Shuru
Apke Nagar Ki App…
कलेक्टर जनदर्शन में उमड़ी भीड़ | जनता ने रखीं समस्याएँ | ग्राउंड रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिला मुख्यालय में हर मंगलवार आयोजित होने वाले कलेक्टर जनदर्शन में बड़ी संख्या में लोग अपनी मांगों और शिकायतों को लेकर पहुँचे। हमने मौके पर पहुँचकर आम लोगों की समस्याएँ सुनीं और पूरी स्थिति को समाचार रूप में आपके सामने प्रस्तुत किया है। वीडियो में देखें — जनता की आवाज, प्रशासन की प्रतिक्रिया और जमीनी हालात की पूरी रिपोर्ट।
नवा बिहान छत्तीसगढ़ (NBC24)
कलेक्टर जनदर्शन में उमड़ी भीड़ | जनता ने रखीं समस्याएँ | ग्राउंड रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिला मुख्यालय में हर मंगलवार आयोजित होने वाले कलेक्टर जनदर्शन में बड़ी संख्या में लोग अपनी मांगों और शिकायतों को लेकर पहुँचे। हमने मौके पर पहुँचकर आम लोगों की समस्याएँ सुनीं और पूरी स्थिति को समाचार रूप में आपके सामने प्रस्तुत किया है। वीडियो में देखें — जनता की आवाज, प्रशासन की प्रतिक्रिया और जमीनी हालात की पूरी रिपोर्ट।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- बलौदाबाजार, 18 फरवरी। जादू-मंत्र के नाम पर पैसा कई गुना बढ़ाने का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ग्राम बलौदी एवं ग्राम रामपुर के दो लोगों को झांसे में लेकर कुल ₹5 लाख की धोखाधड़ी की थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बलौदी निवासी नोहर यादव (57) से आरोपियों ने वर्ष 2022 में जादू-मंत्र से पैसा बढ़ाने का दावा करते हुए ₹3 लाख नगद ले लिए थे। रकम वापस नहीं करने पर पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई, जिस पर धारा 420, 34 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। इसी तरह ग्राम रामपुर निवासी पराग कटियार से भी आरोपियों ने 02 नवंबर 2022 को ₹2 लाख लेकर पैसा कई गुना करने का झांसा दिया। पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई, जिसके बाद धारा 420, 506, 34 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में थाना पलारी पुलिस ने जांच करते हुए आरोपियों दीनदयाल जांगड़े (66) एवं पुरुषोत्तम जांगड़े (35) निवासी ग्राम धौराभाठा थाना खरोरा जिला रायपुर को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने ठगी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल फोन एवं ₹5,000 नगद जप्त किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।2
- बलौदा बाजार - भाटापारा की खास पेशकश1
- Post by 🌹🌹छत्तीसगढ़िया 🌹🌹1
- sndi jara1
- Post by Rameshwar sahu1
- छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के माननीय जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास ने एक हालिया मामले में बलात्कार की कानूनी परिभाषा को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। इस फैसले में कोर्ट ने स्पष्ट किया कि कौन सी परिस्थितियां कानूनी तौर पर 'बलात्कार' के दायरे में आती हैं1
- sndi Jara smdhu shiw1
- ● जादू मंतर से पैसा कई गुना बढ़ाने का प्रलोभन देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार ● आरोपियों द्वारा ग्राम बलौदी एवं ग्राम रामपुर निवासी दो लोगों से जादू मंत्र के नाम पर किया गया ठगी ● आरोपी पिता-पुत्र, पैसे को कई गुना बढ़ाने का प्रलोभन देते हुए लोगों को लेते थे अपने झांसे में ● दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों द्वारा कुल ₹5,00,000 रकम लेकर किया गया धोखाधड़ी ● पैसा वापस मांगने पर आरोपियों द्वारा जान से मारने की दिया जाता था धमकी ● पुलिस टीम द्वारा जांच कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को ग्राम धौराभाटा थाना खरोरा जिला रायपुर से लिया गया हिरासत में ● आरोपियों से एक मोबाइल एवं ₹5000 नगदी किया गया जप्त आरोपियों के नाम 1. दीनदयाल जांगड़े उम्र 66 साल निवासी ग्राम धौराभाठा थाना खरोरा जिला रायपुर 2. पुरुषोत्तम जांगड़े उम्र 35 साल निवासी ग्राम धौराभाठा थाना खरोरा जिला रायपुर1
- कवर्धा। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह द्वारा जिले में सभी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र सिंह बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी लोहारा श्री कृष्ण कुमार चन्द्रकार के पर्यवेक्षण में अवैध कार्यों एवं नशे के विरुद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इस तारतम्य में थाना प्रभारी लोहारानेतृत्व में दिनांक 18.02.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुन्ना कबाड़ी की दुकान के पीछे ग्राम सीलहाटी क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी प्लेन शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची। मौके पर आरोपी गौकरण मिर्जा (सतनामी) पिता फिरन सतनामी उम्र 55 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 05 सतनामी पारा स. लोहारा जिला कबीरधाम (छ.ग.) को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 22 पौवा देशी प्लेन शराब एवं 200/- रुपये बिक्री रकम जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना स. लोहारा में धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा के नेतृत्व में ASI संदीप चौबे, प्रधान आरक्षक अश्वनी पाण्डेय, आरक्षक शैलेन्द्र सिंह, आरक्षक राजू सोनवानी एवं आरक्षक डोमेंद्र ठाकुर का विशेष योगदान रहा।1