logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ताज नगरी आगरा जिले के थाना फतेहाबाद क्षेत्र में 22 वर्षीय विवाहित महिला ने यमुना में लगाई छलांग

5 hrs ago
user_Gyadeen Verma
Gyadeen Verma
Court reporter फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

ताज नगरी आगरा जिले के थाना फतेहाबाद क्षेत्र में 22 वर्षीय विवाहित महिला ने यमुना में लगाई छलांग

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा फतेहाबाद फतेहाबाद : सावन माह के पहले सोमवार को कस्बे और क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ब्रह्ममुहूर्त से ही मंदिरों के बाहर दर्शन और जलाभिषेक के लिए लंबी-लंबी कतारें लग गईं। "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं ने चिंताहरण महादेव मंदिर, हनुमान नगर स्थित महादेव मंदिर, बाह रोड स्थित हनुमान मंदिर परिसर के महादेव मंदिर, पुरानी तहसील स्थित महादेव मंदिर तथा कोनेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का गंगाजल, दूध और जल से अभिषेक किया। इसके बाद चावल, रोली, चंदन, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिरों में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सावन के पहले सोमवार को लेकर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भीड़ को देखते हुए मंदिर समितियों के स्वयंसेवक व्यवस्था संभालते रहे, वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी मुस्तैद रही। दिनभर शिवालयों में भक्तों का तांता लगा रहा और पूरा नगर भक्ति और आस्था के रंग में रंगा नजर आया।
    1
    सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा फतेहाबाद

फतेहाबाद : सावन माह के पहले सोमवार को कस्बे और क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ब्रह्ममुहूर्त से ही मंदिरों के बाहर दर्शन और जलाभिषेक के लिए लंबी-लंबी कतारें लग गईं। "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।
श्रद्धालुओं ने चिंताहरण महादेव मंदिर, हनुमान नगर स्थित महादेव मंदिर, बाह रोड स्थित हनुमान मंदिर परिसर के महादेव मंदिर, पुरानी तहसील स्थित महादेव मंदिर तथा कोनेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का गंगाजल, दूध और जल से अभिषेक किया। इसके बाद चावल, रोली, चंदन, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मंदिरों में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सावन के पहले सोमवार को लेकर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भीड़ को देखते हुए मंदिर समितियों के स्वयंसेवक व्यवस्था संभालते रहे, वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी मुस्तैद रही। दिनभर शिवालयों में भक्तों का तांता लगा रहा और पूरा नगर भक्ति और आस्था के रंग में रंगा नजर आया।
    user_प्रदीप कुमार
    प्रदीप कुमार
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • गृह क्लेश के चलते विवाहिता ने यमुना में लगाई छलांग, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव ईधौन में सोमवार को एक 22 वर्षीय विवाहिता के यमुना नदी में छलांग लगाने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस, पीएसी और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची तथा महिला की तलाश में रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार गांव ईधौन निवासी शिखा देवी (22) पत्नी रवि कुमार ने सोमवार सुबह करीब 11 बजे कथित रूप से गृह क्लेश के चलते यमुना नदी में छलांग लगा दी। घटना के समय उसका पति रवि कुमार, जो गुरुग्राम में हलवाई का कार्य करता है, घर पर मौजूद नहीं था। घर में केवल सास-ससुर मौजूद बताए गए हैं। बताया गया है कि शिखा देवी का विवाह करीब तीन वर्ष पूर्व हुआ था। उसके जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ था, लेकिन दोनों की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही फिरोजाबाद जनपद के छारी गांव से मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और हंगामा करते हुए ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर थाना फतेहाबाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने पीएसी तथा स्थानीय गोताखोरों की सहायता से यमुना नदी में महिला की तलाश के लिए सघन रेस्क्यू अभियान चलाया। हालांकि देर शाम तक महिला का कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस के अनुसार सोमवार को यूपी-112 के माध्यम से महिला के नदी में डूबने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस का कहना है कि महिला की तलाश जारी है तथा सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों और मायके पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि हो सकेगी। एसीपी फतेहाबाद इमरान ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पीएसी एवं स्थानीय गोताखोरों की मदद से लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया गया। शाम होने पर रेस्क्यू अभियान अस्थायी रूप से रोक दिया गया, जिसे मंगलवार को दोबारा शुरू किया जाएगा। फिलहाल महिला का शव बरामद नहीं हो सका है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
    1
    गृह क्लेश के चलते विवाहिता ने यमुना में लगाई छलांग, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव ईधौन में सोमवार को एक 22 वर्षीय विवाहिता के यमुना नदी में छलांग लगाने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस, पीएसी और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची तथा महिला की तलाश में रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।
जानकारी के अनुसार गांव ईधौन निवासी शिखा देवी (22) पत्नी रवि कुमार ने सोमवार सुबह करीब 11 बजे कथित रूप से गृह क्लेश के चलते यमुना नदी में छलांग लगा दी। घटना के समय उसका पति रवि कुमार, जो गुरुग्राम में हलवाई का कार्य करता है, घर पर मौजूद नहीं था। घर में केवल सास-ससुर मौजूद बताए गए हैं।
बताया गया है कि शिखा देवी का विवाह करीब तीन वर्ष पूर्व हुआ था। उसके जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ था, लेकिन दोनों की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही फिरोजाबाद जनपद के छारी गांव से मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और हंगामा करते हुए ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया।
सूचना मिलने पर थाना फतेहाबाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने पीएसी तथा स्थानीय गोताखोरों की सहायता से यमुना नदी में महिला की तलाश के लिए सघन रेस्क्यू अभियान चलाया। हालांकि देर शाम तक महिला का कोई सुराग नहीं मिल सका।
पुलिस के अनुसार सोमवार को यूपी-112 के माध्यम से महिला के नदी में डूबने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस का कहना है कि महिला की तलाश जारी है तथा सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों और मायके पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।
एसीपी फतेहाबाद इमरान ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पीएसी एवं स्थानीय गोताखोरों की मदद से लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया गया। शाम होने पर रेस्क्यू अभियान अस्थायी रूप से रोक दिया गया, जिसे मंगलवार को दोबारा शुरू किया जाएगा। फिलहाल महिला का शव बरामद नहीं हो सका है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
    user_Virendra Verma
    Virendra Verma
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • फतेहाबाद तहसील परिसर में भीषण जाम, एंबुलेंस भी फंसी; मरीज की जान पर बनी आफत फतेहाबाद। सोमवार को फतेहाबाद तहसील परिसर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब भारी भीड़ और वाहनों के दबाव के कारण भीषण जाम लग गया। जाम इतना गंभीर था कि एक मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस भी लंबे समय तक वाहनों की कतार में फंसी रही। एंबुलेंस का सायरन लगातार बजता रहा, लेकिन जाम के कारण उसे आगे बढ़ने का रास्ता नहीं मिल सका। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग भी चिंतित हो उठे। तहसील परिसर में बड़ी संख्या में वादकारी, अधिवक्ता, कर्मचारी और आम नागरिक अपने कार्यों से पहुंचे थे। वहीं अव्यवस्थित पार्किंग, सड़क किनारे खड़े वाहन और बढ़ते यातायात के दबाव ने स्थिति को और गंभीर बना दिया। देखते ही देखते तहसील परिसर से लेकर मुख्य मार्ग तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोपहिया, चारपहिया वाहन और ई-रिक्शा भी जाम में फंस गए, जिससे लोगों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एंबुलेंस चालक लगातार सायरन बजाकर रास्ता देने की अपील करता रहा, लेकिन चारों ओर वाहनों की भीड़ होने के कारण उसे निकलने का रास्ता नहीं मिल सका। इस दौरान मरीज और उसके परिजन भी काफी परेशान दिखाई दिए। घटना ने तहसील परिसर की यातायात व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और अधिवक्ताओं का कहना है कि तहसील परिसर में अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। यदि समय रहते पार्किंग व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तहसील परिसर में स्थायी यातायात व्यवस्था लागू की जाए, अवैध पार्किंग पर रोक लगे और आपातकालीन वाहनों के लिए अलग रास्ता सुनिश्चित किया जाए, ताकि एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आवश्यक सेवाओं को जाम का सामना न करना पड़े।
    1
    फतेहाबाद तहसील परिसर में भीषण जाम, एंबुलेंस भी फंसी; मरीज की जान पर बनी आफत
फतेहाबाद। सोमवार को फतेहाबाद तहसील परिसर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब भारी भीड़ और वाहनों के दबाव के कारण भीषण जाम लग गया। जाम इतना गंभीर था कि एक मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस भी लंबे समय तक वाहनों की कतार में फंसी रही। एंबुलेंस का सायरन लगातार बजता रहा, लेकिन जाम के कारण उसे आगे बढ़ने का रास्ता नहीं मिल सका। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग भी चिंतित हो उठे।
तहसील परिसर में बड़ी संख्या में वादकारी, अधिवक्ता, कर्मचारी और आम नागरिक अपने कार्यों से पहुंचे थे। वहीं अव्यवस्थित पार्किंग, सड़क किनारे खड़े वाहन और बढ़ते यातायात के दबाव ने स्थिति को और गंभीर बना दिया। देखते ही देखते तहसील परिसर से लेकर मुख्य मार्ग तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोपहिया, चारपहिया वाहन और ई-रिक्शा भी जाम में फंस गए, जिससे लोगों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एंबुलेंस चालक लगातार सायरन बजाकर रास्ता देने की अपील करता रहा, लेकिन चारों ओर वाहनों की भीड़ होने के कारण उसे निकलने का रास्ता नहीं मिल सका। इस दौरान मरीज और उसके परिजन भी काफी परेशान दिखाई दिए। घटना ने तहसील परिसर की यातायात व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय लोगों और अधिवक्ताओं का कहना है कि तहसील परिसर में अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। यदि समय रहते पार्किंग व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तहसील परिसर में स्थायी यातायात व्यवस्था लागू की जाए, अवैध पार्किंग पर रोक लगे और आपातकालीन वाहनों के लिए अलग रास्ता सुनिश्चित किया जाए, ताकि एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आवश्यक सेवाओं को जाम का सामना न करना पड़े।
    user_फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    मीडिया फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • राजाखेड़ा में चार दिन के अंतराल के बाद हुई झमाझम बारिश, उमस से मिली राहत, सड़कों पर भरा पानी, 1घंटे तक लगातार बरसे बादल; तापमान में गिरावट; किसानों के चेहरे खिले; निचले इलाकों में जलभराव; बिजली गुल सावन की शुरुआत के साथ ही मंगलवार दोपहर को राजाखेड़ा क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। करीब 1 घंटे तक हुई बारिश से लोगों को भीषण उमस और गर्मी से राहत मिली। दोपहर करीब 12बजे आसमान में काले बादल छाए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण तापमान में करीब 5-6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बारिश से खेतों में नमी आई है। सरसों और बाजरे की फसल के लिए यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है। किसान विजेंद्र सिंह, विष्णु सिंह,गयाप्रसाद जोनबाल ने कहा, "बारिश से खेती को संजीवनी मिल गई है। अब बाजरे की फसल की गुड़ाई में आसानी होगी।" तेज बारिश के कारण राजाखेड़ा बाजार, बस स्टैंड और कॉलोनियों की निचली सड़कों पर पानी भर गया। कई जगह नालियों का पानी ओवरफ्लो हो गया। बारिश के चलते करीब 1 घंटे तक बिजली गुल रही। वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर पालिका में नालियों की सफाई निकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। धोबटी मोहल्ले की पोखर में अतिक्रमण के कारण पानी निकासी व्यवस्था पूरी तरह बंद है। नगर पालिका प्रशासन को इस बारे में शिकायत भी दी गई है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इन लोगों की मिली भगत से पोखर पर अतिक्रमण करवाया जा रहा है जिसमें नगर पालिका के कुछ कर्मचारी भी शामिल हैं इस पोखर से पानी निकासी न होने के कारण पानी का जल भरा नालियों में हो रहा है और घरों में गंदा पानी घुस रहा है जिससे बीमारियां पैदा होने का खतरा बना हुआ है मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। राजाखेड़ा में चार दिन के अंतराल के बाद हुई झमाझम बारिश, उमस से मिली राहत, सड़कों पर भरा पानी, 1घंटे तक लगातार बरसे बादल; तापमान में गिरावट; किसानों के चेहरे खिले; निचले इलाकों में जलभराव; बिजली गुल सावन की शुरुआत के साथ ही मंगलवार दोपहर को राजाखेड़ा क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। करीब 1 घंटे तक हुई बारिश से लोगों को भीषण उमस और गर्मी से राहत मिली। दोपहर करीब 12बजे आसमान में काले बादल छाए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण तापमान में करीब 5-6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बारिश से खेतों में नमी आई है। सरसों और बाजरे की फसल के लिए यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है। किसान विजेंद्र सिंह, विष्णु सिंह,गयाप्रसाद जोनबाल ने कहा, "बारिश से खेती को संजीवनी मिल गई है। अब बाजरे की फसल की गुड़ाई में आसानी होगी।" तेज बारिश के कारण राजाखेड़ा बाजार, बस स्टैंड और कॉलोनियों की निचली सड़कों पर पानी भर गया। कई जगह नालियों का पानी ओवरफ्लो हो गया। बारिश के चलते करीब 1 घंटे तक बिजली गुल रही। वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर पालिका में नालियों की सफाई निकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। धोबटी मोहल्ले की पोखर में अतिक्रमण के कारण पानी निकासी व्यवस्था पूरी तरह बंद है। नगर पालिका प्रशासन को इस बारे में शिकायत भी दी गई है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इन लोगों की मिली भगत से पोखर पर अतिक्रमण करवाया जा रहा है जिसमें नगर पालिका के कुछ कर्मचारी भी शामिल हैं इस पोखर से पानी निकासी न होने के कारण पानी का जल भरा नालियों में हो रहा है और घरों में गंदा पानी घुस रहा है जिससे बीमारियां5 पैदा होने का खतरा बना हुआ है मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
    1
    राजाखेड़ा में चार दिन के अंतराल के बाद हुई झमाझम बारिश, उमस से मिली राहत, सड़कों पर भरा पानी, 
1घंटे तक लगातार बरसे बादल; तापमान में गिरावट; किसानों के चेहरे खिले; निचले इलाकों में जलभराव; बिजली गुल
सावन की शुरुआत के साथ ही मंगलवार दोपहर को राजाखेड़ा क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। करीब 1 घंटे तक हुई बारिश से लोगों को भीषण उमस और गर्मी से राहत मिली।
दोपहर करीब 12बजे आसमान में काले बादल छाए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण तापमान में करीब 5-6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। 
 बारिश से खेतों में नमी आई है। सरसों और बाजरे की फसल के लिए यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है। किसान विजेंद्र सिंह, विष्णु सिंह,गयाप्रसाद जोनबाल ने कहा, "बारिश से खेती को संजीवनी मिल गई है। अब बाजरे की फसल की गुड़ाई में आसानी होगी।"
तेज बारिश के कारण राजाखेड़ा बाजार, बस स्टैंड और कॉलोनियों की निचली सड़कों पर पानी भर गया। कई जगह नालियों का पानी ओवरफ्लो हो गया। बारिश के चलते करीब 1 घंटे तक बिजली गुल रही। वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
नगर पालिका में नालियों की सफाई निकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई  है। धोबटी  मोहल्ले की पोखर में अतिक्रमण के कारण  पानी निकासी व्यवस्था पूरी तरह बंद है। नगर पालिका प्रशासन को इस बारे में शिकायत भी दी गई है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इन लोगों की मिली भगत से पोखर पर अतिक्रमण करवाया जा रहा है जिसमें नगर पालिका के कुछ कर्मचारी भी शामिल हैं इस पोखर से पानी निकासी न होने के कारण पानी का जल भरा नालियों में हो रहा है और घरों में गंदा पानी घुस रहा है जिससे बीमारियां पैदा होने का खतरा बना हुआ है
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
राजाखेड़ा में चार दिन के अंतराल के बाद हुई झमाझम बारिश, उमस से मिली राहत, सड़कों पर भरा पानी, 
1घंटे तक लगातार बरसे बादल; तापमान में गिरावट; किसानों के चेहरे खिले; निचले इलाकों में जलभराव; बिजली गुल
सावन की शुरुआत के साथ ही मंगलवार दोपहर को राजाखेड़ा क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। करीब 1 घंटे तक हुई बारिश से लोगों को भीषण उमस और गर्मी से राहत मिली।
दोपहर करीब 12बजे आसमान में काले बादल छाए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण तापमान में करीब 5-6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। 
बारिश से खेतों में नमी आई है। सरसों और बाजरे की फसल के लिए यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है। किसान विजेंद्र सिंह, विष्णु सिंह,गयाप्रसाद जोनबाल ने कहा, "बारिश से खेती को संजीवनी मिल गई है। अब बाजरे की फसल की गुड़ाई में आसानी होगी।"
तेज बारिश के कारण राजाखेड़ा बाजार, बस स्टैंड और कॉलोनियों की निचली सड़कों पर पानी भर गया। कई जगह नालियों का पानी ओवरफ्लो हो गया। बारिश के चलते करीब 1 घंटे तक बिजली गुल रही। वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
नगर पालिका में नालियों की सफाई निकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई  है। धोबटी  मोहल्ले की पोखर में अतिक्रमण के कारण  पानी निकासी व्यवस्था पूरी तरह बंद है। नगर पालिका प्रशासन को इस बारे में शिकायत भी दी गई है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इन लोगों की मिली भगत से पोखर पर अतिक्रमण करवाया जा रहा है जिसमें नगर पालिका के कुछ कर्मचारी भी शामिल हैं इस पोखर से पानी निकासी न होने के कारण पानी का जल भरा नालियों में हो रहा है और घरों में गंदा पानी घुस रहा है जिससे बीमारियां5 पैदा होने का खतरा बना हुआ है
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
    user_Jaypal Singh
    Jaypal Singh
    Lawyer राजाखेड़ा, धौलपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • जिंदा पत्नी का पिंडदान! फिरोजाबाद में पति की सनसनीखेज हरकत
    1
    जिंदा पत्नी का पिंडदान! फिरोजाबाद में पति की सनसनीखेज हरकत
    user_AWAZ TV UTTAR PRADESH
    AWAZ TV UTTAR PRADESH
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • फतेहाबाद जलालपुर में रात्रि 2:00 बजे बिजली का तार टूटने से दो भैंसों की मौत हो गई आगरा फतेहाबाद जलालपुर में रात्रि के समय बारिश हो रही थी लगभग 2:00 बजे का समय था किसान सूबेदार के दरवाजे पर दो भैंस बंधी हुई थी अचानक से 11000 हाई स्टेशन लाइन का तार टूट कर भैंसों के ऊपर गिर गया जिससे दोनों भैंसों की मौत हो गई गरीब किसान सूबेदार ने बताया के जर्जर हालत में 11000 हाई स्टेशन लाइन के तार होने के कारण और हवा के साथ टूट करके गिर गए जिससे दरवाजे पर बदी भैंस के ऊपर गिरने से भैंसों की मौत हो गई जस्ट से किस के घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है
    1
    फतेहाबाद जलालपुर में रात्रि 2:00 बजे बिजली का तार टूटने से दो भैंसों की मौत हो गई
आगरा फतेहाबाद जलालपुर में रात्रि के समय बारिश हो रही थी लगभग 2:00 बजे का समय था किसान सूबेदार के दरवाजे पर दो भैंस बंधी हुई थी अचानक से 11000 हाई स्टेशन लाइन का तार टूट कर भैंसों के ऊपर गिर गया जिससे दोनों भैंसों की मौत हो गई गरीब किसान सूबेदार ने बताया के जर्जर हालत में 11000 हाई स्टेशन लाइन के तार होने के कारण और हवा के साथ टूट करके गिर गए जिससे दरवाजे पर बदी भैंस के ऊपर गिरने से भैंसों की मौत हो गई जस्ट से किस के घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है
    user_Rj Mansuri Reporter Fatehabad
    Rj Mansuri Reporter Fatehabad
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.