55 वर्ष की आयु में सेवा से हटाने पर पूर्व सैनिकों का प्रदर्शन उरई। उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक निगम के माध्यम से दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम में कार्यरत पूर्व सैनिकों को 55 वर्ष की आयु पूरी होने पर सेवा से हटाए जाने के विरोध में सोमवार को पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले पूर्व सैनिकों ने प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक कैप्टन अखिलेश नगायच ने कहा कि जिले में 150 से अधिक पूर्व सैनिक विद्युत विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनका आरोप है कि बिना किसी लिखित आदेश के 55 वर्ष से अधिक आयु वाले पूर्व सैनिकों को कार्य से अलग किया जा रहा है, जबकि भारत सरकार के सैनिक पुनर्वास निदेशालय की गाइडलाइन के अनुसार उनकी सेवा आयु 65 वर्ष तक निर्धारित है। उन्होंने कहा कि यदि इस संबंध में कोई नया नियम लागू किया गया है तो वह सभी कर्मचारियों पर समान रूप से लागू होना चाहिए। पूर्व सैनिकों ने इसे भेदभावपूर्ण बताते हुए सरकार से हस्तक्षेप की मांग की। प्रदर्शन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूबेदार उदय पाल सिंह, संगठन सचिव एवं प्रवक्ता नायब सूबेदार दिनेश कुमार निगम, हवलदार रामअवतार सिंह सेगर, हवलदार सुनील कुमार प्रजापति सहित करीब 200 पूर्व सैनिक शामिल रहे।
55 वर्ष की आयु में सेवा से हटाने पर पूर्व सैनिकों का प्रदर्शन उरई। उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक निगम के माध्यम से दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम में कार्यरत पूर्व सैनिकों को 55 वर्ष की आयु पूरी होने पर सेवा से हटाए जाने के विरोध में सोमवार को पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले पूर्व सैनिकों ने प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक कैप्टन अखिलेश नगायच ने कहा कि जिले में 150 से अधिक पूर्व सैनिक विद्युत विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनका आरोप है कि बिना किसी लिखित आदेश के 55 वर्ष से अधिक आयु वाले पूर्व सैनिकों को कार्य से अलग किया जा रहा है, जबकि भारत सरकार के सैनिक पुनर्वास निदेशालय की गाइडलाइन के अनुसार उनकी सेवा आयु 65 वर्ष तक निर्धारित है। उन्होंने कहा कि यदि इस संबंध में कोई नया नियम लागू किया गया है तो वह सभी कर्मचारियों पर समान रूप से लागू होना चाहिए। पूर्व सैनिकों ने इसे भेदभावपूर्ण बताते हुए सरकार से हस्तक्षेप की मांग की। प्रदर्शन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूबेदार उदय पाल सिंह, संगठन सचिव एवं प्रवक्ता नायब सूबेदार दिनेश कुमार निगम, हवलदार रामअवतार सिंह सेगर, हवलदार सुनील कुमार प्रजापति सहित करीब 200 पूर्व सैनिक शामिल रहे।
- क्या यही है जालौन जिले में बेहतर शिक्षा व्यवस्था, बच्चे जूठे बर्तन धोने को मजबूर नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के ग्राम काशीपुरा स्थित कंपोजिट विद्यालय से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां स्कूल परिसर में लगा हुआ नल महीनों से खराब है और बच्चे अपने जूठे बर्तन धोने के लिए स्कूल से बाहर लगे हैंडपंप पर धोने के लिए बेबस है1
- जालौन: प्राथमिक विद्यालय काशीपुरा में महीनों से खराब पड़ा नल, बच्चे स्कूल से बाहर जाकर धो रहे बर्तन जालौन। जालौन ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय काशीपुरा में पेयजल व्यवस्था बदहाल होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विद्यालय का नल कई महीनों से खराब पड़ा है, जिसके कारण मिड-डे मील के बाद बच्चों को बर्तन धोने के लिए स्कूल परिसर से बाहर जाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय के बाहर सड़क भी है, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। यदि इस दौरान कोई दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी, यह सवाल उठ रहा है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग और संबंधित अधिकारियों से विद्यालय के खराब नल को शीघ्र ठीक कराने तथा बच्चों के लिए सुरक्षित पेयजल और बर्तन धोने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। यदि यह स्थिति वास्तव में लंबे समय से बनी हुई है, तो संबंधित विभाग द्वारा मौके पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता है।1
- मोटरसाइकिल चोरी करते एक चोर ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा /साथी फरार घर का ताला तोड़ बाइक चोरी की कोशिश* *मोटरसाइकिल चोरी का प्रयास विफल/ ग्रामीणों ने एक चोर को रंगे हाथ पकड़ा /बाइक चोरी के दौरान मचा हड़कंप /ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोचा* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *मोटरसाइकिल चोरी करते एक चोर ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा /साथी फरार घर का ताला तोड़ बाइक चोरी की कोशिश* *मोटरसाइकिल चोरी का प्रयास विफल/ ग्रामीणों ने एक चोर को रंगे हाथ पकड़ा /बाइक चोरी के दौरान मचा हड़कंप /ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोचा* जनपद जालौन जिले के एक गांव में रविवार को मोटरसाइकिल चोरी की कोशिश उस समय नाकाम हो गई जब ग्रामीणों की सतर्कता के चलते एक आरोपी रंगे हाथों पकड़ लिया गया जबकि उसका साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया घटना के बाद गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा वहीं जानकारी के अनुसार देर रात दो युवक चोरी की नीयत से गांव में पहुंचे दोनों ने एक मकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को निशाना बनाया और पहले घर का ताला तोड़ने का प्रयास किया आप को बता दें इसके बाद चोरों ने मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाने की फिराक में थे इसी दौरान किसी ग्रामीण की नजर उन पर पड़ गई संदिग्ध गतिविधियां देखकर ग्रामीणों ने शोर मचा दिया जिसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए खुद को घिरता देख दोनों चोर भागने लगे ग्रामीणों ने उनका पीछा किया जिसमें एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा जबकि दूसरे को ग्रामीणों ने दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से आरोपी को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें पुलिस ने पूछताछ में पकड़ा गया आरोपी पाल सरैनी गांव का निवासी बताया जा रहा है उससे उसके फरार साथी और चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों किसी संगठित चोरी गिरोह से जुड़े हैं या नहीं वहीं घटना की सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए फरार आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है पुलिस का कहना है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा बताया जा रहा है ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं की आशंका बनी हुई थी जिसके चलते लोग रात में भी सतर्कता बरत रहे थे इसी सतर्कता के कारण इस बार चोरी की वारदात को समय रहते विफल कर दिया गया फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है पकड़े गए आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है बता दें जबकि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं4
- मुस्कुराइए... आप जालौन नगर में हैं! यहां चोर बेखौफ, पुलिस बेअसर? एक के बाद एक वारदातों से दहशत में शहर, आखिर कब जागेगी पुलिस? जालौन। जालौन नगर में लगातार हो रही चोरी, लूट और झपटमारी की घटनाओं ने आम लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीते कुछ दिनों में लगातार सामने आई वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं नगरवासियों का आरोप है कि अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जबकि पुलिस अब तक किसी बड़े मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। नगर में हुई प्रमुख वारदातें ➡️ पहला मामला: गोविंदेश्वर क्षेत्र में अतुल पांडे की खिलौने की दुकान में चोर घुस गए और दुकान में रखी गुल्लक से नकदी चोरी कर ले गए। ➡️ दूसरा मामला: मोहल्ला गणेशजी निवासी व्यापारी रमा अग्रवाल अपने घर के बाहर बाइक से उतर रहे थे, तभी अज्ञात बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। ➡️ तीसरा मामला: तहसील परिसर के पास एक युवती फोटो कॉपी कराने दुकान पर गई थी। इसी दौरान स्कूटी की डिग्गी से हजारों रुपये चोरी कर लिए गए। ➡️ चौथा मामला: नगर में एक महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। सबसे बड़ा सवाल... लगातार हो रही इन वारदातों के बाद नगरवासियों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि अपराधी खुलेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। नगरवासियों का कहना है कि पहले कहा जाता था कि "पुलिस के हाथ बहुत लंबे होते हैं", लेकिन अब लोग पूछ रहे हैं कि आखिर उन हाथों की पकड़ अपराधियों तक कब पहुंचेगी?4
- पुलिस को कुली चुनौती, कोतवाली से कुछ दूरी पर पांच दिन में तीन टप्पेवाजी जालौन ।पुलिस की निष्क्रियता के चलते नगर में खुले आम टप्पेवाजी की घटनाएं हो रही है। पांच दिनों में नगर में टप्पेवाजी की तीन घटनाएं हो चुकी है ।इसके बाद पुलिस की कुम्भकर्णीय नींद खुल रही है।रविवार को कोतवाली रोड पर कोतवाली से करीब 100 मीटर दूर मोबाइल सुधरवाने के लिए गई महिला के गले से दो बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली। सोने की चेन छीनकर दोनों बदमाश आराम से बाइक लेकर मौके से भाग निकले। पुलिस अधीक्षक लगातार कानून व्यवस्था को सुधारना का प्रयास कर रहे हैं तथा अधीनस्थों को कार्यप्रणाली में सुधार की नसीहत दे रहे हैं ।इसके बाद स्थानीय पुलिस पैसा कमाने में व्यस्त हैं तथा अपराधी लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। नगर में 5 दिनों में घटी टप्पेवाजी की तीन घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। 28 जुलाई को नगर के प्रमुख व्यापारी दिलीप कुमार अग्रवाल पुत्र रमा अग्रवाल के साथ लगभग डेढ़ लाख की घर के बाहर टप्पेवाजी की घटना हुई थी। पुलिस की जांच ही कर रही थी कि तीसरे दिन 31 जुलाई को मोहल्ला गणेशजी निवासी एक महिला की डिग्गी से तहसील के पास से 30 हजार की टप्पेवाजी हुई। किसी तरह महिला को पुलिस ने समझा बुझाकर काम चलाया तो एक दिन बाद रविवार को कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया खंडेराव लौना रोड निवासी साधाना देवी अपने भतीजे अंकुश के साथ रविवार की दोपहर कोतवाली रोड पर कोतवाली से लगभग 100 मीटर दूर अपना मोबाइल सुधरवाने के लिए आई थी। मोबाइल दुकान पर डालकर वह भतीजे के साथ वापस घर पर जाने के लिए बाइक पर बैठ गई। इसी दौरान पीछे से बाइक लेकर दो युवक आए जिनमें बाइक चला रहा युवक हैलमेट लगाए था और पीछे बैठा युवक चेहरे पर कपड़ा बांधे हुए था। चलती हुई बाइक पर उन्होंने महिला के गले से चेन छीन ली और वहां से भाग निकले। महिला के गले से चेन छीने जाने के बाद भतीजे ने कुछ दूरी तक बाइक सवारों का पीछा किया लेकिन वह वहां से फरार हो गए। जिसके बाद महिला ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मनीष तिवारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमें बाइक सवार युवक महिला की चेन खींचकर भागते हुए दिख रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चेन खींचने वालों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ ईशान सोनी ने बताया कि घटनाओं की जानकारी मिली है। दिलीप अग्रवाल के साथ हुई घटना समेत अन्य खुलासे के लिए पुलिस कार्यवाही कर रही है।2