किसी गरीब किसान की मेहनत को मामूली समझ लिया जाता है। सवाल यह भी उठता है कि जिस समृद्धि यात्रा का उद्देश्य विकास और समृद्धि का संदेश देना है, उसी यात्रा के दौरान अगर एक किसान की फसल ही उजाड़ दिए जाए तो यह कैसी समृद्धि है! स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए और जिस किसान की फसल को नुकसान हुआ है उसे उचित मुआवजा दिया जाए। क्योंकि किसान की मेहनत पर चोट सिर्फ उसकी जेब पर नहीं, बल्कि उसकी उम्मीदों पर भी लगती है।
    1
    गया जिला के टनकुप्पा प्रखंड  अन्तर्गत मायापुर में शुक्रवार को सूबे के मुखिया नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के तहत आयोजित सभा उस समय चर्चा का विषय बन गई, जब सभा में शामिल कुछ लोग अचानक सड़क किनारे स्थित एक किसान के चने के खेत में घुस गए और हरे भरे चने उखाड़ खाने लगे। सभा में दूर-दूर से आए महिला-पुरुषों की भीड़ जैसे ही सड़क किनारे हरे चने की फसल देखी, कई लोग खुद को रोक नहीं पाए और खेत में उतर गए। देखते ही देखते दर्जनों लोग खेत में फैल गए और चने तोड़-तोड़ कर खाने लगे। यह दृश्य इतना सामान्य सा बना दिया गया मानो किसी की महीनों की मेहनत की कोई कीमत ही न हो। सबसे हैरानी की बात यह रही कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी भी उसी खेत के चने खाते हुए नजर आ रहे हैं। जिस पुलिस पर कानून और व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी होती है, वही अगर किसी गरीब किसान की फसल को इस तरह नुकसान पहुंचाते दिखे तो यह दृश्य किसी भी संवेदनशील व्यक्ति को अंदर तक झकझोर देता है।
जरा सोचिए उस किसान पर क्या बीत रही होगी, जिसने दिन रात मेहनत करके, धूप बरसात सहकर अपनी फसल तैयार की होगी। खेत में लहलहाता चना उसके लिए सिर्फ फसल नहीं बल्कि उसके परिवार की उम्मीद, बच्चों की पढ़ाई और घर के खर्च का सहारा होता है। लेकिन कुछ मिनटों की लापरवाही और भीड़ की मानसिकता ने उसकी मेहनत को यूं ही रौंद डाला। ग्रामीणों का कहना है कि अगर प्रशासन और पुलिस चाहती तो भीड़ को खेत में जाने से रोक सकती थी। लेकिन जब सुरक्षा में तैनात लोग ही तमाशबीन बन जाएं या खुद फसल तोड़ने लगें, तो फिर किसान किससे न्याय की उम्मीद करे!  यह घटना सिर्फ एक खेत के नुकसान की कहानी नहीं है, बल्कि यह हमारे समाज की उस सोच को भी दिखाती है जहां किसी गरीब किसान की मेहनत को मामूली समझ लिया जाता है। सवाल यह भी उठता है कि जिस समृद्धि यात्रा का उद्देश्य विकास और समृद्धि का संदेश देना है, उसी यात्रा के दौरान अगर एक किसान की फसल ही उजाड़ दिए जाए तो यह कैसी समृद्धि है! स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए और जिस किसान की फसल को नुकसान हुआ है उसे उचित मुआवजा दिया जाए। क्योंकि किसान की मेहनत पर चोट सिर्फ उसकी जेब पर नहीं, बल्कि उसकी उम्मीदों पर भी लगती है।
    user_हेमन्त कुमार  सिंह
    हेमन्त कुमार सिंह
    जनहित मे समर्पित Wazirganj•
    22 hrs ago
  • गया जिले के गुरुआ प्रखंड अंतर्गत कम्पलेक्स संसाधन केंद्र, मध्य विद्यालय शेरपुर में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू कर दिया गया है इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापक सह कोऑर्डिनेटर श्याम किशोर प्रसाद ने बताया कि मूल्यांकन कार्य 19 मार्च से प्रारंभ होकर 24 मार्च तक चलेगा। इस प्रक्रिया में प्रखंड के पांच मध्य विद्यालयों एवं पांच प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन कार्य में दो मुख्य परीक्षक, 20 सहायक परीक्षक एवं दो टैबुलेटर सहित कुल 24 शिक्षक प्रतिनियुक्त किए गए हैं, जो पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होने बताया कि कुल 6 हजार छात्र छात्राओ का मुल्याकण कार्य प्रगति पर है। वहीं, कम्पलेक्स सेंटर के संचालक सच्चिदानंद शाही ने कहा कि मूल्यांकन कार्य पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ कराया जा रहा है साथ ही सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मौके पर शिक्षिका स्वेता सुमन, मुख्य परीक्षक अशोक कुमार चौधरी, अक्षय कुमार, गौरव कुमार, रंधीर कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित है।
    1
    गया जिले के गुरुआ प्रखंड अंतर्गत कम्पलेक्स संसाधन केंद्र, मध्य विद्यालय शेरपुर में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू कर दिया गया है इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापक सह कोऑर्डिनेटर श्याम किशोर प्रसाद ने बताया कि मूल्यांकन कार्य 19 मार्च से प्रारंभ होकर 24 मार्च तक चलेगा। इस प्रक्रिया में प्रखंड के पांच मध्य विद्यालयों एवं पांच प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन कार्य में दो मुख्य परीक्षक, 20 सहायक परीक्षक एवं दो टैबुलेटर सहित कुल 24 शिक्षक प्रतिनियुक्त किए गए हैं, जो पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होने बताया कि कुल 6 हजार छात्र छात्राओ का मुल्याकण कार्य प्रगति पर है। वहीं, कम्पलेक्स सेंटर के संचालक सच्चिदानंद शाही ने कहा कि मूल्यांकन कार्य पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ कराया जा रहा है साथ ही सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मौके पर शिक्षिका स्वेता सुमन, मुख्य परीक्षक अशोक कुमार चौधरी, अक्षय कुमार, गौरव कुमार, रंधीर कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित है।
    user_Prem Kr. Mishra
    Prem Kr. Mishra
    Astrologer गुरुआ, गया, बिहार•
    23 hrs ago
  • Post by NAITIK BIHAR NEWS
    1
    Post by NAITIK BIHAR NEWS
    user_NAITIK BIHAR NEWS
    NAITIK BIHAR NEWS
    Farmer गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.