Shuru
Apke Nagar Ki App…
हमीरपुर - जिले की सरीला तहसील ने प्रदेश में अव्वल,जनसुनवाई में सरीला तहसील को यूपी में मिला पहला स्थान,।। हमीरपुर - जिले की सरीला तहसील ने प्रदेश में अव्वल, जनसुनवाई में सरीला तहसील को यूपी में मिला पहला स्थान, DM घनश्याम मीणा के निर्देश में जिले की तहसील सरीला ने पाया प्रथम स्थान, 100 में 100 अंक हासिल कर प्रदेश में नंबर-1तहसील बनी सरीला, प्रदेश की 351 तहसीलों में पाया पहला स्थान, DM घनश्याम मीना ने SDM सहित अन्य कर्मचारियों को दी बधाई, जिले की सरीला तहसील का मामला।
Sheelu Nishad
हमीरपुर - जिले की सरीला तहसील ने प्रदेश में अव्वल,जनसुनवाई में सरीला तहसील को यूपी में मिला पहला स्थान,।। हमीरपुर - जिले की सरीला तहसील ने प्रदेश में अव्वल, जनसुनवाई में सरीला तहसील को यूपी में मिला पहला स्थान, DM घनश्याम मीणा के निर्देश में जिले की तहसील सरीला ने पाया प्रथम स्थान, 100 में 100 अंक हासिल कर प्रदेश में नंबर-1तहसील बनी सरीला, प्रदेश की 351 तहसीलों में पाया पहला स्थान, DM घनश्याम मीना ने SDM सहित अन्य कर्मचारियों को दी बधाई, जिले की सरीला तहसील का मामला।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के वार्ड संख्या 16 विवेकानंद नगर में देवगांव मार्ग किनारे नगर पंचायत द्वारा बनाया गया जल निकासी का नाला एक दबंग के अतिक्रमण के सामने आकर ठहर गया है। अगर यह अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो पानी निकासी के लिए नगर पंचायत द्वारा खर्च किए गए 80 लाख पानी में डूब जाएंगे। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से करके समस्या के समाधान की मांग की है। शिकायत के निस्तारण के प्रकरण को नगर पंचायत ने पीडब्ल्यूडी का मामला बताकर पल्ला झाड़ लिया है। अब देखना यह है कि पीडब्ल्यूडी इस प्रकरण में क्या कदम उठाता है। कस्बे के वार्ड संख्या 16 में बस्ती के जल निकासी के ठोस प्रबंधन के लिए नगर पंचायत ने 80 लाख की भारी भरकम राशि व्यय करके 800 मीटर लम्बा नाला बनवाया था। इसका 770 मीटर कार्य पूर्ण हो गया है। देवगांव मार्ग किनारे बनाए गए इस नाले को राधे-राधे पैलेस के समीप आकर रोक दिया गया है क्योंकि राधे-राधे पैलेश की बाउंड्री वाल को पीडब्ल्यूडी की जमीन को कब्जा करके बनाया गया है। नगर पंचायत इस बाउंड्री वाल पर हाथ नहीं लगाना चाहती है। इसकी शिकायत वार्ड के निवासी रामजीवन शुक्ला, रमेश चंद्र आदि ने जिलाधिकारी से की है। जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए थे नगर पंचायत ने जांच रिपोर्ट में स्पष्ट किया कि मामला पीडब्ल्यूडी की जमीन का है। लिहाजा कार्यवाही भी पीडब्ल्यूडी ही कर सकता है। इस तरह से बड़ी खूबसूरती के साथ नगर पंचायत ने शिकायत की गेंद को पीडब्ल्यूडी की ओर डाल दिया। पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता मुनेंद्र प्रताप यादव ने बताया कि कब्जा धारक को नोटिस भेजा गया है। नोटिस का अभी तक जवाब नहीं मिला है। जवाब मिलने के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाएगी। जमीन पीडब्ल्यूडी की है यह नापजोख में स्पष्ट हो गया है। अगर अतिक्रमण कर्ता अतिक्रमण को नोटिस की समयावधि के तहत नहीं हटाता है तो प्रशासन के सहयोग से इसको हटाकर नाले के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया जाएगा।1
- हमीरपुर - संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का मिला शव, बेतवा पुल के नीचे पड़ा मिला अधेड़ का शव, देर रात पुल से नीचे कूदने की आशंका, सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पुलिस अधेड़ की शिनाख्त के प्रयास में जुटी, सदर कोतवाली क्षेत्र के बेतवा पुल की कोठी नं 1 के पास की घटना।4
- घाटमपुर-सजेती थाना क्षेत्र के मेहर अलीपुर गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसके चलते बच्चों के सर से सहारा छिन गया और गांव में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार मेहर अलीपुर गांव निवासिनी शैलजा पत्नी स्वर्गीय मनीष प्रजापति उम्र करीब 40 वर्ष जो कि अपने खेत से गेहूं कटवा कर ट्रैक्टर की ट्राली में लदवा कर ट्रैक्टर में बैठकर अपने गांव की तरफ आ रही थी तभी अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया जिसके चलते ट्रैक्टर में बैठी शैलजा नीचे गिर गई और अचानक से ट्रैक्टर की ट्राली उसके ऊपर पलट गई जिसके चलते महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। परिवार जनों ने बताया कि महिला की 21 वर्ष तथा 18 वर्ष की दो पुत्री हैं और एक 10 वर्ष का पुत्र है। जिनके पिता की भी लगभग दो वर्षों पूर्व मौत हो चुकी है। मां की मौत की खबर सुनते ही परिवारजन व बच्चों में चीख पुकार मच गई। तीनों बच्चे रोते हुए कह रहे थे कि अम्मा अब हम लोगों का क्या होगा। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक शराब के नशे की हालत में था। जिसके चलते वह ट्रैक्टर संभाल नहीं पाया और यह हादसा हो गया।मामले में थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है तथा आगे कार्रवाई की जा रही है। इधर मां की मौत की खबर से 18 वर्षीय पुत्री डिप्रेशन में आ गई और अचानक शाम को तबीयत खराब हो गई।जिसे परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आया गया जहां उसका उपचार किया गया।2
- बिहार यह घटना बिहार से आ रही है कि एक व्यक्ति की गर्दन काट कर हत्या कर दी गई।1
- रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर कानपुर कमिश्नरेट के पनकी थाना क्षेत्र स्थित भौती नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा* पनकी थाना क्षेत्र के भौती नेशनल हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब आगे चल रहे एक ट्रक को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक चालक अपने केबिन में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।* रेस्क्यू में जुटे राहगीर और पुलिस हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और पुलिस कर्मियों ने मिलकर चालक को केबिन से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कार्य जारी रहा।* चालक की हालत नाजुक घायल चालक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।* हादसे के कारणों की जांच जारी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक रूप से तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।*2
- मौदहा हमीरपुर। मलीकुआं से बडेरी नाला के रास्ते राठ तिराहा को जोडने वाले सम्पर्क मार्ग के दोनों किनारों पर नगरपालिका द्वारा नाला निर्माण कराया जा रहा है जिसको लेकर लोगों ने कुछ लोगों को लाभ देते हुए सडक संकरी करने का आरोप लगाकर उपजिलाधिकारी से पैमाईश और कार्यवाही की मांग की है। कस्बे के वार्ड नम्बर 14के घसीटा, कमलेश, लवकुश, मुश्ताक,बशीर अहमद, शानमोहम्मद सहित लगभग आधा सैकडा से अधिक लोगों ने उपजिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि नगरपालिका द्वारा डिग्री कालेज रोड पर नाला निर्माण कराया जा रहा है लेकिन सडक के दोनों ओर पर्याप्त जगह होने के बाद भी कुछ चिंहित लोगों को जमीनी लाभ देने के उद्देश्य से सडक से सटाकर नाला निर्माण किया जा रहा है जिससे इस महत्वपूर्ण सम्पर्क मार्ग से भविष्य में लोगों को खासी परेशानी होगी। सभी ने सडक के दोनों ओर फुटपाथ छोडकर नाला निर्माण की मांग की है।2
- Bharuwa Sumerpur me ठेला चालक ने मारी कार व मोटरबाइक को टक्कर1
- हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के मध्य से गुजरे नेशनल हाईवे 34 की पटरी में हुए अतिक्रमण तथा आए दिन लगने वाले जाम को मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेकर अधिकारियों को कार्यवाही के कड़े निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के लिए थानाध्यक्ष ने शुक्रवार को स्वत: मोर्चा संभाला और थाना चौराहा से लेकर बस स्टॉप तक की दुकानदारो को सख्त हिदायत देकर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा लेकिन कमाल की बात यह रही कि थानाध्यक्ष के सख्त आदेश के चलते दुकानदारों ने उनके सामने तो अतिक्रमण हटा लिया लेकिन जैसे ही मौके से हटे लोगों ने पुनः कब्जा जमा लिया। थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अतिक्रमण के चलते जाम की समस्या गंभीरता से लेकर आला अफसरों को कार्यवाही के सख्त निर्देश दिए हैं। उसी क्रम में अतिक्रमण हटवाने के लिए सड़क पर उतरे। उनका यह अभियान निरंतर 20 दिन तक चलेगा। अगर इसके बाद हाईवे पर अतिक्रमण करने वाले नहीं मानेंगे तो उन्हें अब कानून का पाठ पढ़ाकर सबक सिखाते हुए कार्यवाही की जाएगी। थानाध्यक्ष की इस सख्त हिदायत का फिलहाल अतिक्रमण करने वालों में कोई असर नहीं हुआ है। उन्होंने पुलिस के हटते ही फिर से कील कांटा लगाकर हाईवे की पटरी में अतिक्रमण कर लिया।1