सेंदड़ा थाना क्षेत्र के गिरी गांव स्थित नंदा बांध में हादसा, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा पैर फिसलने से बांध में गिरा युवक, डूबने से मौत सेंदड़ा थाना क्षेत्र के गिरी गांव स्थित नंदा बांध में हादसा, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा सेंदड़ा थाना क्षेत्र के गिरी गांव स्थित गिरी नंदा बांध में शुक्रवार दोपहर पैर फिसलने से पानी में गिरने के कारण एक युवक की डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी के अनुसार, गिरी निवासी देवेंद्र पुत्र पन्नालाल शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे गिरी नंदा बांध पर घूमने के लिए गया था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह बांध के पानी में जा गिरा और डूब गया। घटना की सूचना मिलने पर सेंदड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से बांध के पानी में युवक की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद युवक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को बर के राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया, जहां चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। घटना को लेकर मृतक के चाचा बस्ताराम पुत्र बाबूलाल निवासी हरिजनों का मोहल्ला, गिरी ने सेंदड़ा थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घटना से गांव में भी शोक का माहौल है।

- रामदेवरा में उमड़ा आस्था का महासैलाब: बाबा के द्वारे गूंजे 'खम्मा-खम्मा' के जयकारे रुणिचे रा धणिया के दर पर लाखों जातरू, कई किलोमीटर लंबी लगी कतारें जय बाबा री 🙏🙏1
- अजमेर में ACB का सबसे बड़ा ट्रैप: 3 लाख की रिश्वत लेते संयुक्त निदेशक गिरफ्तार | 5 लाख की डिमांड का खुलासा अजमेर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक जयप्रकाश चारण को 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि अनुबंध पत्र जारी करने और बिल पास करने की एवज में 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। सत्यापन के बाद ACB जयपुर की टीम ने ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया।1
- पाली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इस्कॉन केंद्र में भव्य धार्मिक कार्यक्रम, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब पाली (राजस्थान)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पाली स्थित इस्कॉन केंद्र में भव्य और दिव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरा मंदिर परिसर हरे रामा-हरे कृष्णा के महामंत्र से गुंजायमान रहा और श्रद्धालुओं का हुजूम भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन व भक्ति संध्या में भाग लेने पहुंचा। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री राधा-कृष्ण के विशेष श्रृंगार व मंगला आरती के साथ हुई। मंदिर प्रांगण को रंग-बिरंगी लाइटों और रंग-बिरंगे सुगंधित फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया था। इस अवसर पर भगवान का दूध, दही, शहद, घी और पंचामृत से भव्य महाभिषेक किया गया। संध्या समय इस्कॉन संकीर्तन मंडली द्वारा प्रस्तुत किए गए भजनों और हरे कृष्णा महामंत्र के कीर्तन पर श्रद्धालु झूमते और नृत्य करते नजर आए। मध्यरात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के प्रकटोत्सव पर महाआरती की गई और महाप्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में पाली शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की। सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन व मंदिर समिति द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए थे, जिससे श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन प्राप्त हुए। रिपोर्टर: दीपान्शु चौहान स्थान: पाली (राजस्थान)3
- पाली नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर ६३,उम्मीदवार उमेश कुमार लखारा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। पाली०४सितंबर।पाली नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर ६३भाजपा उमीदवार उमेश कुमार लखारा का चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी,ने किया।साथ ही मंचासीन अतिथि ज्ञान चंद पारख, सुनील भंडारी, देवीलाल मेघवाल, पंकज ओझा,अशौक कुमार जौशी,प्रताप सिंह,हरबंश दवे,भंवर सिंह,तथा वार्डवासियों की उपस्थिति रही। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने कहां कि आज मैंने एक भंवर राव की मिटीग का एक विडीयो देखा,जिसमे एक आदमी खड़ा होकर भंवर राव है बोला,कि तुम यहां से दो, तीन बार पार्षद बन गये,अब क्या यहां से पट्टा करवा रखा है।तो अब जनता पार्षद में परिवर्तन चाहतीं हैं।तो इस बार आप अपने मौहल्ले के समाजसेवी, वर्कर उमेश कुमार लखारा को भाजपा को अधिक से अधिक वोट देकर विजयी बनायेगे,तो बोर्ड का गठन होगा,और गठन होगा,तौ भाजपा की तिबल इंजन की सरकार बनेगी तो विकास होगा। आपकी जानकारी के लिए बताये देते हैं,कि राजस्थान में भाजपा की सरकार है, मुख्यमंत्री भजनलाल जी कहां कि जो भाजपा के नैता है, उनके परिवार से किसी खड़ा करने की बजाय भाजपा के उम्मीदवार खड़े हैं,उनको भारी मतों से जिताने,ताकि नगर निगम चुनाव में प्रथम बार भाजपा का महापौर बनाया जा सकेगा।तो हमने हमारे परिवार के सदस्य को खड़ा नहीं किया। पाली भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी ने भी सभा को संबोधित करते हुए, उमेश कुमार लखारा को भाजपा से उमीदवार बनाया गया है।यहनैख निर्भीक, ईमानदार, समाज सेवी है।और आप इस बार उमेश कुमार लखारा को भाजपा से विजयी बनाकर नगर निगम चुनाव में भाजपा का बोर्ड का गठन होगा,कि तो तिपल इंजन की सरकार बनेगी। अंत में भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया।लैक्मे है,कि ऊं ट किस करवट बैठता है? (छगन लाल भारद्वाज प्रधान संपादक,मो. नंबर -95090 70217)4
- वार्ड 1 भाजपा पार्षद प्रत्याशी विनोद डिडवानिया ने क्षेत्र में किया जन संपर्क1
- गानों पर झूमे भक्त, पैदल यात्रियों की सेवा में जुटी रामदेव सेवा समिति बाबा के गानों पर झूमे भक्त, पैदल यात्रियों की सेवा में जुटी रामदेव सेवा समिति रिपोर्टर हडमतसिहं कुम्पावत सोमेसर @बुसी के वेरा नारायण सागर क्षेत्र में रामदेव सेवा समिति की ओर से पैदल यात्रियों के लिए सेवा शिविर लगाया गया। समिति के सदस्यों ने यात्रियों को चाय, पानी एवं नाश्ता उपलब्ध करवाकर सेवा का संकल्प निभाया। इस दौरान बाबा रामदेवजी के भजनों की धुन पर श्रद्धालु एवं समिति के कार्यकर्ता जमकर झूमे। भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पैदल यात्रियों ने भी सेवा व्यवस्था की सराहना करते हुए समिति के सदस्यों का आभार जताया। समिति के भक्तों ने बताया कि बाबा की भक्ति और सेवा भावना से प्रेरित होकर यात्रियों की सेवा की जा रही है।1
- भीलवाड़ा में पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में ब्लैक मार्च किया: नगर निकाय चुनाव से पहले लोगों को शांतिपूर्ण मतदान का भरोसा दिलाया1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- नाडोल अणसीबाई समाधि स्थल मंदिर ट्रस्ट ने...नाडोल अणसीबाई समाधि स्थल मंदिर ट्रस्ट ने रामदेवरा यात्रियों के लिए पेयजल व्यवस्था हेतु पानी टेंकर की व्यवस्था की। नाडोल अणसीबाई समाधि स्थल मंदिर ट्रस्ट ने रामदेवरा यात्रियों के लिए पेयजल व्यवस्था हेतु पानी टेंकर की व्यवस्था की।1