logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महावीर जयंती पर निकली शोभायात्रा जैन मंदिर में विशेष पूजा और गणेश भवन में प्रवचन का आयोजन सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह और करूणा के शाश्वत सिद्धातों से पूरे विश्व को आलोकित करने वाले जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी जी की जयंती आज 31 मार्च मंगलवार को पूरे देश में बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। बालाघाट जिले के कटंगी शहर में सकल जैन समाज के द्वारा महावीर जयंती पर्व को बेहद धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर सुबह साढ़े 09 बजे स्थानीय जैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

2 hrs ago
user_Dev Anand
Dev Anand
कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

महावीर जयंती पर निकली शोभायात्रा जैन मंदिर में विशेष पूजा और गणेश भवन में प्रवचन का आयोजन सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह और करूणा के शाश्वत सिद्धातों से पूरे विश्व को आलोकित करने वाले जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी जी की जयंती आज 31 मार्च मंगलवार को पूरे देश में बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। बालाघाट जिले के कटंगी शहर में सकल जैन समाज के द्वारा महावीर जयंती पर्व को बेहद धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर सुबह साढ़े 09 बजे स्थानीय जैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • जनपद पंचायत कटंगी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कोड़मी गांव की करीब दर्जन भर से अधिक महिलाओ ने सोमवार की रात तकरीबन 11 बजे थाना पहुंचकर ग्राम पंचायत चीचगांव के सरपंच अरविंद खरे के खिलाफ लिखित शिकायत करते हुए उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। महिलाओं ने सरपंच पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। दरअसल में पूरा मामला गांव को नशा मुक्त बनाने की पहल के दौरान महिलाओं के द्वारा कटंगी सिवनी मुख्य सड़क मार्ग पर ग्राम पंचायत कोड़मी की सीमा में आने वाले ग्राम नहलेसरा में अवैध शराब बिक्री की रोकथाम के लिए महिलाओं के द्वारा की गई कार्रवाई से जुड़ा हुआ है।
    1
    जनपद पंचायत कटंगी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कोड़मी गांव की करीब दर्जन भर से अधिक महिलाओ ने सोमवार की रात तकरीबन 11 बजे थाना पहुंचकर ग्राम पंचायत चीचगांव के सरपंच अरविंद खरे के खिलाफ लिखित शिकायत करते हुए उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। महिलाओं ने सरपंच पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। दरअसल में पूरा मामला गांव को नशा मुक्त बनाने की पहल के दौरान महिलाओं के द्वारा कटंगी सिवनी मुख्य सड़क मार्ग पर ग्राम पंचायत कोड़मी की सीमा में आने वाले ग्राम नहलेसरा में अवैध शराब बिक्री की रोकथाम के लिए महिलाओं के द्वारा की गई कार्रवाई से जुड़ा हुआ है।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ​बालाघाट पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा के निर्देश पर भरवेली पुलिस ने ग्राम पाथरवाड़ा में हुई बड़ी चोरी का महज 06 घंटों में खुलासा कर दिया है। 29 मार्च की रात प्रार्थी कुलप्रकाश नगपुरे के सूने मकान से अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर लाखों रूपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिए थे। ​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की तीन विशेष अलग अलग टीमों ने शहर में नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान घेराबंदी कर दो संदिग्ध जिनमे अनिल बसेने और मंगल लिल्हारे निवासी पाथरवाड़ा को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 17 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी बरामद करते हुए पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है!
    1
    ​बालाघाट पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा  के निर्देश पर भरवेली पुलिस ने ग्राम पाथरवाड़ा में हुई बड़ी चोरी का महज 06 घंटों में खुलासा कर दिया है। 29 मार्च की रात प्रार्थी कुलप्रकाश नगपुरे के सूने मकान से अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर लाखों रूपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिए थे।
​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की तीन विशेष अलग अलग टीमों ने शहर में नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान घेराबंदी कर दो संदिग्ध जिनमे अनिल बसेने और मंगल लिल्हारे निवासी पाथरवाड़ा को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 17 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी बरामद करते हुए पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है!
    user_INDRAJEET SINGH DASHMER
    INDRAJEET SINGH DASHMER
    पत्रकार Balaghat, Madhya Pradesh•
    6 hrs ago
  • #आपदा_प्रबंधन पर जागरूकता एवं क्षमता निर्माण कार्यशाला सम्पन्न #सिवनी / जिले में आपदा प्रबंधन को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से “आपदा प्रबंधन एवं हानि न्यूनीकरण” विषय पर जागरूकता एवं क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सिवनी में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यशाला में होमगार्ड विभाग द्वारा प्रतिभागियों को आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्य, त्वरित प्रतिक्रिया, प्राथमिक उपचार, जोखिम न्यूनीकरण तथा संसाधनों के समुचित उपयोग के संबंध में व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जिला अस्पताल, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स सहित शासकीय महाविद्यालय के विद्यार्थी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता करते हुए आपदा प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन में आयोजित इस कार्यशाला के माध्यम से आपदा की स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्यवाही सुनिश्चित करने की दिशा में आवश्यक क्षमता विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।
    1
    #आपदा_प्रबंधन पर जागरूकता एवं क्षमता निर्माण कार्यशाला सम्पन्न
#सिवनी /जिले में आपदा प्रबंधन को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से “आपदा प्रबंधन एवं हानि न्यूनीकरण” विषय पर जागरूकता एवं क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सिवनी में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यशाला में होमगार्ड विभाग द्वारा प्रतिभागियों को आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्य, त्वरित प्रतिक्रिया, प्राथमिक उपचार, जोखिम न्यूनीकरण तथा संसाधनों के समुचित उपयोग के संबंध में व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान जिला अस्पताल, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना  के स्वयंसेवक, राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स सहित शासकीय महाविद्यालय के विद्यार्थी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता करते हुए आपदा प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी प्राप्त की।
कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन में आयोजित इस कार्यशाला के माध्यम से आपदा की स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्यवाही सुनिश्चित करने की दिशा में आवश्यक क्षमता विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।
    user_Ramkumar Prajapati
    Ramkumar Prajapati
    Classified ads newspaper publisher कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • अचानक हुई बारिश ने दी गर्मी से निजात, किसानों के चेहरे पर बढ़ी चिंता।
    1
    अचानक हुई बारिश ने दी गर्मी से निजात, किसानों के चेहरे पर बढ़ी चिंता।
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter Seoni, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • *सिवनी जिला अस्पताल में ‘गुंडाराज’ के आरोप, स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल।* गर्भवती महिला के साथ अभद्र व्यवहार, मानवीयता को किया गया तार-तार। *कवरेज कर रहे पत्रकार के साथ बदसलूकी, सच्चाई दबाने की कोशिश।* ड्यूटी डॉक्टर पर पत्रकार को धमकाने और मोबाइल जबरन छुड़ाने का आरोप। *मौके पर मौजूद लोगों ने भी बनाया दबाव, खुलकर बोलने से लोग डरे।* बीच कवरेज में लगातार बाधा, पूरे मामले को दबाने की आशंका। *अस्पताल परिसर में ₹500 तक की अवैध वसूली के आरोप, सिस्टम पर सवाल।* बड़ा सवाल — कार्रवाई होगी या यूं ही चलता रहेगा सिवनी अस्पताल में ‘गुंडा राज’? *जिला ब्यूरो चीफ़ सिवनी मोहित यादव 9584667143*
    1
    *सिवनी जिला अस्पताल में ‘गुंडाराज’ के आरोप, स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल।*
गर्भवती महिला के साथ अभद्र व्यवहार, मानवीयता को किया गया तार-तार।
*कवरेज कर रहे पत्रकार के साथ बदसलूकी, सच्चाई दबाने की कोशिश।*
ड्यूटी डॉक्टर पर पत्रकार को धमकाने और मोबाइल जबरन छुड़ाने का आरोप।
*मौके पर मौजूद लोगों ने भी बनाया दबाव, खुलकर बोलने से लोग डरे।*
बीच कवरेज में लगातार बाधा, पूरे मामले को दबाने की आशंका।
*अस्पताल परिसर में ₹500 तक की अवैध वसूली के आरोप, सिस्टम पर सवाल।*
बड़ा सवाल — कार्रवाई होगी या यूं ही चलता रहेगा सिवनी अस्पताल में ‘गुंडा राज’?
*जिला ब्यूरो चीफ़ सिवनी मोहित यादव 9584667143*
    user_Mohit Yadav
    Mohit Yadav
    Architect Seoni, Madhya Pradesh•
    23 hrs ago
  • छिंदवाड़ा से वाराणसी अयोध्या के लिए ट्रेन हुई रवाना
    1
    छिंदवाड़ा से वाराणसी अयोध्या के लिए ट्रेन हुई रवाना
    user_पब्लिक न्यूज़ अमरवाड़ा
    पब्लिक न्यूज़ अमरवाड़ा
    अमरवाड़ा, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • रिंकू रितेश चौरसिया द्वारा प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 31 मार्च 2026 स्थान: छिंदवाड़ा *समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को सौंपे प्रमाण* छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय में आज 31 मार्च 2026 दिन मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में उस समय हड़कंप मच गया, जब क्षेत्र के सुप्रसिद्ध प्रखर समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया ने लायंस क्लब, लायंस आई हॉस्पिटल परासिया के विरुद्ध अवैध मानव अंग प्रत्यारोपण, मानव अंग आंख तस्करी और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर साक्ष्यों के साथ जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक (SP) को शिकायत पत्र सौंपा। आरटीआई (RTI) से प्राप्त चौंकाने वाले दस्तावेजों के आधार पर चौरसिया ने संस्थान के पदाधिकारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही और एफ.आई. आर. दर्ज करने की मांग की है। क्या है पूरा मामला? शिकायत के अनुसार, यह प्रकरण 20 मई 2016 को समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया के स्वर्गीय मामा श्री अशोक चौरसिया के निधन से जुड़ा है। आरोप है कि लायंस आई हॉस्पिटल के पदाधिकारियों ने बिना किसी अधिकृत डॉक्टर, विशेषज्ञ या पुलिस की उपस्थिति के, एक निजी कंपाउंडर के माध्यम से अवैध रूप से नेत्र निष्कर्षण (Removal) करवाया। जब परिवार ने इन नेत्रों के उपयोग और प्राप्तकर्ता की जानकारी मांगी, तो अस्पताल प्रबंधन ने कोई रिकॉर्ड पेश नहीं किया। संस्था के द्वारा बनाए प्रमाण पत्र में नेत्रदान प्रमाण पत्र दिया एवं संस्था के लेटर पैड में पदाधिकारी द्वारा लिखित रूप से स्वीकार किया की आंखें प्राप्त हुई थी, आंख किसी कारण से आंख खराब हुई जो की यह सिद्ध करता है कि संस्था नेत्रदान का काम कर रही है। आरटीआई से हुए सनसनीखेज खुलासे समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों और आरटीआई से प्राप्त जानकारी के अनुसार: पंजीकरण का अभाव: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला छिंदवाड़ा द्वारा सूचना का अधिकार आरटीआई में लिखित सत्यापित प्रमाणित जानकारी दी गई उक्त संस्था के पास मानव अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण अधिनियम (THOTA), 1994 के तहत नेत्र निष्कर्षण या प्रत्यारोपण के लिए कोई वैधानिक पंजीकरण नहीं है। नेत्रदान लेने से संस्था का अस्वीकार किया जाना: आरटीआई से प्राप्त जानकारी अनुसार स्वास्थ्य विभाग छिंदवाड़ा द्वारा पूर्व में कि जांच में उक्त संस्था ने नेत्रदान लेने से अस्वीकार किया है। जबकि संस्था नेत्रदान एवं नेत्र प्रत्यारोपण की खबरें अखबार समाचार पत्रों और टीवी न्यूज़ समाचारों में दम में भरते हुए प्रकाशित करवाई गई है। इसके समस्त साक्ष्य समाज सेवी रिंकू रितेश चौरसिया ने एकत्रित किया है। अंग तस्करी की आशंका: जिला छिंदवाड़ा में विगत 25 वर्षों से लायंस क्लब लाइंस आई हॉस्पिटल संस्था गैर पंजीकृत संस्था द्वारा बिना रिकॉर्ड के आँखों का निकाला जाना एक बड़े अंतरराष्ट्रीय अंग तस्करी गिरोह की ओर इशारा करता है,जिसकी कड़ियाँ भोपाल और अन्य बड़े शहरों से जुड़ी होने की आशंका है। राष्ट्रीय स्तर पर हुई जांच के निर्देश: समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया के कठोर परिश्रम एवं निरंतर प्रयासों के कारण यह मामला प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (NOTTO) और देश के प्रमुख 14 विभागों सहित मानव अधिकार आयोग, तक पहुँच चुका है। प्रधानमंत्री कार्यालय भारत सरकार द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव को 'यथोचित कार्यवाही' के निर्देश दिए हैं। NOTTO ने स्वास्थ्य मंत्रालय के माध्यम से THOTA अधिनियम के उल्लंघन की गहन जांच कर 'कार्रवाई रिपोर्ट' (ATR) मांगी है। कठोर धाराओं मे एफ. आई.आर.की मांग आज सौंपे गए आवेदन में समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61(2), 211, 238, 316, 318(4) और THOTA अधिनियम की धारा 14, 18, 19 व 20 के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है। समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया का वक्तव्य: > "यह लड़ाई केवल मेरे परिवार की नहीं, बल्कि मानवता की है। सेवा के नाम पर मानव अंगों का व्यापार करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। प्रशासन के पास अब पर्याप्त साक्ष्य हैं कि लायंस आई हॉस्पिटल परासिया बिना अनुमति के यह अवैध कार्य कई वर्षों से कर रहा था। जब तक दोषियों को जेल नहीं होती, यह संघर्ष जारी रहेगा।" अपराधिक प्रवृत्ति पूर्व में भी समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया की शिकायत के आधार पर राष्ट्रीय अंधतत्व मुक्त निवारण मिशन भारत सरकार की योजना में उक्त संस्था द्वारा फर्जी बिलों को लगाकर गवन करने पर संस्था के विरुद्ध अपराध क्रमांक 12/2025 दिनांक 10 जनवरी 2025 को थाना परसिया में मध्य प्रदेश शासन द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिसमें संस्था के सात पदाधिकारियों पर 420,409,34 के तहत मामला पंजीबद्ध हुआ है अभी मामला माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर में विचाराधीन है। इसके साथ ही संस्था के द्वारा गवन की हुई लगभग 2 करोड़ कि राशि की वसूली के लिए लायंस क्लब लायंस आई हॉस्पिटल परासिया संस्था की संपत्ति पर कुर्की चश्पा की कार्रवाई की जा चुकी है। जिला कलेक्टर कार्यालय में आज बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे, जिन्होंने इस भ्रष्टाचार और अवैध कृत्य के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद की। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इन पुख्ता सबूतों के आधार पर क्या ठोस कार्यवाही करता है। माननीय जिला कलेक्टर ने मामले की गंभीरता एवं समस्त साक्ष्य प्रमाणों को देखते हुए तत्काल अनुविभागीय राजस्व अधिकारी परासिया को फोन पर जानकारी देते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच एवं कठोर दंडात्मक कार्यवाही करवाने के निर्देश दिए है, एवं जिला कलेक्टर छिंदवाड़ा ने शिकायत को टी.एल. पर लिया है।
    1
    रिंकू रितेश चौरसिया द्वारा प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 31 मार्च 2026
स्थान: छिंदवाड़ा 
*समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को सौंपे प्रमाण*
छिंदवाड़ा
जिला मुख्यालय में आज 31 मार्च 2026 दिन मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में उस समय हड़कंप मच गया, जब क्षेत्र के सुप्रसिद्ध  प्रखर समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया ने लायंस क्लब, लायंस आई हॉस्पिटल परासिया के विरुद्ध अवैध मानव अंग प्रत्यारोपण, मानव अंग आंख तस्करी और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर साक्ष्यों के साथ जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक (SP) को शिकायत पत्र सौंपा। आरटीआई (RTI) से प्राप्त चौंकाने वाले दस्तावेजों के आधार पर चौरसिया ने संस्थान के पदाधिकारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही और एफ.आई. आर. दर्ज करने की मांग की है।
क्या है पूरा मामला?
शिकायत के अनुसार, यह प्रकरण 20 मई 2016 को समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया के स्वर्गीय मामा श्री अशोक चौरसिया के निधन से जुड़ा है। आरोप है कि लायंस आई हॉस्पिटल के पदाधिकारियों ने बिना किसी अधिकृत डॉक्टर, विशेषज्ञ या पुलिस की उपस्थिति के, एक निजी कंपाउंडर के माध्यम से अवैध रूप से नेत्र निष्कर्षण (Removal) करवाया। जब परिवार ने इन नेत्रों के उपयोग और प्राप्तकर्ता की जानकारी मांगी, तो अस्पताल प्रबंधन ने कोई रिकॉर्ड पेश नहीं किया। संस्था के द्वारा बनाए प्रमाण पत्र में नेत्रदान प्रमाण पत्र दिया एवं संस्था के लेटर पैड में पदाधिकारी द्वारा लिखित रूप से स्वीकार किया की आंखें प्राप्त हुई थी, आंख किसी कारण से आंख खराब हुई जो की यह सिद्ध करता है कि संस्था नेत्रदान का काम कर रही है।
आरटीआई से हुए सनसनीखेज खुलासे
समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों और आरटीआई से प्राप्त जानकारी के अनुसार:
पंजीकरण का अभाव: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला छिंदवाड़ा द्वारा सूचना का अधिकार आरटीआई में लिखित सत्यापित प्रमाणित जानकारी दी गई उक्त संस्था के पास मानव अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण अधिनियम (THOTA), 1994 के तहत नेत्र निष्कर्षण या प्रत्यारोपण के लिए कोई वैधानिक पंजीकरण नहीं है। 
नेत्रदान लेने से संस्था का अस्वीकार किया जाना: आरटीआई से प्राप्त जानकारी अनुसार स्वास्थ्य विभाग छिंदवाड़ा द्वारा पूर्व में कि जांच में  उक्त संस्था ने नेत्रदान लेने से अस्वीकार किया है। जबकि संस्था नेत्रदान एवं नेत्र प्रत्यारोपण की खबरें अखबार समाचार पत्रों और टीवी न्यूज़ समाचारों में दम में भरते हुए प्रकाशित करवाई गई है। इसके समस्त साक्ष्य समाज सेवी रिंकू रितेश चौरसिया ने एकत्रित किया है।
अंग तस्करी की आशंका: जिला छिंदवाड़ा में विगत 25 वर्षों से लायंस क्लब लाइंस आई हॉस्पिटल संस्था गैर पंजीकृत संस्था द्वारा बिना रिकॉर्ड के  आँखों का निकाला जाना एक बड़े अंतरराष्ट्रीय अंग तस्करी गिरोह की ओर इशारा करता है,जिसकी कड़ियाँ भोपाल और अन्य बड़े शहरों से जुड़ी होने की आशंका है।
राष्ट्रीय स्तर पर हुई जांच के निर्देश: समाजसेवी  रिंकू रितेश चौरसिया के कठोर परिश्रम एवं  निरंतर प्रयासों के कारण यह मामला प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (NOTTO) और देश के प्रमुख 14 विभागों सहित मानव अधिकार आयोग, तक पहुँच चुका है।
प्रधानमंत्री कार्यालय भारत सरकार द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव को 'यथोचित कार्यवाही' के निर्देश दिए हैं। NOTTO ने स्वास्थ्य मंत्रालय के माध्यम से THOTA अधिनियम के उल्लंघन की गहन जांच कर 'कार्रवाई रिपोर्ट' (ATR) मांगी है।
कठोर धाराओं मे एफ. आई.आर.की मांग
आज सौंपे गए आवेदन में समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61(2), 211, 238, 316, 318(4) और THOTA अधिनियम की धारा 14, 18, 19 व 20 के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है।
समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया का वक्तव्य: > "यह लड़ाई केवल मेरे परिवार की नहीं, बल्कि मानवता की है। सेवा के नाम पर मानव अंगों का व्यापार करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। प्रशासन के पास अब पर्याप्त साक्ष्य हैं कि लायंस आई हॉस्पिटल परासिया बिना अनुमति के यह अवैध कार्य कई वर्षों से कर रहा था। जब तक दोषियों को जेल नहीं होती, यह संघर्ष जारी रहेगा।"
अपराधिक प्रवृत्ति
पूर्व में भी समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया की शिकायत के आधार पर राष्ट्रीय अंधतत्व मुक्त निवारण मिशन भारत सरकार की योजना में उक्त संस्था द्वारा फर्जी  बिलों को लगाकर गवन करने पर संस्था के विरुद्ध अपराध क्रमांक 12/2025 दिनांक 10 जनवरी 2025 को थाना परसिया में मध्य प्रदेश शासन द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिसमें संस्था के सात पदाधिकारियों पर 420,409,34 के तहत मामला पंजीबद्ध हुआ है अभी मामला माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर में विचाराधीन है। इसके साथ ही संस्था के द्वारा गवन की हुई लगभग 2 करोड़ कि  राशि की वसूली के लिए लायंस क्लब लायंस आई हॉस्पिटल परासिया संस्था की संपत्ति पर कुर्की चश्पा की कार्रवाई की जा चुकी है।
जिला कलेक्टर कार्यालय में आज बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे, जिन्होंने इस भ्रष्टाचार और अवैध कृत्य के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद की। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इन पुख्ता सबूतों के आधार पर क्या ठोस कार्यवाही करता है। माननीय जिला कलेक्टर ने मामले की गंभीरता एवं समस्त  साक्ष्य प्रमाणों  को देखते हुए तत्काल  अनुविभागीय राजस्व अधिकारी परासिया को फोन पर जानकारी देते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच एवं कठोर दंडात्मक कार्यवाही करवाने के निर्देश दिए है, एवं जिला कलेक्टर छिंदवाड़ा ने शिकायत को टी.एल. पर लिया है।
    user_यश भारत
    यश भारत
    Local News Reporter Chhindwara, Madhya Pradesh•
    23 min ago
  • सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह और करूणा के शाश्वत सिद्धातों से पूरे विश्व को आलोकित करने वाले जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी जी की जयंती आज 31 मार्च मंगलवार को पूरे देश में बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। बालाघाट जिले के कटंगी शहर में सकल जैन समाज के द्वारा महावीर जयंती पर्व को बेहद धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर सुबह साढ़े 09 बजे स्थानीय जैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
    1
    सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह और करूणा के शाश्वत सिद्धातों से पूरे विश्व को आलोकित करने वाले जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी जी की जयंती आज 31 मार्च मंगलवार को पूरे देश में बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। बालाघाट जिले के कटंगी शहर में सकल जैन समाज के द्वारा महावीर जयंती पर्व को बेहद धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर सुबह साढ़े 09 बजे स्थानीय जैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.