logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Jai mata di

5 hrs ago
user_MUNNA LAL DERAN
MUNNA LAL DERAN
Photographer पेटलावद, झाबुआ, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago

Jai mata di

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (कुशलगढ़,, छोटी सरवा में गो माता के सम्मान में आवाम ने चलाया हस्ताक्षर अभियान 27अप्रेल को दिल्ली में करेगे कुच ) राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के छोटी सरवा में बाल मित्र मंडली सहित अन्य आवाम ने गौ माता को राष्ट माता व गौ हत्या बंद कर ने के लिए गौ भक्तो ने पुरी तरह कमर कस ली है गौ माता को राष्ट माता व गौ हत्या को बंद करके के उद्देश्य से सनातनियों ने एक हस्ताक्षर अभियान चलाया जो हर तहसील व जिला मुख्यालय पर इस हेतु ज्ञापन सौंपा जाएगा वहीं साधु संत व गौ माता के भक्त दिल्ली में कुच कर संसद में भी ज्ञापन सौंपेंगे
    4
    कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी 
(कुशलगढ़,, छोटी सरवा में गो माता के सम्मान में आवाम ने चलाया हस्ताक्षर अभियान 27अप्रेल को दिल्ली में करेगे कुच )
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के छोटी सरवा में बाल मित्र मंडली सहित अन्य आवाम ने गौ माता को राष्ट माता व गौ हत्या बंद कर ने के लिए गौ भक्तो ने पुरी तरह कमर कस ली है गौ माता को राष्ट माता व गौ हत्या को बंद करके के उद्देश्य से सनातनियों ने एक हस्ताक्षर अभियान चलाया जो हर तहसील व जिला मुख्यालय पर इस हेतु ज्ञापन सौंपा जाएगा वहीं साधु संत व गौ माता के भक्त दिल्ली में कुच कर संसद में भी ज्ञापन सौंपेंगे
    user_Dharmendra Soni
    Dharmendra Soni
    कुशलगढ़, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • सज्जनगढ़ मे मंगलवार सांय अचानक हुई बेमौसम बारिश ने सज्जनगढ़ कस्बे की सफाई व्यवस्था की वास्तविक स्थिति उजागर कर दी। ग्राम पंचायत प्रशासन द्वारा कस्बे में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान की बारिश ने पोल खोल दी। तेज बारिश के चलते कस्बे की अधिकांश नालियां ओवरफ्लो हो गईं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश शुरू होते ही मुख्य मार्गों सहित कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन गई। नालियों की समय पर सफाई नहीं होने के कारण कचरा और गाद पानी के साथ बाहर आ गए, जिससे सड़कों पर बदबू और गंदगी फैल गई। राहगीरों और दुकानदारों को आवागमन में कठिनाई हुई, वहीं गंदे पानी के कारण बीमारी फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्राम पंचायत द्वारा हर माह स्वच्छता के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद जमीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था नजर नहीं आती। हल्की बारिश में ही नालियों का जाम होना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नियमित नाली सफाई, कचरा प्रबंधन की सुदृढ़ व्यवस्था तथा जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सके।
    2
    सज्जनगढ़ मे मंगलवार सांय अचानक हुई बेमौसम बारिश ने सज्जनगढ़ कस्बे की सफाई व्यवस्था की वास्तविक स्थिति उजागर कर दी। ग्राम पंचायत प्रशासन द्वारा कस्बे में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान की बारिश ने पोल खोल दी। तेज बारिश के चलते कस्बे की अधिकांश नालियां ओवरफ्लो हो गईं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बारिश शुरू होते ही मुख्य मार्गों सहित कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन गई। नालियों की समय पर सफाई नहीं होने के कारण कचरा और गाद पानी के साथ बाहर आ गए, जिससे सड़कों पर बदबू और गंदगी फैल गई। राहगीरों और दुकानदारों को आवागमन में कठिनाई हुई, वहीं गंदे पानी के कारण बीमारी फैलने की आशंका भी बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्राम पंचायत द्वारा हर माह स्वच्छता के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद जमीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था नजर नहीं आती। हल्की बारिश में ही नालियों का जाम होना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से नियमित नाली सफाई, कचरा प्रबंधन की सुदृढ़ व्यवस्था तथा जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सके।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by Journalist Akki
    1
    Post by Journalist Akki
    user_Journalist Akki
    Journalist Akki
    Local News Reporter धार, धार, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • बांसवाड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज त्रिपुरा सुंदरी मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने माता के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना की। योग गुरु बाबा रामदेव के कार्यक्रम से रवाना होने के बाद राजे मंदिर पहुंचीं। मंदिर पहुंचते ही भाजपा पदाधिकारियों और मंदिर ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। राजे ने माता त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन कर मत्था टेका और विशेष पूजा-अर्चना में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने आरती का भी लाभ लिया और श्रद्धा भाव से पूजा संपन्न की। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी उनके साथ दर्शन किए। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में वसुंधरा राजे ने कहा कि महीने में एक बार उपवास रखना चाहिए, इससे मन और तन में संतुलन बना रहता है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिकता से जुड़ने से व्यक्ति को आंतरिक शांति मिलती है। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मानित भी किया।
    1
    बांसवाड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज त्रिपुरा सुंदरी मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने माता के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना की। योग गुरु बाबा रामदेव के कार्यक्रम से रवाना होने के बाद राजे मंदिर पहुंचीं। मंदिर पहुंचते ही भाजपा पदाधिकारियों और मंदिर ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
राजे ने माता त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन कर मत्था टेका और विशेष पूजा-अर्चना में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने आरती का भी लाभ लिया और श्रद्धा भाव से पूजा संपन्न की। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी उनके साथ दर्शन किए।
दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में वसुंधरा राजे ने कहा कि महीने में एक बार उपवास रखना चाहिए, इससे मन और तन में संतुलन बना रहता है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिकता से जुड़ने से व्यक्ति को आंतरिक शांति मिलती है। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मानित भी किया।
    user_Subhash Mehta
    Subhash Mehta
    Journalist बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • प्रवीण तोगड़िया भोजशाला पहुंचे: बोले-मंदिर और मूर्तियां मौजूद हों वहां दूसरी धार्मिक गतिविधियां कैसे हो सकती हैं राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज/धार की ऐतिहासिक भोजशाला एक बार फिर चर्चा में है। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया ने सोमवार को भोजशाला का दौरा किया। उन्होंने यहां मां वाग्देवी के दर्शन किए और परिसर में मौजूद विभिन्न धार्मिक चिन्हों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव होकर अपने विचार भी साझा किए। परिसर में मिले धार्मिक चिन्हों का किया उल्लेख भोजशाला परिसर के निरीक्षण के बाद तोगड़िया ने अखंड ज्योति मंदिर में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने दावा किया कि भोजशाला एक सरस्वती मंदिर है। उनके अनुसार, यहां मौजूद शिवलिंग, कार्तिकेय स्वामी की मूर्ति, शंकर जी के प्रतीक, कालसर्प यंत्र और दीवारों पर अंकित यक्षिणी जैसे चिन्ह इसके प्राचीन हिंदू धार्मिक स्थल होने के प्रमाण हैं। निर्बाध पूजा व्यवस्था की उठाई मांग तोगड़िया ने बताया कि वे करीब 23 साल पहले भी भोजशाला के मुद्दे पर यहां आए थे, जिसके बाद एक बड़ा आंदोलन शुरू हुआ था। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि यहां मूर्ति के साथ नियमित और निर्बाध पूजा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर मंदिर और मूर्तियां मौजूद हों, वहां अन्य धार्मिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए। तोगड़िया ने इसे आस्था और परंपरा का विषय बताते हुए इस दिशा में स्पष्ट निर्णय लेने की मांग की।आंदोलन की दी चेतावनी अपने संबोधन में तोगड़िया ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में ऐसी स्थितियां हैं, जहां धार्मिक आस्थाओं के संरक्षण के लिए कदम उठाए जा सकते हैं। उन्होंने संकेत दिया कि जरूरत पड़ी तो इस मुद्दे पर फिर से बड़ा जनआंदोलन शुरू किया जाएगा। तोगड़िया ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और उससे जुड़े संगठन पहले भी इस विषय को उठा चुके हैं और आगे भी इसकी धार्मिक पहचान बनाए रखने के लिए आवाज उठाते रहेंगे। उनके दौरे और बयानों के बाद भोजशाला को लेकर बहस एक बार फिर तेज हो गई है, जिससे आने वाले समय में यह मुद्दा राजनीतिक और सामाजिक रूप से और गरमा सकता है।
    4
    प्रवीण तोगड़िया भोजशाला पहुंचे: बोले-मंदिर और मूर्तियां मौजूद हों वहां दूसरी धार्मिक गतिविधियां कैसे हो सकती हैं
राहुल सेन मांडव 
मो 9669141814
धार न्यूज/धार की ऐतिहासिक भोजशाला एक बार फिर चर्चा में है। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया ने सोमवार को भोजशाला का दौरा किया। उन्होंने यहां मां वाग्देवी के दर्शन किए और परिसर में मौजूद विभिन्न धार्मिक चिन्हों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव होकर अपने विचार भी साझा किए।
परिसर में मिले धार्मिक चिन्हों का किया उल्लेख
भोजशाला परिसर के निरीक्षण के बाद तोगड़िया ने अखंड ज्योति मंदिर में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने दावा किया कि भोजशाला एक सरस्वती मंदिर है। उनके अनुसार, यहां मौजूद शिवलिंग, कार्तिकेय स्वामी की मूर्ति, शंकर जी के प्रतीक, कालसर्प यंत्र और दीवारों पर अंकित यक्षिणी जैसे चिन्ह इसके प्राचीन हिंदू धार्मिक स्थल होने के प्रमाण हैं।
निर्बाध पूजा व्यवस्था की उठाई मांग
तोगड़िया ने बताया कि वे करीब 23 साल पहले भी भोजशाला के मुद्दे पर यहां आए थे, जिसके बाद एक बड़ा आंदोलन शुरू हुआ था। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि यहां मूर्ति के साथ नियमित और निर्बाध पूजा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर मंदिर और मूर्तियां मौजूद हों, वहां अन्य धार्मिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए। तोगड़िया ने इसे आस्था और परंपरा का विषय बताते हुए इस दिशा में स्पष्ट निर्णय लेने की मांग की।आंदोलन की दी चेतावनी
अपने संबोधन में तोगड़िया ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में ऐसी स्थितियां हैं, जहां धार्मिक आस्थाओं के संरक्षण के लिए कदम उठाए जा सकते हैं। उन्होंने संकेत दिया कि जरूरत पड़ी तो इस मुद्दे पर फिर से बड़ा जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।
तोगड़िया ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और उससे जुड़े संगठन पहले भी इस विषय को उठा चुके हैं और आगे भी इसकी धार्मिक पहचान बनाए रखने के लिए आवाज उठाते रहेंगे। उनके दौरे और बयानों के बाद भोजशाला को लेकर बहस एक बार फिर तेज हो गई है, जिससे आने वाले समय में यह मुद्दा राजनीतिक और सामाजिक रूप से और गरमा सकता है।
    user_राहुल सेन मांडव
    राहुल सेन मांडव
    Barber Dhar, Madhya Pradesh•
    5 hrs ago
  • सीधी जिले हुए कल ओलावृष्टि गिरने से किसानो के खेत में हुई नुकसान को देखते हुए आज़ पटपरा में आदरणीय श्रीमान कलेक्टर महोदय जी भ्रमण निरीक्षण करते हुए और लोगों कि जन समस्या का त्वरित निराकरण करने का दिशा-निर्देश दिये
    1
    सीधी जिले हुए
कल ओलावृष्टि गिरने से किसानो के खेत में हुई नुकसान को देखते हुए आज़ पटपरा में आदरणीय श्रीमान कलेक्टर महोदय जी भ्रमण निरीक्षण करते हुए और लोगों कि जन समस्या का त्वरित निराकरण करने का दिशा-निर्देश दिये
    user_Surendra prasad Dubey
    Surendra prasad Dubey
    धार, धार, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • jiiii
    1
    jiiii
    user_MUNNA LAL DERAN
    MUNNA LAL DERAN
    Photographer पेटलावद, झाबुआ, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पुलिस थाना सज्जनगढ़ ने अवैध गोवंश परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 6 अप्रैल 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर बांसवाड़ा रोड पर नाकाबंदी की और संदिग्ध वाहनों की सघन जांच शुरू की। नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें जालीनुमा ढांचे में दो गाय और बछड़े अमानवीय स्थिति में भरे हुए मिले। जांच में पाया गया कि पशुओं के लिए न तो पानी की उचित व्यवस्था थी और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम। पूछताछ के दौरान चालक व उसके साथी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए तथा गोवंश को अन्य स्थान पर बेचने के उद्देश्य से ले जाने की बात सामने आई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन सहित गोवंश को कब्जे में लिया, पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर भिजवाया। मामले में राजस्थान गोवंश (वध का प्रतिषेध एवं अस्थायी प्रव्रजन या निर्यात का विनियमन) अधिनियम, 1995 के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में विपुल पुत्र कानु डिंडोर (निवासी भुराकुआ, थाना सज्जनगढ़) एवं विनेश पुत्र कला भील (निवासी छियाखूंटा, थाना कसारवाड़ी) शामिल हैं। यह पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी धनपत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई, जिसमें जगदीशचंद्र, भरत कुमार, मानजीत हेड कांस्टेबल एवं रमेशचंद्र हेड कांस्टेबल शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध गोवंश परिवहन के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।
    1
    पुलिस थाना सज्जनगढ़ ने अवैध गोवंश परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 6 अप्रैल 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर बांसवाड़ा रोड पर नाकाबंदी की और संदिग्ध वाहनों की सघन जांच शुरू की।
नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें जालीनुमा ढांचे में दो गाय और बछड़े अमानवीय स्थिति में भरे हुए मिले। जांच में पाया गया कि पशुओं के लिए न तो पानी की उचित व्यवस्था थी और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम। पूछताछ के दौरान चालक व उसके साथी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए तथा गोवंश को अन्य स्थान पर बेचने के उद्देश्य से ले जाने की बात सामने आई।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन सहित गोवंश को कब्जे में लिया, पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर भिजवाया। मामले में राजस्थान गोवंश (वध का प्रतिषेध एवं अस्थायी प्रव्रजन या निर्यात का विनियमन) अधिनियम, 1995 के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में विपुल पुत्र कानु डिंडोर (निवासी भुराकुआ, थाना सज्जनगढ़) एवं विनेश पुत्र कला भील (निवासी छियाखूंटा, थाना कसारवाड़ी) शामिल हैं। यह पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी धनपत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई, जिसमें जगदीशचंद्र, भरत कुमार, मानजीत हेड कांस्टेबल एवं रमेशचंद्र हेड कांस्टेबल शामिल रहे।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध गोवंश परिवहन के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by Journalist Akki
    1
    Post by Journalist Akki
    user_Journalist Akki
    Journalist Akki
    Local News Reporter धार, धार, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.