बिलग्राम बाजार में साइकिल चोरों का आतंक, पलक झपकते ही नई साइकिल पार; पहले भी हो चुकी हैं कई चोरियां # बिलग्राम बाजार में साइकिल चोरों का आतंक, पलक झपकते ही नई साइकिल पार; पहले भी हो चुकी हैं कई चोरियां **करवाचौथ की खरीदारी करने आए व्यक्ति की साइकिल के साथ त्योहार के सामान से भरा थैला भी गायब, बाजार में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल** **बिलग्राम, हरदोई।** बिलग्राम कस्बे के बाजार में साइकिल चोरी की घटनाएं लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही हैं। गुरुवार को करवाचौथ की खरीदारी करने आए एक व्यक्ति की नई साइकिल चोरों ने पलक झपकते ही पार कर दी। साइकिल पर त्योहार के सामान से भरा थैला भी टंगा हुआ था। घटना के बाद पीड़ित ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन साइकिल का कोई सुराग नहीं लग सका। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कस्बे में पहले भी कई साइकिल चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। जानकारी के अनुसार, बिंधौरी नेवादा निवासी कौशलेंद्र पुत्र राम दयाल गुरुवार को करवाचौथ का सामान खरीदने बिलग्राम बाजार आए थे। शाम करीब चार बजे वह केनरा बैंक के सामने स्थित राधे सब्जी वाले की दुकान पर सब्जी खरीदने पहुंचे। उन्होंने अपनी साइकिल दुकान के पास खड़ी कर दी और उस पर त्योहार के सामान से भरा थैला टांग दिया। कौशलेंद्र के मुताबिक, सब्जी खरीदने के बाद जैसे ही वह पीछे मुड़े, उनकी साइकिल गायब थी। उन्होंने आसपास दुकानों और बाजार में तलाश की, लेकिन साइकिल का पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि साइकिल उनके साले की थी, जिसे हाल ही में बिलग्राम ब्लॉक के पास स्थित शकील की दुकान से खरीदा गया था। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से बाजार आने वाले लोगों में चिंता है। स्थानीय लोगों ने बाजार क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और साइकिल चोरों पर अंकुश लगाने की मांग की है।
बिलग्राम बाजार में साइकिल चोरों का आतंक, पलक झपकते ही नई साइकिल पार; पहले भी हो चुकी हैं कई चोरियां # बिलग्राम बाजार में साइकिल चोरों का आतंक, पलक झपकते ही नई साइकिल पार; पहले भी हो चुकी हैं कई चोरियां **करवाचौथ की खरीदारी करने आए व्यक्ति की साइकिल के साथ त्योहार के सामान से भरा थैला भी गायब, बाजार में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल** **बिलग्राम, हरदोई।** बिलग्राम कस्बे के बाजार में साइकिल चोरी की घटनाएं लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही हैं। गुरुवार को करवाचौथ की खरीदारी करने आए एक व्यक्ति की नई साइकिल चोरों ने पलक झपकते ही पार कर दी। साइकिल पर त्योहार के सामान से भरा थैला भी टंगा हुआ था। घटना के बाद पीड़ित ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन साइकिल का कोई सुराग नहीं लग सका। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कस्बे में पहले भी कई साइकिल चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। जानकारी के अनुसार, बिंधौरी नेवादा निवासी कौशलेंद्र पुत्र राम दयाल गुरुवार को करवाचौथ का सामान खरीदने बिलग्राम बाजार आए थे। शाम करीब चार बजे वह केनरा बैंक के सामने स्थित राधे सब्जी वाले की दुकान पर सब्जी खरीदने पहुंचे। उन्होंने अपनी साइकिल दुकान के पास खड़ी कर दी और उस पर त्योहार के सामान से भरा थैला टांग दिया। कौशलेंद्र के मुताबिक, सब्जी खरीदने के बाद जैसे ही वह पीछे मुड़े, उनकी साइकिल गायब थी। उन्होंने आसपास दुकानों और बाजार में तलाश की, लेकिन साइकिल का पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि साइकिल उनके साले की थी, जिसे हाल ही में बिलग्राम ब्लॉक के पास स्थित शकील की दुकान से खरीदा गया था। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से बाजार आने वाले लोगों में चिंता है। स्थानीय लोगों ने बाजार क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और साइकिल चोरों पर अंकुश लगाने की मांग की है।
- बिलग्राम बाजार में साइकिल चोरों का आतंक, पलक झपकते ही नई साइकिल पार; पहले भी हो चुकी हैं कई चोरियां # बिलग्राम बाजार में साइकिल चोरों का आतंक, पलक झपकते ही नई साइकिल पार; पहले भी हो चुकी हैं कई चोरियां **करवाचौथ की खरीदारी करने आए व्यक्ति की साइकिल के साथ त्योहार के सामान से भरा थैला भी गायब, बाजार में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल** **बिलग्राम, हरदोई।** बिलग्राम कस्बे के बाजार में साइकिल चोरी की घटनाएं लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही हैं। गुरुवार को करवाचौथ की खरीदारी करने आए एक व्यक्ति की नई साइकिल चोरों ने पलक झपकते ही पार कर दी। साइकिल पर त्योहार के सामान से भरा थैला भी टंगा हुआ था। घटना के बाद पीड़ित ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन साइकिल का कोई सुराग नहीं लग सका। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कस्बे में पहले भी कई साइकिल चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। जानकारी के अनुसार, बिंधौरी नेवादा निवासी कौशलेंद्र पुत्र राम दयाल गुरुवार को करवाचौथ का सामान खरीदने बिलग्राम बाजार आए थे। शाम करीब चार बजे वह केनरा बैंक के सामने स्थित राधे सब्जी वाले की दुकान पर सब्जी खरीदने पहुंचे। उन्होंने अपनी साइकिल दुकान के पास खड़ी कर दी और उस पर त्योहार के सामान से भरा थैला टांग दिया। कौशलेंद्र के मुताबिक, सब्जी खरीदने के बाद जैसे ही वह पीछे मुड़े, उनकी साइकिल गायब थी। उन्होंने आसपास दुकानों और बाजार में तलाश की, लेकिन साइकिल का पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि साइकिल उनके साले की थी, जिसे हाल ही में बिलग्राम ब्लॉक के पास स्थित शकील की दुकान से खरीदा गया था। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से बाजार आने वाले लोगों में चिंता है। स्थानीय लोगों ने बाजार क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और साइकिल चोरों पर अंकुश लगाने की मांग की है।1
- नवीन गल्ला मंडी के गेट पर धान से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, बिजली का खम्भा भी गिरा, बड़ा हादसा टला हरदोई। सांडी तिराहा मार्ग पर स्थित नवीन गल्ला मंडी के मुख्य गेट पर आज एक बड़ा हादसा हो गया। धान से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसकी चपेट में आने से वहाँ लगा बिजली का खम्भा भी गिर गया। जानकारी के अनुसार, भारत बेंज ट्रक संख्या यूपी 30 ए टी 4175 धान के बोरों से लदा हुआ था। नवीन गल्ला मंडी के गेट पर पहुँचते ही चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के खम्भे और होर्डिंग से टकराते हुए पलट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खम्भा जड़ से उखड़ कर गिर गया और ट्रक में लदे धान के सैकड़ों बोरे सड़क पर बिखर गए। गनीमत रही कि इस पूरी घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई। चालक बाल-बाल बच गया। खम्भा गिरने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका है।घटना के बाद मौके पर किसानों, व्यापारियों की भारी भीड़ लग गई और कुछ देर के लिए मार्ग पर जाम लग गया।4
- सीताहरण, बाली वध और राम-बाली संवाद ने मोहा दर्शकों का मन सीताहरण, बाली वध और राम-बाली संवाद ने मोहा दर्शकों का मन ठठिया/कन्नौज। दौलतपुर के रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में गुरुवार रात सीताहरण, बाली वध और राम-बाली संवाद का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने शानदार अभिनय के जरिए रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दिया। मंचन देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। रामलीला में रावण द्वारा माता सीता के हरण का प्रसंग देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे। इसके बाद भगवान राम और सुग्रीव की मित्रता तथा बाली और सुग्रीव के बीच हुए संघर्ष का मंचन किया गया। भगवान राम और बाली के बीच हुए संवाद ने दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया। बाली वध के प्रसंग में कलाकारों के प्रभावी अभिनय और संवाद अदायगी पर दर्शकों ने तालियों से उत्साहवर्धन किया। रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने व्यवस्था संभालते हुए दर्शकों से शांतिपूर्वक मंचन देखने की अपील की।1
- Jay Shri Ram yoginath ka kafila FIR ek bar dekhega abaki bar Modi Sarkar1
- उधरनपुर रामलीला मेले में धूमधाम से हुआ ‘धनुष यज्ञ’ का मंचन, जयकारों से गूंजा प्रांगण हरदोई/उधरनपुर ऐतिहासिक उधरनपुर रामलीला मेले में गुरुवार रात्रि को ‘धनुष यज्ञ’ और ‘लक्ष्मण-परशुराम संवाद’ का भव्य एवं जीवंत मंचन किया गया। कलाकारों के उत्कृष्ट अभिनय और ओजस्वी संवादों ने उपस्थित जनसैलाब को मंत्रमुग्ध कर दिया। लीला के दौरान राजा जनक की सभा में जब एक-से-एक प्रतापी राजा भगवान शिव के दिव्य धनुष को हिला भी न सके, तब सर्वत्र निराशा छा गई। इसके पश्चात गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने जैसे ही धनुष को उठाया और प्रत्यंचा चढ़ाई, धनुष खंड-खंड होकर टूट गया। धनुष भंग होते ही पूरा मेला प्रांगण "जय श्री राम" और "हर-हर महादेव" के उद्घोष से गूंज उठा। धनुष टूटने की प्रचंड ध्वनि सुनकर पहुंचे महर्षि परशुराम और लक्ष्मण के बीच हुए तीखे और तर्कपूर्ण संवाद का दर्शकों ने खूब आनंद लिया। कलाकारों के सशक्त अभिनय और संवाद अदायगी ने श्रद्धालुओं को देर रात तक बांधे रखा। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मेला प्रांगण में दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, आयोजक समिति के सदस्य और भारी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु मौजूद रहे।2
- हरदोई: खाद की किल्लत और कालाबाजारी के आरोपों से किसान परेशान, आखिर कब होगी कार्रवाई? पिछले वर्ष भी खाद की कालाबाजारी की शिकायतें सामने आई थीं, लेकिन इस बार फिर किसान खाद की व्यवस्था के लिए भटकने को मजबूर हैं। . नकटौरा, थाना लोनार क्षेत्र में रमन सिंह पर किसानों के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगे हैं। किसानों ने खाद की कालाबाजारी के भी आरोप लगाए हैं, जिससे क्षेत्र के किसानों में नाराजगी है। . किसानों का आरोप है कि खाद के लिए उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि किसानों की समस्याओं पर जिम्मेदार अधिकारी कब संज्ञान लेंगे? . संबंधित अधिकारियों से मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और कालाबाजारी की शिकायत सही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। . #किसान_परेशान #खाद_की_कालाबाजारी #किसान_समस्या #हरदोई1
- तेज रफ्तार दो ट्रैक्टरों की भिड़ंत में बीच में फंसा टेंपो, एक सवार घायल तेज रफ्तार दो ट्रैक्टरों की भिड़ंत में बीच में फंसा टेंपो, सवार घायल कन्नौज संवाददाता। पुरानी ठठिया की ओर से मिट्टी लादकर ठठिया आ रहे ट्रैक्टर और ठठिया से मिट्टी खाली कर वापस जा रहे दूसरे ट्रैक्टर की जय गुरुदेव पॉलीक्लिनिक के सामने आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ा टेंपो दोनों ट्रैक्टरों के बीच फंस गया। हादसे में टेंपो में सवार अरौल थाना क्षेत्र के हरपुरा गांव निवासी 45 वर्षीय रमाकांत पुत्र रामऔतार राठौर घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रैक्टरों के बीच सड़क किनारे खड़ा टेंपो बुरी तरह फंस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टेंपो में सवार रमाकांत घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त टेंपो का नंबर UP78MN2386 है, जो महसैया निवासी वीरेंद्र कुमार सक्सेना का बताया गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि भीड़ का फायदा उठाकर एक ट्रेक्टर ड्राइवर ट्रेक्टर को छोड़कर फरार हो गया दूसरा ट्रेक्टर ड्राइवर ट्रेक्टर को साइड में लगाते लगाते ट्रेक्टर लेकर भाग गया सूचना मिलते ही ठठिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रमाकांत को एंबुलेंस की मदद से राजकीय मेडिकल कॉलेज, तिर्वा भेजा। वहां उनका उपचार कराया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और टेंपो को सड़क से हटवाकर किनारे खड़ा कराया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मामले में अभी तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।1
- बड़ा हादसा टला! गल्ला मंडी के पास पलटा धान से भरा ट्रक, 11 हजार वोल्ट की लाइन टूटी; मची अफरातफरी हरदोई — गल्ला मंडी के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। धान से भरा हुआ एक अनियंत्रित ट्रक अचानक सड़क पर पलट गया। हादसा इतना भयानक था कि ट्रक सीधे 11,000 वोल्ट की हाई-टेंशन बिजली लाइन और ट्रांसफार्मर से जा टकराया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। चालक ने ऐसे बचाई जान प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक के पलटते ही ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय दिया और चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई अन्य राहगीर या वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, वरना एक बड़ा जनहानी हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा की दृष्टि से तुरंत बिजली की सप्लाई कटवाई गई, जिससे एक बड़ा करंट का खतरा टल गया। #SVBHARATNEWS #HardoiNews #GallaMandi #BigAccidentAverted #UttarPradeshNews #BreakingNews #HardoiPolice @highlight #ElectricityAccident #ViralNews #SafeEscape #UPPolice #RoadAccident #HardoiUpdates1