logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायगढ़ में डेयरी एनालॉग उत्पादों की जांच के लिए विशेष अभियान,खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए ब्रेड और केक के नमूने।

1 hr ago
user_Raigarh Chhattisgarh
Raigarh Chhattisgarh
रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
1 hr ago

रायगढ़ में डेयरी एनालॉग उत्पादों की जांच के लिए विशेष अभियान,खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए ब्रेड और केक के नमूने।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • किसान मजदूर बचाओ अभियान: जरूरतमंद किसानों को निःशुल्क खाद, बीज और दवा की सेवा किसान मजदूर बचाओ अभियान, संत रामपाल जी महाराज, किसान सेवा, निःशुल्क खाद, निःशुल्क बीज, कृषि दवा, किसान सहायता, मजदूर सहायता, महासमुंद किसान समाचार, छत्तीसगढ़ किसान समाचार, गांव की खबर, स्थानीय समाचार आपके क्षेत्र सारंगढ़ बिलाईगढ़ में यह सेवा पहुँची है क्या? कमेंट में बताइए
    1
    किसान मजदूर बचाओ अभियान: जरूरतमंद किसानों को निःशुल्क खाद, बीज और दवा की सेवा
किसान मजदूर बचाओ अभियान, संत रामपाल जी महाराज, किसान सेवा, निःशुल्क खाद, निःशुल्क बीज, कृषि दवा, किसान सहायता, मजदूर सहायता, महासमुंद किसान समाचार, छत्तीसगढ़ किसान समाचार, गांव की खबर, स्थानीय समाचार
आपके क्षेत्र  सारंगढ़ बिलाईगढ़ में यह सेवा पहुँची है क्या? कमेंट में बताइए
    user_Akkena Chinababu
    Akkena Chinababu
    बरमकेला, सारंगढ़ बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • कलेक्ट्रेट मे सजा "बिहान राखी बाजार " एक दिन मे 13 हजार की रखी बिकी रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में बिहान अंतर्गत स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित राखियों का विशेष स्टॉल लगाया गया। जिले के 9 स्व-सहायता समूहों ने आकर्षक और पर्यावरण अनुकूल राखियों का प्रदर्शन किया। पहले ही दिन स्टॉल से ₹13,420 की राखियों की बिक्री हुई। स्टॉल में पारंपरिक राखियों के साथ सीड राखी और विभिन्न आकर्षक डिजाइनों की राखियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक खरीदारी कर महिला समूहों का हौसला बढ़ाया। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने स्वयं स्टॉल पहुंचकर राखियां खरीदीं और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्व-सहायता समूहों के उत्पाद खरीदने से महिलाओं की आय बढ़ेगी और आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी। जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी सहित अन्य अधिकारियों ने भी राखियां खरीदकर महिला समूहों का उत्साहवर्धन किया। महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, पीएचई और पशुधन विकास विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी खरीदारी में भाग लिया। महिला समूहों ने बताया कि हस्तनिर्मित राखियों की बिक्री से उन्हें बेहतर आय का अवसर मिल रहा है, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
    1
    कलेक्ट्रेट मे सजा "बिहान राखी बाजार " एक दिन मे 13 हजार की रखी बिकी
रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में बिहान अंतर्गत स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित राखियों का विशेष स्टॉल लगाया गया। जिले के 9 स्व-सहायता समूहों ने आकर्षक और पर्यावरण अनुकूल राखियों का प्रदर्शन किया। पहले ही दिन स्टॉल से ₹13,420 की राखियों की बिक्री हुई।
स्टॉल में पारंपरिक राखियों के साथ सीड राखी और विभिन्न आकर्षक डिजाइनों की राखियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक खरीदारी कर महिला समूहों का हौसला बढ़ाया।
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने स्वयं स्टॉल पहुंचकर राखियां खरीदीं और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्व-सहायता समूहों के उत्पाद खरीदने से महिलाओं की आय बढ़ेगी और आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी।
जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी सहित अन्य अधिकारियों ने भी राखियां खरीदकर महिला समूहों का उत्साहवर्धन किया। महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, पीएचई और पशुधन विकास विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी खरीदारी में भाग लिया।
महिला समूहों ने बताया कि हस्तनिर्मित राखियों की बिक्री से उन्हें बेहतर आय का अवसर मिल रहा है, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
    user_पत्रकारिकता
    पत्रकारिकता
    Local News Reporter सारंगढ़, सारंगढ़ बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • बकरी व्यापारियों से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए बकरी व्यापारियों से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए जशपुर जिले के कोतबा चौकी पुलिस ने बकरी व्यापारियों से लूट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी की रकम तथा घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार भी बरामद कर ली है। दरअसल, ग्राम फुलेता निवासी भोगीराम बंजारा ने बीते रात अपने 12 बकरों तथा अन्य व्यापारी गोवर्धन यादव के 13 बकरों को छोटा हाथी वाहन से हाड़ीपानी (लैलूंगा) बाजार बिक्री के लिए ले जा रहा था। सुबह करीब 4 बजे ग्राम पीठाआमा के पास ब्रेजा कार सवार दो युवकों ने वाहन के सामने कार अड़ाकर रास्ता रोक लिया और भोगीराम से बिक्री का रकम लूट लिए। इसके बाद पीछे आ रहे अन्य बकरी व्यापारियों योगेश यादव और हेमंत यादव को भी रोककर उनसे भी रुपये छीनकर फरार हो गए।मामले में कोतबा चौकी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309(4) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना और त्वरित कार्रवाई के आधार पर पुलिस ने सूर्यकांत यादव (24), निवासी बेलडेगी, थाना पत्थलगांव तथा राहुल खलखो (24), निवासी सराईटोला, थाना बागबहार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने लूट की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने सूर्यकांत यादव के पास से 1000 रुपये तथा राहुल खलखो के पास से 600 रुपये बरामद किए। साथ ही घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार भी जब्त कर ली गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
    1
    बकरी व्यापारियों से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

बकरी व्यापारियों से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
जशपुर जिले के कोतबा चौकी पुलिस ने बकरी व्यापारियों से लूट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी की रकम तथा घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार भी बरामद कर ली है। दरअसल, ग्राम  फुलेता निवासी भोगीराम बंजारा ने  बीते रात अपने 12 बकरों तथा अन्य व्यापारी गोवर्धन यादव के 13 बकरों को छोटा हाथी वाहन से हाड़ीपानी (लैलूंगा) बाजार बिक्री के लिए ले जा रहा था। सुबह करीब 4 बजे ग्राम पीठाआमा के पास ब्रेजा कार सवार दो युवकों ने वाहन के सामने कार अड़ाकर रास्ता रोक लिया और भोगीराम से बिक्री का रकम लूट लिए। इसके बाद पीछे आ रहे अन्य बकरी व्यापारियों योगेश यादव और हेमंत यादव को भी रोककर उनसे भी रुपये छीनकर फरार हो गए।मामले में कोतबा चौकी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309(4) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना और त्वरित कार्रवाई के आधार पर पुलिस ने सूर्यकांत यादव (24), निवासी बेलडेगी, थाना पत्थलगांव तथा राहुल खलखो (24), निवासी सराईटोला, थाना बागबहार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने लूट की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने सूर्यकांत यादव के पास से 1000 रुपये तथा राहुल खलखो के पास से 600 रुपये बरामद किए। साथ ही घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार भी जब्त कर ली गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
    user_Abhishek News Ripoter
    Abhishek News Ripoter
    पत्रकारिता पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • 🚨 कोतबा में भ्रष्टाचार का लाइव भंडाफोड़! कीचड़ के ऊपर ढलाई, कैमरे में कैद ठेकेदार का खेल 🎥 नगर पंचायत ने रुकवाया काम! "कोतबा में 'अंधेर नगरी, चौपट राजा': एक दशक से अधूरी जलावर्धन योजना में भ्रष्टाचार का खुला खेल, बारिश के बीच कंक्रीट की लीपापोती का भंडाफोड़, कीचड़ पर हो रही ढलाई को नगर पंचायत ने रुकवाया" 0.पीएचई विभाग की भर्राशाही: बीते 1 दशक से अधूरी जलावर्धन योजना,सालो से तरस रहे शुद्ध पानी को नगरवासी, अब ठेकेदार की मनमानी से बर्बाद हो रही नगर की सड़कें ​कोतबा:-कोतबा नगर पंचायत में घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए करोड़ों रुपये की लागत से चल रही 'जलावर्धन योजना' भ्रष्टाचार और विभागीय लापरवाही की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। बीते एक दशक से अधूरा यह प्रोजेक्ट अब नगरवासियों के लिए जी का जंजाल बन गया है। बुधवार को ठेकेदार की मनमानी की हद तब पार हो गई, जब झमाझम बारिश के बीच बिना कीचड़ साफ किए पाईप लाइन के गड्ढों की ढलाई की जाने लगी। जागरूक नागरिकों की शिकायत के बाद नगर पंचायत ने तत्काल हस्तक्षेप कर इस स्तरहीन कार्य को रुकवाया। 0.बारिश और कीचड़ के बीच कंक्रीट की लीपापोती ​जानकारी के अनुसार, पाइपलाइन विस्तार के लिए पूरे नगर में गुणवत्तायुक्त सीसी सड़कों (जिनकी मोटाई 8 इंच से 1 फीट तक है) को तोड़कर 2 से 3 फीट गहरे गड्ढे खोदे गए हैं। बुधवार को राम मंदिर के बगल गली वार्ड क्रमांक 10 की सीसी रोड पर मुकेश शर्मा के घर के सामने पाइपलाइन बिछाने के बाद बने गड्ढे को भरने का काम चल रहा था। बारिश हो रही थी और गड्ढे में कीचड़ व मटमैला पानी भरा हुआ था, लेकिन ठेकेदार के मजदूरों द्वारा मिक्सर मशीन लगा कर पानी और कीचड़ के ऊपर ही कंक्रीट डालकर ढलाई (रेस्टोरेशन) की जा रही थी। ​तकनीकी मापदंडों के अनुसार, बारिश में सीमेंट पानी के साथ बह जाता है और कीचड़ पर की गई ढलाई कभी सेट नहीं हो पाती। इसकी शिकायत जागरूक नागरिक मुकेश शर्मा ने तत्काल नगर पंचायत के सीएमओ टी.आर. यादव से की, जिसके बाद सीएमओ ने मौके पर कर्मचारी भेजकर ढलाई का कार्य रुकवा दिया। यदि काम नहीं रुकता, तो ठेकेदार कीचड़ पर ही ढलाई कर अपने कार्य की इतिश्री कर लेता। 0.​तकनीकी मापदंडों की उड़ रही धज्जियां ​तकनीकी जानकारों और इंजीनियरों के मुताबिक, पाइपलाइन बिछाने के बाद गड्ढों की मरम्मत (Restoration) के लिए एक निर्धारित प्रक्रिया होती है। ​सबसे पहले गड्ढे से पानी और कीचड़ हटाकर ठोस सतह प्राप्त की जानी चाहिए। ​उसके बाद बेस बनाने के लिए बालू (Sand) का भराव होना चाहिए। ​अंत में, पुरानी सड़क के लेवल से मिलान करते हुए 6 से 8 इंच मोटी कंक्रीट की ढलाई की जानी चाहिए। ​लेकिन कोतबा नगर में रिपेयरिंग के नाम पर पीएचई के ठेकेदार द्वारा केवल 1 से 2 इंच की ढलाई कर खानापूर्ति के नाम पर लीपापोती की जा रही है। नतीजा यह है कि यह पतली ढलाई कुछ ही दिनों में एक खाली ट्रैक्टर के गुजरने भर से धंस कर टूट रही है। 0.​'अंधेर नगरी चौपट राजा' का तर्ज, 1 दशक बाद भी 13 किमी काम अधूरा ​नगरवासियों में इस गुणवत्ता विहीन कार्य को लेकर भारी रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यह पूरी योजना 'अंधेर नगरी चौपट राजा' की तर्ज पर चल रही है, जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। पूरे नगर में लगभग 32 किलोमीटर पाइपलाइन का विस्तार होना था। इस योजना की मियाद कब की पूरी हो चुकी है, लेकिन 1 दशक बीतने के बाद भी आज लगभग 12 से 13 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने का काम अधूरा पड़ा है। जनता की स्पष्ट मांग है कि गड्ढों को भरने का काम विभाग की सतत निगरानी में गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। 0.जानिए क्या कहते है ​जिम्मेदार 0.​टी.आर. यादव (सीएमओ, नगर पंचायत कोतबा) "नागरिकों द्वारा मामले की सूचना मिलते ही नगर पंचायत के कर्मचारी को तत्काल मौके पर भेजा गया। बारिश के बीच और कीचड़ में हो रहे इस निर्माण कार्य को फौरन रुकवा दिया गया है। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।" 0.​समर सिंह (कार्यपालन अभियंता - EE, पीएचई विभाग) "बरसात होते रहने पर ढलाई का कार्य करवाना पूरी तरह गलत है, सीमेंट पानी में धुल जाएगा। ऐसे कार्य का कराना न कराना बराबर है। मैं तत्काल इस विषय पर ठेकेदार व इंजीनियर से बात कर जानकारी लेता हूं। वर्तमान में केवल पाइप बिछाई जा रही है, जिसके ऊपर हमारे द्वारा आवागमन की सुविधा के लिए 'टेम्परेरी ढलाई' की जा रही है। बाद में कनेक्शन करने के लिए नगर पंचायत द्वारा इन गड्ढों को फिर से तोड़ा जाएगा, इसलिए मोटी ढलाई नहीं की जा रही है। जहां ठेकेदार 1 से 2 इंच की ढलाई कर रहा है, विभाग द्वारा उसे उसी मोटाई के हिसाब से ही भुगतान किया जाएगा।" 0.​हितेंद्र सिंह (अध्यक्ष, नगर पंचायत कोतबा) "बारिश की स्थिति में ठेकेदार बिल्कुल भी ढलाई न करे। कीचड़ हटाकर ठोस धरातल पर बालू भरकर बेस बनाने के बाद ही गुणवत्तापूर्ण कार्य किया जाना चाहिए। यदि प्राकलन के मुताबिक कार्य पूर्ण नहीं होता है और गुणवत्ता में कमी पाई जाती है, तो नगर पंचायत किसी भी स्थिति में इस जलावर्धन योजना के कार्य का हैंडओवर नहीं लेगी।" इस खबर को पोस्ट कर वायरल करने के लिए यूट्यूब में टैग बनाओ
    1
    🚨 कोतबा में भ्रष्टाचार का लाइव भंडाफोड़! कीचड़ के ऊपर ढलाई, कैमरे में कैद ठेकेदार का खेल 🎥
नगर पंचायत ने रुकवाया काम!

"कोतबा में 'अंधेर नगरी, चौपट राजा': एक दशक से अधूरी जलावर्धन योजना में भ्रष्टाचार का खुला खेल, बारिश के बीच कंक्रीट की लीपापोती का भंडाफोड़, कीचड़ पर हो रही ढलाई को नगर पंचायत ने रुकवाया"
0.पीएचई विभाग की भर्राशाही: बीते 1 दशक से अधूरी जलावर्धन योजना,सालो से तरस रहे शुद्ध पानी को नगरवासी, अब ठेकेदार की मनमानी से बर्बाद हो रही नगर की सड़कें
​कोतबा:-कोतबा नगर पंचायत में घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए करोड़ों रुपये की लागत से चल रही 'जलावर्धन योजना' भ्रष्टाचार और विभागीय लापरवाही की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। बीते एक दशक से अधूरा यह प्रोजेक्ट अब नगरवासियों के लिए जी का जंजाल बन गया है। बुधवार को ठेकेदार की मनमानी की हद तब पार हो गई, जब झमाझम बारिश के बीच बिना कीचड़ साफ किए पाईप लाइन के गड्ढों की ढलाई की जाने लगी। जागरूक नागरिकों की शिकायत के बाद नगर पंचायत ने तत्काल हस्तक्षेप कर इस स्तरहीन कार्य को रुकवाया।
0.बारिश और कीचड़ के बीच कंक्रीट की लीपापोती
​जानकारी के अनुसार, पाइपलाइन विस्तार के लिए पूरे नगर में गुणवत्तायुक्त सीसी सड़कों (जिनकी मोटाई 8 इंच से 1 फीट तक है) को तोड़कर 2 से 3 फीट गहरे गड्ढे खोदे गए हैं। बुधवार को राम मंदिर के बगल गली वार्ड क्रमांक 10 की सीसी रोड पर मुकेश शर्मा के घर के सामने पाइपलाइन बिछाने के बाद बने गड्ढे को भरने का काम चल रहा था। बारिश हो रही थी और गड्ढे में कीचड़ व मटमैला पानी भरा हुआ था, लेकिन ठेकेदार के मजदूरों द्वारा मिक्सर मशीन लगा कर पानी और कीचड़ के ऊपर ही कंक्रीट डालकर ढलाई (रेस्टोरेशन) की जा रही थी।
​तकनीकी मापदंडों के अनुसार, बारिश में सीमेंट पानी के साथ बह जाता है और कीचड़ पर की गई ढलाई कभी सेट नहीं हो पाती। इसकी शिकायत जागरूक नागरिक मुकेश शर्मा ने तत्काल नगर पंचायत के सीएमओ टी.आर. यादव से की, जिसके बाद सीएमओ ने मौके पर कर्मचारी भेजकर ढलाई का कार्य रुकवा दिया। यदि काम नहीं रुकता, तो ठेकेदार कीचड़ पर ही ढलाई कर अपने कार्य की इतिश्री कर लेता।
0.​तकनीकी मापदंडों की उड़ रही धज्जियां
​तकनीकी जानकारों और इंजीनियरों के मुताबिक, पाइपलाइन बिछाने के बाद गड्ढों की मरम्मत (Restoration) के लिए एक निर्धारित प्रक्रिया होती है। ​सबसे पहले गड्ढे से पानी और कीचड़ हटाकर ठोस सतह प्राप्त की जानी चाहिए। ​उसके बाद बेस बनाने के लिए बालू (Sand) का भराव होना चाहिए। ​अंत में, पुरानी सड़क के लेवल से मिलान करते हुए 6 से 8 इंच मोटी कंक्रीट की ढलाई की जानी चाहिए। ​लेकिन कोतबा नगर में रिपेयरिंग के नाम पर पीएचई के ठेकेदार द्वारा केवल 1 से 2 इंच की ढलाई कर खानापूर्ति के नाम पर लीपापोती की जा रही है। नतीजा यह है कि यह पतली ढलाई कुछ ही दिनों में एक खाली ट्रैक्टर के गुजरने भर से धंस कर टूट रही है।
0.​'अंधेर नगरी चौपट राजा' का तर्ज, 1 दशक बाद भी 13 किमी काम अधूरा
​नगरवासियों में इस गुणवत्ता विहीन कार्य को लेकर भारी रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यह पूरी योजना 'अंधेर नगरी चौपट राजा' की तर्ज पर चल रही है, जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। पूरे नगर में लगभग 32 किलोमीटर पाइपलाइन का विस्तार होना था। इस योजना की मियाद कब की पूरी हो चुकी है, लेकिन 1 दशक बीतने के बाद भी आज लगभग 12 से 13 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने का काम अधूरा पड़ा है। जनता की स्पष्ट मांग है कि गड्ढों को भरने का काम विभाग की सतत निगरानी में गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए।
0.जानिए क्या कहते है ​जिम्मेदार
0.​टी.आर. यादव (सीएमओ, नगर पंचायत कोतबा)
"नागरिकों द्वारा मामले की सूचना मिलते ही नगर पंचायत के कर्मचारी को तत्काल मौके पर भेजा गया। बारिश के बीच और कीचड़ में हो रहे इस निर्माण कार्य को फौरन रुकवा दिया गया है। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"
0.​समर सिंह (कार्यपालन अभियंता - EE, पीएचई विभाग)
"बरसात होते रहने पर ढलाई का कार्य करवाना पूरी तरह गलत है, सीमेंट पानी में धुल जाएगा। ऐसे कार्य का कराना न कराना बराबर है। मैं तत्काल इस विषय पर ठेकेदार व इंजीनियर से बात कर जानकारी लेता हूं। वर्तमान में केवल पाइप बिछाई जा रही है, जिसके ऊपर हमारे द्वारा आवागमन की सुविधा के लिए 'टेम्परेरी ढलाई' की जा रही है। बाद में कनेक्शन करने के लिए नगर पंचायत द्वारा इन गड्ढों को फिर से तोड़ा जाएगा, इसलिए मोटी ढलाई नहीं की जा रही है। जहां ठेकेदार 1 से 2 इंच की ढलाई कर रहा है, विभाग द्वारा उसे उसी मोटाई के हिसाब से ही भुगतान किया जाएगा।"
0.​हितेंद्र सिंह (अध्यक्ष, नगर पंचायत कोतबा)
"बारिश की स्थिति में ठेकेदार बिल्कुल भी ढलाई न करे। कीचड़ हटाकर ठोस धरातल पर बालू भरकर बेस बनाने के बाद ही गुणवत्तापूर्ण कार्य किया जाना चाहिए। यदि प्राकलन  के मुताबिक कार्य पूर्ण नहीं होता है और गुणवत्ता में कमी पाई जाती है, तो नगर पंचायत किसी भी स्थिति में इस जलावर्धन योजना के कार्य का हैंडओवर नहीं लेगी।"
इस खबर को पोस्ट कर वायरल करने के लिए यूट्यूब में टैग बनाओ
    user_Mayank sharma
    Mayank sharma
    Local News Reporter पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • ओड़िशा से महाराष्ट्र तक गांजा तस्करी नेटवर्क चलाने वाले महाराष्ट्र के 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 57 लाख का गांजा जप्त महासमुंद। महासमुंद एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है। इस बीच 05.08.26 को थाना कोमाखान पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उड़िसा से छत्तीसगढ़ की ओर एक सफेद रंग की टाटा हेरियर कार क्रमांक एम.एच. 48 बी.एच. 8222 में 03 ब्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर आ रहे है। सूचना पर ग्राम टेमरी जांच नाका में पुलिस टीम तैनात कर वाहन चेकिंग की जा रही थी। सूचक के बताये प्रकार का वाहन सामने से आते नजर आया। जिसे रूकने का ईशारा करने पर उनके द्वारा अपनी वाहन को और तेज गति से आगे भगा दिया जिसको पुलिस टीम द्वारा पीछा कर व घेराबंदी कर कोमाखान चौकड़ी एन.एच. 353 में वाहन चालक व सवार ब्यक्तियों को पकड़ा गया। कार में सवार ब्यक्तियों का नाम पता पूछने पर वाहन चालक ने अपना नाम नागराज पारधी पिता सुरेशचंद पारधी उम्र 26 साल निवासी अंबिकानगर शिरपुर जिला धुले (महाराष्ट्र), दिनेश माली पिता सुरेश माली उम्र 28 साल निवासी बालाजी कालोनी शिरपुर जिला धुले (महाराष्ट्र) तथा सतपाल सिंह पिता महेन्द्र सिंह राजपूत उम्र 38 साल निवासी शिरपुर थाना शिरपुर जिला धुले (महाराष्ट्र) का रहने वाला बताये। पुछताछ में आरोपीयों द्वारा टाटा हैरियर कार में पिछली डिक्की में गांजा तस्करी कर रहे थे, वे इस गांजा को बालीगुड़ा (ओड़िसा) से नारदाना धुले (महाराष्ट्र) ले जाना बतायेे। आरोपियों के विरूद्ध धारा सदर का अपराध धारा 20(B)(II)(C) 29 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया। गिरफ्तार आरोपी- 1- नागराज पारधी पिता सुरेशचंद पारधी उम्र 26 साल निवासी अंबिकानगर शिरपुर जिला धुले महाराष्ट्र 2- दिनेश माली पिता सुरेश माली उम्र 28 साल निवासी बालाजी कालोनी शिरपुर जिला धुले महाराष्ट्र 3- सतपाल सिंह पिता महेन्द्र सिंह राजपूत उम्र 38 साल निवासी शिरपुर थाना षिरपुर जिला धुले महाराष्ट्र
    2
    ओड़िशा से महाराष्ट्र तक गांजा तस्करी नेटवर्क चलाने वाले महाराष्ट्र के 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 57 लाख का गांजा जप्त 

महासमुंद। महासमुंद एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है। इस बीच 05.08.26 को थाना कोमाखान पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उड़िसा से छत्तीसगढ़ की ओर एक सफेद रंग की टाटा हेरियर कार क्रमांक एम.एच. 48 बी.एच. 8222 में 03 ब्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर आ रहे है।  सूचना पर ग्राम टेमरी जांच नाका में पुलिस टीम तैनात कर वाहन चेकिंग की जा रही थी। सूचक के बताये प्रकार का वाहन सामने से आते नजर आया। जिसे रूकने का ईशारा करने पर उनके द्वारा अपनी वाहन को और तेज गति से आगे भगा दिया जिसको पुलिस टीम द्वारा पीछा कर व घेराबंदी कर कोमाखान चौकड़ी एन.एच. 353 में वाहन चालक व सवार ब्यक्तियों को पकड़ा गया। कार में सवार ब्यक्तियों का नाम पता पूछने पर वाहन चालक ने अपना नाम नागराज पारधी पिता सुरेशचंद पारधी उम्र 26 साल निवासी अंबिकानगर शिरपुर जिला धुले (महाराष्ट्र), दिनेश माली पिता सुरेश माली उम्र 28 साल निवासी बालाजी कालोनी शिरपुर जिला धुले (महाराष्ट्र) तथा सतपाल सिंह पिता महेन्द्र सिंह राजपूत उम्र 38 साल निवासी शिरपुर थाना शिरपुर जिला धुले (महाराष्ट्र) का रहने वाला बताये। पुछताछ में आरोपीयों द्वारा टाटा हैरियर कार में पिछली डिक्की में गांजा तस्करी कर रहे थे, वे इस गांजा को बालीगुड़ा (ओड़िसा) से नारदाना धुले (महाराष्ट्र) ले जाना बतायेे। आरोपियों के विरूद्ध धारा सदर का अपराध धारा 20(B)(II)(C) 29 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया। 
गिरफ्तार आरोपी-
1- नागराज पारधी पिता सुरेशचंद पारधी उम्र 26 साल निवासी अंबिकानगर शिरपुर जिला धुले महाराष्ट्र 
2-  दिनेश माली पिता सुरेश माली उम्र 28 साल निवासी बालाजी कालोनी शिरपुर जिला धुले महाराष्ट्र 
3- सतपाल सिंह पिता महेन्द्र सिंह राजपूत उम्र 38 साल निवासी शिरपुर थाना षिरपुर जिला धुले महाराष्ट्र
    user_Kishor Kar Journalist
    Kishor Kar Journalist
    Media and information sciences faculty Saraipali, Mahasamund•
    19 hrs ago
  • रायगढ़ जिले में 'वीबी जी राम जी' प्रशिक्षण शुरू,पंचायतों में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर।
    1
    रायगढ़ जिले में 'वीबी जी राम जी' प्रशिक्षण शुरू,पंचायतों में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर।
    user_Raigarh Chhattisgarh
    Raigarh Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • किसान मजदूर बचाओ अभियान: जरूरतमंद किसानों को निःशुल्क खाद, बीज और दवा की सेवा किसान मजदूर बचाओ अभियान, संत रामपाल जी महाराज, किसान सेवा, निःशुल्क खाद, निःशुल्क बीज, कृषि दवा, किसान सहायता, मजदूर सहायता, महासमुंद किसान समाचार, छत्तीसगढ़ किसान समाचार, गांव की खबर, स्थानीय समाचार आपके क्षेत्र सारंगढ़ बिलाईगढ़ में यह सेवा पहुँची है क्या? कमेंट में बताइए
    1
    किसान मजदूर बचाओ अभियान: जरूरतमंद किसानों को निःशुल्क खाद, बीज और दवा की सेवा
किसान मजदूर बचाओ अभियान, संत रामपाल जी महाराज, किसान सेवा, निःशुल्क खाद, निःशुल्क बीज, कृषि दवा, किसान सहायता, मजदूर सहायता, महासमुंद किसान समाचार, छत्तीसगढ़ किसान समाचार, गांव की खबर, स्थानीय समाचार
आपके क्षेत्र  सारंगढ़ बिलाईगढ़ में यह सेवा पहुँची है क्या? कमेंट में बताइए
    user_Akkena Chinababu
    Akkena Chinababu
    बरमकेला, सारंगढ़ बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • सक्ती में फिर जानलेवा बना वॉटरफॉल: नगरदा झरने से फिसलकर 19 वर्षीय युवक की मौत, हादसे का वीडियो वायरल सक्ती में फिर जानलेवा बना वॉटरफॉल: नगरदा झरने से फिसलकर 19 वर्षीय युवक की मौत, हादसे का वीडियो वायरल बारिश के मौसम में सक्ती जिले के वॉटरफॉल एक बार फिर जानलेवा साबित हुए हैं। नगरदा झरने में फिसलकर 19 वर्षीय युवक राहुल पटेल की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक के झरने के ऊपर से फिसलकर नीचे पत्थरों पर गिरने की घटना दिखाई दे रही है। यह दृश्य संवेदनशील दर्शकों को विचलित कर सकता है। नगरदा थाना प्रभारी कमल महतो ने बताया कि देवरमाल गांव निवासी राहुल पटेल अपने दोस्तों के साथ झरना घूमने गया था। लगातार बारिश के कारण पत्थरों पर काई जम गई थी, जिससे पैर फिसलने पर वह गहरी खाई की ओर गिर गया। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट लगी। दोस्त तत्काल उसे अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। गौरतलब है कि इससे पहले 28 जून को दमाऊधारा झरने में भी एक युवक की गिरने से मौत हुई थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं यह संकेत दे रही हैं कि बारिश के दौरान वॉटरफॉल और फिसलन भरे पत्थरों पर जरा-सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। बारिश के मौसम में झरनों और नदी-नालों के आसपास अत्यधिक सावधानी बरतें। फिसलन वाले पत्थरों पर जाने से बचें और अपनी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
    1
    सक्ती में फिर जानलेवा बना वॉटरफॉल: नगरदा झरने से फिसलकर 19 वर्षीय युवक की मौत, हादसे का वीडियो वायरल
सक्ती में फिर जानलेवा बना वॉटरफॉल: नगरदा झरने से फिसलकर 19 वर्षीय युवक की मौत, हादसे का वीडियो वायरल
बारिश के मौसम में सक्ती जिले के वॉटरफॉल एक बार फिर जानलेवा साबित हुए हैं। नगरदा झरने में फिसलकर 19 वर्षीय युवक राहुल पटेल की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक के झरने के ऊपर से फिसलकर नीचे पत्थरों पर गिरने की घटना दिखाई दे रही है। यह दृश्य संवेदनशील दर्शकों को विचलित कर सकता है।
नगरदा थाना प्रभारी कमल महतो ने बताया कि देवरमाल गांव निवासी राहुल पटेल अपने दोस्तों के साथ झरना घूमने गया था। लगातार बारिश के कारण पत्थरों पर काई जम गई थी, जिससे पैर फिसलने पर वह गहरी खाई की ओर गिर गया। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट लगी। दोस्त तत्काल उसे अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
गौरतलब है कि इससे पहले 28 जून को दमाऊधारा झरने में भी एक युवक की गिरने से मौत हुई थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं यह संकेत दे रही हैं कि बारिश के दौरान वॉटरफॉल और फिसलन भरे पत्थरों पर जरा-सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।
बारिश के मौसम में झरनों और नदी-नालों के आसपास अत्यधिक सावधानी बरतें। फिसलन वाले पत्थरों पर जाने से बचें और अपनी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
    user_Lala upadhyay
    Lala upadhyay
    Local News Reporter Sakti, Chhattisgarh•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.