Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिंदा पत्नी का पिंडदान! फिरोजाबाद में पति की सनसनीखेज हरकत
AWAZ TV UTTAR PRADESH
जिंदा पत्नी का पिंडदान! फिरोजाबाद में पति की सनसनीखेज हरकत
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जिंदा पत्नी का पिंडदान! फिरोजाबाद में पति की सनसनीखेज हरकत1
- 23/24.07.2026 को थाना मक्खनपुर क्षेत्र में एक विधवा महिला की हत्या कर लूट की घटना कारित की गई थी । उक्त घटना के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में घटना का सफल अनावरण हेतु टीम गठित करने तथा आज दिनांक 02.08.2026 को घटना में संलिप्त अभियुक्त आकाश निवासी मक्खनपुर एवं लक्की निवासी आगरा को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने व बरामदगी करने व की जा रही अन्य विधिक कार्यवाही के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा दी गयी बाइट 23/24.07.2026 को थाना मक्खनपुर क्षेत्र में एक विधवा महिला की हत्या कर लूट की घटना कारित की गई थी । उक्त घटना के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में घटना का सफल अनावरण हेतु टीम गठित करने तथा आज दिनांक 02.08.2026 को घटना में संलिप्त अभियुक्त आकाश निवासी मक्खनपुर एवं लक्की निवासी आगरा को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने व बरामदगी करने व की जा रही अन्य विधिक कार्यवाही के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा दी गयी बाइट1
- सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा फतेहाबाद फतेहाबाद : सावन माह के पहले सोमवार को कस्बे और क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ब्रह्ममुहूर्त से ही मंदिरों के बाहर दर्शन और जलाभिषेक के लिए लंबी-लंबी कतारें लग गईं। "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं ने चिंताहरण महादेव मंदिर, हनुमान नगर स्थित महादेव मंदिर, बाह रोड स्थित हनुमान मंदिर परिसर के महादेव मंदिर, पुरानी तहसील स्थित महादेव मंदिर तथा कोनेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का गंगाजल, दूध और जल से अभिषेक किया। इसके बाद चावल, रोली, चंदन, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिरों में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सावन के पहले सोमवार को लेकर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भीड़ को देखते हुए मंदिर समितियों के स्वयंसेवक व्यवस्था संभालते रहे, वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी मुस्तैद रही। दिनभर शिवालयों में भक्तों का तांता लगा रहा और पूरा नगर भक्ति और आस्था के रंग में रंगा नजर आया।1
- गृह क्लेश के चलते विवाहिता ने यमुना में लगाई छलांग, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव ईधौन में सोमवार को एक 22 वर्षीय विवाहिता के यमुना नदी में छलांग लगाने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस, पीएसी और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची तथा महिला की तलाश में रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार गांव ईधौन निवासी शिखा देवी (22) पत्नी रवि कुमार ने सोमवार सुबह करीब 11 बजे कथित रूप से गृह क्लेश के चलते यमुना नदी में छलांग लगा दी। घटना के समय उसका पति रवि कुमार, जो गुरुग्राम में हलवाई का कार्य करता है, घर पर मौजूद नहीं था। घर में केवल सास-ससुर मौजूद बताए गए हैं। बताया गया है कि शिखा देवी का विवाह करीब तीन वर्ष पूर्व हुआ था। उसके जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ था, लेकिन दोनों की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही फिरोजाबाद जनपद के छारी गांव से मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और हंगामा करते हुए ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर थाना फतेहाबाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने पीएसी तथा स्थानीय गोताखोरों की सहायता से यमुना नदी में महिला की तलाश के लिए सघन रेस्क्यू अभियान चलाया। हालांकि देर शाम तक महिला का कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस के अनुसार सोमवार को यूपी-112 के माध्यम से महिला के नदी में डूबने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस का कहना है कि महिला की तलाश जारी है तथा सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों और मायके पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि हो सकेगी। एसीपी फतेहाबाद इमरान ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पीएसी एवं स्थानीय गोताखोरों की मदद से लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया गया। शाम होने पर रेस्क्यू अभियान अस्थायी रूप से रोक दिया गया, जिसे मंगलवार को दोबारा शुरू किया जाएगा। फिलहाल महिला का शव बरामद नहीं हो सका है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।1
- मेरे प्यारे बांके बिहारी जी महाराज के प्यारे दरसन 👏👏1
- फतेहाबाद जलालपुर में रात्रि 2:00 बजे बिजली का तार टूटने से दो भैंसों की मौत हो गई आगरा फतेहाबाद जलालपुर में रात्रि के समय बारिश हो रही थी लगभग 2:00 बजे का समय था किसान सूबेदार के दरवाजे पर दो भैंस बंधी हुई थी अचानक से 11000 हाई स्टेशन लाइन का तार टूट कर भैंसों के ऊपर गिर गया जिससे दोनों भैंसों की मौत हो गई गरीब किसान सूबेदार ने बताया के जर्जर हालत में 11000 हाई स्टेशन लाइन के तार होने के कारण और हवा के साथ टूट करके गिर गए जिससे दरवाजे पर बदी भैंस के ऊपर गिरने से भैंसों की मौत हो गई जस्ट से किस के घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है1