logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मंडला में खेलकूद और नुक्कड़ नाटक के जरिए नशामुक्ति का संदेश दिया गया है। इस दौरान 8 स्कूलों के छात्रों ने एकजुट होकर मानव श्रृंखला बनाई और हस्ताक्षर करके नशामुक्ति की शपथ ली।

5 hrs ago
user_Prahlad Kachhwaha
Prahlad Kachhwaha
Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago

मंडला में खेलकूद और नुक्कड़ नाटक के जरिए नशामुक्ति का संदेश दिया गया है। इस दौरान 8 स्कूलों के छात्रों ने एकजुट होकर मानव श्रृंखला बनाई और हस्ताक्षर करके नशामुक्ति की शपथ ली।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मंडला के महाराजपुर और रमपुरा में आबकारी विभाग ने दबिश दी है। कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग ने 20 हजार रुपये से अधिक मूल्य की मदिरा जब्त की है।
    1
    मंडला के महाराजपुर और रमपुरा में आबकारी विभाग ने दबिश दी है। कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग ने 20 हजार रुपये से अधिक मूल्य की मदिरा जब्त की है।
    user_Prahlad Kachhwaha
    Prahlad Kachhwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    35 min ago
  • रोटी की तलाश में घर से काम पर निकले एक व्यक्ति की सफर के दौरान हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मंडला में हुए इस हादसे ने गहरा निशान छोड़ा है। घटना को लेकर यह बात उठ रही है कि अगर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होते तो शायद इस हादसे में जान बचाई जा सकती थी।
    1
    रोटी की तलाश में घर से काम पर निकले एक व्यक्ति की सफर के दौरान हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मंडला में हुए इस हादसे ने गहरा निशान छोड़ा है। घटना को लेकर यह बात उठ रही है कि अगर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होते तो शायद इस हादसे में जान बचाई जा सकती थी।
    user_Neelesh THAKUR
    Neelesh THAKUR
    Mandla, Madhya Pradesh•
    5 hrs ago
  • मंडला के ग्राम गंगोरा में खराब हैंडपंप की जानकारी मिलने के बाद लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मरम्मत कार्य पूरा करा दिया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री मनोज भास्कर ने बताया कि हैंडपंप का आवश्यक सुधार कार्य संपन्न कर लिया गया है और अब इससे सुचारु रूप से पर्याप्त पानी आ रहा है। मरम्मत कार्य के बाद ग्रामवासियों की उपस्थिति में ही हैंडपंप का परीक्षण किया गया, जिसमें इसका संचालन पूरी तरह संतोषजनक पाया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल से संबंधित सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण किया जा रहा है।
    1
    मंडला के ग्राम गंगोरा में खराब हैंडपंप की जानकारी मिलने के बाद लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मरम्मत कार्य पूरा करा दिया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री मनोज भास्कर ने बताया कि हैंडपंप का आवश्यक सुधार कार्य संपन्न कर लिया गया है और अब इससे सुचारु रूप से पर्याप्त पानी आ रहा है।

मरम्मत कार्य के बाद ग्रामवासियों की उपस्थिति में ही हैंडपंप का परीक्षण किया गया, जिसमें इसका संचालन पूरी तरह संतोषजनक पाया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल से संबंधित सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण किया जा रहा है।
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • घंसौर थाना क्षेत्र के ग्राम दिवारा में 40 वर्षीय नीरज उईके, पिता सिमरन उईके ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया। हालात गंभीर होने के कारण बुधवार सुबह करीब 9:00 बजे उन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना घंसौर थाना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस मामला दर्ज कर जहर सेवन के कारणों की जांच कर रही है। इस घटना के बाद से परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है।
    1
    घंसौर थाना क्षेत्र के ग्राम दिवारा में 40 वर्षीय नीरज उईके, पिता सिमरन उईके ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

हालात गंभीर होने के कारण बुधवार सुबह करीब 9:00 बजे उन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना घंसौर थाना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस मामला दर्ज कर जहर सेवन के कारणों की जांच कर रही है। इस घटना के बाद से परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है।
    user_Umesh Srivastava
    Umesh Srivastava
    घनसौर, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सिवनी की माटी के लाल और हास्य अभिनेता श्री एहसान कुरैशी जी द्वारा सिवनी पुलिस तथा मध्यप्रदेश पुलिस की अभिनव पहल "नशे से दूरी है, जरूरी" 2.0 अभियान के अंतर्गत एक संदेश साझा किया गया है। इसके जरिए उन्होंने समस्त जिले वासियों व प्रदेश वासियों से नशे के हर प्रकार से दूर रहने की अपील की है।
    1
    सिवनी की माटी के लाल और हास्य अभिनेता श्री एहसान कुरैशी जी द्वारा सिवनी पुलिस तथा मध्यप्रदेश पुलिस की अभिनव पहल "नशे से दूरी है, जरूरी" 2.0 अभियान के अंतर्गत एक संदेश साझा किया गया है। इसके जरिए उन्होंने समस्त जिले वासियों व प्रदेश वासियों से नशे के हर प्रकार से दूर रहने की अपील की है।
    user_उत्तम सेन
    उत्तम सेन
    लखनादौन, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    44 min ago
  • मध्य प्रदेश के जबलपुर में मौलाना रियाज़ आलम मुहम्मदी साहब का इंतिकाल हो गया है, जिससे गहरा दुख व्याप्त है। मौलाना साहब एक ऐसी शख्सियत थे, जिनके पास हिंदू, मुस्लिम, सिख यानी सभी धर्मों के लोग अपनी समस्याओं, बीमारियों और तकलीफों को लेकर पहुंचते थे और हर किसी को लाभ मिलता था। अब उनके इस संसार से हमेशा के लिए अलविदा कह जाने से एक ऐसा ख़सारा हुआ है, जिसकी भरपाई कर पाना आसान नहीं है। मौलाना रियाज़ आलम मुहम्मदी साहब ने अपनी पूरी ज़िंदगी इल्म, अदब, अख़लाक़ और दीन की ख़िदमत में गुज़ार दी। वे हमेशा लोगों की यादों, दुआओं और दिलों में ज़िंदा रहेंगे। उनके इंतिकाल पर अल्लाह तआला से उनकी मग़फ़िरत फ़रमाने, उनकी क़ब्र को जन्नत के बाग़ों में से एक बाग़ बनाने और उन्हें जन्नतुल फ़िरदौस में आला मुक़ाम अता करने की दुआ की गई है।
    1
    मध्य प्रदेश के जबलपुर में मौलाना रियाज़ आलम मुहम्मदी साहब का इंतिकाल हो गया है, जिससे गहरा दुख व्याप्त है। मौलाना साहब एक ऐसी शख्सियत थे, जिनके पास हिंदू, मुस्लिम, सिख यानी सभी धर्मों के लोग अपनी समस्याओं, बीमारियों और तकलीफों को लेकर पहुंचते थे और हर किसी को लाभ मिलता था। अब उनके इस संसार से हमेशा के लिए अलविदा कह जाने से एक ऐसा ख़सारा हुआ है, जिसकी भरपाई कर पाना आसान नहीं है।

मौलाना रियाज़ आलम मुहम्मदी साहब ने अपनी पूरी ज़िंदगी इल्म, अदब, अख़लाक़ और दीन की ख़िदमत में गुज़ार दी। वे हमेशा लोगों की यादों, दुआओं और दिलों में ज़िंदा रहेंगे। उनके इंतिकाल पर अल्लाह तआला से उनकी मग़फ़िरत फ़रमाने, उनकी क़ब्र को जन्नत के बाग़ों में से एक बाग़ बनाने और उन्हें जन्नतुल फ़िरदौस में आला मुक़ाम अता करने की दुआ की गई है।
    user_News_n_News
    News_n_News
    जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • डिंडौरी के कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विभिन्न विभागों द्वारा कराए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को नियमित फील्ड निरीक्षण करने, कार्यों की सतत निगरानी रखने और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि भविष्य की जल सुरक्षा से जुड़ा जनहित का अभियान है। उन्होंने निर्देश दिया कि जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि अभियान के उद्देश्य धरातल पर प्रभावी रूप से दिखाई दें। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही बैठक में 31 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन की वीडियो कॉन्फ्रेंस की तैयारियों का भी जायजा लिया गया। कलेक्टर ने स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, कृषि, पशुपालन और लोक निर्माण सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों को अपनी योजनाओं, विकास कार्यों, उपलब्धियों तथा लंबित प्रकरणों की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट समय पर तैयार रखने को कहा, ताकि शासन स्तर की समीक्षा में जिले की प्रगति को तथ्यात्मक एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सके।
    2
    डिंडौरी के कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विभिन्न विभागों द्वारा कराए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को नियमित फील्ड निरीक्षण करने, कार्यों की सतत निगरानी रखने और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि भविष्य की जल सुरक्षा से जुड़ा जनहित का अभियान है। उन्होंने निर्देश दिया कि जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि अभियान के उद्देश्य धरातल पर प्रभावी रूप से दिखाई दें। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इसके साथ ही बैठक में 31 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन की वीडियो कॉन्फ्रेंस की तैयारियों का भी जायजा लिया गया। कलेक्टर ने स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, कृषि, पशुपालन और लोक निर्माण सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों को अपनी योजनाओं, विकास कार्यों, उपलब्धियों तथा लंबित प्रकरणों की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट समय पर तैयार रखने को कहा, ताकि शासन स्तर की समीक्षा में जिले की प्रगति को तथ्यात्मक एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सके।
    user_वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    Voice of people डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मंडला जिले के बीजाडांडी में कुक कम हेल्पर्स की पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में धनवाही की रहने वाली संतोषी बाई ने पहला स्थान हासिल करते हुए प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया है।
    1
    मंडला जिले के बीजाडांडी में कुक कम हेल्पर्स की पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में धनवाही की रहने वाली संतोषी बाई ने पहला स्थान हासिल करते हुए प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया है।
    user_Prahlad Kachhwaha
    Prahlad Kachhwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    39 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.