Shuru
Apke Nagar Ki App…
नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, जारी थाना में सूचना के बावजूद कार्रवाई नहीं, पिता पहुंचे एसपी के पास चैनपुर अनुमंडल के जारी थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर बेटी की बरामदगी और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
Sachin public news
नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, जारी थाना में सूचना के बावजूद कार्रवाई नहीं, पिता पहुंचे एसपी के पास चैनपुर अनुमंडल के जारी थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर बेटी की बरामदगी और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by Nikhil Chauhan1
- चैनपुर: चैनपुर–जारी मुख्य मार्ग पर गुरुवार शाम नशे की हालत में बाइक चलाने से एक युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। जारी थाना क्षेत्र के सकत्तार गांव निवासी गोवर्धन सिंह (पिता बजरंग सिंह) साप्ताहिक बाजार से घर लौट रहे थे, तभी बरवे ढलान के पास उनकी मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।1
- Post by राहुल कुमार2
- नारी शक्ति का सम्मान: दमगड़ा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम, महिलाओं ने दिखाई एकजुटता डूमरी (गुमला): प्रखंड अंतर्गत ग्राम दमगड़ा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने भाग लेकर नारी शक्ति की एकजुटता और सामाजिक भागीदारी का परिचय दिया। जानकारी देते हुए गुरुवार की सुबह आठ बजे बताया गया कि आयोजित कार्यक्रम में डूमरी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप मिंज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिलाओं को सम्मानित करते हुए समाज के निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। अपने संबोधन में प्रदीप मिंज ने कहा कि महिलाएं समाज की आधी आबादी हैं और उनका सशक्त होना देश की प्रगति के लिए बेहद आवश्यक है। उन्होंने बेटियों की शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि एक शिक्षित महिला न केवल अपने जीवन को बेहतर बनाती है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को भी नई दिशा देती है। उन्होंने महिलाओं से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी रखने और अपने कानूनी अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। साथ ही यह भी कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपने अनुभव और समस्याओं को भी साझा किया। वहीं मुख्य अतिथि ने उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, स्थानीय लोग और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। #गुमला #डूमरी #अंतरराष्ट्रीय_महिला_दिवस #नारी_शक्ति #महिला_सशक्तिकरण #झारखंड_समाचार #GumlaNews #JharkhandNews1
- आदिवासियों का कहना है के डीसी गैर कानूनी काम कर रही है काम बंद करेंगे बोली थी फिर चोरी से कम करा रही है1
- Post by Dipak gupta3
- जशपुर जिले में प्रशासन और खनिज विभाग की लगातार कार्रवाई के बावजूद अवैध रेत उत्खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न नदी-नालों से दिन रात बड़े पैमाने पर रेत की निकासी की जा रही है, जिससे शासन के नियमों की खुलकर अनदेखी हो रही है। बताया जा रहा है कि कई स्थानों पर रेत माफिया बेखौफ होकर ट्रैक्टर और अन्य वाहनों के माध्यम से रेत का परिवहन कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा समय-समय पर वाहनों की जब्ती और कार्रवाई की जा रही है, इसके बावजूद अवैध उत्खनन पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रहे अवैध उत्खनन से नदी-नालों का स्वरूप भी प्रभावित हो रहा है। ऐसे में लोगों ने प्रशासन से इस पर सख्त और लगातार कार्रवाई करने की मांग की है।1
- चैनपुर अनुमंडल के जारी थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर बेटी की बरामदगी और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।1