जिलाबदर बदमाश फैजल खान गिरफ्तार:-जिला बदर के बावजूद क्षेत्र में छिपा मिला आदतन अपराधी, पुलिस ने भेजा जेल जांजगीर-चांपा पुलिस ने जिला बदर के आदेश की अवहेलना करने वाले आदतन बदमाश फैजल खान को गिरफ्तार किया है। जिला बदर होने के बावजूद आरोपी चोरी-छिपे चांपा क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।। पुलिस के अनुसार, चांपा निवासी फैजल खान को जिला दंडाधिकारी के आदेश पर एक वर्ष के लिए जांजगीर-चांपा, सक्ती, कोरबा, बिलासपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़, रायगढ़ और बलौदाबाजार जिलों की सीमाओं से जिला बदर किया गया था। इसके बावजूद आरोपी आदेश की अवहेलना कर चांपा क्षेत्र में रह रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने पर चांपा पुलिस ने तत्काल दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 एवं प्रतिबंधात्मक प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
जिलाबदर बदमाश फैजल खान गिरफ्तार:-जिला बदर के बावजूद क्षेत्र में छिपा मिला आदतन अपराधी, पुलिस ने भेजा जेल जांजगीर-चांपा पुलिस ने जिला बदर के आदेश की अवहेलना करने वाले आदतन बदमाश फैजल खान को गिरफ्तार किया है। जिला बदर होने के बावजूद आरोपी चोरी-छिपे चांपा क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।। पुलिस के अनुसार, चांपा निवासी फैजल खान को जिला दंडाधिकारी के आदेश पर एक वर्ष के लिए जांजगीर-चांपा, सक्ती, कोरबा, बिलासपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़, रायगढ़ और बलौदाबाजार जिलों की सीमाओं से जिला बदर किया गया था। इसके बावजूद आरोपी आदेश की अवहेलना कर चांपा क्षेत्र में रह रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने पर चांपा पुलिस ने तत्काल दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 एवं प्रतिबंधात्मक प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
- जांजगीर चांपा; कोतवाली पुलिस का महा-अभियान: बाहरी मजदूरों और संदिग्धों की सघन चेकिंग, 130 बाहरी लोग सीधे कंट्रोल रूम तलब, फिंगरप्रिंट जप्त!1
- बाराद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाला गिरोह बेनकाब, महिला समेत तीन आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, बाराद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाला गिरोह बेनकाब, महिला समेत तीन आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, बाराद्वार पुलिस ने लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 24 घंटे के भीतर एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सोना नवनीकरण और ऋण अवधि बढ़ाने का झांसा देकर एक ही परिवार से बैंक खातों एवं ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से लाखों रुपये की ठगी की थी। जेठा निवासी मूलचंद राठौर की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने विशेष टीम गठित की। टीम ने कार्रवाई करते हुए रेखा राठौर, अफरोज खान और सुभाष कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने ठगी की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नरेन्द्र यादव एवं बाराद्वार थाना पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- कस्तूरबा छात्रावास में फूटा छात्राओं का आक्रोश, गंभीर शिकायतों के बाद सड़क पर उतरीं छात्राएं कोरबा(सुघर गांव) । पोंडी उपरोड़ा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में गुरुवार को छात्राओं के विरोध ने प्रशासनिक तंत्र को हिलाकर रख दिया। छात्रावास की व्यवस्थाओं और अधीक्षिका के व्यवहार को लेकर नाराज छात्राओं ने कटघोरा–अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर अपनी आवाज बुलंद की। करीब आधे घंटे तक चले प्रदर्शन से हाईवे पर यातायात ठप रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ● आरोपों से गरमाया माहौल प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने अधीक्षिका पर मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना, अनुचित व्यवहार और दबाव बनाकर रखने जैसे गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि लंबे समय से शिकायतें किए जाने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, जिससे उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। ● भोजन और सुविधाओं पर उठे सवाल छात्राओं ने छात्रावास में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता, दैनिक व्यवस्थाओं और अनुशासन के नाम पर किए जा रहे व्यवहार को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि कई बार शिकायतों के बावजूद सुधार नहीं होने से असंतोष लगातार बढ़ता गया। ● मौके पर पहुंचा प्रशासन, जांच के निर्देश चक्काजाम की सूचना मिलते ही तहसीलदार विनय देवांगन, नायब तहसीलदार सुमन मानिकपुरी, जिला शिक्षा अधिकारी टी.पी. उपाध्याय, बीईओ के.आर. दयाल, बांगों थाना प्रभारी दुर्गेश वर्मा सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्राओं की बातें सुनने के बाद निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। ● जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई दूसरी ओर अधीक्षिका शारदा नेताम ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि उन्हें बदनाम करने के उद्देश्य से यह आरोप लगाए जा रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्य सामने आने के बाद ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।3
- सक्ती जिले में शिक्षा के मंदिर में जाम छलके,किरारी हाई स्कूल में शिक्षकों की चिकन शराब पार्टी,शिक्षकों का वीडियो वायरल ग्रामीणों में आक्रोश,जिम्मेदारों से मामले में की जाएगी लिखित शिकायत। सक्ती जिले में शिक्षा के मंदिर में जाम छलके,किरारी हाई स्कूल में शिक्षकों की चिकन शराब पार्टी,शिक्षकों का वीडियो वायरल ग्रामीणों में आक्रोश,जिम्मेदारों से मामले में की जाएगी लिखित शिकायत।1
- जांजगीर में बाहरी मजदूरों का पुलिस वेरिफिकेशन:- 130 संदिग्धों से की पूछताछ कोतवाली पुलिस का अभियान | 50 पुलिसकर्मी मैदान में, दस्तावेजों की जांच के साथ लिए गए फिंगरप्रिंट जांजगीर-चांपा जिले में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर कोतवाली पुलिस ने बड़े स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया। पांच टीमों में शामिल 50 पुलिसकर्मियों ने गांवों, इंडस्ट्रियल एरिया और रेलवे स्टेशन के आसपास दूसरे राज्यों से आए मजदूरों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की। इस दौरान 130 लोगों को कंट्रोल रूम लाकर दस्तावेजों का सत्यापन किया गया और उनके फिंगरप्रिंट भी लिए गए। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस की पांच टीमों ने थाना क्षेत्र के बनारी, पुटपुरा, तिलई और धनवा गांवों में किराये के मकानों में रह रहे बाहरी मजदूरों का सत्यापन किया। वहीं इंडस्ट्रियल एरिया और रेलवे स्टेशन के आसपास कार्यरत करीब 150 मजदूरों के पहचान संबंधी दस्तावेजों की भी गहन जांच की गई। अभियान के दौरान 130 संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस कंट्रोल रूम लाकर अलग-अलग पूछताछ की गई। पुलिस ने उनके आधार सहित अन्य पहचान दस्तावेजों का सत्यापन किया और भविष्य में अपराध नियंत्रण एवं पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी के फिंगरप्रिंट भी लिए। पुलिस का कहना है कि बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों की रोकथाम के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। पुलिस ने आम नागरिकों और मकान मालिकों से अपील की है कि वे अपने यहां रहने वाले किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों की जानकारी संबंधित थाने को अनिवार्य रूप से दें, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।1