Shuru
Apke Nagar Ki App…
बागली जटाशंकर
Sukrma Karma
बागली जटाशंकर
More news from Ujjain and nearby areas
- जटाशंकर1
- *👉📡 बेटमा - बेटमा में चैत्र नवरात्रि की धूम, कुशवाह मोहल्ला स्थित कचहरी घाटी से सूर्यपाल धामंदिया के नेतृत्व में निकाली गई भव्य चुनरी यात्रा✍️* *👉📡 क्षेत्रीय विधायक मनोज पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि भी हुए शामिल✍️* *👉📡 मां अन्नपूर्णा को चढ़ाई 251 फीट लंबी चुनरी, चुनरी यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब----✍️* *👉📡 खबरें देखें सबसे पहले खोजी नजर न्यूज पर✍️* *👉📡 साथ ही देखे खबरें यूट्यूब फेसबुक पर भी✍️* *👉📡 खोजी नजर न्यूज के प्रधान संपादक - रणजीत मंडलोई ✍️* *👉📡 टीम प्रेस क्लब बेटमा✍️*1
- Post by Kulkarni jyotish News channel1
- गुरुकुल में शिक्षक की क्रूरता... उज्जैन के वेद विद्या प्रतिष्ठान में छात्र को बेरहमी से पीटा उज्जैन के महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान से जुड़े एक आवासीय गुरुकुल में छात्र के दूसरे बच्चे के बिस्तर पर सोने की बात पर शिक्षक दत्तदास सेवड़े ने उसे बेरहमी से पीटा। प्रदेश के उज्जैन में स्थित महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान से जुड़े एक गुरुकुल का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शिक्षक द्वारा छात्र की निर्ममता से पिटाई करते हुए देखा जा सकता है। घटना ने गुरु-शिष्य परंपरा की गरिमा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। छोटी-सी बात पर दिखाई क्रूरता जानकारी के मुताबिक छात्र का दूसरे बच्चे के बिस्तर पर सोना शिक्षक को नागवार गुजरा। इसी बात पर शिक्षक दत्तदास सेवड़े ने हरी छड़ी से छात्र की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। वीडियो में छात्र दर्द से कराहता नजर आ रहा है, जबकि अन्य विद्यार्थी सहमे हुए चुपचाप बैठे दिखाई दे रहे हैं।1
- इंदौर के सांवेर रोड स्थित इंडस्ट्रियल इलाके में एक स्क्रैप प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया. यह घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र की है, जहां ‘गौरी प्लास्टिक’ नाम के गोदाम में अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरा गोदाम इसकी चपेट में आ गया. #Indore | #FireNews | #ATDigital1
- मांडू में गणगौर माता का तीन दिवसीय कार्यक्रम पारंपरिक गीतों और पूजा से विदाई दी अंतिम दिन भंडारे का आयोजन भी हुआ महिलाओं ने सिर पर रथ लेकर चतुर्भुज राम मंदिर से गोमती कुंड तक यात्रा निकाली राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/सोमवार रात मांडू नगर और आसपास के क्षेत्रों में गणगौर माता की पारंपरिक सवारी और रथ यात्राएं धूमधाम से निकाली गईं। यह यात्रा परंपरा, संस्कृति और आस्था का प्रतीक रही। माता के रथों को महिलाएं अपने सिर पर लेकर निकलीं 25 से अधिक घरों में बने माता के रथों को महिलाएं अपने सिर पर लेकर निकलीं। ढोल-ताशे और डीजे की धुन पर धार्मिक भजनों पर नाचते-गाते और गरबा खेलते हुए ये महिलाएं चतुर्भुज राम मंदिर पहुंचीं। मंदिर में आचार्य पंडित शुभम त्रिवेदी और पंडित महेंद्र शर्मा ने माता की पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता को जल पिलाया, पुष्पमाला पहनाई और मंत्रोच्चार के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर महाआरती की।गणगौर पर्व आस्था, परंपरा और संस्कृति का प्रतीक इन भव्य सवारियों में मांडू नगर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं और बालिकाएं पारंपरिक पोशाक में शामिल हुईं। नगर की वरिष्ठ महिलाओं, इंदिरा बाई शर्मा और पुष्पा यादव ने बताया कि गणगौर पर्व उनके लिए आस्था, परंपरा और संस्कृति का महत्वपूर्ण प्रतीक है। वे इस पर्व का पूरे वर्ष इंतजार करती हैं और अपने सुहाग, नगर और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के लिए 16 दिनों तक माता रानी की आराधना करती हैं। भुने हुए चने और मक्के की धानी का प्रसाद बांटा पर्व के दौरान महिलाओं ने रात्रि जागरण किया, हाथों में मेहंदी लगाई और गणगौर माता के गीत गाकर नृत्य किया। प्रत्येक घर में भुने हुए चने और मक्के की धानी का प्रसाद बांटा गया। पूरे नगर में भक्तिमय माहौल रहा और गणगौर माता के गीत गूंजते रहे। छोटे बच्चे बने गणगौर माता ओर ईश्वर जी मांडू में छोटे छोटे बच्चे गणगौर के इस आयोजन में गणगौर माता ओर ओर उनके पति ईश्वर जी बने ओर खूब गणगौर के भजनों पर नत्य क्या चतुर्भुज श्री राम की नगरी में तीन दिवसीय गणगौर महोत्सव का आज समापन हो गया। यह महोत्सव आस्था और परंपरा के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान पुरानी परंपरा के अनुसार गणगौर की विदाई पारंपरिक गीत गाकर और पूजा-अर्चना करके की गई वही चतुर्भुज श्री राम मंदिर में गणगौर माता के रथ की पूजा ओर आरती के बाद गणगौर माता के रथ को पूरे नगर में घुमा कर गोमती कुंड पहुंच कर माता को विदाई दी । समापन के अवसर पर नितिन पटेल के द्वारा भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में गांव के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।4
- *इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन परियोजना: टीही–धार खंड पर कार्य में तेजी* *पीथमपुर से धार के मध्य टॉवर वेगन से ट्रैक परीक्षण प्रारंभ* पश्चिम रेलवे, रतलाम मंडल की अत्यंत महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन परियोजना अब अपने साकार रूप की ओर तेज़ी से अग्रसर है। इस परियोजना के अंतर्गत इंदौर से टीही तक का कार्य पूर्व में सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा चुका है, जबकि टीही से धार के मध्य निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, परियोजना की प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए टीही से धार तक के कार्य को विभिन्न खंडों में विभाजित कर योजनाबद्ध तरीके से निष्पादित किया जा रहा है। टीही–पीथमपुर खंड में टनल निर्माण कार्य शेष होने के कारण निर्माण विभाग द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था अपनाते हुए ट्रैक मशीन (टीटीएम) को सड़क मार्ग से रेलवे ट्रैक पर उतारा गया। इसके माध्यम से पीथमपुर से धार तक ट्रैक की पैकिंग एवं आवश्यक मरम्मत कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। इसी क्रम में, ट्रैक की गुणवत्ता एवं फिटनेस की जांच हेतु टॉवर वेगन को भी सड़क मार्ग से लाकर पीथमपुर के निकट रेलवे लाइन पर उतारा गया। निर्माण विभाग द्वारा 23 से 26 मार्च 2026 के मध्य टॉवर वेगन को निर्धारित गति सीमा तक संचालित कर ट्रैक की स्थिरता एवं सुरक्षा का परीक्षण किया जा रहा है। इस संबंध में रेलवे द्वारा पूर्व में ही रेलवे ट्रैक के आस-पास नहीं जाने के लिए जन-सूचना जारी कर आम नागरिकों को सूचित किया गया था, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्य इंजीनियर (निर्माण), श्री धीरज कुमार, मुंबई, स्वयं इस महत्वपूर्ण निरीक्षण कार्य की निगरानी हेतु इंदौर पहुंचे हैं। दिनांक 23 मार्च 2026 को उन्होंने पीथमपुर से धार तक टॉवर वेगन के माध्यम से ट्रैक का विस्तृत निरीक्षण किया एवं ट्रैक की वर्तमान स्थिति का मूल्यांकन किया। यह पहली बार है जब इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन पर टॉवर वेगन चलाकर ट्रैक की क्षमता का परीक्षण किया गया है, जो परियोजना की प्रगति का महत्वपूर्ण संकेत है। जब तक पीथमपुर–धार रेल खंड पूर्ण रूप से तैयार होगा, तब तक इसके समानांतर टनल निर्माण कार्य भी तीव्र गति से जारी रहेगा। रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्ण तैयारी के साथ इंदौर–दाहोद रेल लाइन को धार तक शीघ्र प्रारंभ करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र के लोगों को शीघ्र ही रेलवे सेवा का लाभ मिलेगा तथा इंदौर से धार के बीच आवागमन सुगम, सुरक्षित एवं समयबद्ध हो सकेगा। यह परियोजना न केवल क्षेत्रीय विकास को गति देगी, बल्कि औद्योगिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी नई दिशा प्रदान करेगी।7
- Post by Kulkarni jyotish News channel1