logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चौरासी थाना क्षेत्र में चेकडैम पर तराई करते समय गिरने से किसान सीमलवाड़ा। डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र के गोरादा गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ एक चेकडैम पर पानी की तराई करने के दौरान अचानक पैर फिसलने से एक किसान की नीचे गिरने से मौत हो गई। डूंगरपुर जिले के चौरासी थाने के हैड कांस्टेबल हजारीलाल गुर्जर ने बताया कि गोरादा निवासी रामलाल खराड़ी अपने घर के पास स्थित खेत में सरकार द्वारा नवनिर्मित चेकडैम पर गए थे। वे चेकडैम के प्लास्टर पर पानी का तराई कर रहे थे, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे काफी ऊंचाई से नीचे गिर पड़े।हादसे के बाद परिजन तुरंत उन्हें निजी वाहन से जिला अस्पताल डूंगरपुर लेकर पहुंचे। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया। वही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाइट - हजारीलाल गुर्जर हैड कांस्टेबल

15 hrs ago
user_Gunwant kalal
Gunwant kalal
Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
15 hrs ago

चौरासी थाना क्षेत्र में चेकडैम पर तराई करते समय गिरने से किसान सीमलवाड़ा। डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र के गोरादा गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ एक चेकडैम पर पानी की तराई करने के दौरान अचानक पैर फिसलने से एक किसान की नीचे गिरने से मौत हो गई। डूंगरपुर जिले के चौरासी थाने के हैड कांस्टेबल हजारीलाल गुर्जर ने बताया कि गोरादा निवासी रामलाल खराड़ी अपने घर के पास स्थित खेत में सरकार द्वारा नवनिर्मित चेकडैम पर गए

थे। वे चेकडैम के प्लास्टर पर पानी का तराई कर रहे थे, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे काफी ऊंचाई से नीचे गिर पड़े।हादसे के बाद परिजन तुरंत उन्हें निजी वाहन से जिला अस्पताल डूंगरपुर लेकर पहुंचे। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया। वही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाइट - हजारीलाल गुर्जर हैड कांस्टेबल

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बांसिया गांव में रावला परिसर में चल रही संगीतमय राम कथा के छठे दिन बुधवार को भरत मिलाप का मार्मिक प्रसंग सुनाया गया। कथा के दौरान राम वनवास, राजा दशरथ की मृत्यु और भरत के त्याग व समर्पण की कथा ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। बांसिया में आयोजित संगीतमय राम कथा के छठे दिन व्यासपीठ से पूज्य श्याम महाराज ने रामायण के अत्यंत भावुक प्रसंग ‘भरत मिलाप’ का विस्तार से वर्णन किया। कथा में बताया गया कि जब भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण वनवास के लिए अयोध्या से प्रस्थान करते हैं, तो उनके वियोग में अयोध्या नगरी शोक में डूब जाती है। इस दुःखद परिस्थिति में राजा दशरथ अपने प्रिय पुत्र राम के वियोग को सहन नहीं कर पाते और अंततः उनका देहांत हो जाता है। श्याम महाराज ने कहा कि जब भरत को इस घटना का पता चलता है, तो वे अत्यंत दुखी होकर राम को वापस अयोध्या लाने के लिए वन की ओर प्रस्थान करते हैं। भरत का अपने बड़े भाई के प्रति प्रेम, सम्मान और समर्पण आज के समाज के लिए एक आदर्श उदाहरण है। कथा में आगे बताया गया कि भरत ने भगवान राम से अयोध्या लौटकर राज्य संभालने की विनती की, लेकिन भगवान राम ने पिता की आज्ञा और वचन पालन को सर्वोपरि मानते हुए वनवास पूरा करने का निर्णय दोहराया। इस पर भरत ने राम की चरण पादुका मांगकर उन्हें अयोध्या की राजगद्दी पर स्थापित किया और स्वयं एक सेवक की भांति राज्य का संचालन किया। व्यासपीठ से श्याम महाराज ने बताया कि यह प्रसंग हमें सिखाता है कि जीवन में कर्तव्य, वचनबद्धता और परिवार के प्रति समर्पण सबसे बड़ा धर्म है। आज के समय में जब रिश्तों में स्वार्थ बढ़ रहा है, ऐसे में भरत और राम का आदर्श जीवन हमें त्याग, प्रेम और मर्यादा का मार्ग दिखाता है। कथा के दौरान बीच-बीच में प्रस्तुत मधुर भजनों ने वातावरण को पूर्ण रूप से राममय बना दिया, जिससे श्रद्धालु भक्ति में लीन हो गए। छठे दिन की कथा के यजमान महिपाल सिंह चौहान बनकोडा रहे, जिन्होंने अपनी धर्मपत्नी के साथ विधिवत व्यासपीठ की पूजा-अर्चना की। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति भाव से कथा का रसपान किया।
    1
    बांसिया गांव में रावला परिसर में चल रही संगीतमय राम कथा के छठे दिन बुधवार को भरत मिलाप का मार्मिक प्रसंग सुनाया गया। कथा के दौरान राम वनवास, राजा दशरथ की मृत्यु और भरत के त्याग व समर्पण की कथा ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
बांसिया में आयोजित संगीतमय राम कथा के छठे दिन व्यासपीठ से पूज्य श्याम महाराज ने रामायण के अत्यंत भावुक प्रसंग ‘भरत मिलाप’ का विस्तार से वर्णन किया। कथा में बताया गया कि जब भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण वनवास के लिए अयोध्या से प्रस्थान करते हैं, तो उनके वियोग में अयोध्या नगरी शोक में डूब जाती है। इस दुःखद परिस्थिति में राजा दशरथ अपने प्रिय पुत्र राम के वियोग को सहन नहीं कर पाते और अंततः उनका देहांत हो जाता है।
श्याम महाराज ने कहा कि जब भरत को इस घटना का पता चलता है, तो वे अत्यंत दुखी होकर राम को वापस अयोध्या लाने के लिए वन की ओर प्रस्थान करते हैं। भरत का अपने बड़े भाई के प्रति प्रेम, सम्मान और समर्पण आज के समाज के लिए एक आदर्श उदाहरण है।
कथा में आगे बताया गया कि भरत ने भगवान राम से अयोध्या लौटकर राज्य संभालने की विनती की, लेकिन भगवान राम ने पिता की आज्ञा और वचन पालन को सर्वोपरि मानते हुए वनवास पूरा करने का निर्णय दोहराया। इस पर भरत ने राम की चरण पादुका मांगकर उन्हें अयोध्या की राजगद्दी पर स्थापित किया और स्वयं एक सेवक की भांति राज्य का संचालन किया।
व्यासपीठ से श्याम महाराज ने बताया कि यह प्रसंग हमें सिखाता है कि जीवन में कर्तव्य, वचनबद्धता और परिवार के प्रति समर्पण सबसे बड़ा धर्म है। आज के समय में जब रिश्तों में स्वार्थ बढ़ रहा है, ऐसे में भरत और राम का आदर्श जीवन हमें त्याग, प्रेम और मर्यादा का मार्ग दिखाता है।
कथा के दौरान बीच-बीच में प्रस्तुत मधुर भजनों ने वातावरण को पूर्ण रूप से राममय बना दिया, जिससे श्रद्धालु भक्ति में लीन हो गए।
छठे दिन की कथा के यजमान महिपाल सिंह चौहान बनकोडा रहे, जिन्होंने अपनी धर्मपत्नी के साथ विधिवत व्यासपीठ की पूजा-अर्चना की। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति भाव से कथा का रसपान किया।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • धंबोला। सीता राम सेवा मंडल, धंबोला के तत्वावधान में रामजन्मोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र को राममय बना दिया। 25 मार्च, बुधवार को प्रातः 9 बजे अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ, जो अगले दिन 26 मार्च को प्रातः 10 बजे पूर्णाहुति हवन, आरती एवं प्रसादी वितरण के साथ संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने पूरे समय भक्ति भाव से सहभागिता निभाई। 26 मार्च, गुरुवार को प्रातःकालीन धार्मिक वातावरण के बीच दोपहर 12:30 बजे राम नवमी पूजा, आरती एवं खीर प्रसाद वितरण किया गया। इसके पश्चात शाम 4 बजे सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शाम 6 बजे भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे नगर का वातावरण भक्तिमय कर दिया। शोभायात्रा में भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण गूंज उठा। रात्रि 7:30 बजे बालकों को पारितोषिक वितरण, महाआरती एवं बूंदी के लड्डू का प्रसाद वितरण किया गया। इस आयोजन में विभिन्न सहयोगकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। श्री बागेश्वर सेवा समिति द्वारा 25 किलोग्राम शक्कर के लड्डू का भोग अर्पित किया गया। खीर प्रसादी के यजमान भावेश गौरीशंकर पंड्या रहे। संजय प्रवीण चंद्र पंड्या द्वारा संपूर्ण फूलों की व्यवस्था की गई। दो दिवसीय आयोजन में शीतल पेय की व्यवस्था विपिन रमेश चंद्र पंड्या द्वारा की गई। साथ ही खुशी टेंट, धंबोला का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। पूरे आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक एकता, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त करने का संदेश दिया।
    1
    धंबोला। सीता राम सेवा मंडल, धंबोला के तत्वावधान में रामजन्मोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र को राममय बना दिया।
25 मार्च, बुधवार को प्रातः 9 बजे अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ, जो अगले दिन 26 मार्च को प्रातः 10 बजे पूर्णाहुति हवन, आरती एवं प्रसादी वितरण के साथ संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने पूरे समय भक्ति भाव से सहभागिता निभाई।
26 मार्च, गुरुवार को प्रातःकालीन धार्मिक वातावरण के बीच दोपहर 12:30 बजे राम नवमी पूजा, आरती एवं खीर प्रसाद वितरण किया गया। इसके पश्चात शाम 4 बजे सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शाम 6 बजे भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे नगर का वातावरण भक्तिमय कर दिया। शोभायात्रा में भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण गूंज उठा। रात्रि 7:30 बजे बालकों को पारितोषिक वितरण, महाआरती एवं बूंदी के लड्डू का प्रसाद वितरण किया गया। इस आयोजन में विभिन्न सहयोगकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। श्री बागेश्वर सेवा समिति द्वारा 25 किलोग्राम शक्कर के लड्डू का भोग अर्पित किया गया। खीर प्रसादी के यजमान भावेश गौरीशंकर पंड्या रहे। संजय प्रवीण चंद्र पंड्या द्वारा संपूर्ण फूलों की व्यवस्था की गई। दो दिवसीय आयोजन में शीतल पेय की व्यवस्था विपिन रमेश चंद्र पंड्या द्वारा की गई। साथ ही खुशी टेंट, धंबोला का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। पूरे आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक एकता, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त करने का संदेश दिया।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • भीलूड़ा में रामनवमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, रघुनाथ मंदिर में भव्य आयोजन डूंगरपुर जिले के भीलूड़ा गांव में रामनवमी का पर्व इस वर्ष भी पूरे श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। वागड़ अयोध्या के नाम से प्रसिद्ध इस गांव के प्राचीन रघुनाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। रामनवमी के पावन अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। जैसे ही भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का समय आया, पूरा मंदिर परिसर “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा। प्रभु श्री रघुनाथ जी की प्रतिमा का आकर्षक श्रृंगार किया गया, वहीं मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया था। दोपहर में महाआरती का आयोजन किया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। इस दौरान डूंगरपुर, बांसवाड़ा सहित पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर समिति और ग्रामवासियों के सहयोग से पूरे आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
    1
    भीलूड़ा में रामनवमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, रघुनाथ मंदिर में भव्य आयोजन
डूंगरपुर जिले के भीलूड़ा गांव में रामनवमी का पर्व इस वर्ष भी पूरे श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। वागड़ अयोध्या के नाम से प्रसिद्ध इस गांव के प्राचीन रघुनाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
रामनवमी के पावन अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। जैसे ही भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का समय आया, पूरा मंदिर परिसर “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा। प्रभु श्री रघुनाथ जी की प्रतिमा का आकर्षक श्रृंगार किया गया, वहीं मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया था।
दोपहर में महाआरती का आयोजन किया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। इस दौरान डूंगरपुर, बांसवाड़ा सहित पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए पहुंचे।
मंदिर समिति और ग्रामवासियों के सहयोग से पूरे आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter Sagwara, Dungarpur•
    3 hrs ago
  • परिवहन विभाग कर रहा हे वाहनों की संघन जाँच 300 के करीब वाहनों को किया जब्त
    1
    परिवहन विभाग कर रहा हे वाहनों की संघन जाँच
300 के करीब वाहनों को किया जब्त
    user_राकेश कलाल रिपोर्टर
    राकेश कलाल रिपोर्टर
    Local News Reporter चिखली, डूंगरपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का मां नर्मदा की दार्शनिक स्थलों का सीधा प्रसारण आज का बुलेटिन मां नर्मदा को समर्पित । विश्व का सबसे बड़ा पर्यटक स्थल अमरकंटक जो प्रकृतिक सौंदर्य की छठ ओड हुए हैं। जन जंगल जमीन अपार भंडार होने के बाद । धिक्कार है मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जो केंद्र में इस समय मंत्री हैं उन पर्यटक स्थलों पर रोड़ों का निर्माण नहीं करवाया ।वहीं वर्तमान मुख्यमंत्री मोहन यादव गंगा मां के गुण गाते फिरते हैं। लेकिन पगडंडिया सीमेंटेड नहीं बनवा पा रहे हैं। वही यहां की आदिवासी सांसद का भी ध्यान नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा के भक्ति है मां जमुना के भक्ति है मां नर्मदा के भक्ति है । इतने बड़े तीर्थराज को वह क्यों नहीं डवलप करवा पा रहे हैं। जैन समाज के अरबपति करोड़पति राजनेता सांसद विधायक और केंद्र में मंत्री पीयूष गोयल क्यों नहीं कर पा रहे अमरकंटक तीर्थ स्थल का प्रधानमंत्री से कहकर विकास। इस विश्व विख्यात भगवान आदिनाथ के सर्वोदय तीर्थ के और मां नर्मदा के उद्गम के और अन्य पर्यटक स्थलों को देखने के लिए उनकी रोड़ों की जर्जर हालत और उनकी पगडंडियों के सुधार के लिए।
    1
    राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का मां नर्मदा की दार्शनिक स्थलों का सीधा प्रसारण आज का बुलेटिन मां नर्मदा को समर्पित ।
विश्व का सबसे बड़ा पर्यटक स्थल अमरकंटक जो प्रकृतिक सौंदर्य की छठ ओड हुए हैं। जन जंगल जमीन अपार भंडार होने के बाद । धिक्कार है मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जो केंद्र में इस समय मंत्री हैं उन पर्यटक स्थलों पर रोड़ों का निर्माण नहीं करवाया ।वहीं वर्तमान मुख्यमंत्री मोहन यादव गंगा मां के गुण गाते फिरते हैं। लेकिन पगडंडिया सीमेंटेड नहीं बनवा पा रहे हैं। वही यहां की आदिवासी सांसद का भी ध्यान नहीं है। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा के भक्ति है मां जमुना के भक्ति है मां नर्मदा के भक्ति है ।
इतने बड़े तीर्थराज को वह क्यों नहीं डवलप करवा पा रहे हैं।
जैन समाज के अरबपति करोड़पति राजनेता सांसद विधायक और केंद्र में मंत्री पीयूष गोयल क्यों नहीं कर पा रहे अमरकंटक तीर्थ स्थल का प्रधानमंत्री से कहकर विकास। 
इस विश्व विख्यात भगवान आदिनाथ के सर्वोदय तीर्थ के और मां नर्मदा के उद्गम के और अन्य पर्यटक स्थलों को देखने के लिए उनकी रोड़ों की जर्जर हालत और उनकी पगडंडियों के सुधार के लिए।
    user_Ramesh Gandhi
    Ramesh Gandhi
    Acupuncture school डौडा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • डूंगरपुर। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव 'रामनवमी' के अवसर पर आज पूरा डूंगरपुर शहर राममय नजर आया। डूंगरपुर शहर सहित कस्बों में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भक्ति, उत्साह और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। बादल महल से शुरू हुई यह शोभायात्रा पुराने शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। भगवा रंग के वस्त्र धारण किए हजारों युवा डीजे की धुन और भगवान श्री राम के भजनों पर झूमते हुए नजर आए। शोभायात्रा में शामिल विभिन्न धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनीं, वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान के मनमोहक स्वरूपों में सजकर सभी का मन मोह रहे थे। इस भव्य आयोजन में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे शहर की गलियां जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा जगह-जगह कड़े बंदोबस्त किए गए थे। शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरीके से विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः बादल महल पहुंचकर संपन्न हुई।
    1
    डूंगरपुर। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव 'रामनवमी' के अवसर पर आज पूरा डूंगरपुर शहर राममय नजर आया। डूंगरपुर शहर  सहित कस्बों में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भक्ति, उत्साह और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। बादल महल से शुरू हुई यह शोभायात्रा पुराने शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। भगवा रंग के वस्त्र धारण किए हजारों युवा डीजे की धुन और भगवान श्री राम के भजनों पर झूमते हुए नजर आए। शोभायात्रा में शामिल विभिन्न धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनीं, वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान के मनमोहक स्वरूपों में सजकर सभी का मन मोह रहे थे। इस भव्य आयोजन में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे शहर की गलियां जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा जगह-जगह कड़े बंदोबस्त किए गए थे। शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरीके से विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः बादल महल पहुंचकर संपन्न हुई।
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • कुशलगढ़ में अमृत जल योजना के तहत 3 करोड़ 75 लाख रुपए की पाइपलाइन डालने का कार्य दो माह पहले शुरू हुआ, लेकिन सड़क खोदकर अधूरा छोड़ दिया गया। थांदला मार्ग पर फैली मिट्टी से लगातार धूल उड़ रही है, जिससे व्यापारियों व रहवासियों को भारी परेशानी हो रही है और सामान खराब हो रहा है। सड़क पर मिट्टी के ढेरों से मार्ग संकरा होने के कारण रोज जाम लग रहा है और आवागमन बाधित हो रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से आमजन में आक्रोश बढ़ रहा है। जगदीश पटेल, अश्विन कोठारी, अनिल नाहटा व अशोक जोशी ने धूल, व्यापार प्रभावित होने और स्वास्थ्य खतरे की समस्या बताई। अमर सिंह ने चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो व्यापारी आंदोलन करेंगे।
    1
    कुशलगढ़ में अमृत जल योजना के तहत 3 करोड़ 75 लाख रुपए की पाइपलाइन डालने का कार्य दो माह पहले शुरू हुआ, लेकिन सड़क खोदकर अधूरा छोड़ दिया गया। थांदला मार्ग पर फैली मिट्टी से लगातार धूल उड़ रही है, जिससे व्यापारियों व रहवासियों को भारी परेशानी हो रही है और सामान खराब हो रहा है।
सड़क पर मिट्टी के ढेरों से मार्ग संकरा होने के कारण रोज जाम लग रहा है और आवागमन बाधित हो रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से आमजन में आक्रोश बढ़ रहा है।
जगदीश पटेल, अश्विन कोठारी, अनिल नाहटा व अशोक जोशी ने धूल, व्यापार प्रभावित होने और स्वास्थ्य खतरे की समस्या बताई। अमर सिंह ने चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो व्यापारी आंदोलन करेंगे।
    user_वागड़ न्यूज नेटवर्क
    वागड़ न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • सीमलवाड़ा। डूंगरपुर जिले के सीमलवाड़ा कस्बे में प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान दूसरे दिन भी सख्ती के साथ जारी रहा। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में मुख्य बाजार और सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान एक व्यापारी के साथ विवाद की स्थिति भी बनी, जिस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। सीमलवाड़ा कस्बे में अतिक्रमण हटाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को दूसरे दिन भी प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। अभियान के दौरान उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर, तहसीलदार अशोक शाह, विकास अधिकारी ललित कुमार पंड्या, धंबोला थानाधिकारी देवेंद्र देवल तथा चौकी प्रभारी सकाराम परमार सहित प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। टीम ने कस्बे के मुख्य बाजार, सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान कई दुकानदारों ने स्वयं आगे आकर अपना सामान हटाया, वहीं कुछ स्थानों पर प्रशासन को सख्ती भी बरतनी पड़ी। अभियान के दौरान एक व्यापारी टीम के साथ उलझ गया, जिससे मौके पर कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त व्यापारी को हिरासत में ले लिया, जिससे स्थिति पर काबू पाया गया। उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर ने मौके पर मौजूद व्यापारियों से संवाद कर उन्हें समझाइश दी कि वे स्वेच्छा से अपनी दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटा लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया जाएगा और उसकी लागत संबंधित व्यापारी से ही वसूली जाएगी। प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के चलते कस्बे में यातायात व्यवस्था में सुधार देखने को मिला और आमजन ने भी प्रशासन की इस कार्रवाई का समर्थन किया। बाइट : विवेक गुर्जर, उपखंड अधिकारी
    2
    सीमलवाड़ा। डूंगरपुर जिले के सीमलवाड़ा कस्बे में प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान दूसरे दिन भी सख्ती के साथ जारी रहा। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में मुख्य बाजार और सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान एक व्यापारी के साथ विवाद की स्थिति भी बनी, जिस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
सीमलवाड़ा कस्बे में अतिक्रमण हटाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को दूसरे दिन भी प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। अभियान के दौरान उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर, तहसीलदार अशोक शाह, विकास अधिकारी ललित कुमार पंड्या, धंबोला थानाधिकारी देवेंद्र देवल तथा चौकी प्रभारी सकाराम परमार सहित प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही।
टीम ने कस्बे के मुख्य बाजार, सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान कई दुकानदारों ने स्वयं आगे आकर अपना सामान हटाया, वहीं कुछ स्थानों पर प्रशासन को सख्ती भी बरतनी पड़ी।
अभियान के दौरान एक व्यापारी टीम के साथ उलझ गया, जिससे मौके पर कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त व्यापारी को हिरासत में ले लिया, जिससे स्थिति पर काबू पाया गया।
उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर ने मौके पर मौजूद व्यापारियों से संवाद कर उन्हें समझाइश दी कि वे स्वेच्छा से अपनी दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटा लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया जाएगा और उसकी लागत संबंधित व्यापारी से ही वसूली जाएगी।
प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के चलते कस्बे में यातायात व्यवस्था में सुधार देखने को मिला और आमजन ने भी प्रशासन की इस कार्रवाई का समर्थन किया।
बाइट : विवेक गुर्जर, उपखंड अधिकारी
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.