Shuru
Apke Nagar Ki App…
ददरौल विधानसभा भाजपा विधायक अरविंद सिंह ने होली की शुभकामनाएं दी क्षेत्र नगर देशवासियों
Dharmendra kumar mishra
ददरौल विधानसभा भाजपा विधायक अरविंद सिंह ने होली की शुभकामनाएं दी क्षेत्र नगर देशवासियों
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जनपद शाहजहाँपुर थाना कोतवाली क्षेत्र से बड़ी खबर काशीराम कॉलोनी के 36 ब्लॉक मे एक लड़की जिसका नाम सलोनी है पिता का नाम राम नरेश है वो 4 मंजिल से गिर गई अब ये खुद गिरी है या कोई और वजह है यह तो पुलिस की जांच का विषय है परिजनों द्वारा लड़की को तत्काल ट्रामा सेंटर में लाया गया डॉक्टरो का कहना है लड़की की हालत गंभीर है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है2
- पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहाँपुर द्वारा आगामी होली पर्व एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त कर शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई।1
- होली एवं ईद उल फितर की हार्दिक शुभकामनाएं। दोनों पर्व आपके जीवन में सुख, शांति और खुशहाली लाएं।1
- कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकलेगा ‘बड़े/छोटे लाट साहब’ जुलूस, 👉एसपी ने किया रूट का स्थलीय निरीक्षण शाहजहाँपुर, 02 मार्च 2026। आगामी त्योहार एवं बड़े/छोटे लाट साहब जुलूस को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में प्रस्तावित जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम, आरटीसी महिला रिक्रूट्स, थाना कोतवाली एवं थाना सदर बाजार पुलिस बल सहित संबंधित थाना प्रभारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने जुलूस मार्ग के प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों, संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले स्थानों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने जुलूस रूट पर बैरिकेडिंग, ड्यूटी प्वाइंट निर्धारण, यातायात डायवर्जन प्लान, भीड़ नियंत्रण व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, ड्रोन कैमरों से निगरानी, पिकेट व मोबाइल पार्टियों की तैनाती को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। थाना कोतवाली और थाना सदर बाजार पुलिस को विशेष रूप से संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा आयोजकों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने को कहा गया। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम को भी सक्रिय रहकर अफवाहों और भ्रामक पोस्ट पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान संयम, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें और जुलूस को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग दें। कार्यक्रम के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है।2
- रिजर्व पुलिस लाइन में श्रद्धा व उल्लास के साथ हुआ भव्य होलिका दहन2
- Post by Samajsevi Kumar Sagar1
- *श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आगामी ‘लाट साहब’ जुलूस के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन शाहजहाँपुर में डी-ब्रीफिंग का आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।* आज दिनांक 03.03.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा आगामी ‘लाट साहब’ जुलूस के सकुशल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन शाहजहाँपुर में डी-ब्रीफिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, गैर जनपदों से प्राप्त अतिरिक्त पुलिस बल, जोनल प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, ड्यूटी प्वाइंट प्रभारी अधिकारीगण, आर०आर०एफ०/पी०ए०सी०/एस०टी०आर०एफ० के कम्पनी कमाण्डर/प्लाटून कमाण्डर तथा जनपद शाहजहाँपुर के समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी/हल्का प्रभारी उपस्थित रहे। डी-ब्रीफिंग के दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जुलूस मार्ग, संवेदनशील स्थलों, भीड़-प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, ड्रोन/सीसीटीवी निगरानी, अफवाहों पर नियंत्रण तथा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। सभी जोनल एवं सेक्टर प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहकर सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा ड्यूटी पर नियुक्त समस्त पुलिस बल को समय से पूर्व ब्रीफ कर दायित्वों का स्पष्ट रूप से निर्धारण करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त यह भी निर्देशित किया गया कि जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना या अवांछित गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जाए। यातायात डायवर्जन योजना का कड़ाई से अनुपालन कराने, आपातकालीन सेवाओं हेतु मार्ग अवरुद्ध न होने देने तथा संवेदनशील बिंदुओं पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण अनुशासन, संयम, समन्वय एवं सतर्कता के साथ कर्तव्य निर्वहन करने तथा जनसामान्य में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया। जनपद पुलिस द्वारा ‘लाट साहब’ जुलूस को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु व्यापक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं ।6
- शाहजहांपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से मंगलवार को हनुमत धाम के पास भगवा होली का आयोजन किया गया। इसमें रंग-गुलाल के साथ ही फूलों से होली खेली गई। इस दौरान गीतों पर खूब डांस किया गया। सुबह सात बजे से ही लोग कार्यक्रम के लिए जुटने लगे। उनके गुलाल लगाकर स्वागत किया। उसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल से सराबोर कर दिया। लोगों ने होली गीतों पर जमकर नृत्य भी किया। ददरौल से विधायक अरविंद सिंह भी पहुंचे और लोगों से मुलाकात की। कार्यक्रम में रवि मिश्रा, अभिनव तिवारी, किशोर गुप्ता आदि मौजूद रहे।1
- शाहजहांपुर में पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने जनपदवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की।1