Shuru
Apke Nagar Ki App…
कलेक्ट्रेट के विकास कार्यों में तेजी, डीएम ने दिए गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निर्माण के निर्देश शाहजहांपुर: जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहे जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संयुक्त कार्यालय और राजस्व अभिलेखागार की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया।
A K DIXIT
कलेक्ट्रेट के विकास कार्यों में तेजी, डीएम ने दिए गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निर्माण के निर्देश शाहजहांपुर: जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहे जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संयुक्त कार्यालय और राजस्व अभिलेखागार की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कलेक्ट्रेट के विकास कार्यों में तेजी, डीएम ने दिए गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निर्माण के निर्देश शाहजहांपुर: जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहे जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संयुक्त कार्यालय और राजस्व अभिलेखागार की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया।1
- अखिल भारतीय कश्यप महा सभा सम्बद्ध कश्यप राजपूत समाज समिति शाहजहांपुर के तत्वावधान में कश्यप राजपूत धर्मशाला सिंजई शाहजहांपुर में बैठक आयोजित की गई अखिल भारतीय कश्यप महा सभा सम्बद्ध कश्यप राजपूत समाज समिति शाहजहांपुर के तत्वावधान में कश्यप राजपूत धर्मशाला सिंजई शाहजहांपुर में बैठक आयोजित की गई थी जिसमें 10 अगस्त को सांयकाल 6 से वीरांगना बहन फूलन देवी निषाद का जन्मोतसव गत वर्षो की भांति मनाने का निर्णय लिया गया है। कश्यप समाज के कार्यक्रम में सम्मिलित होगे। जिला अध्यक्ष जगदीश चंद्र कश्यप ने कहा फूलन देवी जैसी महिला के ऊपर उन्हें गर्व है जो एक साधारण परिवार में जन्मी, जिसने अपने आत्मसम्मान के लिए संघर्ष किया। फूलन देवी एक निडर, साहसी, क्रांतिकारी महिलाओं में विश्व में चौथे स्थान पर है और भारत में पहले स्थान पर है। वीरांगना बहन फूलन देवी निषाद को इतिहास हमेशा याद रखेंगा। फूलन देवी ने चम्बल की घाटी से लेकर भारत की संसद तक का सफर तय किया। 10 अगस्त को सांयकाल 6 कश्यप राजपूत धर्मशाला सिंजई के अवश्य पहुंचने की बात कही। जिला अध्यक्ष जगदीश चंद्र कश्यप ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष 'तीज महोत्सव' आगामी 16 अगस्त को बेहद हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए संगठन के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।जिला अध्यक्ष जगदीश चंद्र कश्यप ने संगठन की प्रगति पर भी खुशी जताई। उन्होंने कहा कि वर्तमान में संगठन का विस्तार बहुत तेजी से हो रहा है। समाज के हर वर्ग के लोग लगातार इसकी नीतियों और कार्यों से प्रभावित होकर आगे आ रहे हैं। डॉ मधुर कश्यप ने बताया कि लोग अब अधिक से अधिक संख्या में इस संगठन से जुड़ रहे हैं, जिससे आगामी तीज महोत्सव को और भी बड़े स्तर पर सफल बनाने में मदद मिलेगी। इस मौके पर अनिल कश्यप हरीश कश्यप विनोद कश्यप सुमन कश्यप नरेंद्र चंद्र कश्यप मीनाक्षी कश्यप चंद्रपाल कश्यप राखी कश्यप कन्हैयालाल रामबाबू सामी संजय कुमार डॉक्टर मधुर कश्यप प्रीति कश्यप रेखा कश्यप आदि मौजूद थे।1
- गौतम मौर्य हत्याकांड: विधायक अरविंद सिंह ने पीड़ित परिवार को सौंपा ₹5 लाख का चेक, नौकरी-आवास समेत हर संभव मदद का भरोसा गौतम मौर्य हत्याकांड: विधायक अरविंद सिंह ने पीड़ित परिवार को सौंपा ₹5 लाख का चेक, नौकरी-आवास समेत हर संभव मदद का भरोसा1
- गौतम हत्याकांड: पीड़ित परिवार के साथ फिर खड़े हुए विधायक अरविंद सिंह, 5 लाख का राहत चेक सौंपा शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के कमलनैनपुर गांव में हुए चर्चित गौतम मौर्य हत्याकांड के बाद ददरौल विधायक अरविंद सिंह लगातार पीड़ित परिवार के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही समाप्त होने के बाद विधायक सीधे कमलनैनपुर गांव पहुंचे और मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत 5 लाख रुपये का सहायता चेक मृतक गौतम के परिजनों को सौंपा। इस अवसर पर विधायक अरविंद सिंह ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि गौतम की कमी कभी पूरी नहीं हो सकती, लेकिन परिवार को किसी भी परिस्थिति में स्वयं को अकेला नहीं समझना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह बेटे की तरह हर सुख-दुख में परिवार के साथ खड़े रहेंगे तथा दोषियों को कठोर से कठोर सजा दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी रहेंगे। विधायक ने बताया कि वह इससे पहले मृतक के माता-पिता की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात करा चुके हैं। दोनों नेताओं ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग के माध्यम से संविदा नौकरी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही 200 वर्ग गज का सरकारी आवास, अंत्योदय राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड तथा परिवार की बेटी की निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था भी कराई जाएगी। विधायक की इस पहल से पीड़ित परिवार को आर्थिक एवं सामाजिक संबल मिला। गांव के लोगों ने भी इस दुखद घड़ी में परिवार के प्रति दिखाई गई संवेदनशीलता और सहयोग की सराहना की। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि गौतम मौर्य हत्याकांड में दोषियों को शीघ्र कठोर सजा मिलेगी।1
- जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के जीर्णोद्धार कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर शाहजहांपुर, 4 अगस्त। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहे जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संयुक्त कार्यालय एवं राजस्व अभिलेखागार में संचालित कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कि सभी निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कराए जाएं तथा कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ आमजन को बेहतर एवं सुगम सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।2
- राष्ट्रमण्डल खेलो में भारत के शानदार प्रदर्शन की खुशी में जिला ओलंपिक संघ शाहजहाँपुर द्वारा परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों के बीच मिस्ठान वितरण किया गया राष्ट्रमण्डल खेलो में शानदार प्रदर्शन पर जिला ओलंपिक संघ ने बांटी मिठाई शाहजहांपुर। राष्ट्रमण्डल खेलो में भारत के शानदार प्रदर्शन की खुशी में जिला ओलंपिक संघ शाहजहाँपुर द्वारा परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों के बीच मिस्ठान वितरण किया गया एवं भारत के शानदार प्रदर्शन व 2030 की मेजबानी पर हर्ष एवं खुशी प्रदर्शित की गई इस अवसर पर जिला सचिव नरेंद्र कुमार त्यागी कहा कि 56 देशों की 74 टीमो के बीच भारत ने 13 गोल्ड 17 रजत 9 कांस्य पदक जीत कर चौथा स्थान प्राप्त किया है जिसमे हमारी महिला खिलाड़ियों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है उन्होंहे 13 में से 8 गोल्ड मैडल जीते है यह हमारे उन खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है जो अभी स्थानीय स्तर पर अपनी तैयारियां कर रहें है जिला कीड़ा अधिकारी एस पी वमनिया ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों को भरपूर सुबिधायें उपलब्ध करा रही है खिलाड़ी निरंतर प्रयास कर जीत दर्ज कर सकते है अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि भारत के लिये यह बड़ी उपलब्धि है कि 2030 में हमको कामनवेल्थ खेलो के 100 वर्ष पुर्ण होने की मेजबानी मिल रही है ओलम्पिक संघ का भरपूर प्रयास रहेगा कि भारत की मेजबानी में भारत के खिलाड़ियों का सर्वोच्च प्रदर्शन हो और भारत पहला स्थान प्राप्त करें मुख्यरूप से देवेश बाजपेयी, रविंद्र प्रजापति, रामप्रसाद,पंकज सक्सेना, अजयपाल, शकील, इरफान, मुजाहिद, सचिंनप्रेमी, विपिन अग्निहोत्री, प्रदीप मिश्रा, अन्नू पंडित लालाराम संजय आदि उपस्थित रहे2
- तिलहर में दरवाजे के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पीड़ित ने पुलिस पर समझौते का दबाव.. शाहजहांपुर/तिलहर। तिलहर क्षेत्र के मोहल्ला चौहटिया में मुख्य दरवाजे के निर्माण को लेकर शुरू हुआ पड़ोसियों का विवाद मंगलवार को हिंसक झड़प में बदल गया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। साथ ही पुलिस पर कार्रवाई के बजाय समझौते का दबाव बनाने के गंभीर आरोप भी लगाए हैं। पीड़ित मोअज्जम खां के मुताबिक, पड़ोसी आसिफ उर्फ डब्लू मुख्य दरवाजे का निर्माण करा रहे थे। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का कहना है कि हमले में उनकी मां और भाई मोहसिन घायल हो गए। आरोप है कि आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ भी की और उनके भाई के गले में तार फंसाकर जान से मारने का प्रयास किया। मोअज्जम खां का दावा है कि पूरी घटना का वीडियो फुटेज उनके पास मौजूद है। इसके बावजूद संबंधित पुलिसकर्मियों ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बजाय समझौता करने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं, शिकायत वापस न लेने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित परिवार ने जिला मुख्यालय पहुंचकर उच्च अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।1