तेज रफ्तार दो ट्रैक्टरों की भिड़ंत में बीच में फंसा टेंपो, एक सवार घायल तेज रफ्तार दो ट्रैक्टरों की भिड़ंत में बीच में फंसा टेंपो, सवार घायल कन्नौज संवाददाता। पुरानी ठठिया की ओर से मिट्टी लादकर ठठिया आ रहे ट्रैक्टर और ठठिया से मिट्टी खाली कर वापस जा रहे दूसरे ट्रैक्टर की जय गुरुदेव पॉलीक्लिनिक के सामने आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ा टेंपो दोनों ट्रैक्टरों के बीच फंस गया। हादसे में टेंपो में सवार अरौल थाना क्षेत्र के हरपुरा गांव निवासी 45 वर्षीय रमाकांत पुत्र रामऔतार राठौर घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रैक्टरों के बीच सड़क किनारे खड़ा टेंपो बुरी तरह फंस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टेंपो में सवार रमाकांत घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त टेंपो का नंबर UP78MN2386 है, जो महसैया निवासी वीरेंद्र कुमार सक्सेना का बताया गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि भीड़ का फायदा उठाकर एक ट्रेक्टर ड्राइवर ट्रेक्टर को छोड़कर फरार हो गया दूसरा ट्रेक्टर ड्राइवर ट्रेक्टर को साइड में लगाते लगाते ट्रेक्टर लेकर भाग गया सूचना मिलते ही ठठिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रमाकांत को एंबुलेंस की मदद से राजकीय मेडिकल कॉलेज, तिर्वा भेजा। वहां उनका उपचार कराया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और टेंपो को सड़क से हटवाकर किनारे खड़ा कराया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मामले में अभी तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
तेज रफ्तार दो ट्रैक्टरों की भिड़ंत में बीच में फंसा टेंपो, एक सवार घायल तेज रफ्तार दो ट्रैक्टरों की भिड़ंत में बीच में फंसा टेंपो, सवार घायल कन्नौज संवाददाता। पुरानी ठठिया की ओर से मिट्टी लादकर ठठिया आ रहे ट्रैक्टर और ठठिया से मिट्टी खाली कर वापस जा रहे दूसरे ट्रैक्टर की जय गुरुदेव पॉलीक्लिनिक के सामने आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ा टेंपो दोनों ट्रैक्टरों के बीच फंस गया। हादसे में टेंपो में सवार अरौल थाना क्षेत्र के हरपुरा गांव निवासी 45 वर्षीय रमाकांत पुत्र रामऔतार राठौर घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रैक्टरों के बीच सड़क किनारे खड़ा टेंपो बुरी तरह फंस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टेंपो में सवार रमाकांत घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त टेंपो का नंबर UP78MN2386 है, जो महसैया निवासी वीरेंद्र कुमार सक्सेना का बताया गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि भीड़ का फायदा उठाकर एक ट्रेक्टर ड्राइवर ट्रेक्टर को छोड़कर फरार हो गया दूसरा ट्रेक्टर ड्राइवर ट्रेक्टर को साइड में लगाते लगाते ट्रेक्टर लेकर भाग गया सूचना मिलते ही ठठिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रमाकांत को एंबुलेंस की मदद से राजकीय मेडिकल कॉलेज, तिर्वा भेजा। वहां उनका उपचार कराया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और टेंपो को सड़क से हटवाकर किनारे खड़ा कराया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मामले में अभी तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
- सीताहरण, बाली वध और राम-बाली संवाद ने मोहा दर्शकों का मन सीताहरण, बाली वध और राम-बाली संवाद ने मोहा दर्शकों का मन ठठिया/कन्नौज। दौलतपुर के रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में गुरुवार रात सीताहरण, बाली वध और राम-बाली संवाद का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने शानदार अभिनय के जरिए रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दिया। मंचन देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। रामलीला में रावण द्वारा माता सीता के हरण का प्रसंग देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे। इसके बाद भगवान राम और सुग्रीव की मित्रता तथा बाली और सुग्रीव के बीच हुए संघर्ष का मंचन किया गया। भगवान राम और बाली के बीच हुए संवाद ने दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया। बाली वध के प्रसंग में कलाकारों के प्रभावी अभिनय और संवाद अदायगी पर दर्शकों ने तालियों से उत्साहवर्धन किया। रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने व्यवस्था संभालते हुए दर्शकों से शांतिपूर्वक मंचन देखने की अपील की।1
- Jay Shri Ram yoginath ka kafila FIR ek bar dekhega abaki bar Modi Sarkar1
- बिलग्राम बाजार में साइकिल चोरों का आतंक, पलक झपकते ही नई साइकिल पार; पहले भी हो चुकी हैं कई चोरियां # बिलग्राम बाजार में साइकिल चोरों का आतंक, पलक झपकते ही नई साइकिल पार; पहले भी हो चुकी हैं कई चोरियां **करवाचौथ की खरीदारी करने आए व्यक्ति की साइकिल के साथ त्योहार के सामान से भरा थैला भी गायब, बाजार में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल** **बिलग्राम, हरदोई।** बिलग्राम कस्बे के बाजार में साइकिल चोरी की घटनाएं लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही हैं। गुरुवार को करवाचौथ की खरीदारी करने आए एक व्यक्ति की नई साइकिल चोरों ने पलक झपकते ही पार कर दी। साइकिल पर त्योहार के सामान से भरा थैला भी टंगा हुआ था। घटना के बाद पीड़ित ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन साइकिल का कोई सुराग नहीं लग सका। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कस्बे में पहले भी कई साइकिल चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। जानकारी के अनुसार, बिंधौरी नेवादा निवासी कौशलेंद्र पुत्र राम दयाल गुरुवार को करवाचौथ का सामान खरीदने बिलग्राम बाजार आए थे। शाम करीब चार बजे वह केनरा बैंक के सामने स्थित राधे सब्जी वाले की दुकान पर सब्जी खरीदने पहुंचे। उन्होंने अपनी साइकिल दुकान के पास खड़ी कर दी और उस पर त्योहार के सामान से भरा थैला टांग दिया। कौशलेंद्र के मुताबिक, सब्जी खरीदने के बाद जैसे ही वह पीछे मुड़े, उनकी साइकिल गायब थी। उन्होंने आसपास दुकानों और बाजार में तलाश की, लेकिन साइकिल का पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि साइकिल उनके साले की थी, जिसे हाल ही में बिलग्राम ब्लॉक के पास स्थित शकील की दुकान से खरीदा गया था। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से बाजार आने वाले लोगों में चिंता है। स्थानीय लोगों ने बाजार क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और साइकिल चोरों पर अंकुश लगाने की मांग की है।1
- डबल पैन कार्ड रखने के आरोप में आजम खान के बेटे अब्दुल्लाह आजम खान और आजम खान दोनों की जमानत मंजूर हो गई है, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दोनों की सजा को निलंबित कर दी थी1
- नवीन गल्ला मंडी के गेट पर धान से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, बिजली का खम्भा भी गिरा, बड़ा हादसा टला हरदोई। सांडी तिराहा मार्ग पर स्थित नवीन गल्ला मंडी के मुख्य गेट पर आज एक बड़ा हादसा हो गया। धान से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसकी चपेट में आने से वहाँ लगा बिजली का खम्भा भी गिर गया। जानकारी के अनुसार, भारत बेंज ट्रक संख्या यूपी 30 ए टी 4175 धान के बोरों से लदा हुआ था। नवीन गल्ला मंडी के गेट पर पहुँचते ही चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के खम्भे और होर्डिंग से टकराते हुए पलट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खम्भा जड़ से उखड़ कर गिर गया और ट्रक में लदे धान के सैकड़ों बोरे सड़क पर बिखर गए। गनीमत रही कि इस पूरी घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई। चालक बाल-बाल बच गया। खम्भा गिरने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका है।घटना के बाद मौके पर किसानों, व्यापारियों की भारी भीड़ लग गई और कुछ देर के लिए मार्ग पर जाम लग गया।4
- जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, बिल्हौर तहसील में स्व-गणना अभियान को लेकर प्रशासन अलर्ट जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, बिल्हौर में स्व-गणना अभियान को लेकर प्रशासन सक्रिय 2 नवंबर से 7 नवंबर तक चलेगा चौपाल अभियान, 16 नवंबर से ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार की जानकारी; तहसीलदार ने सुपरवाइजरों को दिए निर्देश बिल्हौर, कानपुर नगर। जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर तहसील प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। जनगणना के द्वितीय चरण के तहत होने वाले मकान सूचीकरण एवं जनसंख्या गणना कार्य को सफल बनाने के लिए तहसीलदार बिल्हौर ने सभी सुपरवाइजरों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्व-गणना के प्रति जागरूक करने और अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने की तैयारी की जा रही है। कार्यालय तहसीलदार बिल्हौर से 30 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र के अनुसार, जनगणना के तहत 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक नागरिक ऑनलाइन पोर्टल दर्ज कर सकते हैं और 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर जनगणना का कार्य किया जाएगा। प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि स्व-गणना अभियान से पहले चार्ज स्तर पर सभी प्रगणकों की सूची तैयार की जाए। जिन ग्रामों और क्षेत्रों में स्व-गणना कराई जानी है, वहां के परिवारों की जानकारी जुटाकर लोगों को इसके लिए जागरूक किया जाए। साथ ही प्रगणकों को निर्धारित क्षेत्र में अधिक से अधिक स्व-गणना कराने की जिम्मेदारी सौंपी जाए। पत्र में यह भी निर्देशित किया गया है कि 2 नवंबर से 7 नवंबर 2026 तक चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को स्व-गणना की प्रक्रिया समझाई जाए। इस दौरान ग्राम स्तर पर कैंप लगाकर लोगों को जागरूक करने, कैंप की तस्वीरें साझा करने तथा संबंधित विभागों के कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया है। तहसील प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि जनगणना अभियान को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समयसीमा में सभी तैयारियां पूरी करें। साथ ही प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट जनगणना सेल कार्यालय बिल्हौर में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का उद्देश्य है कि जनगणना 2027 का कार्य पारदर्शी, व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से संपन्न हो तथा अधिक से अधिक नागरिक स्व-गणना अभियान में भागीदारी निभाएं।2
- प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग और नंदी की मूर्ति खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, एसीपी ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दिया आश्वासन प्रभाकर अवस्थी शिवराजपुर टकटौली गांव स्थित माजरा कल्याणपुर रामपुर रोड प्राचीन शिव मंदिर में स्थापित शिवलिंग और नंदी की मूर्ति बुधवार रात अराजकतत्वों ने खंडित कर दी। गुरुवार सुबह पूजा-अर्चना करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने मूर्तियों को क्षतिग्रस्त देखा तो गांव में आक्रोश फैल गया जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मंदिर परिसर में जुट गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने टीम ने घटनास्थल की जांच की मंदिर के सर्वराकार और गांव निवासी बसंत राठौर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार शाम करीब सात बजे वह पूजा और आरती करने के बाद घर चले गए थे मंदिर में गुरुवार सुबह मंदिर पहुंचे लोगों ने शिवलिंग और नंदी की मूर्ति खंडित देखी उन्होंने बताया कि मंदिर का निर्माण करीब पांच वर्ष पहले कराया गया था घटना की सूचना पर विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष मनीष दीक्षित, बजरंग दल के जिला संयोजक शशिकांत बाजपेयी ओर, दीपक तिवारी, शिवनायक सिंह, दीपक चंदेल और अर्पित दुबे समेत कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे उन्होंने ग्रामीणों के साथ विरोध जताते हुए घटना पर नाराजगी जाहिर की और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की मामले की जानकारी मिलने पर एसीपी अंकित कुमार भी मौके पर पहुंचे उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और घटना में शामिल आरोपियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि मंदिर के सर्वराकार की तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।4
- तेज रफ्तार दो ट्रैक्टरों की भिड़ंत में बीच में फंसा टेंपो, एक सवार घायल तेज रफ्तार दो ट्रैक्टरों की भिड़ंत में बीच में फंसा टेंपो, सवार घायल कन्नौज संवाददाता। पुरानी ठठिया की ओर से मिट्टी लादकर ठठिया आ रहे ट्रैक्टर और ठठिया से मिट्टी खाली कर वापस जा रहे दूसरे ट्रैक्टर की जय गुरुदेव पॉलीक्लिनिक के सामने आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ा टेंपो दोनों ट्रैक्टरों के बीच फंस गया। हादसे में टेंपो में सवार अरौल थाना क्षेत्र के हरपुरा गांव निवासी 45 वर्षीय रमाकांत पुत्र रामऔतार राठौर घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रैक्टरों के बीच सड़क किनारे खड़ा टेंपो बुरी तरह फंस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टेंपो में सवार रमाकांत घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त टेंपो का नंबर UP78MN2386 है, जो महसैया निवासी वीरेंद्र कुमार सक्सेना का बताया गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि भीड़ का फायदा उठाकर एक ट्रेक्टर ड्राइवर ट्रेक्टर को छोड़कर फरार हो गया दूसरा ट्रेक्टर ड्राइवर ट्रेक्टर को साइड में लगाते लगाते ट्रेक्टर लेकर भाग गया सूचना मिलते ही ठठिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रमाकांत को एंबुलेंस की मदद से राजकीय मेडिकल कॉलेज, तिर्वा भेजा। वहां उनका उपचार कराया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और टेंपो को सड़क से हटवाकर किनारे खड़ा कराया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मामले में अभी तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।1