logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महामहिम राज्यपाल का लम्भुआ स्टेशन पर आगमन होते ही तेज बारिश की झड़ी लग गई और इस दौरान ट्रेन रुकी रही। स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तमाम अफसरान काफी संजीदा दिखाई दिए। राज्यपाल के आगमन को लेकर क्षेत्राधिकारी, उपजिलाधिकारी समेत चिकित्सा विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पूरी तरह मुस्तैद रहे।

4 hrs ago
user_Ashok verma
Ashok verma
Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

महामहिम राज्यपाल का लम्भुआ स्टेशन पर आगमन होते ही तेज बारिश की झड़ी लग गई और इस दौरान ट्रेन रुकी रही। स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तमाम अफसरान काफी संजीदा दिखाई दिए। राज्यपाल के आगमन को लेकर क्षेत्राधिकारी, उपजिलाधिकारी समेत चिकित्सा विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पूरी तरह मुस्तैद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • महामहिम राज्यपाल का लम्भुआ स्टेशन पर आगमन होते ही तेज बारिश की झड़ी लग गई और इस दौरान ट्रेन रुकी रही। स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तमाम अफसरान काफी संजीदा दिखाई दिए। राज्यपाल के आगमन को लेकर क्षेत्राधिकारी, उपजिलाधिकारी समेत चिकित्सा विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पूरी तरह मुस्तैद रहे।
    3
    महामहिम राज्यपाल का लम्भुआ स्टेशन पर आगमन होते ही तेज बारिश की झड़ी लग गई और इस दौरान ट्रेन रुकी रही। स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तमाम अफसरान काफी संजीदा दिखाई दिए। राज्यपाल के आगमन को लेकर क्षेत्राधिकारी, उपजिलाधिकारी समेत चिकित्सा विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पूरी तरह मुस्तैद रहे।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सुल्तानपुर जिले के लंभुआ विधानसभा क्षेत्र स्थित प्रमुख आस्था केंद्र मरी माता धाम जाने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों को सड़क पर बह रहे नालियों के गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-731) से मदनपुर गांव होते हुए धाम की ओर जाने वाले इस मार्ग पर जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। एक ओर सरकार संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाकर स्वच्छता के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर इस महत्वपूर्ण धार्मिक रास्ते पर नालियों की समुचित सफाई और जल निकासी का इंतजाम न होने से अभियान की जमीनी हकीकत पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक प्रत्येक मंगलवार को मरी माता धाम में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। लोग घरों से स्नान करके पवित्र भाव से निकलते हैं, लेकिन मंदिर पहुंचने से पहले ही उन्हें दूषित पानी में से गुजरने को मजबूर होना पड़ता है। आगामी सावन माह में बाबा जनवरीनाथ धाम जाने वाले हजारों श्रद्धालु भी इसी रास्ते का उपयोग करेंगे। मरी माता धाम, बाबा जनवरीनाथ धाम और धौपाप धाम इस क्षेत्र की प्रमुख धार्मिक आस्था के केंद्र हैं। इसके अलावा यह सड़क एक विधानसभा क्षेत्र को दूसरे विधानसभा क्षेत्र से जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग भी है। क्षेत्रीय नागरिकों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि सावन का महीना शुरू होने से पहले मार्ग पर नालियों की सफाई, जल निकासी और सड़क पर फैले गंदे पानी की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुरक्षित रास्ता मिल सके।
    1
    सुल्तानपुर जिले के लंभुआ विधानसभा क्षेत्र स्थित प्रमुख आस्था केंद्र मरी माता धाम जाने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों को सड़क पर बह रहे नालियों के गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-731) से मदनपुर गांव होते हुए धाम की ओर जाने वाले इस मार्ग पर जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। एक ओर सरकार संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाकर स्वच्छता के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर इस महत्वपूर्ण धार्मिक रास्ते पर नालियों की समुचित सफाई और जल निकासी का इंतजाम न होने से अभियान की जमीनी हकीकत पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक प्रत्येक मंगलवार को मरी माता धाम में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। लोग घरों से स्नान करके पवित्र भाव से निकलते हैं, लेकिन मंदिर पहुंचने से पहले ही उन्हें दूषित पानी में से गुजरने को मजबूर होना पड़ता है। आगामी सावन माह में बाबा जनवरीनाथ धाम जाने वाले हजारों श्रद्धालु भी इसी रास्ते का उपयोग करेंगे। मरी माता धाम, बाबा जनवरीनाथ धाम और धौपाप धाम इस क्षेत्र की प्रमुख धार्मिक आस्था के केंद्र हैं। इसके अलावा यह सड़क एक विधानसभा क्षेत्र को दूसरे विधानसभा क्षेत्र से जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग भी है।

क्षेत्रीय नागरिकों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि सावन का महीना शुरू होने से पहले मार्ग पर नालियों की सफाई, जल निकासी और सड़क पर फैले गंदे पानी की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुरक्षित रास्ता मिल सके।
    user_भारत समाचार 72
    भारत समाचार 72
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सोमवार को बेगमपुरा एक्सप्रेस से लंभुआ रेलवे स्टेशन पहुंचीं। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। निर्धारित समय तक ट्रेन के ठहराव के दौरान स्टेशन परिसर को सुरक्षा घेरे में रखा गया, जिसके बाद राज्यपाल वाराणसी के लिए रवाना हो गईं। राज्यपाल के आगमन को लेकर लंभुआ रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। स्टेशन परिसर को पूरी तरह छावनी में तब्दील कर दिया गया था। सुरक्षा व्यवस्था की कमान उप जिलाधिकारी प्रीति जैन, सीओ ऋतिक कपूर, थाना प्रभारी निरीक्षक लंभुआ, जीआरपी तथा आरपीएफ अधिकारियों ने संभाली। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारियों ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राज्यपाल के आगमन और प्रस्थान के दौरान सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद रहीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान स्टेशन परिसर में आम लोगों की गतिविधियों पर भी कड़ी निगरानी रखी गई, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हुई।
    1
    उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सोमवार को बेगमपुरा एक्सप्रेस से लंभुआ रेलवे स्टेशन पहुंचीं। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। निर्धारित समय तक ट्रेन के ठहराव के दौरान स्टेशन परिसर को सुरक्षा घेरे में रखा गया, जिसके बाद राज्यपाल वाराणसी के लिए रवाना हो गईं।

राज्यपाल के आगमन को लेकर लंभुआ रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। स्टेशन परिसर को पूरी तरह छावनी में तब्दील कर दिया गया था। सुरक्षा व्यवस्था की कमान उप जिलाधिकारी प्रीति जैन, सीओ ऋतिक कपूर, थाना प्रभारी निरीक्षक लंभुआ, जीआरपी तथा आरपीएफ अधिकारियों ने संभाली। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारियों ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

राज्यपाल के आगमन और प्रस्थान के दौरान सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद रहीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान स्टेशन परिसर में आम लोगों की गतिविधियों पर भी कड़ी निगरानी रखी गई, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हुई।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पेपर लीक के खिलाफ आज नया बिल लाया जा रहा है। दूसरी ओर, राहुल ने सवाल उठाते हुए पूछा है कि आखिर पैलेट गन किसके आदेश पर चलाई गई थी। इसके साथ ही, उत्तर प्रदेश में शिक्षकों के लिए 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का ऐलान किया गया है।
    1
    पेपर लीक के खिलाफ आज नया बिल लाया जा रहा है। दूसरी ओर, राहुल ने सवाल उठाते हुए पूछा है कि आखिर पैलेट गन किसके आदेश पर चलाई गई थी। इसके साथ ही, उत्तर प्रदेश में शिक्षकों के लिए 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का ऐलान किया गया है।
    user_Prateek Mishra
    Prateek Mishra
    Lawyer जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • प्रतापगढ़ जनपद की पट्टी तहसील के ढकवा बाजार में श्री हनुमान बालाजी सेवा फाउंडेशन, अयोध्या मंडल, सुल्तानपुर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा "मेरा नेत्र ही मेरे जीवन का असल प्रकाश है" महाअभियान के तहत विशाल निःशुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। रविवार, 26 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 बजे से सायं 3:30 बजे तक चले इस शिविर में 250 से अधिक ग्रामीणों की निःशुल्क जांच की गई और आवश्यकतानुसार मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था। इस शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉ. श्यामकली के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न हुआ, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आशीष कुमार यादव ने की। कार्यक्रम में संस्था प्रबंधन समिति बोर्ड के चेयरमैन श्री विनोद कुमार उपाध्याय उपस्थित रहे। इसके अलावा संस्था के निदेशक अमित कुमार अग्रहरि, परमात्मा दीन गुप्ता, मीडिया प्रभारी प्रशांत कुमार यादव, अभिषेक कुमार शर्मा, अनुराग प्रजापति, राम त्रिपाठी, मनीराम निषाद, डॉ. ए. यादव, डॉ. मंजू मौर्य, डॉ. हानि यादव, डॉ. काजल यादव, डॉ. सुनील दुबे, डॉ. ए.के. यादव और डॉ. नागेंद्र यादव सहित अनेक डॉक्टरों व स्वयंसेवकों ने सेवाएं दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेयरमैन श्री विनोद कुमार उपाध्याय ने कहा, "स्वास्थ्य ही मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। स्वस्थ जीवन ही सबसे बड़ा सुख और समाज की वास्तविक संपदा है। श्री हनुमान बालाजी सेवा फाउंडेशन आगे भी ऐसे जनहितकारी सेवा कार्य निरंतर करता रहेगा।" शिविर के सफल आयोजन पर क्षेत्रीय लोगों ने संस्था और डॉक्टरों की टीम का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की अपेक्षा जताई।
    3
    प्रतापगढ़ जनपद की पट्टी तहसील के ढकवा बाजार में श्री हनुमान बालाजी सेवा फाउंडेशन, अयोध्या मंडल, सुल्तानपुर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा "मेरा नेत्र ही मेरे जीवन का असल प्रकाश है" महाअभियान के तहत विशाल निःशुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। रविवार, 26 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 बजे से सायं 3:30 बजे तक चले इस शिविर में 250 से अधिक ग्रामीणों की निःशुल्क जांच की गई और आवश्यकतानुसार मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था।

इस शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉ. श्यामकली के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न हुआ, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आशीष कुमार यादव ने की। कार्यक्रम में संस्था प्रबंधन समिति बोर्ड के चेयरमैन श्री विनोद कुमार उपाध्याय उपस्थित रहे। इसके अलावा संस्था के निदेशक अमित कुमार अग्रहरि, परमात्मा दीन गुप्ता, मीडिया प्रभारी प्रशांत कुमार यादव, अभिषेक कुमार शर्मा, अनुराग प्रजापति, राम त्रिपाठी, मनीराम निषाद, डॉ. ए. यादव, डॉ. मंजू मौर्य, डॉ. हानि यादव, डॉ. काजल यादव, डॉ. सुनील दुबे, डॉ. ए.के. यादव और डॉ. नागेंद्र यादव सहित अनेक डॉक्टरों व स्वयंसेवकों ने सेवाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेयरमैन श्री विनोद कुमार उपाध्याय ने कहा, "स्वास्थ्य ही मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। स्वस्थ जीवन ही सबसे बड़ा सुख और समाज की वास्तविक संपदा है। श्री हनुमान बालाजी सेवा फाउंडेशन आगे भी ऐसे जनहितकारी सेवा कार्य निरंतर करता रहेगा।" शिविर के सफल आयोजन पर क्षेत्रीय लोगों ने संस्था और डॉक्टरों की टीम का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की अपेक्षा जताई।
    user_Prashant Yadav
    Prashant Yadav
    Local News Reporter कादीपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • सुलतानपुर में मां गोमती को स्वच्छ और अविरल बनाने के संकल्प के साथ गोमती मित्रों का साप्ताहिक श्रमदान रविवार को पूरी ऊर्जा के साथ जारी रहा। इस बार का श्रमदान बेहद विशेष रहा, क्योंकि गोमती मित्रों ने सफाई अभियान के साथ-साथ कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों की शहादत को याद किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि से पूर्व गोमती मित्रों ने मुख्य तट, धाम परिसर, श्राद्ध स्थल और सीता उपवन में व्यापक सफाई अभियान चलाकर पूरे परिसर की सूरत बदल दी और लोगों से नदी में गंदगी न फैलाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन ने कहा कि 26 जुलाई का दिन हमारे देश के इतिहास में अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है, इसलिए हम सभी को अपने शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए। वहीं युवा मण्डल अध्यक्ष अजय वर्मा ने राष्ट्र निर्माण और देशभक्ति की भावना पर बल देते हुए कहा कि आज हमें अपने स्तर पर समाज और पर्यावरण की रक्षा करके अपनी देशभक्ति साबित करनी होगी, क्योंकि गोमती सेवा भी राष्ट्र सेवा का ही एक रूप है। इस श्रमदान अभियान में संरक्षक रतन कसौधन, प्रदेश प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी, संतकुमार प्रधान, राकेश सिंह दद्दू, राजेश पाठक, मुन्ना सोनी, अजीत शर्मा, आलोक तिवारी, डॉ. कुंवर दिनकर प्रताप सिंह, राजेन्द्र शर्मा, रामू सोनी, श्याम मौर्य, अरुण अग्रहरि और अभय सोनी समेत कई लोग मौजूद रहे। वीर जवानों को श्रमदान समर्पित करते हुए गोमती मित्रों ने कहा कि हिंदुस्तान उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।
    1
    सुलतानपुर में मां गोमती को स्वच्छ और अविरल बनाने के संकल्प के साथ गोमती मित्रों का साप्ताहिक श्रमदान रविवार को पूरी ऊर्जा के साथ जारी रहा। इस बार का श्रमदान बेहद विशेष रहा, क्योंकि गोमती मित्रों ने सफाई अभियान के साथ-साथ कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों की शहादत को याद किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि से पूर्व गोमती मित्रों ने मुख्य तट, धाम परिसर, श्राद्ध स्थल और सीता उपवन में व्यापक सफाई अभियान चलाकर पूरे परिसर की सूरत बदल दी और लोगों से नदी में गंदगी न फैलाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन ने कहा कि 26 जुलाई का दिन हमारे देश के इतिहास में अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है, इसलिए हम सभी को अपने शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए। वहीं युवा मण्डल अध्यक्ष अजय वर्मा ने राष्ट्र निर्माण और देशभक्ति की भावना पर बल देते हुए कहा कि आज हमें अपने स्तर पर समाज और पर्यावरण की रक्षा करके अपनी देशभक्ति साबित करनी होगी, क्योंकि गोमती सेवा भी राष्ट्र सेवा का ही एक रूप है।

इस श्रमदान अभियान में संरक्षक रतन कसौधन, प्रदेश प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी, संतकुमार प्रधान, राकेश सिंह दद्दू, राजेश पाठक, मुन्ना सोनी, अजीत शर्मा, आलोक तिवारी, डॉ. कुंवर दिनकर प्रताप सिंह, राजेन्द्र शर्मा, रामू सोनी, श्याम मौर्य, अरुण अग्रहरि और अभय सोनी समेत कई लोग मौजूद रहे। वीर जवानों को श्रमदान समर्पित करते हुए गोमती मित्रों ने कहा कि हिंदुस्तान उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।
    user_Brijesh Tiwari
    Brijesh Tiwari
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
  • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की सुल्तानपुर जिला कौंसिल ने सोमवार, 27 जुलाई को राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी सुल्तानपुर के माध्यम से सौंपा। भाकपा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में पार्टी ने जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच और नीट परीक्षा पीड़ितों को न्याय देने की मांग की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के 25 जुलाई 2026 को दिए गए इस्तीफे को छात्र आंदोलन और लोकतांत्रिक संघर्ष की एक ऐतिहासिक जीत बताया। भाकपा ने इसे सरकार के अहंकार की हार करार दिया। ज्ञापन में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज और बल प्रयोग की कड़ी निंदा की गई। पार्टी ने दोषी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ उच्चस्तरीय तथा निष्पक्ष न्यायिक या स्वतंत्र जांच कराकर सख्त कार्रवाई की मांग की। भाकपा ने दिल्ली व अन्य भाजपा शासित राज्यों में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी प्राथमिकियों (FIR) को तत्काल वापस लेने की मांग की, ताकि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का अधिकार सुरक्षित रहे। इसके साथ ही, नीट परीक्षा में पेपर लीक और धांधली के कारण अपनी जान गंवाने वाले या प्रभावित छात्रों के परिवारों को उचित मुआवजा, न्याय और निष्पक्ष जांच उपलब्ध कराने की मांग भी की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने शिक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने जनविरोधी नीतियों और कुशासन के खिलाफ जनता की लोकतांत्रिक आवाज को दबाने वाली दमनकारी कार्रवाइयों पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन पर भाकपा प्रदेश सचिव मंडल सदस्य शारदा प्रसाद पाण्डेय और जिला मंत्री मो० सैफ अली के हस्ताक्षर मौजूद रहे।
    3
    भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की सुल्तानपुर जिला कौंसिल ने सोमवार, 27 जुलाई को राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी सुल्तानपुर के माध्यम से सौंपा। भाकपा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में पार्टी ने जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच और नीट परीक्षा पीड़ितों को न्याय देने की मांग की।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के 25 जुलाई 2026 को दिए गए इस्तीफे को छात्र आंदोलन और लोकतांत्रिक संघर्ष की एक ऐतिहासिक जीत बताया। भाकपा ने इसे सरकार के अहंकार की हार करार दिया। ज्ञापन में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज और बल प्रयोग की कड़ी निंदा की गई। पार्टी ने दोषी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ उच्चस्तरीय तथा निष्पक्ष न्यायिक या स्वतंत्र जांच कराकर सख्त कार्रवाई की मांग की।

भाकपा ने दिल्ली व अन्य भाजपा शासित राज्यों में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी प्राथमिकियों (FIR) को तत्काल वापस लेने की मांग की, ताकि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का अधिकार सुरक्षित रहे। इसके साथ ही, नीट परीक्षा में पेपर लीक और धांधली के कारण अपनी जान गंवाने वाले या प्रभावित छात्रों के परिवारों को उचित मुआवजा, न्याय और निष्पक्ष जांच उपलब्ध कराने की मांग भी की गई।

पार्टी पदाधिकारियों ने शिक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने जनविरोधी नीतियों और कुशासन के खिलाफ जनता की लोकतांत्रिक आवाज को दबाने वाली दमनकारी कार्रवाइयों पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन पर भाकपा प्रदेश सचिव मंडल सदस्य शारदा प्रसाद पाण्डेय और जिला मंत्री मो० सैफ अली के हस्ताक्षर मौजूद रहे।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    58 min ago
  • काशी जाते समय बेगमपुरा एक्सप्रेस से उत्तर प्रदेश की राज्यपाल महोदया के लम्भुआ स्टेशन पहुँचने के बाद स्टेशन पर सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट दिखा। राज्यपाल के आगमन के दौरान लम्भुआ स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग, एलआईयू (LIU), इंटेलिजेंस, पुलिस, रेलवे पुलिस और अन्य विभागों की टीमें सतर्क और मुस्तैद रहीं।
    4
    काशी जाते समय बेगमपुरा एक्सप्रेस से उत्तर प्रदेश की राज्यपाल महोदया के लम्भुआ स्टेशन पहुँचने के बाद स्टेशन पर सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट दिखा। राज्यपाल के आगमन के दौरान लम्भुआ स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग, एलआईयू (LIU), इंटेलिजेंस, पुलिस, रेलवे पुलिस और अन्य विभागों की टीमें सतर्क और मुस्तैद रहीं।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.