Shuru
Apke Nagar Ki App…
Aandhi tufan aane ke Karan malai pachra Kiya mein gharon ke nuksan malahi pachrukhiya Tej Aandhi aane ke Karan ghar ka Chhattisgarh hua
Rajneesh Thakur
Aandhi tufan aane ke Karan malai pachra Kiya mein gharon ke nuksan malahi pachrukhiya Tej Aandhi aane ke Karan ghar ka Chhattisgarh hua
More news from बिहार and nearby areas
- malahi pachrukhiya Tej Aandhi aane ke Karan ghar ka Chhattisgarh hua3
- लोकल पब्लिक न्यूज़/पूर्वी चम्पारण कोटवा बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। (वजह है, डिमांड एंड सप्लाई) ताजा मामला कोटवा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, कोटवा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ऑटो रिक्शा (संख्या BR05PB5206) के जरिए शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन की घेराबंदी कर जांच शुरू की। जांच के दौरान ऑटो में सवार दो युवकों को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान दुलारे नसीर (27 वर्ष), पिता–अनवर अंसारी, निवासी–जलवा टोला, थाना–डुमरियाघाट तथा शकील आलम (22 वर्ष), पिता–अब्दुल मियां, निवासी–चैलनहन, थाना–बंजरिया के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस को एक ट्रैवलिंग ट्रॉली बैग मिला, जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखी गई थी। बरामद शराब में Royal Stag 750 ml की 81 बोतल 100 Pipers 750 ml की 9 बोतल शामिल हैं। कुल मिलाकर 67.5 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहां से लाई जा रही थी और किस नेटवर्क के जरिए सप्लाई की जा रही थी। बिहार में लागू शराबबंदी कानून का उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाना और परिवारों को सुरक्षित वातावरण देना है। इसके सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिले हैं, लेकिन इसके समानांतर एक कड़वी सच्चाई यह भी है कि तस्करी का नेटवर्क लगातार सक्रिय रहा है। और पुलिस को तस्करों का पलटवार भी झेलना पड़ा है। आर्थिक लालच और जल्दी मुनाफा कमाने की मानसिकता कुछ लोगों को इस प्रतिबंधित धंधे की ओर आकर्षित कर रही है। खासकर युवा वर्ग का इसमें शामिल होना चिंता का विषय है। यह न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि समाज के लिए भी गंभीर खतरा बनता जा रहा है। प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है, लेकिन जब तक आम जनता का सहयोग और जागरूकता नहीं बढ़ेगी, तब तक इस समस्या पर पूरी तरह लगाम लगाना मुश्किल बना रहेगा।1
- गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के अमही बांके गांव में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना ने हर किसी की आंखें नम कर दीं। नजीया खातून की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई, जिससे एक परिवार की खुशियां पल भर में उजड़ गईं। घर में अब सन्नाटा पसरा है, जहां कभी बच्चों की किलकारियां गूंजती थीं, वहां अब सिर्फ चीख-पुकार सुनाई दे रही है। बताया जा रहा है कि नजीया पर कई बार चाकू से वार किए गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पति के फरार होने से मामला और भी गहराता जा रहा है, जबकि उसे घायल भी बताया जा रहा है।1
- मझौलिया प्रखंड के जौकटिया स्थित होटल सुहानी शौर्य के समीप निशांत कुमार द्वारा आयोजित चम्पारण सद्भाव यात्रा में बड़ी संख्या में नेताओं और स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी,जेसीवी से फूलों की बारिस की गई,कार्यकर्ताओं और नेताओं ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया,कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा गया।जदयू के बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक सभी कार्यकर्ता इस सद्भाव यात्रा में शामिल थे ।प्रतिनिधियों के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी इस यात्रा में शामिल हुए और एकता व भाईचारे का संदेश दिया। यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा और यातायात व्यवस्था को भी सुचारू रूप से नियंत्रित किया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। आयोजकों ने प्रशासन के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से सद्भाव यात्रा सफल रही और समाज में सकारात्मक संदेश गया। इस सद्भाव यात्रा में बाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार,जदयू के वरीय नेता अभय कुमार राय,शंभू गुप्ता , जिला अध्यक्ष कन्हैया प्रसाद कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न कुशवाहा, सिकटा विधायक समृद्ध वर्मा,विजय गुप्ता, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक पटेल, अशोक कुशवाहा , सुदर्शन भारती अरविंद कुमार आदि सैकड़ो महिला सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे ।4
- Post by नीतीश उजाला1
- ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज में जमीन विवाद को लेकर एक 35 वर्षीय मूकबधिर युवक को सिर में गोली मार दी गई। घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना जगरनाथ तोता राम के टोला गांव में हुई है। युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया है। घायल युवक की पहचान जंग बहादुर यादव के पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई है। अपराधियों ने घटना को तब अंजाम दिया जब घायल देर रात अपने घर के बाहर खाट पर सोया हुआ था, तभी कुछ लोगों ने उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर घर के सदस्य बाहर आए, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। परिजनों ने संतोष को तत्काल हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में भी सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया है। परिजनों ने अपने पटीदार मदन कुमार यादव, हरिनंद यादव और हरिकेश यादव के खिलाफ मीरगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। घायल के भार्ई ने आरोप लगाया है कि आरोपी लंबे समय से उनकी जमीन पर कब्जा किए हुए हैं और इस संबंध में कोर्ट में केस भी चल रहा है। आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही थीं। पुलिस ने प्राप्त आवेदन के आधार पर तीनों नामजद अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। वही इस संदर्भ में मीरगंज थानाध्यक्ष दुर्गानंद मिश्रा ने बताया कि एक युवक को सिर में गोली लगी है,जिसे गोरखपुर रेफर किया गया है। परिजनों ने तीन लोगो को नामजद बनाया है। तीनों को डिटेन कर अग्रेत्तर कार्रवार्ई की जा रही है...1
- राज्य में चल रही सीओ और राजस्वकर्मियों की हड़ताल हुई खत्म। सुगौली सीओ ने बताया सोमवार से लौटेंगे काम पर।1
- Post by नीतीश उजाला1