Shuru
Apke Nagar Ki App…
समस्तीपुर में उत्पाद टीम ने पकड़ी शराब की खेप। ड्रम के भीतर छुपाए रखा था। समस्तीपुर में उत्पाद टीम ने पकड़ी शराब की खेप। ड्रम के भीतर छुपाए रखा था। रोसड़ा उत्पाद टीम की कार्रवाई
Abhinav Kumar
समस्तीपुर में उत्पाद टीम ने पकड़ी शराब की खेप। ड्रम के भीतर छुपाए रखा था। समस्तीपुर में उत्पाद टीम ने पकड़ी शराब की खेप। ड्रम के भीतर छुपाए रखा था। रोसड़ा उत्पाद टीम की कार्रवाई
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Rajkumar Paswan1
- समस्तीपुर में उत्पाद टीम ने पकड़ी शराब की खेप। ड्रम के भीतर छुपाए रखा था। रोसड़ा उत्पाद टीम की कार्रवाई1
- Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur1
- समस्तीपुर से आ रही है जहां बदमाशो ने रात के अंधेरे में कैनरा बैंक के एटीएम को अपना निशाना बनाया है ।बदमाशो ने कटर मशीन से एटीएम को काट कर उसमें रखे 2 लाख 11 हज़ार रुपये लूटकर फरार हो गया।एटीएम में चोरी की वारदात का तब पता चला जब गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे उस एटीएम में बैंक के अधिकारी पैसा डालने आये।वही इस घटना से पूरे छेत्र में पुलिस गश्ती पर सवालिया निशान खड़ा हो रहा है और एटीएम में गॉर्ड के तैनाती पर भी सवालिया निशान खड़ा हो गया है।हालांकि पुलिस को इस घटना की जानकारी होते ही एसपी अरविंद प्रताप सिंह के साथ साथ सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय और बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुच कर मामले की जांच में जुट गई है और एटीएम और आस पास लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड की है।जिस जगह पर यह एटीएम था वह समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य सड़क है जहां हर मिनट सैकड़ो वाहनों का आवागमन रहता है।आसपास भी भी कई बैंक और आभूषण के बड़े बड़े प्रतिष्ठान भी है इसके बावजूद एटीएम में तो सुरक्षा बंदोस्त नही ही था स्थानीय पुलिस की भी गश्ती नही थी जिसकी वजह से अपराधियों ने आराम से एटीएम मशीन को काटकर रुपए की लूट कर ली और आराम से निकल भी गए फिर भी किसी को भी घटना की भनक तक नही लग सकी।इस घटना ने पुलिसिया व्यवस्था की पोल खोलकर रख दिया है।1
- बाबू बीर कुंवर सिंह जयंती समारोह नरोत्तम मिश्रा मेमोरियल कॉलेज नरवारा शिवहर1
- आठ नीले ड्रम में छिपा रखा था शराब , समस्तीपुर में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, गाछी से 400 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार, पहचान के बाद गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी । एंकर :बिहार में शराबबंदी दशकों बीत जाने के बावजूद शराब तस्कर का अवैध कारोबार बदस्तूर जारी है ।शराब तस्कर लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ताजा मामला समस्तीपुर जिले के रोसड़ा अनुमंडल से सामने आया है,जहां शराब को छिपाने के लिए आठ नीले ड्रम का इस्तेमाल किया गया।हथौड़ी थाना क्षेत्र के मननपुर वार्ड संख्या-14 स्थित एक गाछी में उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम को मौके पर रखे आठ बड़े नीले ड्रम संदिग्ध लगे। जब ड्रम की जांच की गई तो उसमें छिपाकर रखी गई करीब 400 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई।उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तस्करों ने शराब को छिपाने के लिए ड्रम का सहारा लिया था, ताकि किसी को शक न हो। लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में उनके मंसूबों पर पानी फिर गया।हालांकि छापेमारी के दौरान मुख्य कारोबारी मौके से फरार हो गया, लेकिन उसकी पहचान कर ली गई है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।इस घटना से साफ है कि शराब तस्कर अब पारंपरिक तरीकों से हटकर नए तरीकों—जैसे ड्रम में छिपाकर भंडारण—का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन भी ऐसी गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है। बाइट:मनोज कुमार सिंह, उत्पाद अधीक्षक समस्तीपुर1
- भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार कुछ आसान उपाय अपनाकर गर्मी से बचा जा सकता है। सबसे पहले, दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है। रोजाना कम से कम 8–10 गिलास पानी जरूर लें। इसके साथ ही नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ और जूस जैसे तरल पदार्थों का सेवन शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच तेज धूप में बाहर निकलने से बचना चाहिए। अगर बाहर जाना जरूरी हो, तो सिर को ढककर रखें—टोपी, गमछा या छाता इस्तेमाल करें। हल्के और ढीले सूती कपड़े पहनने से शरीर ठंडा रहता है। वहीं, तरबूज, खीरा और ककड़ी जैसे पानी से भरपूर फल खाने की सलाह दी जाती है। गर्मी में ज्यादा मेहनत या भारी काम करने से बचें और कोशिश करें कि ठंडी जगह पर रहें—जैसे पंखा, कूलर या एसी का उपयोग करें। अगर किसी व्यक्ति को चक्कर, सिरदर्द या उल्टी जैसे लू के लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। गर्मी से बचाव के लिए सतर्कता ही सबसे बड़ा उपाय है। “पानी पिएं, हाइड्रेट रहें और स्वस्थ रहें।”1
- Post by Rajkumar Paswan1