आईजी सोमेन वर्मा ने अमेठी कोतवाली का किया निरीक्षण, लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निपटाने के निर्देश अमेठी। अयोध्या रेंज के आईजी सोमेन वर्मा ने शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचकर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन के साथ-साथ अमेठी कोतवाली का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आईजी सबसे पहले पुलिस लाइन पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों से जानकारी ली। इसके बाद उनका काफिला अमेठी कोतवाली पहुंचा, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीएनएस, शस्त्रागार और महिला हेल्प डेस्क का बारीकी से जायजा लिया तथा वहां तैनात महिला पुलिसकर्मियों से संवाद किया। निरीक्षण के दौरान आईजी ने थाने में लंबित विवेचनाओं पर विशेष ध्यान देते हुए उन्हें जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नए कानून के तहत विवेचनाओं को 7 से 90 दिनों के भीतर पूरा करना अनिवार्य है, जिसकी निगरानी सीसीटीएनएस और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार की जा रही है। आईजी सोमेन वर्मा ने कहा कि थानों की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में जल्द ही पुलिस लाइन पूरी तरह संचालित होगी और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिसकर्मियों को विभिन्न थानों में तैनात किया जाएगा, जिससे मैनपॉवर बढ़ेगा। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सरवणन टी, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, सीओ अतुल सिंह, सीओ दिनेश कुमार मिश्रा, सीओ श्वेताभ भास्कर सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद आईजी जिला मुख्यालय गौरीगंज के लिए रवाना हो गए।
आईजी सोमेन वर्मा ने अमेठी कोतवाली का किया निरीक्षण, लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निपटाने के निर्देश अमेठी। अयोध्या रेंज के आईजी सोमेन वर्मा ने शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचकर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन के साथ-साथ अमेठी कोतवाली का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आईजी सबसे पहले पुलिस लाइन पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों से जानकारी ली। इसके बाद उनका काफिला अमेठी कोतवाली पहुंचा, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीएनएस, शस्त्रागार और महिला हेल्प डेस्क का बारीकी से जायजा लिया तथा वहां तैनात महिला पुलिसकर्मियों से संवाद किया। निरीक्षण के दौरान आईजी ने थाने में लंबित विवेचनाओं पर विशेष ध्यान देते हुए उन्हें जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नए कानून के तहत विवेचनाओं को 7 से 90 दिनों के भीतर पूरा करना अनिवार्य है, जिसकी निगरानी सीसीटीएनएस और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार की जा रही है। आईजी सोमेन वर्मा ने कहा कि थानों की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में जल्द ही पुलिस लाइन पूरी तरह संचालित होगी और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिसकर्मियों को विभिन्न थानों में तैनात किया जाएगा, जिससे मैनपॉवर बढ़ेगा। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सरवणन टी, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, सीओ अतुल सिंह, सीओ दिनेश कुमार मिश्रा, सीओ श्वेताभ भास्कर सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद आईजी जिला मुख्यालय गौरीगंज के लिए रवाना हो गए।
- DIG ने पुलिस लाइन और अमेठी कोतवाली का निरीक्षण किया।1
- अमेठी। अयोध्या रेंज के आईजी सोमेन वर्मा ने शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचकर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन के साथ-साथ अमेठी कोतवाली का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आईजी सबसे पहले पुलिस लाइन पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों से जानकारी ली। इसके बाद उनका काफिला अमेठी कोतवाली पहुंचा, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीएनएस, शस्त्रागार और महिला हेल्प डेस्क का बारीकी से जायजा लिया तथा वहां तैनात महिला पुलिसकर्मियों से संवाद किया। निरीक्षण के दौरान आईजी ने थाने में लंबित विवेचनाओं पर विशेष ध्यान देते हुए उन्हें जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नए कानून के तहत विवेचनाओं को 7 से 90 दिनों के भीतर पूरा करना अनिवार्य है, जिसकी निगरानी सीसीटीएनएस और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार की जा रही है। आईजी सोमेन वर्मा ने कहा कि थानों की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में जल्द ही पुलिस लाइन पूरी तरह संचालित होगी और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिसकर्मियों को विभिन्न थानों में तैनात किया जाएगा, जिससे मैनपॉवर बढ़ेगा। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सरवणन टी, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, सीओ अतुल सिंह, सीओ दिनेश कुमार मिश्रा, सीओ श्वेताभ भास्कर सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद आईजी जिला मुख्यालय गौरीगंज के लिए रवाना हो गए।1
- अमेठी। इंडेन गैस एजेंसी प्रकाश गैस सर्विस पर प्रशासनिक कार्रवाई के बाद पैदा हुआ संकट अब विकराल रूप ले चुका है। उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बनाई गई वैकल्पिक व्यवस्थाएं पूरी तरह फेल साबित हो रही हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि अब यह सिर्फ गैस की कमी का मामला नहीं रह गया, बल्कि यह सीधे-सीधे जनसुरक्षा से जुड़ा गंभीर संकट बन गया है। दरअसल, बीते सप्ताह प्रशासन द्वारा प्रकाश गैस सर्विस के खिलाफ जांच की गई थी, जिसमें भारी अनियमितताएं सामने आई थीं। इसके बाद तत्काल प्रभाव से गैस गोदाम को सील कर दिया गया और इंडेन गैस कंपनी को सूचना देते हुए कुछ समय के लिए सप्लाई भी रोक दी गई। इस कार्रवाई के बाद हजारों उपभोक्ताओं के सामने गैस सिलेंडर का संकट खड़ा हो गया। वैकल्पिक व्यवस्था बनी मुसीबत उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए प्रशासन ने ककवा रोड स्थित देव मैरिज लॉन परिसर में अस्थायी रूप से गैस सिलेंडर वितरण की व्यवस्था कराई। शुरुआत में कम जानकारी होने के कारण पहले दिन स्थिति सामान्य रही, लेकिन जैसे ही सोशल मीडिया पर यह सूचना फैली, दूसरे ही दिन वहां भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालत यह हो गई कि सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लग गईं। महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे घंटों तक धूप में खड़े रहने को मजबूर हो गए। न तो छाया की समुचित व्यवस्था थी और न ही पीने के पानी या चिकित्सा सुविधा का कोई इंतजाम। अव्यवस्था और बढ़ती भीड़ को देखते हुए मैरिज लॉन संचालक ने भी इस व्यवस्था को आगे जारी रखने से इंकार कर दिया। इसके बाद प्रशासन ने आगे का वितरण संग्रामपुर के मां कालिका मैरिज लॉन में संग्रामपुर के इंडेन गैस डीलर के माध्यम से कराने का निर्देश जारी कर दिया। संग्रामपुर में भी बिगड़े हालात इसके बाद प्रशासन ने शुक्रवार को संग्रामपुर क्षेत्र में गैस वितरण की नई व्यवस्था लागू की और मां कालिका मैरिज लॉन में सिलेंडर बांटने की शुरुआत कराई। लेकिन यहां भी स्थिति पहले से और बदतर देखने को मिली। हजारों की संख्या में उपभोक्ता सुबह से ही लाइन में लग गए। तेज धूप, उमस और अव्यवस्था के बीच लोग घंटों खड़े रहे, लेकिन वितरण की रफ्तार बेहद धीमी रही। कई उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ा। इसी दौरान अमेठी की उपभोक्ता पारुल अग्रहरि, पुत्री विनय कुमार अग्रहरि, जो कई घंटों से लाइन में खड़ी थीं, अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ीं और बेहोश हो गईं। यह दृश्य देखते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास खड़े लोगों ने तत्काल पानी की व्यवस्था कर उनके चेहरे पर छींटे मारे और किसी तरह उन्हें होश में लाया। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इतनी गंभीर स्थिति के बावजूद उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल सका। मौजूदा हालात यह संकेत दे रहे हैं कि यदि जल्द ठोस और प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो यह अव्यवस्था किसी बड़े हादसे में बदल सकती है। भीषण गर्मी में घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग कभी भी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का शिकार हो सकते हैं। अमेठी में गैस वितरण की बदहाल व्यवस्था ने प्रशासनिक दावों की पोल खोल दी है। उपभोक्ता आज राहत की उम्मीद में दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ परेशानी और अव्यवस्था ही मिल रही है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर संकट को कितनी जल्दी और कितनी प्रभावी तरीके से नियंत्रित करता है।4
- स्कूल में बच्चों द्वारा सोलर कार का निर्माण – “लर्निंग बाय डूइंग” का उत्कृष्ट उदाहरण ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के बच्चों ने एक सराहनीय पहल की है। “Learning by Doing (LBD)” कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों ने सोलर कार का सफल निर्माण किया, जो उनकी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का प्रतीक है। यह सोलर कार सौर ऊर्जा से संचालित होती है। इसमें लगे सोलर पैनल सूर्य की रोशनी को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करते हैं, जिससे मोटर चलती है और कार आगे बढ़ती है। इस मॉडल में बैटरी, मोटर, पहिए और विद्युत सर्किट का समुचित उपयोग किया गया है, जिससे बच्चों को विज्ञान के सिद्धांतों को व्यावहारिक रूप में समझने का अवसर मिला। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों में नवाचार, टीमवर्क, आत्मविश्वास और पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित हुई है। इस प्रकार के प्रयोग बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मॉडल के निर्माण में आश्वी, पल्लवी, आयुषी, गौरी, सिमरन, दिव्यांशी, मोहिनी, श्रुति, आंचल आदि बालिकाओं का विशेष योगदान रहा। इन बालिकाओं ने स्वयं इस मॉडल को तैयार कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रोजेक्ट में शिक्षिका रश्मि सिंह एवं वार्डन सीमा मिश्रा का विशेष मार्गदर्शन रहा। विद्यालय परिवार इस उपलब्धि पर गर्व महसूस करता है और भविष्य में भी इस तरह की रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देता रहेगा।1
- Post by Rakesh Rawat1
- उत्तर प्रदेश जौनपुर जौनपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-731) पर शुक्रवार को ट्रक , रोडवेज बस और स्कूटी के टक्कर से मचा हड़कमl जौनपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-731) पर शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में रोडवेज बस, ट्रक और स्कूटी की टक्कर हो गई।इस हादसे में स्कूटी सवार एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बक्सा थाना क्षेत्र के कुलहनमऊ स्थित हरिहर पब्लिक स्कूल के पास हुई। जानकारी के अनुसार, वाराणसी से जौनपुर जा रही रोडवेज बस (UP70 FT 0448) ने एक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर उसी ट्रक से (BR28 GB 7515) से टकरा गई। कुलहनमौ मोड़ पर बस की गति तेज होने के कारण वह सामने से आ रही एक इलेक्ट्रिक स्कूटी को भी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल स्कूटी सवार की पहचान बैसपार निवासी शिवम यादव के रूप में हुई है। शिवम टीडी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है और घटना के समय वह अपनी परीक्षा देने जा रहा था। शिवम के भाई रामशंकर यादव ने बताया कि शिवम परीक्षा की तैयारी के साथ घर से निकला था और कुलहनमौ तिराहे के पास यह हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल शिवम को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद रोडवेज बस और ट्रक के चालक अपने वाहन छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर बक्सा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल किया। हल्का प्रभारी राम मिलन तिवारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। रोडवेज बस के नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है।1
- Post by RAMA SHANKAR SHUKLA1
- आजमगढ़ के कप्तानगंज थाने में गई पीड़ित महिला को वहां ड्यूटी पर मौजूद महिला पुलिस कर्मी भीख मांगने की सलाह दे डाली। दरअसल पीड़ित महिला ने ड्यूटी पर मौजूद महिला पुलिस कर्मी को प्रार्थनापत्र देकर न्याय मांगा था। वहां मौजूद महिला पुलिस कर्मी ने उसका प्रार्थनापत्र लेकर उसे न्याय मांगने के बजाय जाकर भीख मांगने की सलाह दे डाली। इस पीड़ित महिला भड़क गई और उसके साथ रहे व्यक्ति ने आगे का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। आगे आप खुद देखिए कि वीडियो में पीड़ित महिला और पुलिस पुलिस कर्मियों के बीच क्या बातचीत हुई।1