logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रयागराज के थाना मुट्ठीगंज क्षेत्र स्थित बलुआघाट (गऊघाट) पर रविवार को यमुना नदी में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मुट्ठीगंज थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों व आम लोगों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकाला। मृतक की पहचान खुल्दाबाद, प्रयागराज निवासी सिप्पी केसरवानी के पुत्र वैभव केसरवानी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, युवक की नदी में डूबने से मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरा और उसे पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए।

3 hrs ago
user_राम सिंह कबीर
राम सिंह कबीर
बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

प्रयागराज के थाना मुट्ठीगंज क्षेत्र स्थित बलुआघाट (गऊघाट) पर रविवार को यमुना नदी में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मुट्ठीगंज थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों व आम लोगों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकाला। मृतक की पहचान खुल्दाबाद, प्रयागराज निवासी सिप्पी केसरवानी के पुत्र वैभव केसरवानी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, युवक की नदी में डूबने से मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरा और उसे पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रयागराज के बारा क्षेत्र स्थित रामगढ़ मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ओर से वन विहार सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन के माध्यम से लोगों के बीच सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।
    1
    प्रयागराज के बारा क्षेत्र स्थित रामगढ़ मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ओर से वन विहार सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन के माध्यम से लोगों के बीच सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • प्रयागराज के बारा स्थित गौहनिया पावर हाउस की लापरवाही के कारण आम लोगों की जान खतरे में पड़ी हुई है। पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले इलाकों में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के तार आए दिन टूटकर "लावा के दाने" और बताशे की तरह लोगों के घरों और सड़कों पर गिर रहे हैं। पिछले एक महीने में ही आधा दर्जन से ज्यादा जगहों पर तार टूटने की घटनाएं हो चुकी हैं। अब तक कोई बड़ा हादसा न होने के बावजूद ग्रामीणों में भयंकर दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में तार खींचने और नई लाइन बनाने के नाम पर करोड़ों रुपये का बंदरबाट किया गया है। 20 साल से भी ज्यादा पुरानी और जर्जर हो चुकी इन लाइनों में लाइट आते ही या तेज हवा चलते ही तार अपने आप टूटकर नीचे गिर जाते हैं। कई बार ये तार सीधे घरों की छतों और खेतों में गिरे हैं। इस समस्या से चिल्ला, गौहानी, परसरा, बसहरा, पचखरा, तातारगंज, रेरा, गौहनिया, कांटी और आसपास के गांव सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। शिकायत करने पर लाइनमैन सिर्फ टेप लगाकर तार जोड़ देता है, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण बेहद डरे हुए हैं। आरोप है कि जेई और एसडीओ को कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन विभाग मेंटेनेंस के नाम पर सिर्फ कागजी खानापूरी कर रहा है। अधिकारियों के कुंभकर्णी नींद में सोए होने के कारण गौहनिया क्षेत्र के लोग जान जोखिम में डालकर रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि 11 हजार लाइन के सभी जर्जर तारों और पोलों को तुरंत बदला जाए, आबादी वाले क्षेत्र से लाइन को हटाकर नई लाइन डाली जाए और लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
    1
    प्रयागराज के बारा स्थित गौहनिया पावर हाउस की लापरवाही के कारण आम लोगों की जान खतरे में पड़ी हुई है। पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले इलाकों में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के तार आए दिन टूटकर "लावा के दाने" और बताशे की तरह लोगों के घरों और सड़कों पर गिर रहे हैं। पिछले एक महीने में ही आधा दर्जन से ज्यादा जगहों पर तार टूटने की घटनाएं हो चुकी हैं। अब तक कोई बड़ा हादसा न होने के बावजूद ग्रामीणों में भयंकर दहशत का माहौल बना हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में तार खींचने और नई लाइन बनाने के नाम पर करोड़ों रुपये का बंदरबाट किया गया है। 20 साल से भी ज्यादा पुरानी और जर्जर हो चुकी इन लाइनों में लाइट आते ही या तेज हवा चलते ही तार अपने आप टूटकर नीचे गिर जाते हैं। कई बार ये तार सीधे घरों की छतों और खेतों में गिरे हैं। इस समस्या से चिल्ला, गौहानी, परसरा, बसहरा, पचखरा, तातारगंज, रेरा, गौहनिया, कांटी और आसपास के गांव सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। शिकायत करने पर लाइनमैन सिर्फ टेप लगाकर तार जोड़ देता है, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण बेहद डरे हुए हैं।

आरोप है कि जेई और एसडीओ को कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन विभाग मेंटेनेंस के नाम पर सिर्फ कागजी खानापूरी कर रहा है। अधिकारियों के कुंभकर्णी नींद में सोए होने के कारण गौहनिया क्षेत्र के लोग जान जोखिम में डालकर रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि 11 हजार लाइन के सभी जर्जर तारों और पोलों को तुरंत बदला जाए, आबादी वाले क्षेत्र से लाइन को हटाकर नई लाइन डाली जाए और लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
    user_राकेश पटेल सी न्यूज़
    राकेश पटेल सी न्यूज़
    Voice of people बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • प्रयागराज के कौंधियारा में पुलिस और नारकोटिक्स की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जब्त किए गए गांजे का अपष्टिकरण किया है। इस कार्रवाई के दौरान कौंधियारा पुलिस द्वारा पूर्व में जब्त किए गए 1 कुंतल 44 किलोग्राम नशीले पदार्थ गांजे की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹72,31,500 बताई गई है।
    1
    प्रयागराज के कौंधियारा में पुलिस और नारकोटिक्स की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जब्त किए गए गांजे का अपष्टिकरण किया है। इस कार्रवाई के दौरान कौंधियारा पुलिस द्वारा पूर्व में जब्त किए गए 1 कुंतल 44 किलोग्राम नशीले पदार्थ गांजे की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹72,31,500 बताई गई है।
    user_Umesh chandra patrkar
    Umesh chandra patrkar
    Advertising Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पेपर लीक के मुद्दे पर PM मोदी ने एक नया वीडियो संदेश जारी किया है। अपने इस वीडियो संदेश में उन्होंने एलान किया है कि इस समस्या से निपटने के लिए नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में एक हाई पावर्ड टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा।
    1
    पेपर लीक के मुद्दे पर PM मोदी ने एक नया वीडियो संदेश जारी किया है। अपने इस वीडियो संदेश में उन्होंने एलान किया है कि इस समस्या से निपटने के लिए नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में एक हाई पावर्ड टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा।
    user_राजेश कुमार
    राजेश कुमार
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र स्थित रामनगर के पिताम्बरा लाइफ लाइन अस्पताल में शनिवार को पेट दर्द के इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान सीटकी गांव निवासी 35 वर्षीय सुशीला भारतीय के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, पेट में दर्द की शिकायत होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से उनकी जान चली गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का सीधा आरोप लगाया है। मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। उग्र लोगों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची मेजा पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस मामले में अस्पताल प्रबंधन की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था।
    1
    प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र स्थित रामनगर के पिताम्बरा लाइफ लाइन अस्पताल में शनिवार को पेट दर्द के इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान सीटकी गांव निवासी 35 वर्षीय सुशीला भारतीय के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, पेट में दर्द की शिकायत होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से उनकी जान चली गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का सीधा आरोप लगाया है।

मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। उग्र लोगों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची मेजा पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस मामले में अस्पताल प्रबंधन की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था।
    user_Rahul Mishra Ak News
    Rahul Mishra Ak News
    Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • प्रयागराज के थाना मुट्ठीगंज क्षेत्र स्थित बलुआघाट (गऊघाट) पर रविवार को यमुना नदी में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मुट्ठीगंज थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों व आम लोगों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकाला। मृतक की पहचान खुल्दाबाद, प्रयागराज निवासी सिप्पी केसरवानी के पुत्र वैभव केसरवानी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, युवक की नदी में डूबने से मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरा और उसे पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए।
    1
    प्रयागराज के थाना मुट्ठीगंज क्षेत्र स्थित बलुआघाट (गऊघाट) पर रविवार को यमुना नदी में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मुट्ठीगंज थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों व आम लोगों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकाला। मृतक की पहचान खुल्दाबाद, प्रयागराज निवासी सिप्पी केसरवानी के पुत्र वैभव केसरवानी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, युवक की नदी में डूबने से मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

पुलिस ने मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरा और उसे पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए।
    user_राम सिंह कबीर
    राम सिंह कबीर
    बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.