Shuru
Apke Nagar Ki App…
3 किसानों की लगभग 4.5 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दमकल ने पाया काबू औरैया। गेहूं के खेत में भीषण आग से किसानों को भारी नुकसान। अयाना थाना क्षेत्र में कस्बा जाना-मनसुखपुर के बीच खेतों में लगी आग। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू। करीब 3 किसानों की लगभग 4.5 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख। ग्रामीणों ने दमकल टीम पर देर से पहुंचने का लगाया आरोप। cfo तेजवीर सिंह बोले गलत नंबर लगने से हुई देरी, सही नंबर कराया गया नोट।
रवि वर्मा
3 किसानों की लगभग 4.5 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दमकल ने पाया काबू औरैया। गेहूं के खेत में भीषण आग से किसानों को भारी नुकसान। अयाना थाना क्षेत्र में कस्बा जाना-मनसुखपुर के बीच खेतों में लगी आग। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू। करीब 3 किसानों की लगभग 4.5 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख। ग्रामीणों ने दमकल टीम पर देर से पहुंचने का लगाया आरोप। cfo तेजवीर सिंह बोले गलत नंबर लगने से हुई देरी, सही नंबर कराया गया नोट।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by दिलीप कुमार1
- औरैया। गेहूं के खेत में भीषण आग से किसानों को भारी नुकसान। अयाना थाना क्षेत्र में कस्बा जाना-मनसुखपुर के बीच खेतों में लगी आग। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू। करीब 3 किसानों की लगभग 4.5 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख। ग्रामीणों ने दमकल टीम पर देर से पहुंचने का लगाया आरोप। cfo तेजवीर सिंह बोले गलत नंबर लगने से हुई देरी, सही नंबर कराया गया नोट।2
- *-:- औरैया अपडेट-:-* *बाइक के साइलेंसर से निकली चिंगारी से गेहूं की पकी फसल जलकर राख* *मौके पर मची अफरातफरी ग्रामीणों ने आग बुझाने की बहुत कोशिश की रहे असफल* *सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच पड़ताल* *मौके पर दो छोटी फायर ब्रिगेड गाड़ियां पहुंची जब तक पांच बीघा फसल जलकर हुई राख* *सुलगती हुई आग पर फायर कर्मियों ने पानी डालकर आग बुझाई* *पूरा मामला फफूंद थाना क्षेत्र के अधासी गांव का*1
- *ब्रेकिंग न्यूज़* *जनपद में अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 18.04.2026 को रात्रि करीब 11.30 बजे स्वाट व थाना दिबियापुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा हीरा मोड़ दिबियापुर अछल्दा नहर पटरी के पास चेकिंग के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में थाना दिबियापुर में लूट के अभियोग में वांछित चल रहे 03 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार मुठभेड़ में घायल अभियुक्तगण को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी दिबियापुर भेजा गया अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।*3
- थाना क्षेत्र के गांव जुआ में एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतक की पत्नी अलका ने घटना की जानकारी देते हुए पूरे मामले को लेन देन के विवाद से जुड़ा बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पत्नी अलका ने बताया की मेरे पति प्रदीप कुमार 28 वर्ष पुत्र रामआसरे मुर्गा मीट बेचने का काम करते थे, वह बल्लापुर में दुकान किए हुए थे। गांव जुआ निवासी मुस्कीम अली से मुर्गा खरीदता था और कुछ पैसा बकाया होने को लेकर दोनों के बीच अक्सर तकरार होती रहती थी। पत्नी ने बताया कि शनिवार दोपहर मुस्कीम अली अपने दो साथियों के साथ बल्लापुर स्थित दुकान पर पहुंचा,जहां पैसे के लेन देन को लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई। वह शाम को पांच बजे घर आया जहा पर उसकी हालत खराब हो गई।परिजन सीएचसी अजीतमल लेकर गए जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक के परिवार में दो बड़े भाई सुशील कुमार व अवनीश, बहन सीता व रीता,पांच वर्षीय पुत्र ऋषभ और छह वर्षीय पुत्री नव्या हैं। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है। इस संबंध में रविवार की सुबह 11 बजे फफूंद थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।1
- परशुराम जन्मोत्सव पर आज होंगे भव्य कार्यक्रम का आयोजन। औरैया जिले के कस्बा बिधूना में जय ब्राह्मण सेवा समिति द्वारा परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के स्वजातीय लोगों को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। समिति के अध्यक्ष कौशल किशोर शुक्ला ने शनिवार की सांय जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन 19 अप्रैल को कस्बे के रामलीला मैदान बेला रोड स्थित चुनचुक मेमोरियल इंटर नेशनल प्राथमिक विद्यालय में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ विधिवत शुरुआत होगी। इसके अलावा समाज के वरिष्ठ जनों एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम में युवाओं के लिए विशेष रूप से यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया जाएगा और समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने तथा नई पीढ़ी को संस्कारयुक्त शिक्षा देने पर विचार-विमर्श होगा। समिति ने सभी स्वजातीय बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। इस अवसर पर रविंद्र मिश्रा, अवधेश द्विवेदी, विनय तिवारी, छुन्नू तिवारी, पंकज द्विवेदी, धीरू दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहेंगे।1
- औरैया-एक विचित्र पहल सेवा समिति (रजि.) औरैया द्वारा समाज सेवा की अनूठी मिसाल पेश करते हुए फुटपाथ पर झोपड़ी में रहने वाले लोहा पीटो समुदाय की जरूरतमंद बेटी खुशबू के विवाह में भरपूर सहयोग किया गया। कानपुर रोड स्थित झोपड़ी में रहने वाले गंभीर और उनकी पत्नी पूजा, जो लोहा पीटकर अपना जीवन यापन करते हैं, आर्थिक तंगी के चलते बेटी के विवाह को लेकर परेशान थे। इस पर समिति ने आगे बढ़कर मदद का हाथ बढ़ाया। शनिवार को समिति के सदस्यों ने खुशबू के निवास पहुंचकर तिलक, माल्यार्पण व पुष्प वर्षा कर उसका सम्मान किया और 30 किलो आटा, चावल, दाल, कपड़े, बर्तन, ज्वेलरी सहित अन्य गृह उपयोगी सामग्री व आर्थिक सहायता प्रदान की। समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि अब तक 70 जरूरतमंद बेटियों के विवाह में सहयोग किया जा चुका है और खुशबू की शादी 71वीं है। वहीं संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्य जारी रहेंगे। मदद कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग व महिला शाखा के सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने समिति के इस पुनीत कार्य की सराहना की।2
- *कार्यवाही-* पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 19.04.2026 को थाना दिबियापुर/स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना दिबियापुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 154/26 धारा 309(2) बीएनएस का सफल अनावरण करते हुए 03 नफर अभियुक्तगण-01.शिवम 02.आशीष कुमार 03.असद उर्फ पोपे को पुलिस मुठभेड़ के पश्चात गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 01 अदद लैपटाप ( DELL ) कम्पनी, 01 अदद आधार कार्ड छाया प्रति , 02 अदद बैग व 2 लाख 53 हजार 200 रूपये व 02 अदद तमँचा .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व 04 अदद खोका कारतूस .315 बोर तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटर साईकिल बरामद की गई । *घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 18.04.2026 को वादी श्री बृजेश कुमार गुप्ता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना दिबियापुर में अभियोग मु0अ0सं0 154/2026 धारा 309(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया । उच्चाधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षक कर घटना के शीघ्र अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया जिसके क्रम में आज दिनांक 19.04.2026 को थाना दिबियापुर व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर हीरा का पुर्वा पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्ति / वाहन की चेकिंग की जा रही थी तभी एक तेज रफ्तार अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखे , पुलिस द्वारा संदिग्धों को टार्च की रोशनी से रुकने का इशारा किया गया, लेकिन पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल चालक ने अचानक मोटरसाइकिल हीरा पुर्वा रोड पर तेजी से मोड दी जिस कारण मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गयी । पुलिस टीम द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी देने पर अभियुक्तगण- ( शिवम व आशीष कुमार ) ने जान से मारने की नियत से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, पुलिस टीम द्वारा सिखलाये हुए तरीके से आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गई, जिसमें अभियुक्त शिवम के दोनों पैरों में और अभियुक्त आशीष कुमार के दाहिने पैर में गोली लगी। वहीं, झाड़ियों में छिपे तीसरे अभियुक्त असद उर्फ पोपे को घेराबंदी कर अभियुक्तगण को हिरासत में लिया गया। घायल अभियुक्तों को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। पुछताछ व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 154/26 मे धारा 317(2)/3(5) बीएनएस की बढोतरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है तथा प्रकाश में आए अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है । *पूछताछ का विवरण* - पूछताछ में अभियुक्तगण- ने बताया कि उन्होंने साथ मिलकर ' बृजेश कुमार गुप्ता ' को लूटने की योजना बनाई थी और कई दिनों तक उनके रास्तों की रेकी की थी। योजनानुसार, 17 अप्रैल 2026 को पेप्सी गोदाम में काम करने वाले असद की सूचना पर, अभियुक्तगण ने अपाचे मोटरसाइकिल से पीछा कर असैनी-बरू के बीच उन्हें टक्कर मारकर रोका और तमंचे के बल पर रुपयों से भरा बैग, लैपटॉप व मोबाइल लूट लिया तथा आज लूट की रकम का बंटवारा कर भागने की फिराक में थे। *गिरफ्तार अभियुक्तगण विवरण-* 1.शिवम पुत्र प्रदीप कुमार नि0 ग्राम पचपेडा थाना सहार जनपद औरैया उम्र 24 वर्ष । 2.आशीष कुमार पुत्र कप्तान सिंह नि0 ग्राम फतेहपुर थाना सहार जनपद औरैया उम्र 24 वर्ष। 3.असद उर्फ पोपे पुत्र याकूब अहमद उर्फ कल्लू नि0 विवेकानन्द स्कूल के पास थाना सहार औरैया उम्र 23 वर्ष। *अनावरित अभियोग -* 1. मु0अ0सं0 154/26 धारा 309(2) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 317(2)/3(5) बीएनएस थाना दिबियापुर जनपद औरैया । *पंजीकृत अभियोग-* 1. मु0अ0सं0 156/26 धारा 109(1)/3(5) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना दिबियापुर जनपद औरैया *अपराधिक इतिहास-* 1. अभियुक्त शिवम उपरोक्त का अपराधिक इतिहास- 1. मु0अ0स0 233/21 धारा 323, 325, 504, 506 आईपीसी थाना बेला औरैया 2. मु0अ0स0 137/ 24 धारा 310(2), 317(3) बीएनएस थाना बेला औरैया 3. मु0अ0स0 01/ 25 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट थाना बेला औरैया 4. मु0अ0स0 322/24 धारा 310(2), 317(3) बीएनएस थाना रसूलाबाद कानपुर देहात 5. मु0अ0स0 338/24 धारा 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रसूलाबाद कानपुर देहात 6. मु0अ0स0 339/24 धारा 317(2) बीएनएस थाना रसूलाबाद कानपुर देहात *2. अभियुक्त आशीष कुमार उपरोक्त का अपराधिक इतिहास-* 1. मु0अ0स0 137/ 24 धारा 310(2), 317(3) बीएनएस थाना बेला औरैया 2. मु0अ0स0 01/ 25 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना बेला औरैया 3. मु0अ0स0 124/22 धारा 392/411 भादवि थाना बिधूना औरैया 4. मु0अ0स0 296/24 धारा 25 / 27 / 3 आयुध अधिनियम व 109/3(5) बीएनएस थाना बिधूना औरैया 5. मु0अ0स0 128/24 धारा 115(2)/131/333/76 बीएनएस थाना सहार औरैया *बरामदगी* 1- एक अदद लैपटाप ( DELL ) कम्पनी । 2- एक अदद आधार कार्ड छाया प्रति । 3- दो अदद बैग के अन्दर कुल 2 लाख 53 हजार 200 रूपये । 4- टीवीएस अपाचे मोटर साइकिल सं0- UP74AH0059 ( घटना में प्रयुक्त ) । 5- दो अदद तमँचा .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस व 04 अदद खोका कारतूस .315 बोर *गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-* 01. प्रभारी निरीक्षक थाना दिबियापुर श्री पंकज मिश्रा मय हमराह । 02. प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 कुलदीप कुमार मय टीम । 03. प्रभारी सर्विलांस टीम उ0नि0 समित चौधरी मय टीम । 03. उ0नि0 राजेन्द्र सिंह मय हमराह थाना दिबियापुर जनपद औरैया । 04. उ0नि0 अनिल कुमार मय हमराह थाना दिबियापुर जनपद औरैया । 05. उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार थाना दिबियापुर जनपद औरैया ।4