logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाढ़ की तैयारियों को लेकर डीएम ने की प्रेस वार्ता पीलीभीत। बाढ़ की स्थिति और प्रशासन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों और प्रशासन की ओर से किए जा रहे इंतजामों की जानकारी दी। अधिकारियों को सतर्क रहते हुए प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

13 hrs ago
user_फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
Media house Puranpur, Pilibhit•
13 hrs ago

बाढ़ की तैयारियों को लेकर डीएम ने की प्रेस वार्ता पीलीभीत। बाढ़ की स्थिति और प्रशासन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों और प्रशासन की ओर से किए जा रहे इंतजामों की जानकारी दी। अधिकारियों को सतर्क रहते हुए प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

More news from Pilibhit and nearby areas
  • बदायूं में शराब को लेकर पुलिसकर्मियों में मारपीट कांस्टेबल और जवानों में चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल बदायूं में शराब को लेकर पुलिसकर्मियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया और कांस्टेबल व जवानों के बीच लात-घूंसे चलने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। मामले में जांच की बात सामने आ रही है।
    1
    बदायूं में शराब को लेकर पुलिसकर्मियों में मारपीट
कांस्टेबल और जवानों में चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
बदायूं में शराब को लेकर पुलिसकर्मियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया और कांस्टेबल व जवानों के बीच लात-घूंसे चलने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। मामले में जांच की बात सामने आ रही है।
    user_फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    Media house Puranpur, Pilibhit•
    16 hrs ago
  • सैलाब ने मचाई तबाही, घरों में घुसा शारदा का पानी चारे के संकट से जूझ रहे ग्रामीण, नाव की उठी मांग सैलाब ने मचाई तबाही, घरों में घुसा शारदा का पानी चारे के संकट से जूझ रहे ग्रामीण, नाव की उठी मांग पूरनपुर/पीलीभीत।पहाड़ों और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद बनबसा बैराज से मंगलवार दोपहर बाद शारदा नदी में करीब दो लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से ट्रांस शारदा क्षेत्र में बाढ़ ने विकराल रूप धारण कर लिया। पानी की तेज रफ्तार के साथ मंगलवार देर शाम शास्त्रीनगर और हजारा गांव में बाढ़ का पानी घुस गया। देखते ही देखते कई घरों के अंदर पानी पहुंच गया, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। शारदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने का असर हजारा- खजूरिया मार्ग पर भी दिखाई दिया। सिद्धनगर गांव के पास बने रपटा पुल के ऊपर करीब दो से तीन फीट पानी बहने लगा। पानी की तेज धार के कारण मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। इससे ग्रामीणों का संपर्क प्रभावित हो गया है और जरूरी काम से आने-जाने वाले लोगों के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है।बाढ़ की गंभीर स्थिति की सूचना मिलते ही पूरनपुर तहसील प्रशासन सक्रिय हो गया। नायब तहसीलदार पूरनपुर शौरभ दीप ने भाजपा रामनगर मंडल अध्यक्ष विजय सिंह और शास्त्रीनगर ग्राम प्रधान मनोज सिंह के साथ शास्त्रीनगर व हजारा गांव का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।नायब तहसीलदार ने बताया कि शास्त्रीनगर में करीब 300 और हजारा गांव में करीब 100 परिवार बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। कई परिवारों के घरों में पानी घुस गया है। प्रभावित परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था कराई जा रही है। प्रशासन की टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। ग्रामीणों ने बताया कि इस वर्ष इन गांवों में पहले भी दो से तीन बार बाढ़ दस्तक दे चुकी है। मंगलवार शाम पानी तेजी से बढ़ा और रात करीब नौ से दस बजे तक बाढ़ का पानी पूरे गांव में फैल गया। सबसे बड़ी समस्या पशुओं के चारे को लेकर पैदा हो गई है। घरों में पानी भरने के साथ ग्रामीणों को पशुओं को सुरक्षित रखने की चिंता भी सताने लगी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नाव की तत्काल व्यवस्था कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जलस्तर और बढ़ा तो गांव से बाहर निकलना बेहद मुश्किल हो जाएगा। आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के लिए नाव बेहद जरूरी है। निरीक्षण के दौरान लेखपाल आशीष निषाद, श्याम मौर्य, रामेश्वर चौहान, प्रद्युम्न पांडेय, विजय सिंह, रामप्रवेश कनौजिया, मनोज सिंह, मुख्तियार सिंह, राकेश यादव, मंजीत सिंह, रामचंद्र समेत कई लोग मौजूद रहे।
    4
    सैलाब ने मचाई तबाही, घरों में घुसा शारदा का पानी चारे के संकट से जूझ रहे ग्रामीण, नाव की उठी मांग
सैलाब ने मचाई तबाही, घरों में घुसा शारदा का पानी चारे के संकट से जूझ रहे ग्रामीण, नाव की उठी मांग
पूरनपुर/पीलीभीत।पहाड़ों और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद बनबसा बैराज से मंगलवार दोपहर बाद शारदा नदी में करीब दो लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से ट्रांस शारदा क्षेत्र में बाढ़ ने विकराल रूप धारण कर लिया। पानी की तेज रफ्तार के साथ मंगलवार देर शाम शास्त्रीनगर और हजारा गांव में बाढ़ का पानी घुस गया। देखते ही देखते कई घरों के अंदर पानी पहुंच गया, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।
शारदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने का असर हजारा- खजूरिया मार्ग पर भी दिखाई दिया। सिद्धनगर गांव के पास बने रपटा पुल के ऊपर करीब दो से तीन फीट पानी बहने लगा। पानी की तेज धार के कारण मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। इससे ग्रामीणों का संपर्क प्रभावित हो गया है और जरूरी काम से आने-जाने वाले लोगों के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है।बाढ़ की गंभीर स्थिति की सूचना मिलते ही पूरनपुर तहसील प्रशासन सक्रिय हो गया। नायब तहसीलदार पूरनपुर शौरभ दीप ने भाजपा रामनगर मंडल अध्यक्ष विजय सिंह और शास्त्रीनगर ग्राम प्रधान मनोज सिंह के साथ शास्त्रीनगर व हजारा गांव का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।नायब तहसीलदार ने बताया कि शास्त्रीनगर में करीब 300 और हजारा गांव में करीब 100 परिवार बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। कई परिवारों के घरों में पानी घुस गया है। प्रभावित परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था कराई जा रही है। प्रशासन की टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस वर्ष इन गांवों में पहले भी दो से तीन बार बाढ़ दस्तक दे चुकी है। मंगलवार शाम पानी तेजी से बढ़ा और रात करीब नौ से दस बजे तक बाढ़ का पानी पूरे गांव में फैल गया। सबसे बड़ी समस्या पशुओं के चारे को लेकर पैदा हो गई है। घरों में पानी भरने के साथ ग्रामीणों को पशुओं को सुरक्षित रखने की चिंता भी सताने लगी है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से नाव की तत्काल व्यवस्था कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जलस्तर और बढ़ा तो गांव से बाहर निकलना बेहद मुश्किल हो जाएगा। आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के लिए नाव बेहद जरूरी है।
निरीक्षण के दौरान लेखपाल आशीष निषाद, श्याम मौर्य, रामेश्वर चौहान, प्रद्युम्न पांडेय, विजय सिंह, रामप्रवेश कनौजिया, मनोज सिंह, मुख्तियार सिंह, राकेश यादव, मंजीत सिंह, रामचंद्र समेत कई लोग मौजूद रहे।
    user_HARUN KHAN
    HARUN KHAN
    News Anchor कलीनगर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • 🚨 मिर्जापुर में जलभराव से रास्ता बंद मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र के परटेगरा नाला में गहरे पानी के कारण सरकारी बस बंद हो गई। 🚨 मिर्जापुर में जलभराव से रास्ता बंद मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र के परटेगरा नाला में गहरे पानी के कारण सरकारी बस बंद हो गई। रात से ही रास्ता बंद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने यहां इतना पानी पहले कभी नहीं देखा। पूरे पहाड़ का पानी इसी रास्ते से होकर गंगा नदी में जाता है। जल निकासी की आपात व्यवस्था नहीं होने से बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। #Mirzapur #Vindhyachal #UPNews #बारिश #जलभराव #FloodAlert #MirzapurNews
    1
    🚨 मिर्जापुर में जलभराव से रास्ता बंद
मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र के परटेगरा नाला में गहरे पानी के कारण सरकारी बस बंद हो गई।
🚨 मिर्जापुर में जलभराव से रास्ता बंद
मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र के परटेगरा नाला में गहरे पानी के कारण सरकारी बस बंद हो गई। रात से ही रास्ता बंद है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने यहां इतना पानी पहले कभी नहीं देखा। पूरे पहाड़ का पानी इसी रास्ते से होकर गंगा नदी में जाता है। जल निकासी की आपात व्यवस्था नहीं होने से बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है।
#Mirzapur #Vindhyachal #UPNews #बारिश #जलभराव #FloodAlert #MirzapurNews
    user_Pilibhit Darpan/ND India News
    Pilibhit Darpan/ND India News
    Doctor पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पीलीभीत में लगातार बारिश और बनबसा बैराज से 1 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने से शारदा नदी उफान पर है। धनाराघाट पुल के पास तेज बहाव के चलते नावों का संचालन भी बंद हो गया है। इसके चलते लोगों को लंबा चक्कर काटकर जिला व तहसील मुख्यालय पहुंचना पड़ रहा है।
    1
    पीलीभीत में लगातार बारिश और बनबसा बैराज से 1 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने से शारदा नदी उफान पर है।
धनाराघाट पुल के पास तेज बहाव के चलते नावों का संचालन भी बंद हो गया है। इसके चलते लोगों को लंबा चक्कर काटकर जिला व तहसील मुख्यालय पहुंचना पड़ रहा है।
    user_Sheeraz Malik
    Sheeraz Malik
    Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बरखेड़ा ब्लाक परिसर में भरा पानी तो बंदरों ने ली मौज वीडियो वायरल। पीलीभीत। बरखेड़ा ब्लाक में पिछले दो दिनों से हुई वरसात के कारण पानी भर गया और तालाव जैसी स्थिति बन गई जिससे ब्लाक का कामकाज प्रभावित रहा और लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। लेकिन पानी ने बंदरों की मौज कर दी बंदर पानी में उछल कूदकर मौज मस्ती करते नजर आए।
    1
    बरखेड़ा ब्लाक परिसर में भरा पानी तो बंदरों ने ली मौज वीडियो वायरल।
पीलीभीत। बरखेड़ा ब्लाक में पिछले दो दिनों से हुई वरसात के कारण पानी भर गया और तालाव जैसी स्थिति बन गई जिससे ब्लाक का कामकाज प्रभावित रहा और लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। लेकिन पानी ने बंदरों की मौज कर दी बंदर पानी में उछल कूदकर मौज मस्ती करते नजर आए।
    user_अवधेश गुप्ता
    अवधेश गुप्ता
    Advertising Photographer पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • हल्द्वानी में गोला नदी समेत तमाम नदियों के उफान पर आने से खतरा
    1
    हल्द्वानी में गोला नदी समेत तमाम नदियों के उफान पर आने से खतरा
    user_Pilibhit Darpan/ND India News
    Pilibhit Darpan/ND India News
    Doctor पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • नानक सागर डैम से लगभग 44000 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद पीलीभीत में देवहा नदी उफान पर
    1
    नानक सागर डैम से लगभग 44000 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद पीलीभीत  में देवहा नदी उफान पर
    user_Pankaj gupta
    Pankaj gupta
    Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • *सपा में आते ही पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- षड्यंत्र करके भाजपा ने मुझे पार्टी में शामिल किया था* *रौनक अली अंसारी, पीलीभीत।* समाजवादी पार्टी में घर वापसी के बाद पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। पीलीभीत में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने मुझे षड्यंत्र करके पार्टी में शामिल किया था। पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने कहा कि भाजपा में सम्मान नहीं है, वहां केवल छलावा है। भाजपा ने हमेशा पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज को धोखा दिया है। मैं भटका हुआ था जो भाजपा में चला गया था, लेकिन अब अपनी असली घर समाजवादी पार्टी में वापस आ गया हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा में रहकर घुटन महसूस हो रही थी, वहां कार्यकर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं होती। केवल बड़े नेताओं की तानाशाही चलती है। समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जहां सभी वर्गों को सम्मान मिलता है। हेमराज वर्मा ने कहा कि अब 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जी-जान लगा देंगे और पीलीभीत की चारों सीटों पर सपा का परचम लहराएंगे। उनके इस बयान के बाद जिले की सियासत में हलचल तेज हो गई है।
    1
    *सपा में आते ही पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- षड्यंत्र करके भाजपा ने मुझे पार्टी में शामिल किया था*
*रौनक अली अंसारी, पीलीभीत।* समाजवादी पार्टी में घर वापसी के बाद पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। पीलीभीत में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने मुझे षड्यंत्र करके पार्टी में शामिल किया था। पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने कहा कि भाजपा में सम्मान नहीं है, वहां केवल छलावा है। भाजपा ने हमेशा पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज को धोखा दिया है। मैं भटका हुआ था जो भाजपा में चला गया था, लेकिन अब अपनी असली घर समाजवादी पार्टी में वापस आ गया हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा में रहकर घुटन महसूस हो रही थी, वहां कार्यकर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं होती। केवल बड़े नेताओं की तानाशाही चलती है। समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जहां सभी वर्गों को सम्मान मिलता है। हेमराज वर्मा ने कहा कि अब 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जी-जान लगा देंगे और पीलीभीत की चारों सीटों पर सपा का परचम लहराएंगे। उनके इस बयान के बाद जिले की सियासत में हलचल तेज हो गई है।
    user_Raunak Ali Ansari
    Raunak Ali Ansari
    City Star बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बीसलपुर में रेलवे क्रॉसिंग के निकट संदिग्ध अवस्था में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
    1
    बीसलपुर में रेलवे क्रॉसिंग के निकट संदिग्ध  अवस्था में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
    user_Pankaj gupta
    Pankaj gupta
    Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.