अलवर जिले की तहसील रैणी के ग्राम बैरेर में भारी बारिश के बाद हालात अलवर जिले की तहसील रैणी के ग्राम बैरेर में भारी बारिश के बाद हालात PWD की सड़क पर पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से पूरी सड़क नदी में तब्दील हो चुकी है। सड़क पर 100 से 200 मीटर तक घुटने-घुटने पानी भर गया है। पानी घरों में घुसने से मकानों के गिरने का खतरा मंडरा रहा है। स्कूल की बसें और साइकिल सवार भी पानी में फंसकर रह गए हैं। छोटे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग जान जोखिम में डालकर पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने सिर्फ मलबा पटक कर खानापूर्ति की, स्थायी समाधान नहीं किया। राजेन्द्र बैरेर का कहना है कि पैदल निकलना भी असंभव है, किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। जनसेवक राजेंद्र बैरेर ने PWD और SDM से तुरंत मौके पर आकर निकासी की मांग की है फिलहाल बैरेर के ग्रामीण जलभराव और प्रशासन की अनदेखी के बीच जीने को मजबूर हैं।
अलवर जिले की तहसील रैणी के ग्राम बैरेर में भारी बारिश के बाद हालात अलवर जिले की तहसील रैणी के ग्राम बैरेर में भारी बारिश के बाद हालात PWD की सड़क पर पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से पूरी सड़क नदी में तब्दील हो चुकी है। सड़क पर 100 से 200 मीटर तक घुटने-घुटने पानी भर गया है। पानी घरों में घुसने से मकानों के गिरने का खतरा मंडरा रहा है। स्कूल की बसें और साइकिल सवार भी पानी में फंसकर रह गए हैं। छोटे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग जान जोखिम में डालकर पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने सिर्फ मलबा पटक कर खानापूर्ति की, स्थायी समाधान नहीं किया। राजेन्द्र बैरेर का कहना है कि पैदल निकलना भी असंभव है, किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। जनसेवक राजेंद्र बैरेर ने PWD और SDM से तुरंत मौके पर आकर निकासी की मांग की है फिलहाल बैरेर के ग्रामीण जलभराव और प्रशासन की अनदेखी के बीच जीने को मजबूर हैं।
- अलवर। रामरतन मीणा। गोमाता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने तथा गोवंश संरक्षण को लेकर चल रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत सोमवार को अलवर जिला कलेक्ट्रेट पर बड़ी संख्या में गौ-सेवकों, संतों और सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन किया। हिंदूवादी नेता एवं पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा तथा संत समाज के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल,राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगें रखीं। प्रदर्शन में राजगढ़ ठिकाना गंगाबाग के महंत प्रकाश दास महाराज,जानकी दास महाराज, डॉ. विजय पाल, अजय अग्रवाल,बी.एल. यादव,तेज सिंह यादव, रामदयाल सिंह,मातादीन भाटी,नाहर सिंह पंचाल, विजेंद्र गुप्ता,प्रेम सिंह,गरिमा गोयल,एडवोकेट रचना गोयल,गोलू बॉक्सर,गौसेवक मोहित शर्मा,बृजवासी गो रक्षक सेना के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा, ब्रह्मानंद शर्मा (ट्रस्टी,पथमेडा गौशाला),पंडित राजेंद्र आचार्य,वार्डन सुरेश अवस्थी सहित बड़ी संख्या में गौ-सेवक एवं गौभक्त मौजूद रहे। पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि यह अभियान देश के 758 जिलों और ग्राम पंचायतों तक संचालित किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि गोमाता को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा दिया जाए, प्रत्येक ग्राम पंचायत में गौशाला एवं नंदीशाला की स्थापना की जाए तथा गोवंश की सेवा और संरक्षण करने वाले गौ-सेवकों एवं किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने यह भी मांग रखी कि गोवंश से संबंधित आयोग को मंत्रालय का दर्जा दिया जाए, ताकि गोसंरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रभावी नीतियां बनाई जा सकें। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अभियान से जुड़े राजेश जोशी ने बताया कि गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने के उद्देश्य से 27 अप्रैल से देशव्यापी हस्ताक्षर एवं जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को देशभर के जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन सौंपे गए। उन्होंने बताया कि अभियान में संत समाज भी सक्रिय रूप से भागीदारी निभा रहा है तथा गौरक्षा यात्रा पर निकले संत मंगलवार को भ्रमण करते हुए भरतरी धाम पहुंचेंगे। प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों ने गोवंश संरक्षण के लिए ठोस सरकारी कदम उठाने की मांग दोहराई और सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया। इस अवसर पर माचाड़ी राम भजो गौशाला अध्यक्ष लालाराम शर्मा, गौसेवक हेमंत मीणा,अंजना दीवान,सुरेंद्र सैनी,उमाशंकर दास उर्फ गुड्डू महाराज सहित अनेक गौशालाओं के गौ-सेवक एवं गौभक्त उपस्थित रहे। गौसेवक राजेश जोशी ने बताया कि अभियान के द्वितीय चरण में करीब 5.51 लाख हस्ताक्षरों से युक्त ज्ञापन सरकार को सौंपा गया है।2
- Post by Ganesh Yogi1
- जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने आज विराटनगर स्थित राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी पंच गौरव योजना में जिले से शामिल पर्यटन स्थल बैराठ (विराटनगर) का विस्तृत निरीक्षण कर पर्यटन विकास से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य योजना के अनुरूप समयबद्ध तरीके से विकास कार्य सुनिश्चित करने तथा पर्यटकों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने बीजक की पहाड़ी, शिलालेख, भीम पहाड़ी, जैन नसियाँ, गणेश मंदिर म्यूजियम, कला दीर्घा, अम्बिका माता मंदिर, मुग़ल गेट सहित अन्य ऐतिहासिक एवं पर्यटन महत्व के स्थलों का अवलोकन किया। उन्होंने प्रत्येक स्थल पर पहुंच मार्ग, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सूचना एवं दिशा संकेतक, पार्किंग, बैठने की व्यवस्था, सौंदर्यीकरण तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही विभिन्न विभागों के समन्वय से विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने पर जोर दिया। जिला कलेक्टर ने कहा कि बैराठ (विराटनगर) राजस्थान की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां उपलब्ध पुरातात्विक एवं धार्मिक धरोहरों का संरक्षण करते हुए पर्यटन सुविधाओं का समग्र विकास किया जाएगा, जिससे पर्यटकों को बेहतर अनुभव प्राप्त होगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार, स्वरोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को पर्यटन स्थलों की स्वच्छता, हरित विकास, विरासत संरक्षण तथा स्थानीय जनभागीदारी को विशेष महत्व देते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की पंच गौरव योजना का उद्देश्य प्रत्येक जिले की विशिष्ट पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना है। योजना के अंतर्गत चयनित ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं प्राकृतिक धरोहरों का संरक्षण, संवर्धन और समग्र विकास किया जा रहा है। साथ ही पर्यटकों के लिए विश्वस्तरीय आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, बेहतर कनेक्टिविटी, आकर्षक पर्यटन अवसंरचना, स्थानीय कला, संस्कृति एवं हस्तशिल्प को बढ़ावा देकर पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। यह योजना जिले की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी विराटनगर डॉ. लालाराम, एसीईओ गोपाल मीणा, पर्यटन विभाग के अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।1
- देवनारायण आवासीय विद्यालय अमरपुर में विद्या संबल योजना के तहत आवेदन आमंत्रित दौसा, 28 जुलाई। देवनारायण राजकीय बालिका आवासीय विद्यालय अमरपुर (महवा) में विद्या संबल योजना के अंतर्गत गेस्ट फैकल्टी के रूप में वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत) के रिक्त पद पर नियुक्ति के लिए पात्र अभ्यर्थियों से 3 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा वित्त विभाग के निर्देशों की अनुपालना में यह नियुक्ति की जाएगी। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास राजस्थान शिक्षा (राज्य एवं अधीनस्थ) सेवा नियम, 2021 के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होना आवश्यक है। चयनित अभ्यर्थी को नियमानुसार अधिकतम 21 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देय होगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र आवश्यक प्रमाणित दस्तावेजों सहित 3 अगस्त को सायं 4 बजे तक विद्यालय कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से जमा करा सकते हैं। आवेदन पत्र एवं नियुक्ति से संबंधित विस्तृत जानकारी विद्यालय कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।1
- दौसा-बांदीकुई यूआईटी की बैठक में विकास को मिली रफ्तार, हरियाली, सड़क और पेयजल से जुड़े अहम फैसले दौसा, 28 जुलाई। नगर विकास न्यास (यूआईटी) दौसा-बांदीकुई की बैठक मंगलवार को न्यास अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत फेज-2 में बांदीकुई तहसील की ढाणी चौलालान स्थित राजकीय भूमि पर मियावाकी पद्धति से 35 हजार पौधे लगाने के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी करने का निर्णय लिया गया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाना है। इसके अलावा दौसा, बांदीकुई और सिकराय विधानसभा क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त तथा नई सड़कों के निर्माण संबंधी प्रस्तावों की, संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) प्राप्त होने की शर्त पर अभिशंसा करने का निर्णय लिया गया। बैठक में भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए न्यास क्षेत्र के प्रत्येक राजस्व ग्राम में राजकीय कार्यों के लिए 5 हेक्टेयर भूमि आरक्षित रखने का महत्वपूर्ण फैसला भी लिया गया। वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर आवासीय योजना तक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को ₹6.25 करोड़ उपलब्ध कराने की सहमति दी गई। शहरवासियों को बेहतर मनोरंजन और सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दौसा शहर में चौपाटी विकसित करने के लिए उपयुक्त स्थान का चयन कर प्रस्ताव अगली ट्रस्ट बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने, आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करने और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाओं का लाभ मिल सके। बैठक में यूआईटी सचिव गंगाधर मीना, तहसीलदार स्वाति, नगर परिषद आयुक्त कैलाश कुमार मीणा, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियंता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।3
- _नगर विकास न्यास दौसा-बांदीकुई की बैठक_ *हरियाली, सड़क और पेयजल समेत विकास के कई प्रस्ताव स्वीकृत* _नगर विकास न्यास दौसा-बांदीकुई की बैठक_ *हरियाली, सड़क और पेयजल समेत विकास के कई प्रस्ताव स्वीकृत* * ढाणी चौलालान में मियावाकी पद्धति से 35 हजार पौधे लगाए जाएंगे * क्षतिग्रस्त एवं नई सड़कों के निर्माण प्रस्तावों की अभिशंसा * राजकीय कार्यों के लिए प्रत्येक ग्राम में 5 हेक्टेयर भूमि आरक्षित रखने का निर्णय * यूआईटी आवासीय योजना तक पेयजल आपूर्ति के लिए 6.25 करोड़ रुपए उपलब्ध कराने की सहमति दी दौसा, 28 जुलाई। नगर विकास न्यास (यूआईटी) दौसा-बांदीकुई की बैठक मंगलवार को न्यास अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में न्यास क्षेत्र के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं जनहित से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। न्यास सचिव गंगाधर मीना ने बताया कि बैठक में 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत यूआईटी दौसा-बांदीकुई क्षेत्र में फेज-2 के अंतर्गत बांदीकुई तहसील की ढाणी चौलालान स्थित राजकीय भूमि पर मियावाकी पद्धति से 35 हजार पौधे लगाए जाने के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र बांदीकुई, दौसा एवं सिकराय में जनहित को ध्यान में रखते हुए क्षतिग्रस्त एवं नई सड़कों के निर्माण के प्रस्तावों पर संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) प्राप्त होने की शर्त पर अभिशंसा करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि बैठक में न्यास क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आने वाले सभी राजस्व ग्रामों में भविष्य में राजकीय प्रयोजनों के लिए प्रत्येक ग्राम में 5 हेक्टेयर भूमि आरक्षित रखने का निर्णय भी लिया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर आवासीय योजना तक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को 6.25 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराने की सहमति भी प्रदान की गई। इसके साथ ही दौसा शहर में आमजन के लिए चौपाटी विकसित करने के उद्देश्य से उपयुक्त स्थल का चिह्निकरण कर प्रस्ताव आगामी ट्रस्ट बैठक में विचारार्थ प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अध्यक्ष डॉ. सौम्या झा ने अधिकारियों को न्यास क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाते हुए आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। बैठक में न्यास तहसीलदार स्वाति, नगर परिषद आयुक्त कैलाश कुमार मीणा, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियंता सहित न्यास कार्यालय के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे।1
- नगर विकास न्यास दौसा–बांदीकुई की अष्टम ट्रस्ट बैठक न्यास अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में न्यास की कार्यप्रणाली, विकास कार्यों की प्रगति तथा विभिन्न एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा न्यास सचिव गंगाधर मीणा सहित ट्रस्ट के सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित नगर विकास न्यास दौसा–बांदीकुई की अष्टम ट्रस्ट बैठक न्यास अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा की अध्यक्षता में न्यास की कार्यप्रणाली, विकास कार्यों की प्रगति तथा विभिन्न एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा न्यास सचिव गंगाधर मीणा सहित ट्रस्ट के सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित1
- ग्राम काली खोल अकबरपुर में नदी का सैलाब पहली वर्षा का भाओहो1