नागद्वारी यात्रा स्टेशन से पिकअप वाहन में सवारी ना बैठाने को लेकर हुआ विवाद, ऑटो चालकों से मोरखा में की गई मारपीट पीड़ित ऑटो चालक पहुंचे थाना, कार्रवाई की मांग; घटना बोरदेही थाना क्षेत्र की होने पर जीरो पर हुई कायमी मुलताई। इन दिनों नागद्वारी यात्रा प्रारंभ होने के साथ ही महाराष्ट्र सहित अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रेन से मुलताई रेलवे स्टेशन पहुंच रहे हैं, यहां से यात्री ऑटो और बसों के माध्यम से नागद्वारी की ओर रवाना होते हैं। इसी दौरान मंगलवार रात रेलवे स्टेशन से पिकअप वाहन में सवारी ना बैठाने का कहने पर ऑटो चालकों और पिकअप वाहन चालक लोगों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात कुछ लोग पिकअप वाहन से सवारी लेने रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। स्टेशन परिसर में मौजूद ऑटो चालकों ने पिकअप वाहन में सवारी बैठाने का विरोध करते हुए उन्हें स्टेशन परिसर से सवारी नहीं ले जाने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहा सुनी हो गई । जिसके बाद ऑटो चालक यात्रियों को लेकर मोरखा की ओर पहुंचे, जहां उनके साथ कथित रूप से मारपीट की गई। घटना में दो ऑटो चालकों के चोटिल होने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद ऑटो यूनियन से जुड़े लोग और पीड़ित ऑटो चालक मुलताई थाने पहुंचे तथा मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मुलताई थाना प्रभारी विकास पटेल ने बताया कि घटना थाना बोरदेही क्षेत्र की है, मामले की जीरो पर कायमी की जा रही है। आगे की जांच और कार्रवाई के लिए प्रकरण की फाइल थाना बोरदेही भेजी जाएगी।
नागद्वारी यात्रा स्टेशन से पिकअप वाहन में सवारी ना बैठाने को लेकर हुआ विवाद, ऑटो चालकों से मोरखा में की गई मारपीट पीड़ित ऑटो चालक पहुंचे थाना, कार्रवाई की मांग; घटना बोरदेही थाना क्षेत्र की होने पर जीरो पर हुई कायमी मुलताई। इन दिनों नागद्वारी यात्रा प्रारंभ होने के साथ ही महाराष्ट्र सहित अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रेन से मुलताई रेलवे स्टेशन पहुंच रहे हैं, यहां से यात्री ऑटो और बसों के माध्यम से नागद्वारी की ओर रवाना होते हैं। इसी दौरान मंगलवार रात रेलवे स्टेशन से पिकअप वाहन में सवारी ना बैठाने का कहने पर ऑटो चालकों और पिकअप वाहन चालक लोगों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात कुछ लोग पिकअप वाहन से सवारी लेने रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। स्टेशन परिसर में मौजूद ऑटो चालकों ने पिकअप वाहन में सवारी बैठाने का विरोध करते हुए उन्हें स्टेशन परिसर से सवारी नहीं ले जाने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहा सुनी हो गई । जिसके बाद ऑटो चालक यात्रियों को लेकर मोरखा की ओर पहुंचे, जहां उनके साथ कथित रूप से मारपीट की गई। घटना में दो ऑटो चालकों के चोटिल होने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद ऑटो यूनियन से जुड़े लोग और पीड़ित ऑटो चालक मुलताई थाने पहुंचे तथा मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मुलताई थाना प्रभारी विकास पटेल ने बताया कि घटना थाना बोरदेही क्षेत्र की है, मामले की जीरो पर कायमी की जा रही है। आगे की जांच और कार्रवाई के लिए प्रकरण की फाइल थाना बोरदेही भेजी जाएगी।
- मनोहर अग्रवाल इन दिनों सोसल मीडिया पर कामेडी के लिए मशहूर वासु खेड़ी पहूचे उनके दोस्तो ने स्वागत किया1
- भैंसदेही में 15 अगस्त समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक, गांधी धाम में होगा मुख्य आयोजन स्वतंत्रता दिवस 2026 की राष्ट्रीय जानकारी भैंसदेही स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को गरिमामय एवं भव्य रूप से मनाने को लेकर भैंसदेही में प्रशासनिक एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अजीत मेरावी ने की। बैठक में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, संस्था प्रमुखों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त की सुबह शासकीय, अर्द्धशासकीय कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं में निर्धारित समय पर ध्वजारोहण किया जाएगा। जनपद पंचायत कार्यालय में सुबह 7 से 8 बजे के बीच तथा तहसील कार्यालय परिसर में सुबह 8.15 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद मुख्य समारोह गांधी धाम में सुबह 9 बजे आयोजित होगा। गांधी धाम में होगा मुख्य समारोह मुख्य समारोह में नगर परिषद भैंसदेही के अध्यक्ष मनीष सोलंकी द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय गीत की प्रस्तुति, मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन तथा अन्य देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, कारगिल में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों, लोकतंत्र सेनानियों एवं भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान भी किया जाएगा। प्रभात फेरी में शामिल होंगे विद्यार्थी बैठक में तय किया गया कि नगर की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राएं सुबह करीब 8.45 बजे गांधी धाम बाजार चौक पर एकत्र होकर प्रभात फेरी में शामिल होंगे। विकासखंड शिक्षा अधिकारी को सभी शिक्षण संस्थाओं को समय पर विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का होगा चयन स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा कविता, भाषण, नृत्य एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन के लिए समिति गठित की गई है। चयनित विद्यार्थी 13 अगस्त को दोपहर 2 बजे सांदीपनि विद्यालय भैंसदेही में आयोजित चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे। कार्यक्रमों की अवधि करीब 5 से 6 मिनट निर्धारित की गई है। नगर परिषद संभालेगी बैठक, सफाई और पेयजल व्यवस्था मुख्य समारोह स्थल गांधी धाम में बैठक व्यवस्था एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था नगर परिषद द्वारा की जाएगी। समारोह स्थल की साफ-सफाई, पेयजल एवं चलित शौचालय की व्यवस्था के निर्देश भी दिए गए हैं। गांधी धाम बाजार चौक से कार्यक्रम स्थल तक प्रभात फेरी के मार्ग की व्यवस्थाएं भी नगर परिषद द्वारा की जाएंगी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांधी धाम में झंडे लगाने तथा सरस्वती जी की छायाप्रति एवं पूजा-अर्चना की व्यवस्था भी की जाएगी। 14 और 15 अगस्त को होगी रोशनी बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 एवं 15 अगस्त की शाम सभी शासकीय भवनों में रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए संबंधित कार्यालय अपने स्तर पर विद्युत व्यवस्था करेंगे। विद्युत व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए विद्युत विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा पुरस्कार स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों के नाम पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किए जाएंगे। संबंधित संस्थाओं को 14 अगस्त की सुबह 11 बजे तक नाम विकासखंड शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि ध्वजारोहण कार्यक्रम गरिमापूर्ण ढंग से और ध्वज संहिता के नियमों के अनुसार आयोजित हो। राष्ट्रीय ध्वज को साफ-सुथरा एवं सीधा फहराया जाए तथा सूर्यास्त से पहले सम्मानपूर्वक उतारने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी को थाना प्रभारी के समन्वय से आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया गया। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।1
- तलाक केस करने का सही समय कब होता है | तलाक का केस पति को कब फाइल करना सही रहेगा तलाक केस करने का सही समय कब होता है1
- विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी समाज ने किया पौधारोपण ओर प्रतिभाओ का सम्मान किया सर्व आदिवासी समाज के तत्वाधान में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया, सर्वप्रथम रावनवाड़ा बस्ती में बड़ा देव पूजन कर साज का पौधा लगाकर रैली प्रारंभ हुई जो भीमसेन ,न्यूटन,रमपुरी,इकलहरा, बड़कुई,चांदामेटा, होते परासिया अम्बेडकर चौक पहुँची चौक पर अम्बेडकर जी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महादेवपुरी चौक होते ख़िरसाडोह बायपास हिरासुखा पेन ठाना कार्यक्रम स्थल पहुँची ,जगर जगर रैली का भव्य स्वागत हुआ,बरसात में भी आदिवासी युवा रैली में आदिवासी वेशभूषा में शामिल थे,कार्यक्रम स्थल पर प्रकृति शक्ति बड़ा देव पूजन सुमरनी कर साज ओर परसा का पौधा लगाकर संस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ हुआ,जिसमे आदिवासी संस्कृतिक नृत्य ,आदिवासी धर्मगुरु ओर जिला पदाधिकारीयो का समाजसुधार पर उद्बोधन हुआ,जिसमे शिक्षा, रोजगार, नशामुक्ति,धर्मांतरण रोकने ,व्यापार सहित अन्य विषयों पर भी विस्तृत चिंतन किया गया ,आदिवासी प्रतिभाओ को प्रशंसनीय पत्र देकर सम्मानित किया गया, इसके पश्चात भोजन प्रसाद वितरण किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महेश सराठी जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद, सोहनलाल बाल्मीक विधायक, माया धुर्वे जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, राजेंद्र मरकाम रिटायर्ड इंजीनियरिंग ,भुनेश परानी जिला कार्यवाहक अध्यक्ष,संजय सराठी जिलाउपाध्यक्ष, कार्यक्रम अध्यक्ष दुर्गाप्रसाद भलावी,संरक्षक भादू सिंग कुमरे,ब्रजकुमारी सरयाम, यसवंत भलावी,राकेश सरयाम, सुभाष नर्रे,राहुल सराठी,पंडा योगेंद्र तेकाम,दुर्गा उईके, अंजू उईके, योगेश सिरसाम, रूपेश इरपाची,विजय बरकड़े,सत्यवान उईके ,इंद्रपाल कुमरे, नीलेश मर्सकोले,हरीश उईके, राखी उईके, दीना मरकाम,गीता मरकाम,मनीषा कोवाची,सुदेश भलावी,संजय कुमरे, सावन उईके,मोहित नर्रे,नवल सल्लाम,युवराज परतेती,अमन धुर्वे, यशपाल कुमरे,अतीस उईके,सहित बड़ी संख्या में आदिवासी समाज इस कार्यक्रम में शामिल रहे1
- हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक बैतूल के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा रैली हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक बैतूल के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा रैली 🔹 *रैली के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं एकता का दिया संदेश* 🔹 *पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों, विशेष सशस्त्र बल, होमगार्ड, NSS, स्काउट एवं विद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक लिया भाग* 🔹स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज दिनांक 12.08.2026 को *पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के नेतृत्व में* भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। 🔹तिरंगा रैली दोपहर 03:45 बजे पुलिस ग्राउंड बैतूल से प्रारंभ हुई। रैली नेहरू पार्क, जिला चिकित्सालय, मुला पेट्रोल पंप, छत्रपति शिवाजी चौक, पुलिस कंट्रोल रूम तिराहा होते हुए रक्षित केंद्र बैतूल पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम का संदेश दिया गया। 🔹रैली में पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपूसे, एसडीओपी बैतूल सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम, डीएसपी श्री दिनेश आर्मो, डीएसपी श्री दिनेश मर्सकोले, प्रभारी सीन ऑफ क्राइम निरीक्षक आबिद अंसारी, थाना प्रभारी गंज निरीक्षक नीरज पाल, यातायात प्रभारी/रक्षित निरीक्षक श्री गजेंद्र केन, रक्षित निरीक्षक श्री प्रदीप रघुवंशी सहित विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, होमगार्ड के अधिकारी-कर्मचारी तथा NSS, स्काउट एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। 🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल ने जिलेवासियों से की अपील* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने जिलेवासियों से अपील की है कि हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह, गौरव एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाएं। 🔹उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा रैली के माध्यम से हम राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान, एकता और गौरव की भावना को प्रदर्शित कर रहे हैं। प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुए राष्ट्रहित एवं समाजहित में अपनी जिम्मेदारी निभाए। 🔹पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी से स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया। 🔹 *आमजन से पुलिस की अपील* - स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करें और हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता करें। - राष्ट्रीय पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। - नशे से दूर रहें और युवाओं को नशे से दूर रखने में सहयोग करें। - वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं। - वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें और शराब अथवा किसी अन्य नशीले पदार्थ का सेवन कर वाहन न चलाएं। - सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार की हुड़दंग, विवाद अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधि न करें। - सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा अफवाह फैलाने वाली सामग्री प्रसारित करने से बचें। - किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को दें और डायल-112 की सहायता लें। - स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, सद्भाव और जिम्मेदार नागरिकता की भावना के साथ मनाएं। 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का भी अवसर है। आइए, हम सभी मिलकर तिरंगे के सम्मान, राष्ट्र की एकता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लें।1
- सिंगोड़ी: अवैध रेत का ढेर बना जी का जंजाल, पंचायत मैदान में रेत के कारण 15 अगस्त का आयोजन संकट में,4 महीने से पंचायत मैदान में पड़ी है जप्त रेत, स्वतंत्रता दिवस समारोह पर मंडराया संकट, ग्रामीणों में आक्रोश,सिंगोड़ी: प्रशासन की सुस्ती भारी पड़ी, रेत न हटने से खटाई में पड़ा राष्ट्रीय पर्व का आयोजन* *सिंगोड़ी।* क्षेत्र में अवैध रेत माफियाओं पर नकेल कसने के लिए *4 महीने पहले* की गई कार्रवाई अब ग्रामीणों और पंचायत जनप्रतिनिधियों के लिए *जी का जंजाल* बन गई है। दरअसल *बीते मई माह* में अमरवाड़ा राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार और खनन विभाग के जिला खनिज अधिकारी की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई कर *भारी मात्रा में अवैध रेत जप्त* की थी। जप्त रेत का भंडारण *ग्राम पंचायत सिंगोड़ी कार्यालय के सामने खाली पड़े मैदान* में कर दिया गया था। समस्या यह है कि *वर्षों से ग्राम पंचायत इसी मैदान में स्वतंत्रता दिवस का गरिमामय आयोजन* करती आ रही है। ध्वजारोहण भी इसी परिसर में होता है। लेकिन बीते चार महीनों से मैदान में पड़ा *रेत का विशाल ढेर* अब तक न तो नीलाम हुआ और न ही वहां से हटाया गया। *।। प्रशासन की सुस्ती से बढ़ा आक्रोश ।।* 15 अगस्त में अब *महज एक दिन शेष* हैं, लेकिन मैदान में रेत के ढेर ज्यों के त्यों जमे हुए हैं। जगह के अभाव में इस बार राष्ट्रीय पर्व के आयोजन पर *संकट के बादल मंडरा* रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि राजस्व और खनिज विभाग के अधिकारियों को समय रहते इस समस्या से अवगत कराया गया था, लेकिन *किसी जिम्मेदार अफसर ने सुध नहीं ली*। अधिकारियों की इस घोर लापरवाही को लेकर सिंगोड़ी के ग्रामीणों में *भारी गुस्सा* है। ग्रामीणों ने मांग की है कि *जल्द से जल्द मैदान को खाली कराया जाए* ताकि राष्ट्रीय पर्व को परंपरा अनुसार गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जा सके। सिंगोड़ी: अवैध रेत का ढेर बना जी का जंजाल, पंचायत मैदान में रेत के कारण 15 अगस्त का आयोजन संकट में,4 महीने से पंचायत मैदान में पड़ी है जप्त रेत, स्वतंत्रता दिवस समारोह पर मंडराया संकट, ग्रामीणों में आक्रोश,सिंगोड़ी: प्रशासन की सुस्ती भारी पड़ी, रेत न हटने से खटाई में पड़ा राष्ट्रीय पर्व का आयोजन* *सिंगोड़ी।* क्षेत्र में अवैध रेत माफियाओं पर नकेल कसने के लिए *4 महीने पहले* की गई कार्रवाई अब ग्रामीणों और पंचायत जनप्रतिनिधियों के लिए *जी का जंजाल* बन गई है। दरअसल *बीते मई माह* में अमरवाड़ा राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार और खनन विभाग के जिला खनिज अधिकारी की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई कर *भारी मात्रा में अवैध रेत जप्त* की थी। जप्त रेत का भंडारण *ग्राम पंचायत सिंगोड़ी कार्यालय के सामने खाली पड़े मैदान* में कर दिया गया था। समस्या यह है कि *वर्षों से ग्राम पंचायत इसी मैदान में स्वतंत्रता दिवस का गरिमामय आयोजन* करती आ रही है। ध्वजारोहण भी इसी परिसर में होता है। लेकिन बीते चार महीनों से मैदान में पड़ा *रेत का विशाल ढेर* अब तक न तो नीलाम हुआ और न ही वहां से हटाया गया। *।। प्रशासन की सुस्ती से बढ़ा आक्रोश ।।* 15 अगस्त में अब *महज एक दिन शेष* हैं, लेकिन मैदान में रेत के ढेर ज्यों के त्यों जमे हुए हैं। जगह के अभाव में इस बार राष्ट्रीय पर्व के आयोजन पर *संकट के बादल मंडरा* रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि राजस्व और खनिज विभाग के अधिकारियों को समय रहते इस समस्या से अवगत कराया गया था, लेकिन *किसी जिम्मेदार अफसर ने सुध नहीं ली*। अधिकारियों की इस घोर लापरवाही को लेकर सिंगोड़ी के ग्रामीणों में *भारी गुस्सा* है। ग्रामीणों ने मांग की है कि *जल्द से जल्द मैदान को खाली कराया जाए* ताकि राष्ट्रीय पर्व को परंपरा अनुसार गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जा सके।1
- जायलो कार से शराब ढो रहा तस्कर गिरफ्तार छिंदवाड़ा- मुखबिर सूचना के आधार पर चौरई वृत्त के आबकारी अमले को एक बड़ी सफलता मिली है। आबकारी अमले ने एक शराब तस्कर को पकड़ कर उसके कब्जे से दो सौ छियानवे पाव शराब और एक चारपहिया वाहन जप्त किया है। उक्त सफलता कलेक्टर हरेन्द्र नारायण के निर्देश और सहायक आबकारी आयुक्त बीआर वैद्य के मार्गदर्शन में मिली। मुखबिर सूचना के आधार पर मंगलवार की दोपहर बोहनाखैरी से उमरिया ईसरा मार्ग के किनारे एक चारपहिया वाहन सवार को रोककर वाहन की तलाशी ली गई तो गाड़ी की बीच वाली सीट में नीचे छह पेटियों में रखी देशी-विदेशी मदिरा बरामद हुई। बरामद शराब की मात्रा ५३ बल्क लीटर शराब होना पाया गया। शराब का अवैध परिवहन कर रहे जनता नगर, छिंदवाड़ा निवासी संदेश ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ मप्र आबकारी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जप्त मदिरा तथा वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग सवा लाख है। इस कार्यवाही के दौरान वृत्त प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश सिंघल, प्रधान आरक्षक राजकुमार यदुवंशी और आरक्षक भारती मरकाम उपस्थित रहे। जायलो कार से शराब ढो रहा तस्कर गिरफ्तार छिंदवाड़ा- मुखबिर सूचना के आधार पर चौरई वृत्त के आबकारी अमले को एक बड़ी सफलता मिली है। आबकारी अमले ने एक शराब तस्कर को पकड़ कर उसके कब्जे से दो सौ छियानवे पाव शराब और एक चारपहिया वाहन जप्त किया है। उक्त सफलता कलेक्टर हरेन्द्र नारायण के निर्देश और सहायक आबकारी आयुक्त बीआर वैद्य के मार्गदर्शन में मिली। मुखबिर सूचना के आधार पर मंगलवार की दोपहर बोहनाखैरी से उमरिया ईसरा मार्ग के किनारे एक चारपहिया वाहन सवार को रोककर वाहन की तलाशी ली गई तो गाड़ी की बीच वाली सीट में नीचे छह पेटियों में रखी देशी-विदेशी मदिरा बरामद हुई। बरामद शराब की मात्रा ५३ बल्क लीटर शराब होना पाया गया। शराब का अवैध परिवहन कर रहे जनता नगर, छिंदवाड़ा निवासी संदेश ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ मप्र आबकारी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जप्त मदिरा तथा वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग सवा लाख है। इस कार्यवाही के दौरान वृत्त प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश सिंघल, प्रधान आरक्षक राजकुमार यदुवंशी और आरक्षक भारती मरकाम उपस्थित रहे।2
- *भैंसदेही मैं सड़क हादसों को लेकर पुलिस एक्शन मोड में हटाए गए अव्यवस्थित खड़े वाहन* पवन मनवर भैंसदेही -नगरीय क्षेत्र में बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए हाल ही में आयोजित शांति समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद भैंसदेही पुलिस विभाग एक्शन मोड में नजर आया पुलिस ने मुख्य मार्गों पर सड़क किनारे अस्त-व्यस्त तरीके से खड़े चार पहिया वाहनों को हटवाया पुलिस द्वारा सड़क पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए वाहन चालकों को सड़क किनारे वाहन खड़े न करने के हिदायत दी गई वहीं मुख्य मार्ग पर सड़क की सीमा तक दुकान लगाने वाले व्यापारियों को भी अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए * *पुलिस का कहना है* कि सड़क पर बेहतरीन खड़े वाहन और दुकानों का अतिक्रमण होने से बड़े एवं भारी वाहनों की आवाज जाही प्रभावित होती है। जिससे जाम के साथ दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और आए दिन होने वाले सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई आगे भी जारी रहने की बात कही गई है। भैंसदेही पुलिस विभाग1