*भैंसदेही मैं सड़क हादसों को लेकर पुलिस एक्शन मोड में हटाए गए अव्यवस्थित खड़े वाहन* पवन मनवर भैंसदेही -नगरीय क्षेत्र में बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए हाल ही में आयोजित शांति समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद भैंसदेही पुलिस विभाग एक्शन मोड में नजर आया पुलिस ने मुख्य मार्गों पर सड़क किनारे अस्त-व्यस्त तरीके से खड़े चार पहिया वाहनों को हटवाया पुलिस द्वारा सड़क पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए वाहन चालकों को सड़क किनारे वाहन खड़े न करने के हिदायत दी गई वहीं मुख्य मार्ग पर सड़क की सीमा तक दुकान लगाने वाले व्यापारियों को भी अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए * *पुलिस का कहना है* कि सड़क पर बेहतरीन खड़े वाहन और दुकानों का अतिक्रमण होने से बड़े एवं भारी वाहनों की आवाज जाही प्रभावित होती है। जिससे जाम के साथ दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और आए दिन होने वाले सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई आगे भी जारी रहने की बात कही गई है। भैंसदेही पुलिस विभाग
*भैंसदेही मैं सड़क हादसों को लेकर पुलिस एक्शन मोड में हटाए गए अव्यवस्थित खड़े वाहन* पवन मनवर भैंसदेही -नगरीय क्षेत्र में बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए हाल ही में आयोजित शांति समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद भैंसदेही पुलिस विभाग एक्शन मोड में नजर आया पुलिस ने मुख्य मार्गों पर सड़क किनारे अस्त-व्यस्त तरीके से खड़े चार पहिया वाहनों को हटवाया पुलिस द्वारा सड़क पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए वाहन चालकों को सड़क किनारे वाहन खड़े न करने के हिदायत दी गई वहीं मुख्य मार्ग पर सड़क की सीमा तक दुकान लगाने वाले व्यापारियों को भी अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए * *पुलिस का कहना है* कि सड़क पर बेहतरीन खड़े वाहन और दुकानों का अतिक्रमण होने से बड़े एवं भारी वाहनों की आवाज जाही प्रभावित होती है। जिससे जाम के साथ दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और आए दिन होने वाले सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई आगे भी जारी रहने की बात कही गई है। भैंसदेही पुलिस विभाग
- भैंसदेही में 15 अगस्त समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक, गांधी धाम में होगा मुख्य आयोजन स्वतंत्रता दिवस 2026 की राष्ट्रीय जानकारी भैंसदेही स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को गरिमामय एवं भव्य रूप से मनाने को लेकर भैंसदेही में प्रशासनिक एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अजीत मेरावी ने की। बैठक में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, संस्था प्रमुखों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त की सुबह शासकीय, अर्द्धशासकीय कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं में निर्धारित समय पर ध्वजारोहण किया जाएगा। जनपद पंचायत कार्यालय में सुबह 7 से 8 बजे के बीच तथा तहसील कार्यालय परिसर में सुबह 8.15 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद मुख्य समारोह गांधी धाम में सुबह 9 बजे आयोजित होगा। गांधी धाम में होगा मुख्य समारोह मुख्य समारोह में नगर परिषद भैंसदेही के अध्यक्ष मनीष सोलंकी द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय गीत की प्रस्तुति, मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन तथा अन्य देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, कारगिल में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों, लोकतंत्र सेनानियों एवं भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान भी किया जाएगा। प्रभात फेरी में शामिल होंगे विद्यार्थी बैठक में तय किया गया कि नगर की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राएं सुबह करीब 8.45 बजे गांधी धाम बाजार चौक पर एकत्र होकर प्रभात फेरी में शामिल होंगे। विकासखंड शिक्षा अधिकारी को सभी शिक्षण संस्थाओं को समय पर विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का होगा चयन स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा कविता, भाषण, नृत्य एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन के लिए समिति गठित की गई है। चयनित विद्यार्थी 13 अगस्त को दोपहर 2 बजे सांदीपनि विद्यालय भैंसदेही में आयोजित चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे। कार्यक्रमों की अवधि करीब 5 से 6 मिनट निर्धारित की गई है। नगर परिषद संभालेगी बैठक, सफाई और पेयजल व्यवस्था मुख्य समारोह स्थल गांधी धाम में बैठक व्यवस्था एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था नगर परिषद द्वारा की जाएगी। समारोह स्थल की साफ-सफाई, पेयजल एवं चलित शौचालय की व्यवस्था के निर्देश भी दिए गए हैं। गांधी धाम बाजार चौक से कार्यक्रम स्थल तक प्रभात फेरी के मार्ग की व्यवस्थाएं भी नगर परिषद द्वारा की जाएंगी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांधी धाम में झंडे लगाने तथा सरस्वती जी की छायाप्रति एवं पूजा-अर्चना की व्यवस्था भी की जाएगी। 14 और 15 अगस्त को होगी रोशनी बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 एवं 15 अगस्त की शाम सभी शासकीय भवनों में रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए संबंधित कार्यालय अपने स्तर पर विद्युत व्यवस्था करेंगे। विद्युत व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए विद्युत विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा पुरस्कार स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों के नाम पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किए जाएंगे। संबंधित संस्थाओं को 14 अगस्त की सुबह 11 बजे तक नाम विकासखंड शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि ध्वजारोहण कार्यक्रम गरिमापूर्ण ढंग से और ध्वज संहिता के नियमों के अनुसार आयोजित हो। राष्ट्रीय ध्वज को साफ-सुथरा एवं सीधा फहराया जाए तथा सूर्यास्त से पहले सम्मानपूर्वक उतारने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी को थाना प्रभारी के समन्वय से आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया गया। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।1
- आठनेर नगर में विधायक हेमंत खंडेलवाल ने 7 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन नगर परिषद आठनेर एवं जनपद पंचायत आठनेर क्षेत्र के लिए आज विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर रहा। क्षेत्रीय विधायक हेमंत खंडेलवाल द्वारा नगर के अंबा मैरिज लॉन में नगर परिषद आठनेर के ₹5 करोड़ 15 लाख से अधिक तथा जनपद पंचायत आठनेर क्षेत्र के ₹2 करोड़ से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही आधुनिक अधोसंरचना विकसित करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि स्वीकृत विकास कार्य पूर्ण होने के बाद आठनेर क्षेत्र के नागरिकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।1
- नागद्वारी यात्रा स्टेशन से पिकअप वाहन में सवारी ना बैठाने को लेकर हुआ विवाद, ऑटो चालकों से मोरखा में की गई मारपीट पीड़ित ऑटो चालक पहुंचे थाना, कार्रवाई की मांग; घटना बोरदेही थाना क्षेत्र की होने पर जीरो पर हुई कायमी मुलताई। इन दिनों नागद्वारी यात्रा प्रारंभ होने के साथ ही महाराष्ट्र सहित अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रेन से मुलताई रेलवे स्टेशन पहुंच रहे हैं, यहां से यात्री ऑटो और बसों के माध्यम से नागद्वारी की ओर रवाना होते हैं। इसी दौरान मंगलवार रात रेलवे स्टेशन से पिकअप वाहन में सवारी ना बैठाने का कहने पर ऑटो चालकों और पिकअप वाहन चालक लोगों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात कुछ लोग पिकअप वाहन से सवारी लेने रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। स्टेशन परिसर में मौजूद ऑटो चालकों ने पिकअप वाहन में सवारी बैठाने का विरोध करते हुए उन्हें स्टेशन परिसर से सवारी नहीं ले जाने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहा सुनी हो गई । जिसके बाद ऑटो चालक यात्रियों को लेकर मोरखा की ओर पहुंचे, जहां उनके साथ कथित रूप से मारपीट की गई। घटना में दो ऑटो चालकों के चोटिल होने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद ऑटो यूनियन से जुड़े लोग और पीड़ित ऑटो चालक मुलताई थाने पहुंचे तथा मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मुलताई थाना प्रभारी विकास पटेल ने बताया कि घटना थाना बोरदेही क्षेत्र की है, मामले की जीरो पर कायमी की जा रही है। आगे की जांच और कार्रवाई के लिए प्रकरण की फाइल थाना बोरदेही भेजी जाएगी।1
- *लाठी-चाकू से हमला और लूट का आरोप, FIR में धाराएं बढ़ाने SP से गुहार* विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक पर लाठी-चाकू से हमला, लूट की धाराओं में FIR दुरुस्त करने SP को सौंपा ज्ञापन बैतूल। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) जिला बैतूल के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक बैतूल को ज्ञापन सौंपकर संगठन के जिला संयोजक राधेश्याम विश्वकर्मा के साथ हुई कथित मारपीट और लूट के मामले में दर्ज FIR में आवश्यक सुधार कर आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराएं जोड़ने की मांग की है। *लाठी और चाकू से किया हमला* ज्ञापन में बताया गया कि 10 अगस्त 2026 की रात करीब 9:30 बजे विहिप जिला संयोजक राधेश्याम विश्वकर्मा अपनी ऑटोमोबाइल दुकान, बोरदेही से कर्मचारी सुरेश गाठे को बाइक से उसके घर नरेरा छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान बामला-कमलेश्वरा रोड पर तहसील के पास कथित रूप से पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने दोनों पर लाठी और चाकू से हमला कर दिया। विहिप पदाधिकारियों का आरोप है कि हमले में राधेश्याम विश्वकर्मा और उनके कर्मचारी के साथ मारपीट की गई तथा उनके पास मौजूद नकदी और बाइक भी ले ली गई। *पुरानी रंजिश का लगाया आरोप* ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि नामजद आरोपी राधेश्याम यादव, सागर पहाड़े, गौतम पहाड़े, बिट्टू यादव, करू यादव, अंकुश धुर्वे, सागर सुरे सहित अन्य लोग पूर्व में बजरंग दल से जुड़े थे, जिन्हें संगठन से बर्खास्त किया गया था। पदाधिकारियों ने दावा किया कि इसी पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया। ज्ञापन में आरोपियों के वर्तमान में राष्ट्रीय हिंदू सेना से जुड़े होने का भी उल्लेख किया गया है। *₹51 हजार नकद और बाइक लूट का FIR में उल्लेख नहीं होने का आरोप* विहिप पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि घटना में पीड़ित से करीब ₹51 हजार नकद और बाइक लूटे जाने का आरोप है, लेकिन प्राथमिक FIR में लूट की घटना का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है। उनका कहना है कि मामले में सभी आरोपियों के नाम और घटना में प्रयुक्त हथियारों का भी समुचित उल्लेख नहीं किया गया है। *लूट और हत्या के प्रयास की धाराएं जोड़ने की मांग* ज्ञापन के माध्यम से पुलिस अधीक्षक से मांग की गई कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर FIR में आवश्यक सुधार किया जाए। साथ ही लूट, जान से मारने के प्रयास सहित घटना की गंभीरता के अनुरूप अन्य धाराएं जोड़कर सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। विहिप पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई और पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की है।4
- नगरपालिका के वार्ड नं 18 में सफाई व्यवस्था जारी1
- मनोहर अग्रवाल इन दिनों सोसल मीडिया पर कामेडी के लिए मशहूर वासु खेड़ी पहूचे उनके दोस्तो ने स्वागत किया1
- *भैंसदेही मैं सड़क हादसों को लेकर पुलिस एक्शन मोड में हटाए गए अव्यवस्थित खड़े वाहन* पवन मनवर भैंसदेही -नगरीय क्षेत्र में बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए हाल ही में आयोजित शांति समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद भैंसदेही पुलिस विभाग एक्शन मोड में नजर आया पुलिस ने मुख्य मार्गों पर सड़क किनारे अस्त-व्यस्त तरीके से खड़े चार पहिया वाहनों को हटवाया पुलिस द्वारा सड़क पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए वाहन चालकों को सड़क किनारे वाहन खड़े न करने के हिदायत दी गई वहीं मुख्य मार्ग पर सड़क की सीमा तक दुकान लगाने वाले व्यापारियों को भी अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए * *पुलिस का कहना है* कि सड़क पर बेहतरीन खड़े वाहन और दुकानों का अतिक्रमण होने से बड़े एवं भारी वाहनों की आवाज जाही प्रभावित होती है। जिससे जाम के साथ दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और आए दिन होने वाले सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई आगे भी जारी रहने की बात कही गई है। भैंसदेही पुलिस विभाग1