Shuru
Apke Nagar Ki App…
सक्ती जिले में शिक्षा के मंदिर में जाम छलके,किरारी हाई स्कूल में शिक्षकों की चिकन शराब पार्टी,शिक्षकों का वीडियो वायरल ग्रामीणों में आक्रोश,जिम्मेदारों से मामले में की जाएगी लिखित शिकायत। सक्ती जिले में शिक्षा के मंदिर में जाम छलके,किरारी हाई स्कूल में शिक्षकों की चिकन शराब पार्टी,शिक्षकों का वीडियो वायरल ग्रामीणों में आक्रोश,जिम्मेदारों से मामले में की जाएगी लिखित शिकायत।
Bhupendra lahare
सक्ती जिले में शिक्षा के मंदिर में जाम छलके,किरारी हाई स्कूल में शिक्षकों की चिकन शराब पार्टी,शिक्षकों का वीडियो वायरल ग्रामीणों में आक्रोश,जिम्मेदारों से मामले में की जाएगी लिखित शिकायत। सक्ती जिले में शिक्षा के मंदिर में जाम छलके,किरारी हाई स्कूल में शिक्षकों की चिकन शराब पार्टी,शिक्षकों का वीडियो वायरल ग्रामीणों में आक्रोश,जिम्मेदारों से मामले में की जाएगी लिखित शिकायत।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- तुरी धाम: आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत संगम तुरी धाम: आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत संगम1
- बारिश में टपकती छत, टूटा घर... फिर भी नहीं मिला PM आवास योजना का लाभ | गरीब परिवार की दर्दभरी कहानी देश में हर गरीब को पक्का घर देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई जा रही है। लेकिन आज भी कई ऐसे परिवार हैं, जिनके लिए यह योजना सिर्फ कागजों तक सीमित है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का एक ऐसा ही गरीब परिवार आज भी टूटे-फूटे कच्चे घर में रहने को मजबूर है। बारिश होते ही घर की छत टपकने लगती है और पूरा परिवार डर के साए में रात गुजारता है। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की यह तस्वीरें किसी बीते दौर की नहीं, बल्कि आज की हकीकत हैं। यह परिवार वर्षों से एक जर्जर मकान में रहने को मजबूर है। घर की दीवारें कमजोर हो चुकी हैं, छत कभी भी गिर सकती है, लेकिन मजबूरी ऐसी है कि इसी घर में रहना पड़ रहा है। बारिश शुरू होते ही हालात और भी बदतर हो जाते हैं। छत से पानी टपकता है, घर के अंदर हर तरफ पानी भर जाता है। खाना बनाना मुश्किल हो जाता है, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है और पूरी रात परिवार को जागकर गुजारनी पड़ती है। हर पल यही डर बना रहता है कि कहीं मकान ढह न जाए। परिवार का कहना है कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पाने के लिए कई बार आवेदन किया और अधिकारियों के चक्कर भी लगाए, लेकिन आज तक उन्हें पक्का घर नहीं मिल सका। उनकी मांग सिर्फ इतनी है कि उन्हें भी सम्मान के साथ सुरक्षित छत मिल जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य हर जरूरतमंद को पक्का घर उपलब्ध कराना है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर इस परिवार तक योजना का लाभ क्यों नहीं पहुंच पाया? यदि परिवार पात्र है, तो अब तक उसे आवास क्यों नहीं मिला? अब देखना होगा कि इस खबर के सामने आने के बाद प्रशासन और संबंधित विभाग क्या कदम उठाते हैं। क्या इस परिवार की वर्षों पुरानी उम्मीद पूरी होगी, या फिर एक और बारिश इसी टूटे हुए घर में गुजारनी पड़ेगी? अगर आपके गांव या आसपास भी कोई ऐसा जरूरतमंद परिवार है, जिसे सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है, तो हमें जरूर बताइए। आपकी एक जानकारी किसी जरूरतमंद की जिंदगी बदल सकती है।1
- कस्तूरबा छात्रावास में फूटा छात्राओं का आक्रोश, गंभीर शिकायतों के बाद सड़क पर उतरीं छात्राएं कोरबा(सुघर गांव) । पोंडी उपरोड़ा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में गुरुवार को छात्राओं के विरोध ने प्रशासनिक तंत्र को हिलाकर रख दिया। छात्रावास की व्यवस्थाओं और अधीक्षिका के व्यवहार को लेकर नाराज छात्राओं ने कटघोरा–अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर अपनी आवाज बुलंद की। करीब आधे घंटे तक चले प्रदर्शन से हाईवे पर यातायात ठप रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ● आरोपों से गरमाया माहौल प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने अधीक्षिका पर मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना, अनुचित व्यवहार और दबाव बनाकर रखने जैसे गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि लंबे समय से शिकायतें किए जाने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, जिससे उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। ● भोजन और सुविधाओं पर उठे सवाल छात्राओं ने छात्रावास में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता, दैनिक व्यवस्थाओं और अनुशासन के नाम पर किए जा रहे व्यवहार को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि कई बार शिकायतों के बावजूद सुधार नहीं होने से असंतोष लगातार बढ़ता गया। ● मौके पर पहुंचा प्रशासन, जांच के निर्देश चक्काजाम की सूचना मिलते ही तहसीलदार विनय देवांगन, नायब तहसीलदार सुमन मानिकपुरी, जिला शिक्षा अधिकारी टी.पी. उपाध्याय, बीईओ के.आर. दयाल, बांगों थाना प्रभारी दुर्गेश वर्मा सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्राओं की बातें सुनने के बाद निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। ● जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई दूसरी ओर अधीक्षिका शारदा नेताम ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि उन्हें बदनाम करने के उद्देश्य से यह आरोप लगाए जा रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्य सामने आने के बाद ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।3
- रायगढ़ में डेयरी एनालॉग उत्पादों की जांच के लिए विशेष अभियान,खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए ब्रेड और केक के नमूने।1
- "कस्तूरबा छात्रावास में बवाल: छात्राओं ने अधीक्षिका पर लगाए गंभीर आरोप, नेशनल हाईवे पर चक्काजाम" भोजन की गुणवत्ता, प्रताड़ना और दुर्व्यवहार के आरोप; प्रशासन ने जांच और कार्रवाई का दिया भरोसा। कोरबा/कटघोरा (सुघर गांव) जिले के पोंडी उपरोड़ा ब्लॉक स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में गुरुवार को छात्राओं ने छात्रावास अधीक्षिका शारदा नेताम पर मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाते हुए कटघोरा–अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने आरोप लगाया कि छात्रावास में भोजन की गुणवत्ता बेहद खराब है और कई बार शिकायत करने के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया। छात्राओं का यह भी कहना है कि अधीक्षिका उनसे हाथ-पैर की मालिश कराती थीं तथा मना करने पर मारपीट और कार्रवाई की धमकी देती थीं। इन परिस्थितियों के कारण वे लंबे समय से मानसिक तनाव में थीं। छात्राओं के अनुसार, उन्होंने पहले भी विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को शिकायत दी थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से उन्हें सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने छात्राओं से अलग-अलग बातचीत कर उनके बयान दर्ज किए और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। प्रशासन की समझाइश के बाद लगभग आधे घंटे में चक्काजाम समाप्त हुआ और यातायात सामान्य कराया गया। मौके पर तहसीलदार विनय देवांगन, नायब तहसीलदार सुमन मानिकपुरी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी के.आर. दयाल, जिला शिक्षा अधिकारी टी.पी. उपाध्याय, बांगों थाना प्रभारी दुर्गेश वर्मा सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि छात्राओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधीक्षिका को तत्काल प्रभाव से हटाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधीक्षिका ने आरोपों को किया खारिज दूसरी ओर, छात्रावास अधीक्षिका शारदा नेताम ने छात्राओं द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ सुनियोजित तरीके से झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि पदस्थापना के बाद उन्होंने छात्रावास की व्यवस्था सुधारने के लिए कई कार्य किए हैं और सभी आरोप बेबुनियाद हैं। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।2
- जिलाबदर बदमाश फैजल खान गिरफ्तार:-जिला बदर के बावजूद क्षेत्र में छिपा मिला आदतन अपराधी, पुलिस ने भेजा जेल जांजगीर-चांपा पुलिस ने जिला बदर के आदेश की अवहेलना करने वाले आदतन बदमाश फैजल खान को गिरफ्तार किया है। जिला बदर होने के बावजूद आरोपी चोरी-छिपे चांपा क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।। पुलिस के अनुसार, चांपा निवासी फैजल खान को जिला दंडाधिकारी के आदेश पर एक वर्ष के लिए जांजगीर-चांपा, सक्ती, कोरबा, बिलासपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़, रायगढ़ और बलौदाबाजार जिलों की सीमाओं से जिला बदर किया गया था। इसके बावजूद आरोपी आदेश की अवहेलना कर चांपा क्षेत्र में रह रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने पर चांपा पुलिस ने तत्काल दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 एवं प्रतिबंधात्मक प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।1