logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हाईवे की पटरी का अतिक्रमण हटाने के लिए थानाध्यक्ष ने अपनाया सख्त रुख हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के मध्य से गुजरे नेशनल हाईवे 34 की पटरी में हुए अतिक्रमण तथा आए दिन लगने वाले जाम को मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेकर अधिकारियों को कार्यवाही के कड़े निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के लिए थानाध्यक्ष ने शुक्रवार को स्वत: मोर्चा संभाला और थाना चौराहा से लेकर बस स्टॉप तक की दुकानदारो को सख्त हिदायत देकर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा लेकिन कमाल की बात यह रही कि थानाध्यक्ष के सख्त आदेश के चलते दुकानदारों ने उनके सामने तो अतिक्रमण हटा लिया लेकिन जैसे ही मौके से हटे लोगों ने पुनः कब्जा जमा लिया। थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अतिक्रमण के चलते जाम की समस्या गंभीरता से लेकर आला अफसरों को कार्यवाही के सख्त निर्देश दिए हैं। उसी क्रम में अतिक्रमण हटवाने के लिए सड़क पर उतरे। उनका यह अभियान निरंतर 20 दिन तक चलेगा। अगर इसके बाद हाईवे पर अतिक्रमण करने वाले नहीं मानेंगे तो उन्हें अब कानून का पाठ पढ़ाकर सबक सिखाते हुए कार्यवाही की जाएगी। थानाध्यक्ष की इस सख्त हिदायत का फिलहाल अतिक्रमण करने वालों में कोई असर नहीं हुआ है। उन्होंने पुलिस के हटते ही फिर से कील कांटा लगाकर हाईवे की पटरी में अतिक्रमण कर लिया।

3 hrs ago
user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
संतोष कुमार चक्रवर्ती
Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

हाईवे की पटरी का अतिक्रमण हटाने के लिए थानाध्यक्ष ने अपनाया सख्त रुख हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के मध्य से गुजरे नेशनल हाईवे 34 की पटरी में हुए अतिक्रमण तथा आए दिन लगने वाले जाम को मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेकर अधिकारियों को कार्यवाही के कड़े निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के लिए थानाध्यक्ष ने शुक्रवार को स्वत: मोर्चा संभाला और थाना चौराहा से लेकर बस स्टॉप तक की दुकानदारो को सख्त हिदायत देकर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा लेकिन कमाल की बात यह रही कि थानाध्यक्ष के सख्त आदेश के चलते दुकानदारों ने उनके सामने तो अतिक्रमण हटा लिया लेकिन जैसे ही मौके से हटे लोगों ने पुनः कब्जा जमा लिया। थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अतिक्रमण के चलते जाम की समस्या गंभीरता से लेकर आला अफसरों को कार्यवाही के सख्त निर्देश दिए हैं। उसी क्रम में अतिक्रमण हटवाने के लिए सड़क पर उतरे। उनका यह अभियान निरंतर 20 दिन तक चलेगा। अगर इसके बाद हाईवे पर अतिक्रमण करने वाले नहीं मानेंगे तो उन्हें अब कानून का पाठ पढ़ाकर सबक सिखाते हुए कार्यवाही की जाएगी। थानाध्यक्ष की इस सख्त हिदायत का फिलहाल अतिक्रमण करने वालों में कोई असर नहीं हुआ है। उन्होंने पुलिस के हटते ही फिर से कील कांटा लगाकर हाईवे की पटरी में अतिक्रमण कर लिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • थाना ललपुरा इलाके में देशी शराब ठेके में दर्जनों महिलाओं ने की जमकर तोड़ थोड़, आक्रोशित दर्जनों ग्रामीण महिलाओं ने शराब ठेके पर की जमकर पत्थर बाजी, महिलाओ की पत्थर बाजी के बाद सेल्स मैन जान बचाकर भगा, महिलाओं ने देशी शराब ठेके के लगभग 23 पेटी शराब बाहर फेंकी और डंडों और पैरो से मार कर बहा दिया, ग्रामीण महिलाओं की मांग गांव के बाहर जाए शराब ठेका , शराब ठेका खुलने के बाद से गांव की महिलाओं को आने - जाने में होती है दिक्कत, आबकारी अधिकारी बोले कि शराब ठेके मालिक द्वारा दी जायेगी तहरीर और कार्यवाही कराई जाएगी, थाना ललपुर के प्रभारी राकेश सरोज बोले कि देशी शराब ठेके में नहीं हुई कोई घटना, मामला थाना ललपुरा इलाके के सहुरापुर गांव का ।
    3
    थाना ललपुरा इलाके में देशी शराब ठेके में दर्जनों महिलाओं ने की जमकर तोड़ थोड़,
आक्रोशित दर्जनों ग्रामीण महिलाओं ने शराब ठेके पर की जमकर पत्थर बाजी,
महिलाओ की पत्थर बाजी के बाद सेल्स मैन जान बचाकर भगा,
महिलाओं ने देशी शराब ठेके के लगभग 23 पेटी शराब बाहर फेंकी और डंडों और पैरो से मार कर बहा दिया,
ग्रामीण महिलाओं की मांग गांव के बाहर जाए शराब ठेका ,
शराब ठेका खुलने के बाद से गांव की महिलाओं को आने - जाने में होती है दिक्कत,
आबकारी अधिकारी बोले कि शराब ठेके मालिक द्वारा दी जायेगी तहरीर और कार्यवाही कराई जाएगी,
थाना ललपुर के प्रभारी राकेश सरोज बोले कि देशी शराब ठेके में नहीं हुई कोई घटना,
मामला थाना ललपुरा इलाके के सहुरापुर गांव का ।
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    Classified ads newspaper publisher हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • शराब पीकर ठेला चालक ने मारा car और बाइक को टक्कर
    1
    शराब पीकर ठेला चालक ने मारा car और बाइक को टक्कर
    user_Maudaha
    Maudaha
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मौदहा हमीरपुर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें तीन छात्राएं कालेज परिसर के अंदर ड्रेस में क्षेत्रीय भाषा के गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में “कनेक्ट गर्ल 91” (हमीरपुर जिले का कोड) अंकित है, साथ ही “आईटीआई कालेज छिमौली मौदहा हमीरपुर” लिखा दिखाई दे रहा है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वीडियो राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मौदहा का हो सकता है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। वायरल वीडियो ने शिक्षा संस्थानों में अनुशासन और जिम्मेदारी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर लोग वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं। वहीं, संबंधित कालेज प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
    1
    मौदहा हमीरपुर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें तीन छात्राएं कालेज परिसर के अंदर ड्रेस में क्षेत्रीय भाषा के गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।
वीडियो में “कनेक्ट गर्ल 91” (हमीरपुर जिले का कोड) अंकित है, साथ ही “आईटीआई कालेज छिमौली मौदहा हमीरपुर” लिखा दिखाई दे रहा है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वीडियो राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मौदहा का हो सकता है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
वायरल वीडियो ने शिक्षा संस्थानों में अनुशासन और जिम्मेदारी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर लोग वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं।
वहीं, संबंधित कालेज प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • नमस्कार, कानपुर में आज (शुक्रवार) की बड़ी खबरें... SIR की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। कानपुर में कुल 6 लाख 87 हजार 201 वोटरों का नाम काट दिए गए हैं। किडनी कांड के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन में है। कल्याणपुर इलाके में एसीएमओ की टीम ने कई प्राइवेट अस्पतालों पर छापेमारी की। दो अस्पतालों को सीज कर दिया, जबकि दो अन्य के ऑपरेशन थिएटर बंद करा दिए। जांच में मानकों में खामियां मिलने पर यह कार्रवाई की गई।
    1
    नमस्कार, कानपुर में आज (शुक्रवार) की बड़ी खबरें... SIR की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।
कानपुर में कुल 6 लाख 87 हजार 201 वोटरों का नाम काट दिए गए हैं। किडनी कांड के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन में है। कल्याणपुर इलाके में एसीएमओ की टीम ने कई प्राइवेट अस्पतालों पर छापेमारी की। दो अस्पतालों को सीज कर दिया, जबकि दो अन्य के ऑपरेशन थिएटर बंद करा दिए। जांच में मानकों में खामियां मिलने पर यह कार्रवाई की गई।
    user_Prakhar kumar रिपोर्टर कानपुर
    Prakhar kumar रिपोर्टर कानपुर
    Local News Reporter नरवल, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
  • #कालपी: #सरकारी सड़क पर दबंगों का कब्ज़ा, रास्ता रोककर खोदा गया सीवर टैंक का गड्ढा* ​कालपी, जालौन: नगर के मोहल्ला #कागजीपुरा में दबंगों द्वारा सार्वजनिक रास्ते को क्षतिग्रस्त कर अवैध निर्माण करने का मामला प्रकाश में आया है। यहाँ रहने वाले कुछ लोगों ने सरकारी इंटरलॉकिंग सड़क की ईंटें उखाड़कर रास्ते के बिल्कुल बीचों-बीच सीवर टैंक के लिए एक गहरा गड्ढा खोद दिया है। ​ मामला कालपी के मोहल्ला कागजीपुरा के निवासी गुलाम सादिक ने #उपजिलाधिकारी कालपी को दिए एक प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके घर के पास स्थित सरकारी सड़क पर मोहल्ले के ही शमीम बेगम, शानू के द्वारा अवैध रूप से सीवर टैंक का निर्माण किया जा रहा है। प्रार्थी के अनुसार, इन लोगों ने अपनी दबंगई के बल पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाया और आम रास्ते को बाधित कर दिया है। *​विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी* प्रार्थी ने यह भी आरोप लगाया गया है कि जब उसने सार्वजनिक रास्ते पर गड्ढा खोदने का विरोध किया,तो उक्त लोग लड़ाई-झगड़े पर आमादा हो गए। और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई *शुक्रवार, पीड़ित ने तहसील कार्यालय पहुँचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और प्रशासन से तत्काल प्रभाव से इस अवैध निर्माण को रुकवाने की मांग की है।*
    1
    #कालपी: #सरकारी सड़क पर दबंगों का कब्ज़ा, रास्ता रोककर खोदा गया सीवर टैंक का गड्ढा* 
​कालपी, जालौन: नगर के मोहल्ला #कागजीपुरा में दबंगों द्वारा सार्वजनिक रास्ते को क्षतिग्रस्त कर अवैध निर्माण करने का मामला प्रकाश में आया है। यहाँ रहने वाले कुछ लोगों ने सरकारी इंटरलॉकिंग सड़क की ईंटें उखाड़कर रास्ते के बिल्कुल बीचों-बीच सीवर टैंक के लिए एक गहरा गड्ढा खोद दिया है।
​
मामला  कालपी के मोहल्ला कागजीपुरा के निवासी गुलाम सादिक ने #उपजिलाधिकारी कालपी को दिए एक प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके घर के पास स्थित सरकारी सड़क पर मोहल्ले के ही शमीम बेगम, शानू  के द्वारा अवैध रूप से सीवर टैंक का निर्माण किया जा रहा है। प्रार्थी के अनुसार, इन लोगों ने अपनी दबंगई के बल पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाया और आम रास्ते को बाधित कर दिया है।
*​विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी* 
प्रार्थी ने यह भी आरोप लगाया गया है कि जब उसने सार्वजनिक रास्ते पर गड्ढा खोदने का विरोध किया,तो उक्त लोग लड़ाई-झगड़े पर आमादा हो गए। और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई  
*शुक्रवार, पीड़ित ने तहसील कार्यालय पहुँचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और प्रशासन से तत्काल प्रभाव से इस अवैध निर्माण को रुकवाने की मांग की है।*
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
  • महिला से दुष्कर्म करने के मामले में माती कोर्ट में एडीजे एफटीसी प्रथम ने अभियुक्त छोटे पुत्र बालकराम निषाद निवासी करियापुर थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात को दोषी करार दिया और अभियुक्त को 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाईऔर ₹20,000 के अर्थदंड से दंडित भी किया।
    1
    महिला से दुष्कर्म करने के मामले में माती कोर्ट में एडीजे एफटीसी प्रथम ने अभियुक्त छोटे पुत्र बालकराम निषाद निवासी करियापुर थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात को दोषी करार दिया और अभियुक्त को 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाईऔर ₹20,000 के अर्थदंड से दंडित भी किया।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • हमीरपुर - जिले की सरीला तहसील ने प्रदेश में अव्वल, जनसुनवाई में सरीला तहसील को यूपी में मिला पहला स्थान, DM घनश्याम मीणा के निर्देश में जिले की तहसील सरीला ने पाया प्रथम स्थान, 100 में 100 अंक हासिल कर प्रदेश में नंबर-1तहसील बनी सरीला, प्रदेश की 351 तहसीलों में पाया पहला स्थान, DM घनश्याम मीना ने SDM सहित अन्य कर्मचारियों को दी बधाई, जिले की सरीला तहसील का मामला।
    4
    हमीरपुर - जिले की सरीला तहसील ने प्रदेश में अव्वल,
जनसुनवाई में सरीला तहसील को यूपी में मिला पहला स्थान,
DM घनश्याम मीणा के निर्देश में जिले की तहसील सरीला ने पाया प्रथम स्थान,
100 में 100 अंक हासिल कर प्रदेश में नंबर-1तहसील बनी सरीला,
प्रदेश की 351 तहसीलों में पाया पहला स्थान,
DM घनश्याम मीना ने SDM सहित अन्य कर्मचारियों को दी बधाई,
जिले की सरीला तहसील का मामला।
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    Classified ads newspaper publisher हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • जालौन के कोंच गल्ला मंडी परिसर में विद्युत ट्रांसफार्मर में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। तेज धमाके के बाद ट्रांसफार्मर धू-धू कर जला, काला धुआं आसमान में छाया। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, शॉर्ट सर्किट की आशंका, आसपास की बिजली आपूर्ति बाधित।
    1
    जालौन के कोंच गल्ला मंडी परिसर में विद्युत ट्रांसफार्मर में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। तेज धमाके के बाद ट्रांसफार्मर धू-धू कर जला, काला धुआं आसमान में छाया। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, शॉर्ट सर्किट की आशंका, आसपास की बिजली आपूर्ति बाधित।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • माती पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अपने कार्यालय में पीड़ा व समस्याओं को लेकर आए लोगों को सम्मान पूर्वक बैठाया और उनकी समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।
    1
    माती पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अपने कार्यालय में पीड़ा व समस्याओं को लेकर आए लोगों को सम्मान पूर्वक बैठाया और उनकी समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.