logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शपथ ग्रहण समारोह में विधायक के लिए नहीं खुला गेट...... प्रतापगढ़। शपथ ग्रहण समारोह में विधायक के लिए नहीं खुला गेट, नामित सभासदों के साथ पहुंचे विधायक राजेंद्र मौर्य, कार्यालय का गेट बंद होने से वापस लौटे विधायक, विधायक ने मामले की शिकायत डीएम से की, सदर विधायक व नगर पंचायत अध्यक्ष के बीच चल रही है रार, नगर पंचायत गड़वारा में में नहीं हो सका शपथ समारोह,

5 hrs ago
user_Salman Khan "Journalist"
Salman Khan "Journalist"
Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

शपथ ग्रहण समारोह में विधायक के लिए नहीं खुला गेट...... प्रतापगढ़। शपथ ग्रहण समारोह में विधायक के लिए नहीं खुला गेट, नामित सभासदों के साथ पहुंचे विधायक राजेंद्र मौर्य, कार्यालय का गेट बंद होने से वापस लौटे विधायक, विधायक ने मामले की शिकायत डीएम से की, सदर विधायक व नगर पंचायत अध्यक्ष के बीच चल रही है रार, नगर पंचायत गड़वारा में में नहीं हो सका शपथ समारोह,

More news from Rae Bareli and nearby areas
  • रायबरेली भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 के अन्तर्गत अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में जनपद में अवस्थित 06 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों यथा 177-बछरावां (अ०जा०) 179-हरचन्दपुर, 180-रायबरेली, 181-सलोन (अ०जा०), 182-सरेनी एवं 183-ऊँचाहार के मतदेय स्थलों पर निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन किया गया। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन किया एवं सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अन्तिम प्रकाशन की मतदाता सूचीयां भी दिलाई गयी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यकम-2026 के दृष्टिगत अन्तिम रूप से तैयार निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन आज जनपद स्तर पर एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में एवं प्रत्येक पदाभिहित स्थलों पर किया गया है। अन्तिम रूप से प्रकाशित निर्वाचक नामावली जनपद स्तर पर जिला निर्वाचन कार्यालय में, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में तथा जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर निरीक्षण हेतु उपलब्ध है। कोई भी मतदाता उक्त स्थलों पर जाकर अन्तिम प्रकाशित मतदाता सूची में अपना अथवा अपने सम्बन्धी का नाम देख सकता है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस0आई0आर0) 2026 अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर आज जनपद की समस्त विधानसभा क्षेत्रों के बूथों पर निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन कर मतदाता सूची को प्रदर्शित किया गया है। निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन के अनुसार जनपद में विद्यमान कुल मतदान केन्द 1458, कुल मतदेय स्थल 2451, जनपद में पुरूष मतदाताओं की संख्या 1014928, महिला मतदाताओं की संख्या 872445, तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्याा 25, जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या 1887398 है। उन्होंने बताया कि जनपद में 18-19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 20692, जनपद में विद्यमान ईपी रेशियों के अनुसार 53.69, जेण्डर रेशियों 860 एवं ऐज कोहार्ट रेशियों (18-19) 1.10 है।
    3
    रायबरेली भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 के अन्तर्गत अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में जनपद में अवस्थित 06 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों यथा 177-बछरावां (अ०जा०) 179-हरचन्दपुर, 180-रायबरेली, 181-सलोन (अ०जा०), 182-सरेनी एवं 183-ऊँचाहार के मतदेय स्थलों पर निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन किया गया।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन किया एवं सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अन्तिम प्रकाशन की मतदाता सूचीयां भी दिलाई गयी। 
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यकम-2026 के दृष्टिगत अन्तिम रूप से तैयार निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन आज जनपद स्तर पर एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में एवं प्रत्येक पदाभिहित स्थलों पर किया गया है। अन्तिम रूप से प्रकाशित निर्वाचक नामावली जनपद स्तर पर जिला निर्वाचन कार्यालय में, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में तथा जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर निरीक्षण हेतु उपलब्ध है। कोई भी मतदाता उक्त स्थलों पर जाकर अन्तिम प्रकाशित मतदाता सूची में अपना अथवा अपने सम्बन्धी का नाम देख सकता है।
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस0आई0आर0) 2026 अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर आज जनपद की समस्त विधानसभा क्षेत्रों के बूथों पर निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन कर मतदाता सूची को प्रदर्शित किया गया है। निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन के अनुसार जनपद में विद्यमान कुल मतदान केन्द 1458, कुल मतदेय स्थल 2451, जनपद में पुरूष मतदाताओं की संख्या 1014928, महिला मतदाताओं की संख्या 872445, तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्याा 25, जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या 1887398 है। उन्होंने बताया कि जनपद में 18-19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 20692, जनपद में विद्यमान ईपी रेशियों के अनुसार 53.69, जेण्डर रेशियों 860 एवं ऐज कोहार्ट रेशियों (18-19) 1.10 है।
    user_Sujeet kumar
    Sujeet kumar
    Lalganj, Rae Bareli•
    4 hrs ago
  • प्रतापगढ़। जिला कारागार में बंदी की संदिग्ध परिस्थिति में जलकर मौत, जेल के अंदर बंदी की आग में जलकर हुई मौत, इकट्ठा किए गए पेड़ की टहनियों में लगी आग, आग को बुझाया गया तो बंदी का शव मिला, बंदियों की गिनती के बाद उसकी पहचान दीपक उर्फ राहुल के रूप में हुई, सूचना पर ADM आदित्य प्रजापति व ASP पूर्वी फोर्स के साथ पहुंचे, फॉरेंसिक टीम भी जेल पहुंचकर साक्ष्य जुटाए, कंधई थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ था केस, 2025 से दीपक को जेल में काट रहा था सजा, जिला कारागार में बंदी की सुसाइड करने की रही चर्चा,
    4
    प्रतापगढ़।
जिला कारागार में बंदी की संदिग्ध परिस्थिति में जलकर मौत,
जेल के अंदर बंदी की आग में जलकर हुई मौत,
इकट्ठा किए गए पेड़ की टहनियों  में लगी आग,
आग को बुझाया गया तो बंदी का शव मिला,
बंदियों की गिनती के बाद उसकी पहचान दीपक उर्फ राहुल के रूप में हुई,
सूचना पर ADM आदित्य प्रजापति व ASP पूर्वी फोर्स के साथ पहुंचे,
फॉरेंसिक टीम भी जेल पहुंचकर साक्ष्य जुटाए,
कंधई थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ था केस,
2025 से दीपक को जेल में काट रहा था सजा,
जिला कारागार में बंदी की सुसाइड करने की रही चर्चा,
    user_Salman Khan "Journalist"
    Salman Khan "Journalist"
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • DIG ने पुलिस लाइन और अमेठी कोतवाली का निरीक्षण किया।
    1
    DIG ने पुलिस लाइन और अमेठी कोतवाली का निरीक्षण किया।
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अमेठी। अयोध्या रेंज के आईजी सोमेन वर्मा ने शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचकर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन के साथ-साथ अमेठी कोतवाली का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आईजी सबसे पहले पुलिस लाइन पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों से जानकारी ली। इसके बाद उनका काफिला अमेठी कोतवाली पहुंचा, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीएनएस, शस्त्रागार और महिला हेल्प डेस्क का बारीकी से जायजा लिया तथा वहां तैनात महिला पुलिसकर्मियों से संवाद किया। निरीक्षण के दौरान आईजी ने थाने में लंबित विवेचनाओं पर विशेष ध्यान देते हुए उन्हें जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नए कानून के तहत विवेचनाओं को 7 से 90 दिनों के भीतर पूरा करना अनिवार्य है, जिसकी निगरानी सीसीटीएनएस और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार की जा रही है। आईजी सोमेन वर्मा ने कहा कि थानों की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में जल्द ही पुलिस लाइन पूरी तरह संचालित होगी और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिसकर्मियों को विभिन्न थानों में तैनात किया जाएगा, जिससे मैनपॉवर बढ़ेगा। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सरवणन टी, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, सीओ अतुल सिंह, सीओ दिनेश कुमार मिश्रा, सीओ श्वेताभ भास्कर सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद आईजी जिला मुख्यालय गौरीगंज के लिए रवाना हो गए।
    1
    अमेठी। अयोध्या रेंज के आईजी सोमेन वर्मा ने शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचकर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन के साथ-साथ अमेठी कोतवाली का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आईजी सबसे पहले पुलिस लाइन पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों से जानकारी ली। इसके बाद उनका काफिला अमेठी कोतवाली पहुंचा, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीएनएस, शस्त्रागार और महिला हेल्प डेस्क का बारीकी से जायजा लिया तथा वहां तैनात महिला पुलिसकर्मियों से संवाद किया।
निरीक्षण के दौरान आईजी ने थाने में लंबित विवेचनाओं पर विशेष ध्यान देते हुए उन्हें जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नए कानून के तहत विवेचनाओं को 7 से 90 दिनों के भीतर पूरा करना अनिवार्य है, जिसकी निगरानी सीसीटीएनएस और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार की जा रही है।
आईजी सोमेन वर्मा ने कहा कि थानों की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में जल्द ही पुलिस लाइन पूरी तरह संचालित होगी और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिसकर्मियों को विभिन्न थानों में तैनात किया जाएगा, जिससे मैनपॉवर बढ़ेगा।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सरवणन टी, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, सीओ अतुल सिंह, सीओ दिनेश कुमार मिश्रा, सीओ श्वेताभ भास्कर सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद आईजी जिला मुख्यालय गौरीगंज के लिए रवाना हो गए।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अमेठी। इंडेन गैस एजेंसी प्रकाश गैस सर्विस पर प्रशासनिक कार्रवाई के बाद पैदा हुआ संकट अब विकराल रूप ले चुका है। उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बनाई गई वैकल्पिक व्यवस्थाएं पूरी तरह फेल साबित हो रही हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि अब यह सिर्फ गैस की कमी का मामला नहीं रह गया, बल्कि यह सीधे-सीधे जनसुरक्षा से जुड़ा गंभीर संकट बन गया है। दरअसल, बीते सप्ताह प्रशासन द्वारा प्रकाश गैस सर्विस के खिलाफ जांच की गई थी, जिसमें भारी अनियमितताएं सामने आई थीं। इसके बाद तत्काल प्रभाव से गैस गोदाम को सील कर दिया गया और इंडेन गैस कंपनी को सूचना देते हुए कुछ समय के लिए सप्लाई भी रोक दी गई। इस कार्रवाई के बाद हजारों उपभोक्ताओं के सामने गैस सिलेंडर का संकट खड़ा हो गया। वैकल्पिक व्यवस्था बनी मुसीबत उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए प्रशासन ने ककवा रोड स्थित देव मैरिज लॉन परिसर में अस्थायी रूप से गैस सिलेंडर वितरण की व्यवस्था कराई। शुरुआत में कम जानकारी होने के कारण पहले दिन स्थिति सामान्य रही, लेकिन जैसे ही सोशल मीडिया पर यह सूचना फैली, दूसरे ही दिन वहां भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालत यह हो गई कि सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लग गईं। महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे घंटों तक धूप में खड़े रहने को मजबूर हो गए। न तो छाया की समुचित व्यवस्था थी और न ही पीने के पानी या चिकित्सा सुविधा का कोई इंतजाम। अव्यवस्था और बढ़ती भीड़ को देखते हुए मैरिज लॉन संचालक ने भी इस व्यवस्था को आगे जारी रखने से इंकार कर दिया। इसके बाद प्रशासन ने आगे का वितरण संग्रामपुर के मां कालिका मैरिज लॉन में संग्रामपुर के इंडेन गैस डीलर के माध्यम से कराने का निर्देश जारी कर दिया। संग्रामपुर में भी बिगड़े हालात इसके बाद प्रशासन ने शुक्रवार को संग्रामपुर क्षेत्र में गैस वितरण की नई व्यवस्था लागू की और मां कालिका मैरिज लॉन में सिलेंडर बांटने की शुरुआत कराई। लेकिन यहां भी स्थिति पहले से और बदतर देखने को मिली। हजारों की संख्या में उपभोक्ता सुबह से ही लाइन में लग गए। तेज धूप, उमस और अव्यवस्था के बीच लोग घंटों खड़े रहे, लेकिन वितरण की रफ्तार बेहद धीमी रही। कई उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ा। इसी दौरान अमेठी की उपभोक्ता पारुल अग्रहरि, पुत्री विनय कुमार अग्रहरि, जो कई घंटों से लाइन में खड़ी थीं, अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ीं और बेहोश हो गईं। यह दृश्य देखते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास खड़े लोगों ने तत्काल पानी की व्यवस्था कर उनके चेहरे पर छींटे मारे और किसी तरह उन्हें होश में लाया। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इतनी गंभीर स्थिति के बावजूद उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल सका। मौजूदा हालात यह संकेत दे रहे हैं कि यदि जल्द ठोस और प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो यह अव्यवस्था किसी बड़े हादसे में बदल सकती है। भीषण गर्मी में घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग कभी भी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का शिकार हो सकते हैं। अमेठी में गैस वितरण की बदहाल व्यवस्था ने प्रशासनिक दावों की पोल खोल दी है। उपभोक्ता आज राहत की उम्मीद में दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ परेशानी और अव्यवस्था ही मिल रही है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर संकट को कितनी जल्दी और कितनी प्रभावी तरीके से नियंत्रित करता है।
    4
    अमेठी। इंडेन गैस एजेंसी प्रकाश गैस सर्विस पर प्रशासनिक कार्रवाई के बाद पैदा हुआ संकट अब विकराल रूप ले चुका है। उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बनाई गई वैकल्पिक व्यवस्थाएं पूरी तरह फेल साबित हो रही हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि अब यह सिर्फ गैस की कमी का मामला नहीं रह गया, बल्कि यह सीधे-सीधे जनसुरक्षा से जुड़ा गंभीर संकट बन गया है।
दरअसल, बीते सप्ताह प्रशासन द्वारा प्रकाश गैस सर्विस के खिलाफ जांच की गई थी, जिसमें भारी अनियमितताएं सामने आई थीं। इसके बाद तत्काल प्रभाव से गैस गोदाम को सील कर दिया गया और इंडेन गैस कंपनी को सूचना देते हुए कुछ समय के लिए सप्लाई भी रोक दी गई। इस कार्रवाई के बाद हजारों उपभोक्ताओं के सामने गैस सिलेंडर का संकट खड़ा हो गया।
वैकल्पिक व्यवस्था बनी मुसीबत
उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए प्रशासन ने ककवा रोड स्थित देव मैरिज लॉन परिसर में अस्थायी रूप से गैस सिलेंडर वितरण की व्यवस्था कराई। शुरुआत में कम जानकारी होने के कारण पहले दिन स्थिति सामान्य रही, लेकिन जैसे ही सोशल मीडिया पर यह सूचना फैली, दूसरे ही दिन वहां भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
हालत यह हो गई कि सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लग गईं। महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे घंटों तक धूप में खड़े रहने को मजबूर हो गए। न तो छाया की समुचित व्यवस्था थी और न ही पीने के पानी या चिकित्सा सुविधा का कोई इंतजाम। अव्यवस्था और बढ़ती भीड़ को देखते हुए मैरिज लॉन संचालक ने भी इस व्यवस्था को आगे जारी रखने से इंकार कर दिया। इसके बाद प्रशासन ने आगे का वितरण संग्रामपुर के मां कालिका मैरिज लॉन में संग्रामपुर के इंडेन गैस डीलर के माध्यम से कराने का निर्देश जारी कर दिया।
संग्रामपुर में भी बिगड़े हालात
इसके बाद प्रशासन ने शुक्रवार को संग्रामपुर क्षेत्र में गैस वितरण की नई व्यवस्था लागू की और मां कालिका मैरिज लॉन में सिलेंडर बांटने की शुरुआत कराई। लेकिन यहां भी स्थिति पहले से और बदतर देखने को मिली।
हजारों की संख्या में उपभोक्ता सुबह से ही लाइन में लग गए। तेज धूप, उमस और अव्यवस्था के बीच लोग घंटों खड़े रहे, लेकिन वितरण की रफ्तार बेहद धीमी रही। कई उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ा।
इसी दौरान अमेठी की उपभोक्ता पारुल अग्रहरि, पुत्री विनय कुमार अग्रहरि, जो कई घंटों से लाइन में खड़ी थीं, अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ीं और बेहोश हो गईं। यह दृश्य देखते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास खड़े लोगों ने तत्काल पानी की व्यवस्था कर उनके चेहरे पर छींटे मारे और किसी तरह उन्हें होश में लाया। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इतनी गंभीर स्थिति के बावजूद उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल सका।
मौजूदा हालात यह संकेत दे रहे हैं कि यदि जल्द ठोस और प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो यह अव्यवस्था किसी बड़े हादसे में बदल सकती है। भीषण गर्मी में घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग कभी भी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का शिकार हो सकते हैं।
अमेठी में गैस वितरण की बदहाल व्यवस्था ने प्रशासनिक दावों की पोल खोल दी है। उपभोक्ता आज राहत की उम्मीद में दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ परेशानी और अव्यवस्था ही मिल रही है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर संकट को कितनी जल्दी और कितनी प्रभावी तरीके से नियंत्रित करता है।
    user_Distt Coresspondent NATION ONE
    Distt Coresspondent NATION ONE
    Paint Shop Amethi, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • स्कूल में बच्चों द्वारा सोलर कार का निर्माण – “लर्निंग बाय डूइंग” का उत्कृष्ट उदाहरण ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के बच्चों ने एक सराहनीय पहल की है। “Learning by Doing (LBD)” कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों ने सोलर कार का सफल निर्माण किया, जो उनकी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का प्रतीक है। यह सोलर कार सौर ऊर्जा से संचालित होती है। इसमें लगे सोलर पैनल सूर्य की रोशनी को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करते हैं, जिससे मोटर चलती है और कार आगे बढ़ती है। इस मॉडल में बैटरी, मोटर, पहिए और विद्युत सर्किट का समुचित उपयोग किया गया है, जिससे बच्चों को विज्ञान के सिद्धांतों को व्यावहारिक रूप में समझने का अवसर मिला। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों में नवाचार, टीमवर्क, आत्मविश्वास और पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित हुई है। इस प्रकार के प्रयोग बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मॉडल के निर्माण में आश्वी, पल्लवी, आयुषी, गौरी, सिमरन, दिव्यांशी, मोहिनी, श्रुति, आंचल आदि बालिकाओं का विशेष योगदान रहा। इन बालिकाओं ने स्वयं इस मॉडल को तैयार कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रोजेक्ट में शिक्षिका रश्मि सिंह एवं वार्डन सीमा मिश्रा का विशेष मार्गदर्शन रहा। विद्यालय परिवार इस उपलब्धि पर गर्व महसूस करता है और भविष्य में भी इस तरह की रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देता रहेगा।
    1
    स्कूल में बच्चों द्वारा सोलर कार का निर्माण – “लर्निंग बाय डूइंग” का उत्कृष्ट उदाहरण
ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के बच्चों ने एक सराहनीय पहल की है। “Learning by Doing (LBD)” कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों ने सोलर कार का सफल निर्माण किया, जो उनकी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का प्रतीक है।
यह सोलर कार सौर ऊर्जा से संचालित होती है। इसमें लगे सोलर पैनल सूर्य की रोशनी को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करते हैं, जिससे मोटर चलती है और कार आगे बढ़ती है। इस मॉडल में बैटरी, मोटर, पहिए और विद्युत सर्किट का समुचित उपयोग किया गया है, जिससे बच्चों को विज्ञान के सिद्धांतों को व्यावहारिक रूप में समझने का अवसर मिला।
इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों में नवाचार, टीमवर्क, आत्मविश्वास और पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित हुई है। इस प्रकार के प्रयोग बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस मॉडल के निर्माण में आश्वी, पल्लवी, आयुषी, गौरी, सिमरन, दिव्यांशी, मोहिनी, श्रुति, आंचल आदि बालिकाओं का विशेष योगदान रहा। इन बालिकाओं ने स्वयं इस मॉडल को तैयार कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस प्रोजेक्ट में शिक्षिका रश्मि सिंह एवं वार्डन सीमा मिश्रा का विशेष मार्गदर्शन रहा। विद्यालय परिवार इस उपलब्धि पर गर्व महसूस करता है और भविष्य में भी इस तरह की रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देता रहेगा।
    user_Madusoodan
    Madusoodan
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • वृंदावन में यमुना नदी में स्टीमर पलटने से अभी तक 6 लोगों की मौत हुई। मथुरा DM ने इसकी पुष्टि की है। स्टीमर में 25 से 30 लोग सवार थे। बाकी को ढूंढा जा रहा है। मथुरा DM ने बताया– "लुधियाना से 30 तीर्थयात्री आए थे। यमुना नदी में बोट पलट गई। अभी तक 6 लोगों की डेडबॉडी मिली है। 16–17 लोग सुरक्षित निकाल लिए हैं। बाकी को ढूंढा जा रहा है। आर्मी और NDRF बुलाई गई है। हॉस्पिटलों को हाईअलर्ट पर रखा गया है"
    1
    वृंदावन में यमुना नदी में स्टीमर पलटने से अभी तक 6 लोगों की मौत हुई। मथुरा DM ने इसकी पुष्टि की है। 
स्टीमर में 25 से 30 लोग सवार थे। बाकी को ढूंढा जा रहा है।
मथुरा DM ने बताया– "लुधियाना से 30 तीर्थयात्री आए थे। यमुना नदी में बोट पलट गई। अभी तक 6 लोगों की डेडबॉडी मिली है। 16–17 लोग सुरक्षित निकाल लिए हैं। बाकी को ढूंढा जा रहा है। आर्मी और NDRF बुलाई गई है। हॉस्पिटलों को हाईअलर्ट पर रखा गया है"
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रायबरेली काम कराने के बहाने रायबरेली लाकर एक होटल में छेड़छाड़ का प्रयास युवती ने लिखित तहरीर पुलिस को दी है मामला कोतवाली महाराजगंज का है। तहरीर के मुताबिक युवती का आरोप है कि उसके पिता को एक साल से कैंसर है उसके दस्तावेजों में कुछ कमियां थी मदद के बहाने वह एक युवक के साथ सीएमओ आफिस आई थी काम में देर होने के चलते उसे भूख लगी वह उपरोक्त युवक से नाश्ता करने की बात कही लेकिन उपरोक्त युवक का मन फिसल गया और वह ले जाकर एक होटल में जोर जबरदस्ती करने लगा फिलहाल तहरीर के मुताबिक युवती के विरोध करने पर युवक सफल नहीं हो पाया।
    2
    रायबरेली काम कराने के बहाने रायबरेली लाकर एक होटल में छेड़छाड़ का प्रयास युवती ने लिखित तहरीर पुलिस को दी है मामला कोतवाली महाराजगंज का है। तहरीर के मुताबिक युवती का आरोप है कि उसके पिता को एक साल से कैंसर है उसके दस्तावेजों में कुछ कमियां थी मदद के बहाने वह एक युवक के साथ सीएमओ आफिस आई थी काम में देर होने के चलते उसे भूख लगी वह उपरोक्त युवक से नाश्ता करने की बात कही लेकिन उपरोक्त युवक का मन फिसल गया और वह ले जाकर एक होटल में जोर जबरदस्ती करने लगा फिलहाल तहरीर के मुताबिक युवती के विरोध करने पर युवक सफल नहीं हो पाया।
    user_Sujeet kumar
    Sujeet kumar
    Lalganj, Rae Bareli•
    4 hrs ago
  • Post by Salman Khan "Journalist"
    1
    Post by Salman Khan "Journalist"
    user_Salman Khan "Journalist"
    Salman Khan "Journalist"
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.