रेलडा ग्राम पंचायत में धूमधाम से भरा तेजाजी महाराज का मेला, ग्रामीणों ने चढ़ाया खीर-चूरमा का भोग सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत रायपुर उपखण्ड क्षेत्र के रेलडा, ग्राम पंचायत रेलडा में लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज का पारंपरिक मेला श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। तेजाजी थान पर सुबह से ही ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। मेले में क्षेत्र के युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत तेजाजी महाराज की पूजा-अर्चना से हुई। पुजारी ने विधि-विधान से तेजाजी महाराज को खीर-चूरमा का भोग लगाया। इसके बाद ग्रामीणों ने भी एक-एक कर थान पर खीर-चूरमा चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की। मान्यता है कि तेजाजी को खीर-चूरमा का भोग लगाने से पशुधन की रक्षा होती है और परिवार में खुशहाली आती है। मेले के दौरान तेजाजी की वीर गाथाओं का गायन भी हुआ। ढोल-नगाड़ों की थाप पर युवाओं ने तेजाजी के जयकारे लगाए। गांव के बुजुर्गों ने नई पीढ़ी को तेजाजी महाराज के बलिदान और सर्पदंश से गायों को बचाने की कथा सुनाई। पूरे माहौल में भक्ति और जोश का संचार देखने को मिला। इस अवसर पर समाजसेवी श्याम सिंह रेलडा ने कहा कि तेजाजी मेला हमारी संस्कृति और एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से गांव में भाईचारा मजबूत होता है और युवा अपनी परंपराओं से जुड़ते हैं। मेले में सुरक्षा और व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया। ग्राम पंचायत की ओर से पेयजल और छाया की व्यवस्था की गई थी। देर शाम तक चले इस मेले में आसपास के गांवों से भी सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ये मौजूद रहे: समाजसेवी श्याम सिंह रेलडा, हुक्म सिंह, शंकर सिंह, ढगल सिंह जी, भीम सिंह, महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, हनुमान सिंह, सुरेंद्र सिंह, भगवान सिंह, गोवर्धन राम, अशोक सिंह, प्रकाश सिंह, रवि सिंह, रमेश सिंह और शेर सिंह।

- रेलडा ग्राम पंचायत में धूमधाम से भरा तेजाजी महाराज का मेला, ग्रामीणों ने चढ़ाया खीर-चूरमा का भोग सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत रायपुर उपखण्ड क्षेत्र के रेलडा, ग्राम पंचायत रेलडा में लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज का पारंपरिक मेला श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। तेजाजी थान पर सुबह से ही ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। मेले में क्षेत्र के युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत तेजाजी महाराज की पूजा-अर्चना से हुई। पुजारी ने विधि-विधान से तेजाजी महाराज को खीर-चूरमा का भोग लगाया। इसके बाद ग्रामीणों ने भी एक-एक कर थान पर खीर-चूरमा चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की। मान्यता है कि तेजाजी को खीर-चूरमा का भोग लगाने से पशुधन की रक्षा होती है और परिवार में खुशहाली आती है। मेले के दौरान तेजाजी की वीर गाथाओं का गायन भी हुआ। ढोल-नगाड़ों की थाप पर युवाओं ने तेजाजी के जयकारे लगाए। गांव के बुजुर्गों ने नई पीढ़ी को तेजाजी महाराज के बलिदान और सर्पदंश से गायों को बचाने की कथा सुनाई। पूरे माहौल में भक्ति और जोश का संचार देखने को मिला। इस अवसर पर समाजसेवी श्याम सिंह रेलडा ने कहा कि तेजाजी मेला हमारी संस्कृति और एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से गांव में भाईचारा मजबूत होता है और युवा अपनी परंपराओं से जुड़ते हैं। मेले में सुरक्षा और व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया। ग्राम पंचायत की ओर से पेयजल और छाया की व्यवस्था की गई थी। देर शाम तक चले इस मेले में आसपास के गांवों से भी सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ये मौजूद रहे: समाजसेवी श्याम सिंह रेलडा, हुक्म सिंह, शंकर सिंह, ढगल सिंह जी, भीम सिंह, महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, हनुमान सिंह, सुरेंद्र सिंह, भगवान सिंह, गोवर्धन राम, अशोक सिंह, प्रकाश सिंह, रवि सिंह, रमेश सिंह और शेर सिंह।1
- सेंदड़ा थाना क्षेत्र के गिरी गांव स्थित नंदा बांध में हादसा, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा पैर फिसलने से बांध में गिरा युवक, डूबने से मौत सेंदड़ा थाना क्षेत्र के गिरी गांव स्थित नंदा बांध में हादसा, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा सेंदड़ा थाना क्षेत्र के गिरी गांव स्थित गिरी नंदा बांध में शुक्रवार दोपहर पैर फिसलने से पानी में गिरने के कारण एक युवक की डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी के अनुसार, गिरी निवासी देवेंद्र पुत्र पन्नालाल शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे गिरी नंदा बांध पर घूमने के लिए गया था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह बांध के पानी में जा गिरा और डूब गया। घटना की सूचना मिलने पर सेंदड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से बांध के पानी में युवक की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद युवक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को बर के राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया, जहां चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। घटना को लेकर मृतक के चाचा बस्ताराम पुत्र बाबूलाल निवासी हरिजनों का मोहल्ला, गिरी ने सेंदड़ा थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घटना से गांव में भी शोक का माहौल है।1
- जिला ब्यावर संपादक इंडिया न्यूज़ खबरें देखते रहे विज्ञापन देखते रहे मेले पर न्यूज़पेपर सत्य आपके सामने 98286 90577 पर बात करें विज्ञापन लगाइए चुनाव के एड करवाइए1
- पाली में गैस से भरे टैंकर में लगी आग: ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, हाईवे पर 5 किलोमीटर लंबा लगा जाम1
- आसींद में मनाया जा रहा हैं जन्माष्टमी का पर्व बड़े मंदिर पर भक्तजनों का उमड़ा सैलाब आसींद कस्बे में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ में मनाया जा रहा है वही आसींद कस्बे के बड़े मंदिर राधा कृष्ण के मंदिर पर भक्तजनों का सैलाब उमड़ पड़ा है और भक्तजन भगवान श्री कृष्ण के दर्शन कर रहे हैं वही सुरक्षा को लेकर आसींद थानें का पुलिस बल भी तैनात किया गया है आसींद मंजूर 94138895963
- मांगलियावास पुलिस की अवैध खनन माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, खनिज पदार्थ परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली मय खनिज पदार्थ जप्त मांगलियावास पुलिस की अवैध खनन माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, खनिज पदार्थ परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली मय खनिज पदार्थ जप्त1
- मुनिजी महाराज की यादगार में राम नाम अखंड जाप से सिद्धि की हुई ढाई सौ साल की कुंडी पानी तलाई में तराया गया* रियांबड़ी। नगर पालिका मंडल रियांबड़ी स्थित रामसनेही रामद्वारा प्रांगण में 50 साल से अधिक समय बाद आयोजित हो रहे भव्य संत कृपा चातुर्मास में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। 30 जुलाई से 22 सितंबर 2026 तक चल रहे चातुर्मास के दौरान मुनिजी महाराज की स्मृति में विशेष धार्मिक आयोजन हुआ।4
- भीलवाड़ा के आसींद में मोटर-केबल चोर गिरोह का खुलासा: पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 20 वारदातें कबूली1