Shuru
Apke Nagar Ki App…
Jai shree mahakal. 9004369077. Kulkarni Astrologer jyotish
Kulkarni jyotish News channel
Jai shree mahakal. 9004369077. Kulkarni Astrologer jyotish
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Kulkarni jyotish News channel1
- गुरुकुल में शिक्षक की क्रूरता... उज्जैन के वेद विद्या प्रतिष्ठान में छात्र को बेरहमी से पीटा उज्जैन के महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान से जुड़े एक आवासीय गुरुकुल में छात्र के दूसरे बच्चे के बिस्तर पर सोने की बात पर शिक्षक दत्तदास सेवड़े ने उसे बेरहमी से पीटा। प्रदेश के उज्जैन में स्थित महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान से जुड़े एक गुरुकुल का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शिक्षक द्वारा छात्र की निर्ममता से पिटाई करते हुए देखा जा सकता है। घटना ने गुरु-शिष्य परंपरा की गरिमा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। छोटी-सी बात पर दिखाई क्रूरता जानकारी के मुताबिक छात्र का दूसरे बच्चे के बिस्तर पर सोना शिक्षक को नागवार गुजरा। इसी बात पर शिक्षक दत्तदास सेवड़े ने हरी छड़ी से छात्र की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। वीडियो में छात्र दर्द से कराहता नजर आ रहा है, जबकि अन्य विद्यार्थी सहमे हुए चुपचाप बैठे दिखाई दे रहे हैं।1
- उज्जैन: महाकाल मंदिर में बच्ची के साथ कथित गलत व्यवहार, जांच की मांग तेज उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक बच्ची के साथ सुरक्षा कर्मी द्वारा कथित तौर पर गलत व्यवहार किए जाने का आरोप लगा है। घटना सामने आने के बाद मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों का आरोप है कि मंदिर में तैनात एक सिक्योरिटी पर्सनल ने बच्ची के साथ अनुचित व्यवहार किया। इस घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की भी मांग उठाई जा रही है। घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया है और मामले की जांच शुरू करने की बात कही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी और दोषी पाए जाने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा। यह घटना धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता का विषय बन गई है। #ujjain #mahakaltemple #childsafety #mpnews #publicissue1
- Post by Deepika sharmaa4
- जटाशंकर1
- *👉📡 बेटमा - बेटमा में चैत्र नवरात्रि की धूम, कुशवाह मोहल्ला स्थित कचहरी घाटी से सूर्यपाल धामंदिया के नेतृत्व में निकाली गई भव्य चुनरी यात्रा✍️* *👉📡 क्षेत्रीय विधायक मनोज पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि भी हुए शामिल✍️* *👉📡 मां अन्नपूर्णा को चढ़ाई 251 फीट लंबी चुनरी, चुनरी यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब----✍️* *👉📡 खबरें देखें सबसे पहले खोजी नजर न्यूज पर✍️* *👉📡 साथ ही देखे खबरें यूट्यूब फेसबुक पर भी✍️* *👉📡 खोजी नजर न्यूज के प्रधान संपादक - रणजीत मंडलोई ✍️* *👉📡 टीम प्रेस क्लब बेटमा✍️*1
- इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन टीही पीथमपुर से धार के मध्य टॉवर वेगन से ट्रैक परीक्षण प्रारंभ इन्दौर रतलाम, 22 मार्च। पश्चिम रेलवे, रतलाम मंडल की अत्यंत महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन परियोजना अब अपने साकार रूप की ओर तेज़ी से अग्रसर है। इस परियोजना के अंतर्गत इंदौर से टीही तक का कार्य पूर्व में सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा चुका है, जबकि टीही से धार के मध्य निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, परियोजना की प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए टीही से धार तक के कार्य को विभिन्न खंडों में विभाजित कर योजनाबद्ध तरीके से निष्पादित किया जा रहा है। टीही–पीथमपुर खंड में टनल निर्माण कार्य शेष होने के कारण निर्माण विभाग द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था अपनाते हुए ट्रैक मशीन (टीटीएम) को सड़क मार्ग से रेलवे ट्रैक पर उतारा गया। इसके माध्यम से पीथमपुर से धार तक ट्रैक की पैकिंग एवं आवश्यक मरम्मत कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। # इसी क्रम में, ट्रैक की गुणवत्ता एवं फिटनेस की जांच हेतु टॉवर वेगन को भी सड़क मार्ग से लाकर पीथमपुर के निकट रेलवे लाइन पर उतारा गया। निर्माण विभाग द्वारा 23 से 26 मार्च 2026 के मध्य टॉवर वेगन को निर्धारित गति सीमा तक संचालित कर ट्रैक की स्थिरता एवं सुरक्षा का परीक्षण किया जा रहा है। इस संबंध में रेलवे द्वारा पूर्व में ही रेलवे ट्रैक के आस-पास नहीं जाने के लिए जन-सूचना जारी कर आम नागरिकों को सूचित किया गया था, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्य इंजीनियर (निर्माण), श्री धीरज कुमार, मुंबई, स्वयं इस महत्वपूर्ण निरीक्षण कार्य की निगरानी हेतु इंदौर पहुंचे हैं। दिनांक 23 मार्च 2026 को उन्होंने पीथमपुर से धार तक टॉवर वेगन के माध्यम से ट्रैक का विस्तृत निरीक्षण किया एवं ट्रैक की वर्तमान स्थिति का मूल्यांकन किया। यह पहली बार है जब इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन पर टॉवर वेगन चलाकर ट्रैक की क्षमता का परीक्षण किया गया है, जो परियोजना की प्रगति का महत्वपूर्ण संकेत है। जब तक पीथमपुर–धार रेल खंड पूर्ण रूप से तैयार होगा, तब तक इसके समानांतर टनल निर्माण कार्य भी तीव्र गति से जारी रहेगा। रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्ण तैयारी के साथ इंदौर–दाहोद रेल लाइन को धार तक शीघ्र प्रारंभ करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र के लोगों को शीघ्र ही रेलवे सेवा का लाभ मिलेगा तथा इंदौर से धार के बीच आवागमन सुगम, सुरक्षित एवं समयबद्ध हो सकेगा। यह परियोजना न केवल क्षेत्रीय विकास को गति देगी, बल्कि औद्योगिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी नई दिशा प्रदान करेगी। जनसंपर्क विभाग-रतलाम मंडल1
- Post by Kulkarni jyotish News channel1